सभी पाठकों को ” हिसार टाइम्स न्यूज़ ग्रुप”की तरफ से नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं 🌹

हिसार टाइम्स – हिसार के जिंदल ओवरब्रिज के पास मंगलवार देर शाम टायर फटने के कारण कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। उस समय गाडी में ड्राइवर ही मौजूद था। ग़नीमत रही कि एयरबैग खुलने से ड्राइवर को चोटें नहीं आई। जानकारी के अनुसार हांसी का रहने वाला प्रमोद अपने दोस्त के साथ कार में सवार होकर हिसार किसी काम से आया था।

इसी दौरान जब वह हिसार से वापस कार में सवार होकर हिसार से हांसी के लिए निकले। जो जिंदल ओवरब्रिज से नीचे उतरते ही अचानक कार का टायर फट गया। जिस कारण कार चला रहे प्रमोद का संतुलन बिगड़ गया और कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में कारण गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को पुल से हटा कर थाने में ले आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिसार जिले की अन्य मुख्य खबरें….

▪️सावधान हिसार शहर में ऑनलाइन पेमेंट करने का बोलकर रिकॉर्डड पेमेंट की आवाज बजाकर दुकानदार को चपत लगाने वाले युवक सक्रिय हैं,जानकारी के अनुसार हिसार की मोहना मंडी के नजदीक मित्तल स्टेशनरी शॉप स्वामी प्रमोद मित्तल ने बताया कि शाम 7:20 पर एक युवक आया उसने कहा कि न्यू ईयर पर गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देना है अच्छे-अच्छे गिफ्ट दिखा दो करीब ₹1200 कीमत के गिफ्ट लेकर ऑनलाइन पेमेंट के लिए क्यूआर कोड मांगा, जब उसको कोड दिया तो दिखावे के लिए कोड स्कैन करने लगा फिर पेमेंट होने की ट्यून बजी वह बोला कि आपके पास पेमेंट आ चुकी है,उसे कहा कि मेरे पास नहीं आई है इतने में वह गिफ्ट उठाकर वहां से फरार हो गया !

▪️हिसार,सिरसा रोड स्थित भाजपा कार्यालय में लघु शंका करने से रोकने पर स्कार्पियो सवार तीन लोगों के चौकीदार से मारपीट,धमकाने व तोड़फोड़ करने मामले में, तीनो आरोपी शिवांश रोहित व अनिल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां से तीनों को जमानत मिल गई !

▪️हिसार के सेनियान मोहल्ले में 30 वर्षीय युवक की फूड प्वाइजनिंग की वजह से मौत हो गई, पुलिस के अनुसार मृतक सुरेंद्र की पत्नी ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से पति की तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है ,विसरा जांच के लिए भी शव को फॉरेंसिक साइंस लैब में भेजा जाएगा !

▪️ हिसार सोमवार रात को बाड़ो पट्टी टोल पर कुछ अज्ञात युवको ने टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट की,टोल प्लाजा के जीएम राठौर ने बताया कि जुगलान गांव से तीन गाड़ियों में भरकर कुछ लोग लाठी डंडे लेकर टोल प्लाजा पर आए और कर्मियों के साथ अभद्रता की,उन्होंने कहा कि जुगलान गांव की गाड़ियों को बिना आरसी दिखाएं टोल से फ्री निकाला जाए नहीं तो अंजाम अच्छा नहीं होगा सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है,पुलिस मामले की जांच कर रही है !

▪️ पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिख रहा है हिसार के बालसमंद का न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया !

▪️ हिसार रेलवे स्टेशन पर तिरुपति जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखकर 11 जनवरी को तिरुपति के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, यह ट्रेन 11 जनवरी से आगामी आदेशों तक प्रत्येक शनिवार को 14:10 बजे रवाना होकर सोमवार को 9:15 बजे तिरुपति पहुंचेगी और 13 जनवरी से आगामी आदेशों तक तिरुपति से प्रत्येक सोमवार को 23:45 से रवाना होकर बुधवार को 22:25 पर हिसार पहुंचेगी !

