हिसार के सेक्टर 1-4 में मंगलवार रात करीब 9 बजे सैर कर रही महिला राजदुलारी से बाइक पर आए दो युवक झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। इस दौरान राजदुलारी व उनकी सहेली उर्मिल ने दिलेरी दिखाते हुए उनके तीसरे साथी को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। एचटीएम थाना पुलिस ने इस संबंध में गांव नियाणा के आकाश समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सेक्टर 1-4 की राजदुलारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 अगस्त की रात को करीब 9 बजे सहेली उर्मिल के साथ खाना खाने के बाद घूम रही थी। हम अर्बन हेल्थ सेंटर के सामने पहुंचीं तो पीछे से एक बाइक पर तीन युवक रास्ता पूछने के बहाने हमारे पास आए। एक युवक ने राजदुलारी के गले पर झपटा मारा और सोने की चेन छीन एक साथी के साथ भाग निकला। आरोपियों के तीसरे साथी ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया तो राजदुलारी और उर्मिल ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए। बाद में डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया और आरोपी आकाश को थाने ले गए। एचटीएम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।



गुरुवार, 08 अगस्त 2024 के मुख्य सामाचार
▶विनेश फोगाट Olympics से डिस्क्वालीफाई,सन्यास की घोषणा की PM Modi ने पीटी उषा से कहा- सख्त विरोध दर्ज करें
▶नियम तो नियम हैं, कुछ नहीं किया जा सकता: Vinesh Phogat की अयोग्यता पर विश्व कुश्ती संस्था प्रमुख का बयान
▶विनेश फोगाट ने की सिल्वर मेडल की मांग, डिसक्वालिफिकेशन के खिलाफ CAS में दायर की अपील
▶वफ्क संशोधन विधेयक को जांच के लिए संसद की स्थायी समिति के पास भेजा जाए, विपक्ष…

▶अधिकारियों को दिया बांग्लादेशियों के पहचान-पत्र सत्यापित करने का आदेश, एक्शन में दिल्ली पुलिस आयुक्त
▶मालीवाल मारपीट केस: घटना के बाद सीएम आवास पर बिभव के साथ मौजूद थे केजरीवाल, चार्जशीट में दावा
▶पाकिस्तान की मदद, चीन की फंडिंग और जमात-ए-इस्लामी का प्रदर्शन, बांग्लादेश से शेख हसीना को ऐसे भगाया
▶नेपाल में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, मरने वालों में चार चीनी नागरिक

▶मानसून ट्रैकर:हिमाचल में 100 सड़कें बंद, 22 शव बरामद; कटक में 24 घंटे में 317 मिमी बारिश; 24 राज्यों में अलर्ट
▶चुनाव आयोग की टीम आज जम्मू-कश्मीर में, जल्द चुनाव होंगे:सुप्रीम कोर्ट की 30 सितंबर तक की डेडलाइन, 20 अगस्त तक अपडेट होगी वोटर लिस्ट
▶सुप्रीम कोर्ट ने ED को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फटकारा:कहा- 5 हजार से ज्यादा केस, सजा केवल 40 में; एजेंसी साइंटिफिक सबूत भी जुटाए

▶सुप्रीम कोर्ट बोला- हमारे आदेशों का पालन करना संवैधानिक दायित्व:पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा था- शीर्ष अदालत खुद को वास्तविकता से ज्यादा सर्वोच्च मानती है
▶भारत से फिनलैंड जाएंगी शेख हसीना? राजनीतिक शरण के दावे पर आया यूरोपीय देश का बयान
▶अमेरिका ने ईरान को दी चेतावनी, ब्लिंकन बोले- मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़े तो गंभीर नतीजे होंगे!
▶बिहार: नवादा में आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत, CM ने किया मुआवजे का ऐलान
▶शेयर बाजार: गिरावट पर लगी ब्रेक, सेंसेक्स 874 अंक की बढ़त के साथ 79,468 पर बंद

▶Paris Olympics : मीराबाई चानू ने किया निराश, वेट लिफ्टिंग 49 किलोग्राम में चौथे स्थान पर रही
▶SL vs IND : श्रीलंका ने 27 साल बाद भारत को वनडे सीरीज हराई: तीसरा वनडे 110 रन से जीता, वेल्लालागे को 5 विकेट; शतक चूके अविष्का फर्नांडो
सीरीज हारने का मतलब ‘दुनिया का अंत’ नहीं है : रोहित शर्मा

