
हिसार से कांग्रेस की टिकट पर विधायक का चुनाव लड़ चुके है रामनिवास राडा !

हिसार टाइम्स – विधानसभा चुनाव हार चुके कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास राड़ा ने मेयर का चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह अपने समर्थकों के कहने पर आजाद चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने मेयर चुनाव को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। गौरतलब है कि गत विधानसभा चुनाव में रामनिवास राड़ा कांग्रेस की टिकट पर हिसार से चुनावी मैदान में थे।

रामनिवास को इस चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा था। राड़ा ने कहा कि कांग्रेसियों ने भीतरघात कर उनको विधानसभा चुनाव में हराया। हुड्डा गुट की कांग्रेस ने धोखे से उनको हराया इसका बदला वह मेयर चुनाव में लेंगे। हिसार विधानसभा से बड़ा नगर निगम का एरिया है मिल गेट एरिया और छोटी सातरोड़ नगर निगम क्षेत्र में आते हैं यहां से उनको खूब वोट मिलेंगे।

सैनी समाज के 25 हजार से ज्यादा वोटर
बता दें कि राम निवास राड़ा सैनी समाज से आते हैं और हिसार विधानसभा में करीब सैनी समाज के 25 हजार से ज्यादा वोटर हैं। वहीं निगम क्षेत्र में सैनी वोटरों की संख्या इससे भी ज्यादा है। राड़ा को उम्मीद है कि सैनी समाज व सभी वर्ग के लोग उनका समर्थन करेंगे क्योंकि हिसार को काम करने के लिए एक सेवक की जरूरत है जो लोगों के बीच में रहकर उनका काम कर सके !

हिसार व हरियाणा की मुख्य खबरें….
▪️हिसार की आजाद नगर स्थित एक दुकान से 6 महिलाएं शॉल के अंदर छुपा कर 32 सूट चोरी करके ले गई, दुकानदार को चोरी के बारे में तब पता चला जब दुकान में रखे थान से कपड़ा कम मिला, सूटों की कीमत लगभग 80,000 रुपए है !
▪️ हिसार पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए गाड़ी चोर के गिरोह का पर्दाफाश किया है जिसमें 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस ने उनसे हिसार शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र से चुराई गई 12 बाइक भी बरामद की है !

▪️ हिसार के अग्रोहा में चोरों ने रात में मंदिर का ताला तोड़कर अंदर रखे दान पात्रों से कैश चुरा लिया, यह मंदिर श्री अग्रसेन फाउंडेशन द्वारा अग्र विभूति स्मारक शक्तिपीठ द्वारा संचालित है !
▪️ हिसार के बरवाला में व्यक्ति ने चिड़िया मार बंदूक से गोली मारकर फसल खाने आई नीलगाय की हत्या कर दी, आरोपी ट्रैक्टर में डालकर गाय को दफनाने जा रहा था इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया !

▪️हरियाणा के सोनीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक व्यक्ति को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, आरोपी खुद को बिजली निगम का JE बता कर रिश्वत मांग रहा था, उसने खेतों में लगाए हाई टेंशन तार के पोल के मुआवजे के चेक देने के नाम पर किसान से पैसे मांगे थे !
▪️ पानीपत के एक शोरूम से धनतेरस के त्यौहार के दौरान नई गाड़ी बता कर पेंट हुई 21.80 लाख की टाटा हैरियर गाड़ी बेचने का मामला सामने आया है खुलासा होने के बाद ग्राहक ने शोरूम पर पहुंचकर हंगामा किया !

▪️ नव वर्ष के अवसर पर पानीपत शहर के नामी रेस्टोरेंट में चल रहे प्रोग्राम के दौरान होटल मैनेजर ने पिस्तौल निकाल कर गोलियां चला दी,जानकारी के अनुसार वह पार्टी में आए युवकों को पार्टी और रेस्टोरेंट बंद करने के लिए कह रहा था, जिस पर उसकी युवकों से बहस और हाथापाई हो गई और मैनेजर ने गोली चला दी इसके बाद भड़के युवकों ने रेस्टोरेंट पर ईटे मारी !
▪️ करनाल में नए साल के पहले दिन नेशनल हाईवे पर वैगन आर कार में अचानक भयंकर आग लग गई कार सवार दंपति ने कर से निकल कर अपनी जान बचाई !

