शरीर पर केवल कच्छा डालकर वारदातों को देते हैं अंजाम !
एक ही रात में कई जगह की चोरी !
हिसार में कच्छाधारी चोर गिरोह फिर से सक्रिय हो गया हे. हिसार के अग्रोहा के गांव कुलेरी में कच्छा धारी चोर गिरोह ने कई घरों में चोरी की वारदात की एक घर में चोरी के दौरान वह सीसीटीवी कैमरे में भी नजर आए चोरों के शरीर पर केवल कच्छा ही था. कुलेरी गांव के रहने वाले कुलदीप जांगड़ा ने बताया कि रात 2:00 बजे उसके घर पर कच्छा धारी चोर घुस आए और उन्होंने उसके कमरे में घुस पर्स की जेब से ₹7000 चुरा लिए.

वहीं दूसरी वारदात में अनाज की खरीद फरोख्त का व्यापर करने वाले कुलेरी के व्यापारी सुरेंद्र ने बताया कि उसने अनाज को तुलवा कर पूर्व सरपंच के प्लाट में रखा था.2 दिन में लगातार दो बार कच्छा धारी चोरो ने प्लाट से गेहूं के बैग चुराए चोरी करते हुए उन्हें वहां एक महिला ने भी देख लिया था.उसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करने के बाद इस बात की पुष्टि हो गई की चोर कच्छा धारी गिरोह से है पीड़ितों की शिकायत एवं सीसीटीवी फुटेज आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है!




