नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/

EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

हिसार टाइम्स – हिसार के आजाद नगर में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ 41 वर्षीय अधिवक्ता विजय की दिल का दौरा पड़ने से असामयिक मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार, विजय अपने घर की सीढ़ियों पर बैठकर जूते पहन रहे थे, तभी अचानक उठते समय उन्हें तीव्र दौरा पड़ा और वे गिर गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दो बच्चों के पिता विजय की इस अचानक मृत्यु से कानूनी बिरादरी में शोक की लहर है, जिसके सम्मान में जिला बार एसोसिएशन ने कार्य स्थगित रखा।

बुजुर्ग की जीत, गैस एजेंसी को लगा भारी फटका

हिसार टाइम्स – हिसार के उपभोक्ता आयोग ने सेवा में लापरवाही बरतने वाली एक गैस एजेंसी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पीड़ित को मुआवजा देने का आदेश दिया है। मामला गगनदीप कॉलोनी के 78 वर्षीय अधिवक्ता पृथ्वी सिंह से जुड़ा है, जिन्होंने दिसंबर 2022 में सिलेंडर बुक किया था। सिलेंडर उपभोक्ता तक पहुँचा नहीं, लेकिन एजेंसी ने रिकॉर्ड में फर्जी डिलीवरी दिखाकर उसकी सब्सिडी भी जारी कर दी। आयोग ने इसे ‘अनुचित व्यापार व्यवहार’ मानते हुए एजेंसी पर कड़ी टिप्पणी की और 45 दिनों के भीतर बुजुर्ग को ₹8,000 मुआवजा और ₹4,000 अदालती खर्च (कुल ₹12,000) भुगतान करने का निर्देश दिया है।

Oplus_16908288

हिसार,मृत हो चुके 7500 से अधिक मतदाता सूची में जिंदा बने हुए थे,हटाए गए 17,000 फर्जी नाम

हिसार टाइम्स – जिला निर्वाचन विभाग द्वारा चलाए गए ‘वोटर लिस्ट मैपिंग’ अभियान में सरकारी तंत्र की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। पिछले 5 महीनों की जांच में जिले की मतदाता सूची से करीब 17,000 अवैध नाम काटे गए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से 7,500 से अधिक लोग ऐसे थे जिनकी मृत्यु सालों पहले हो चुकी थी, फिर भी वे कागजों में ‘जिंदा’ मतदाता बने हुए थे। इसके अतिरिक्त, 6,000 लोग शहर छोड़ चुके थे और 3,000 लोगों के नाम दो अलग-अलग जगहों पर दर्ज पाए गए। अधिकारियों का कहना है कि सूची को पारदर्शी बनाने के बाद ही नए आवेदनों पर काम शुरू किया जाएगा।

दर्दनाक हादसा: हिसार सेक्टर-1 में 12वीं की छात्रा को डंपर ने कुचला, हुई मौत

हिसार टाइम्स – हिसार के सेक्टर 1-4 क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 18 वर्षीय छात्रा मिशनदीप कौर की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। 2 अप्रैल को तेज रफ्तार डंपर ने मां-बेटी की इलेक्ट्रिक स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसमें मिशनदीप को 50 मीटर तक घसीटा गया। ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मिल गेट निवासी मिशनदीप को बचाने के लिए 27 यूनिट ब्लड चढ़ाया गया, लेकिन करीब 24 घंटे की जद्दोजहद के बाद शनिवार को नागरिक अस्पताल में उसका निधन हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।


मृतका के चाचा नरेश ने बताया कि मिशनदीप ने हाल ही में 12वीं के पेपर दिए थे और रिजल्ट का इंतजार कर रही थी। 24 मार्च को उसका जन्मदिन था, जबकि पिता वीरेंद्र की कोरोना काल में मौत हो चुकी है। घटना के दिन वह मां मंजू देवी के साथ पेंशन संबंधी काम से जिंदल चौक जा रही थी। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। हादसे ने सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


गंदगी फैलाने पर आजाद नगर व रेड स्क्वेयर मार्केट में 14 से अधिक चालान काटे !

हिसार टाइम्स – हिसार को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की टीमों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी कर स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नकेल कसी है। इस अभियान के दौरान कुल 14 चालान काटे गए और ₹10,000 का जुर्माना वसूला गया। आजाद नगर और रेड स्क्वेयर मार्केट जैसे व्यस्त इलाकों में खुले में कचरा फेंकने और कचरे का सही से निपटान (Segregation) न करने वाले दुकानदारों को भारी जुर्माना भरना पड़ा। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि डस्टबिन का प्रयोग न करने और कचरा प्रबंधन में लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।


रेप के आरोपी को ढाई साल बाद मिली राहत

हिसार टाइम्स – पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने मंगेतर के साथ दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद एक व्यक्ति को ढाई साल बाद जमानत दे दी है। बचाव पक्ष के वकील ने तर्क दिया कि पीड़िता के बयानों के अलावा कोई ठोस सबूत मौजूद नहीं है और आरोपी का पिछला कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने कुछ सख्त शर्तों के साथ जमानत मंजूर की है, जिसमें गवाहों को न डराना और पीड़िता के परिवार से किसी भी तरह का संपर्क न करना शामिल है। इन शर्तों के उल्लंघन पर जमानत तुरंत रद्द कर दी जाएगी।

Sensodyne के नाम पर नकली प्रोडक्ट बना रही फैक्ट्री पर छापेमारी 1800 भरी हुई ,10 हजार खाली ,1200 पैक्ड ट्यूब और लगभग 130 किलो पेस्ट पकड़ा !

