नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/

EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए बिछाया गया था ठगी का जाल, फर्जी ट्रेडिंग ऐप पर मुनाफा दिखाकर हड़प ली जीवन भर की कमाई।

हिसार टाइम्स – हिसार के नागोरी गेट निवासी एक स्टील व्यापारी और उनके जीजा शातिर साइबर ठगों की साजिश का शिकार हो गए हैं। ठगों ने बड़ी ही चतुराई से ‘ट्रेडिंग फ्रेंड्स क्लब’ और ‘शार्क क्लब’ जैसे व्हाट्सएप ग्रुप्स के माध्यम से पीड़ितों से संपर्क साधा, जहाँ शेयर बाजार और आईपीओ (IPO) में निवेश के नाम पर भारी मुनाफे का लालच दिया गया।

विश्वास जीतने के लिए डॉ. राजीव सिंह, मोना और खुशी नाम के तीन आरोपियों ने पीड़ितों को एक विशेष ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड करवाई। शुरुआत में इस ऐप के वॉलेट में पीड़ितों को काल्पनिक मुनाफा बढ़ता हुआ दिखाया गया, जिससे प्रेरित होकर स्टील व्यापारी ने 43 लाख और उनके जीजा ने 1.97 करोड़ रुपये अलग-अलग बैंक खातों में जमा कर दिए।

धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब पीड़ितों ने अपनी निवेश की गई राशि और मुनाफे को बैंक खाते में ट्रांसफर (Withdraw) करने की कोशिश की। आरोपियों ने पैसा देने के बजाय और निवेश करने का दबाव बनाया और इनकार करने पर उनकी आईडी में भारी घाटा दिखाना शुरू कर दिया।

अंततः ठगों ने उनके अकाउंट को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया, जिसके बाद पीड़ितों को अहसास हुआ कि उनके साथ करीब 2.40 करोड़ रुपये की ठगी हो चुकी है। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तकनीकी जांच के जरिए ठगों के बैंक खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि शेष राशि को बचाया जा सके।


RTI और नोटिस का डर दिखाकर वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार

निर्माणाधीन दुकान के मालिक को दे रहा था धमकी, पुलिस ने जाल बिछाकर 1 लाख रुपये के नंबरी नोटों के साथ रंगे हाथों दबोचा।

हिसार टाइम्स – हिसार की नई अनाज मंडी चौकी के पास निर्माणाधीन दुकान के मालिक को नगर निगम की कार्रवाई का डर दिखाकर अवैध वसूली करने वाले एक ‘ब्लैकमेलर’ को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी मनोज सिंधवानी, जो कि देव वाटिका का रहने वाला है, आरटीआई (RTI) और झूठी शिकायतों को हथियार बनाकर लोगों को ठगने का काम कर रहा था। पीड़ित दीपांशु ने बताया कि उनकी दुकान का निर्माण सभी कानूनी औपचारिकताओं और पास नक्शे के अनुसार हो रहा था, लेकिन इसके बावजूद आरोपी ने नगर निगम में शिकायत कर उन्हें नोटिस भिजवा दिया। इसके बाद आरोपी ने शिकायत वापस लेने और ‘मामला रफा-दफा’ करने के बदले 1 लाख रुपये की मांग की।

आरोपी मनोज लगातार पीड़ित की दुकान पर बैठकर उसे धमकियां दे रहा था और काम रुकवाने का दबाव बना रहा था। तंग आकर पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मदद मांगी। पुलिस की स्पेशल टीम ने योजनाबद्ध तरीके से पीड़ित को ‘नंबरी नोट’ (चिह्नित नोट) देकर आरोपी के पास भेजा। जैसे ही गणेश मार्केट में आरोपी ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये पकड़े, सादे कपड़ों में तैनात पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया है कि इस आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड पुराना है और वह पहले भी इसी तरह निर्माण कार्यों में अड़ंगा डालकर लोगों से पैसे वसूलने के मामले में नामजद रह चुका है।

हिसार में मौसम का बदला मिजाज: पारा 5.2 डिग्री गिरा, ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

शुक्रवार को हिसार में बादलों की आवाजाही रही और कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई । इस बदलाव के कारण पिछले 24 घंटों में दिन के तापमान में 5.2 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट आई है, जिससे अधिकतम पारा 30.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम है ।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, 7 से 9 अप्रैल के बीच एक नया और शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा । इसके प्रभाव से हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में धूलभरी आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है । पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के चलते मैदानी राज्यों में तापमान रिकॉर्ड स्तर तक गिर सकता है ।