▪️ हिसार,पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे का निरीक्षण किया !

▪️हिसार,नगर निगम ने दिल्ली रोड अर्बन स्टेट पुष्पा काम्प्लेक्स,जिंदल चौक पर सफाई अभियान चलाया !

बुधवार, 01 जनवरी 2025 के मुख्य सामाचार

▪️’चीन के साथ ताइवान के विलय को कोई नहीं रोक सकता’, New Year पर शी जिनपिंग का बड़ा बयान !

▪️नए साल पर पीएम मोदी झुग्गीवासियों को देंगे तोहफा, अशोक विहार में 1645 फ्लैटों की चाबियां सौंपेंगे !

▪️आइए हम राष्ट्र को एकता के पथ पर आगे ले जाएं: राष्ट्रपति मुर्मू ने नववर्ष की पूर्वसंध्या पर देशवासियों को दी बधाई !

▪️ट्रंप की वापसी से होगा ईरान और हमास का खात्मा…. अमेरिका के मिडिल ईस्ट प्लान से डरे फिलिस्तीनी नेता !

▪️दिल्ली में मंदिर विध्वंस का आदेश? आतिशी की चिट्ठी पर एलजी का पलटवार, कहा- ‘सीएम कर रहीं घटिया राजनीति’ !

▪️पुजारियों, ग्रंथियों की चिंता है, तो आतिशी मंत्रिमंडल में प्रस्ताव लाकर तुरंत करें योजना को लागू: बांसुरी स्वराज !

▪️एनआइए ने 2024 में 210 आरोपितों को किया गिरफ्तार, 19 करोड़ से ज्यादा की 137 संपत्तियां की गईं कुर्क !

▪️​’नक्सली नए क्षेत्रों में घुसपैठ की कर रहे कोशिश’, गृह मंत्रालय ने मणिपुर हिंसा को लेकर भी जारी की रिपोर्ट !

▪️बंगाल में कथित चरमपंथियों की गिरफ़्तारी: टीएमसी के निशाने पर केंद्र, बीजेपी ने लगाए राज्य सरकार पर गंभीर आरोप !

▪️सुवेंदु बोले-BJP सत्ता में आई तो ममता जेल में होंगी:कहा- CM ने संदेशखली की महिलाओं पर झूठे केस कराए; जनता और भाजपा इसे नहीं भूलेगी !

▪️​नए साल में रेलवे का नया टाइम टेबल लागू होगा:महाकुंभ में 13 हजार ट्रेनें चलेंगी; 136 वंदे भारत शुरू होंगी, AI मॉडल पर काम होगा !

▪️मणिपुर हिंसा पर CM बीरेन सिंह बोले- मुझे माफ करें:कहा- हमें गलतियों से सीखना होगा; जातीय संघर्ष के 600 दिन में 200 से ज्यादा मौतें !

▪️जयपुर के ऑक्सीजन प्लांट में गैस लीकेज से हड़कंप, VIDEO:300 मीटर के एरिया में फैली, टैंकर का वॉल्व टूटने से हुआ हादसा !

▪️संतोष देशमुख हत्या मामले में दोषियों को दी जाएगी सजा, गुंडा राज बर्दाश्त नहीं : देवेंद्र फडणवीस

▪️पाकिस्तान ने ईरान से निर्वासित 10 हजार से अधिक नागरिकों के पासपोर्ट ब्लॉक किए !

▪️आतिथ्य सेवा के साथ स्वच्छता का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करेगा प्रयागराज : सीएम योगी

▪️जमानत पर चल रहे ट्रेनी एसआई के साथ सभी भी लेंगे प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, सभी ट्रेनी को जिलों में भेजने का आदेश !

▪️प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली सर्दी, शीतलहर और कोहरे के आगोश में अधिकांश जिले !

▪️रिटायरमेंट पर पहली बार बोले MS Dhoni- मैंने सोचा था कि मुझे और समय मिलेगा !