दिल्ली पुलिस ने नकली टूथपेस्ट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है, जहां Sensodyne के नाम पर नकली प्रोडक्ट तैयार किए जा रहे थे छापेमारी में करीब 1800 भरी हुई ट्यूब, 10 हजार खाली ट्यूब, 1200 पैक्ड ट्यूब और लगभग 130 किलो पेस्ट बरामद किया गया है, फैक्ट्री मालिक हरिओम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नकली टूथपेस्ट बाजार में असली ब्रांड के नाम से बेचा जा रहा था, जबकि यह वही ब्रांड है जिसे दांतों की संवेदनशीलता के लिए कई डॉक्टर भी सुझाते हैं पुलिस मामले की जांच कर रही है और सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है

◾’ कर्ज तुरंत वापस करो’, जंग के बीच UAE ने पाकिस्तान से मांगे अपने 2 अरब डॉलर

◾रूस की सेना में जबरन भर्ती किए गए रामपुर (यूपी) के 22 वर्षीय शावेज़ की गोली लगने से मौत हो गई। आज सुबह डेडबॉडी रूस से दिल्ली एयरपोर्ट पर आई है। शावेज़ 9 महीने पहले स्टील फर्नीचर का काम करने रूस गया था। 2 महीने बाद ही उसे सेना में शामिल कर लिया गया।


◾पाकिस्तान में हिंदुओं पर फिर हमला, कराची में देवताओं की मूर्तियों को किया खंडित


◾महाराष्ट्र: नासिक में बड़ा हादसा, कुएं में कार गिरने से एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

◾महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी तालुका में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक मारुति XL6 कार अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरी, जिससे उसमें सवार नौ लोगों की मौत हो गई।


◾चीन की ओर नहीं मुड़ा ईरान से आ रहा कोई जहाज, सरकार ने खबरों को बताया बेबुनियाद, सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित

◾भारत वैश्विक संकट के बीच मजबूती से उभरा और इसका डटकर मुकाबला किया: जयशंकर

◾केरल चुनाव: ‘लेफ्ट में कुछ भी लेफ्ट नहीं बचा’, राहुल गांधी का एलडीएफ पर हमला; भाजपा-आरएसएस से सांठगांठ का दावा

◾बंगाल में कांग्रेस नेता अधीर रंजन से धक्का-मुक्की, TMC कार्यकर्ताओं ने घेरा; केरल में सांसद शशि थरूर का काफिला रोका, ड्राइवर-गनमैन से हाथापाई

◾मिडिल-ईस्ट जंग: कांग्रेस के 4 बड़े नेता सरकार के साथ, राहुल गांधी से अलग राय रखी; LPG संकट पर कहा- सिर्फ माहौल बनाया जा रहा है

◾वोटिंग और उससे एक दिन पहले बिना अनुमति विज्ञापन नहीं छपवा सकेंगे सियासी दल, चुनाव आयोग ने दिए निर्देश

◾शशि थरूर ने हमले को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, बोले- प्रचार नहीं रुकेगा; संदेश जनता तक पहुंचेगा

◾असम चुनाव में तेज हुई ‘जुबानी जंग’, मुख्यमंत्री हिमंता ने राहुल को कहा-‘पागल’, बोले-जनजातियों पर लागू नहीं होगा UCC

◾महाराष्ट्र के नासिक के डिंडोरी इलाके में एक कार के कुएं में गिरने से एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई, जिनमें छह बच्चे शामिल हैं। हादसा उस समय हुआ जब परिवार समारोह से लौट रहा था

◾कपास की बढ़ती कीमतों से परेशान कपड़ा उद्योग : विदेशी बाजार में टिकने के लिए सरकार से आयात शुल्क हटाने की मांग

◾केदारनाथ में भारी बर्फबारी, अटल टनल बंद, 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट; MP-राजस्थान में ओले गिर सकते हैं, यूपी में बिजली गिरने से 5 की मौत

◾ईरान ने 24 घंटे में 2 अमेरिकी जेट्स गिराए, 2 रेस्क्यू हेलिकॉप्टर पर अटैक, अमेरिका ने एक पायलट को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

◾ईरान ने मार गिराए F-15 और A-10 फाइटर जेट, 20 साल बाद टूटा अमेरिका का घमंड?

◾ 23 साल बाद दुश्मन ने गिराया अमेरिकी फाइटर जेट, ट्रम्प का ईरानी आसमान पर कब्जे का दावा गलत; अब तक अमेरिका के 7 विमान तबाह

◾जंग का असर- पाकिस्तानी मंत्रियों को 6 महीने सैलरी नहीं, 2 दिन पहले पेट्रोल पर 137 रुपए बढ़े, विरोध के बाद 80 रुपए कम किए

====================================

===================================

Oplus_16908288