▪️ देर रात करनाल में न्यू ईयर पार्टी कर लौट रहे स्कार्पियो सवार युवकों की वैष्णो देवी से घर लौट रहे फॉर्च्यूनर सवार परिवार की गाड़ी से भयंकर टक्कर हो गई,टक्कर के दौरान स्कॉर्पियो हवा में उछलकर सर्विस लैंन पार कर खेतों में जा गिरी इस दुर्घटना में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए !
▪️ दिसंबर में सरकार ने 1.77 लाख करोड़ जीएसटी वसूला जो कि पिछले साल से 7.3 % ज्यादा है अब तक 16.33 लाख करोड़ का हुआ कलेक्शन !

▪️ एयर इंडिया की डोमेस्टिक फ्लाइट में मिलेगा वाई-फाई, फ्लाइट में इंटरनेट सर्विस देने वाली देश की पहली एयरलाइंस बनी !
▪️ आज 1 जनवरी से कमर्शियल सिलेंडर 16 रुपए सस्ता हो गया है,कार खरीदना महंगा हो गया है !

▪️सोना 421 रुपए महंगा होकर 76583 रुपए पर पहुंचा जबकि चांदी मामूली तेजी के साथ 86,055 रुपए प्रति किलो रही !
▪️ सेंसेक्स 368 अंक चढ़कर 78,507 पर बंद हुआ,जबकि निफ्टी में 98 अंक की तेजी रही, फार्मा और आईटी शेयर्स में बढ़त रही !

✍️अब तक देश और राज्यों की बड़ी खबरों पर एक नजर……
▪️नए साल पर केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों को कई अहम सौगातें दीं। इस दौरान किसानों के लिए डीएपी पर सब्सिडी बढ़ाने का एलान किया गया। इसके अलावा पीएम फसल बीमा योजना की बजट भी बढ़ाया गया। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में यह एलान किया गया !
▪️देशभर में नए साल की धूम, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई !
▪️कन्याकुमारी: समुद्र पर बने देश के पहले कांच के पुल पर आवाजाही शुरू, 37 करोड़ की लागत, 77 मीटर लंबाई !

▪️बदलाव: शहरों में घट रही श्रमिकों की आबादी, 2023 में प्रवासियों की संख्या में आई 5.370 करोड़ की कमी,रिपोर्ट में दावा किया गया है कि श्रमबल अब गांवों से निकलने में गुरेज कर रहा है। पिछले 12 वर्षों में प्रवासियों की आबादी में 11.8 फीसदी की कमी आई है। परिणामस्वरूप शहरीकरण के मुकाबले ग्रामीणीकरण बढ़ रहा है।
▪️मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर राणा भारत लाया जाएगा, अमेरिका ने आतंकी के प्रत्यर्पण की मंजूरी दी, हेडली के साथ अटैक का प्लान बनाया था !

▪️केजरीवाल के भागवत से 4 सवाल, पूछा- भाजपा वोट खरीद रही, आपका समर्थन है? BJP बोली- आपकी RSS प्रमुख से बात करने की औकात नहीं !
▪️लखनऊ के होटल में परिवार के 5 लोगों की हत्या, बेटे के साथ बाप ने पत्नी और 4 बेटियों को मारा; मर्डर का VIDEO भी बनाया !
▪️ उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक मंत्री की कार के चालक और स्थानीय लोगों के एक समूह के बीच झड़प हो गई। मामूली विवाद की वजह से दो समूहों के बीच शुरू हुआ बवाल हिंसक हो गया और देखते ही देखते झड़प में तब्दील हो गया। इसके बाद आगजनी और तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया !

▪️16 राज्यों में घना कोहरा, MP-UP में विजिबिलिटी 100 मीटर, कश्मीर के गुलमर्ग में पारा माइनस 11.5º; हिमाचल में 6 दिन तक बर्फबारी का अलर्ट !
▪️ ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के परफॉर्मेंस से गोतम गंभीर नाराज, कहा- बहुत हुआ, अब मेरे प्लान से खेलना होगा, नहीं तो थैंक यू बोल दिया जाएगा !
▪️ सोना रिकॉर्ड छलांग के लिए तैयार, वैश्विक संकेतों से भाव ₹90 हजार तक पहुंचने का अनुमान !

