ठण्ड के मौसम एवं सिलेंडर की ज्यादा खपत के मद्देनजर बजट वाले दिन महंगाई का झटका देते हुए इसकी कीमत में 14 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद एक कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत दिल्ली में बढ़कर 1769.50 रुपये हो गई है.फरवरी के पहले ही दिन आम लोगों को बड़ा झटका लगा है.

तेल विपणन कंपनियों की तरफ से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के कीमतों में वृद्धि का ऐलान कर दिया गया है. जानकारी देते हुए बताया गया कि 19 किलोग्राम कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतो मे 14 रुपये की वृद्धि करने का फैसला लिया गया है और नए रेट 1 फरवरी से लागू हो चुके हैं. आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को ही कीमतों में बदलाव देखने को मिल जाता है.राज्य के स्वामित्व वाली इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन/ भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड पिछले महीने के औसत अंतरराष्ट्रीय कीमत के आधार पर ही हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस और एटीएफ की कीमतों में बदलाव करती है. अबकी बार यह घोषणा बजट पेश करने के दिन की गई.

जरूरी खबरे