ग्रीन ब्रिगेड के नाम से प्रदेश को बदनाम करने वाला व्यक्ति मांग रहा जनता से वोट !
केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने हर कदम पर की किसानों की सहायता, बनाई नीतियां !
भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह ने तेज किया जनसंपर्क, हांसी बवानीखेड़ी में मांगे वोट !


भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला ने हांसी व बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में अपने चुनावी दौरे के दौरान कहा कि कांग्रेस को कोई प्रत्याशी नहीं मिला तो जयप्रकाश को यहां फंसा दिया। उन्होंने कहा कि ग्रीन ब्रिगेड के नाम से चौ. देवीलाल व पूरे हरियाणा को बदनाम करने वाला व्यक्ति आज वोट मांग रहा है, जो शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व विपक्षी दलों का देशहित के लिए कोई लक्ष्य नहीं है। इनका लक्ष्य केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हटाना व देश के विकास को बाधित करना है, जिसे देश की जनता सहन नहीं करेगी। उन्होेंने जनता से अपील की कि वह कांग्रेस उम्मीदवार की चिकनी-चुपड़ी बातों से सावधान रहें और देशहित में भाजपा को वोट देकर उन्हें विजयी बनाएं।


हिसार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने शनिवार को अपने प्रचार अभियान को गति देते हुए हांसी व बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा करके वोट मांगे और केन्द्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में सहयोग की अपील की। इसी तरह युवा नेता एवं भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह के पुत्र गगनदीप ने उकलाना हलका के गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया।
रणजीत सिंह ने हांसी विधायक विनोद भयाणा के साथ कार्यकर्ताओं संग बैठक की एवं क्षेत्र के गांवों का दौरा करके जनता से हालचाल जाना और कहा कि देश की खुशहाली व तरक्की भाजपा शासन में ही संभव है। हमारा देश कृषि प्रधान है और इसी को ध्यान में रखते हुए केन्द्र व प्रदेश की सरकार ने किसान वर्ग की खुशहाली के लिए अनेक योजनाएं चलाई, जिनका किसानों को फायदा हुआ। यही नहीं, जब भी प्राकृतिक आपदा आई तो सरकार ने किसानों का आगे बढ़कर साथ दिया और करोड़ों रुपये का मुआवजा देकर किसानों के आंसू पोंछे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनहितों को तरजीह देनेे वाली सरकार है,


भाजपा के बिना देश की तरक्की व खुशहाली की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने हांसी क्षेत्र की जनता से अपील की कि वे तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में अपना योगदान दें।
बवानीखेड़ा विधायक एवं मंत्री विशम्बर वाल्मीकि के साथ बवानीखेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और आगामी रणनीति तय की। इसके बाद उन्होंने गांवों का दौरा कियाा। रणजीत सिंह ने विश्वास दिलाया कि जीत के बाद वे क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
भाजपा लोकसभा मीडिया प्रभारी राजेेन्द्र सपड़ा ने बताया कि दौरे के दौरान रणजीत सिंह के नेतृत्व में अनेक लोगों ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। उनके साथ मुख्य रूप से लोकसभा प्रभारी अमरपाल राणा, लोकसभा सह संयोजक एडवोकेट धर्मबीर रतेरिया, गायत्री यादव, विधानसभा संयोजक कमल सिंह परमार, अशोक कनौजिया, जगदीश भाटिया, लोकसभा सह मीडिया प्रभारी सुंदर अत्री, अशोक ढालिया, मनजीत जांगड़ा, अनिल जोगी, नरेन्द्र मलिक, उमेश भारद्वाज, विजय शर्मा, अशोक खिलेरी, योगेन्द्र जांगड़ा, राजू फौजी, जगदंबा मेहता, ज्ञान गुलाटी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