फसल कटाई के कारण बिजली कटौती का नया शेड्यूल

रबी की फसल की कटाई के मद्देनजर बिजली विभाग ने बाठो पट्टी सब-डिवीजन के अंतर्गत आने वाले गांवों में दिन के समय बिजली सप्लाई बंद रखने का निर्णय लिया है एसडीओ जितेंद्र पूनिया ने बताया कि शनिवार से लागू होने वाले इस शेड्यूल के अनुसार राखी, सुलखनी और पंघाल गांवों में ग्रामीण घरेलू सप्लाई (आरडीएस) प्रभावित रहेगी । अब इन गांवों में बिजली केवल शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक ही उपलब्ध होगी । इस कटौती का असर बुगाना और मीरदाद गांव के कृषि कनेक्शनों (एपी) पर भी पड़ेगा

मोठ करनैल में मकान में आग लगने से भारी नुकसान

नारनौंद के मोठ करनैल गांव निवासी राममेहर के घर में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अचानक आग लग गई । इस अग्निकांड में घर के अंदर रखा सामान जैसे एलईडी, बेड, वाशिंग मशीन, कूलर, फ्रिज और कपड़े जलकर राख हो गए । पीड़ित के अनुसार, आग की लपटों में करीब ₹50 हजार की नकदी भी जल गई

◾भारत की तीसरी परमाणु पनडुब्बी अरिदमन और युद्धपोत तारागिरी हुआ तैयार

◾तेल संकट से हिल गया पाकिस्तान… शहबाज सरकार का बड़ा फैसला- 30 दिन तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट फ्री

◾‘ईरान युद्ध पर देश में घिरे ट्रम्प’ सड़कों पर उतरे लोग, सियासी हमले शुरू!

◾सर्च मिशन भी बना निशाना… गिरे अमेरिकी जेट की तलाश में गया हेलिकॉप्टर भी हमले का शिकार: ईरान का दावा

◾पिता के विवादित बयानों को लेकर युवराज सिंह ने MS Dhoni और कपिल देव से मांगी माफी

◾ईरान ने हमारा फाइटर जेट मार गिराया, पायलट भी लापता; युद्ध के बीच अमेरिका ने माना

◾पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी अरेस्ट: एयरपोर्ट से पकड़ाया, भागने की फिराक में था; अब तक 35 गिरफ्तारी, NIA जांच शुरू

◾दावा- राघव चड्ढा को केजरीवाल के घर मुर्गा बनाकर पीटा: हरियाणा AAP पूर्व अध्यक्ष बोले- आंख पर चोट आई, इसका इलाज कराने इंग्लैंड गए सांसद

◾अंतरिक्ष से चमकी पृथ्वी की खूबसूरती: आर्टेमिस II के यात्रियों ने कैद किया अद्भुत नजारा, दिल छूने वाली तस्वीरें

◾ईरान ने मार गिराया F-15 विमान: ट्रंप बोले- हम युद्ध में हैं, नहीं रुकेगी बातचीत; लापता पायलट पर साधी चुप्पी

◾पाकिस्तान की किरकिरी: पश्चिम एशिया संकट पर टली मध्यस्थता की कोशिश, ईरान ने इस्लामाबाद मे बैठक ठुकराई

◾ईरान वॉर पर एंटोनियो गुटेरेस का साफ संदेश : मौत और विनाश का यह सिलसिला अब रुकना चाहिए; युद्ध जितना खिंचेगा, मानवीय पीड़ा उतनी बढ़ेगी

◾मारुति सुज़ुकी ने बनाया नया रिकॉर्ड : एक साल में 502 सर्विस टचपॉइंट्स जोड़े, देशभर में सर्विस नेटवर्क 5,926 तक पहुंचा

◾ईरान ने तेज की तैयारियां : अमेरिका और इजरायल की गतिविधियों पर पल-पल नजर, पेजेशकियन बोले- हमारा अमेरिकी जनता से बैर नहीं

◾अब हाईकोर्ट में आमने-सामने होंगे राहुल गांधी और कार्तिकेय: भोपाल MP-MLA कोर्ट के समन को राहुल ने दी चुनौती, अगले हफ्ते सुनवाई

◾No PUC-No Fuel: प्रदूषण के खिलाफ सख्त एक्शन प्लान लागू, अब बिना पीयूसी नहीं मिलेगा दिल्ली में ईंधन

◾रूपए में आई मजबूती: अंतरबैंकिंग मुद्रा बाज़ार में 92.60 प्रति डॉलर पर पहुंचा

◾भूकंप के तेज झटकों से हिली दिल्ली-NCR, कई राज्यों में कांपी धरती, लोग घरों से निकले

◾ओडिशा में भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय, अब सुबह 6:30 से 10:30 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

◾बंगाल चुनाव: अमित शाह के रोड शो में उपद्रव करनेवाले नपेंगे, अब तक तीन एफआईआर दर्ज

◾बिना धोनी CSK लगातार दूसरी बार धराशाई, गेंदबाजों से डिफेंड नहीं हुए 209 रन, पंजाब ने धो डाला

===================================

====================================