✍️मृतक लडक़ी के परिजनों ने किया प्रदर्शन-धरना
हिसार टाइम्स : हिसार शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली करीब 20 वर्षीय युवती का शव बालसमंद नहर में फेंकने के मामले में सोमवार को परिजनों भी शव लेने से मना कर दिया। परिजन युवती की सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। सोमवार को परिजनों व अन्य व्यक्ति नागरिक अस्पताल से प्रदर्शन करते हुए पैदल ही लघु सचिवालय पहुंचे। एसपी को गेट पर बुलाने की मांग की और धरने पर बैठ गए। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को युवती का शव चंदन नगर के पास नहर में मिला था। शव की पहचान होने पर रविवार सुबह परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नागरिक अस्पताल में धरना दिया था। डॉक्टरों के बोर्ड ने दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम किया, जिसमें डूबने से युवती की मौत की पुष्टि हुई।
परिजनों ने दो युवकों और एक युवती पर सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का आरोप लगाते हुए शव उठाने से इन्कार कर दिया। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर प्रवीण, सुमित और अंजलि के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नागरिक अस्पताल में धरने पर बैठे युवक ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय बहन निजी ऑफिस में काम करती थी। वह 8 नवंबर की सुबह आठ बजे घर से काम के लिए निकली थी। रोजाना शाम 6 बजे तक घर आ जाती है, लेकिन देर शाम तक नहीं पहुंचने पर मां ने उसे फोन किया। उसने बताया कि वह अंजलि के साथ है और पीएलए मार्केट जा रही है। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। घर नहीं लौटने पर उन्होंने अपने स्तर पर उसे ढूंढा, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
युवक ने बताया कि बहन की कई जगह तलाश करने की। लेकिन नही मिली।इसके बाद नौ नवंबर की सुबह दस बजे अर्बन एस्टेट पुलिस चौकी में शिकायत दी। पुलिस ने गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज की। इसी दिन रात आठ बजे पुलिस ने बालसमंद नहर में एक शव मिलने की सूचना दी।एडवोकेट संतलाल ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, शव नहीं उठाएंगे।
