नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
चंदे के 5100 रुपए दिए बिना सालासर मंदिर में हिसार के परिवार को वीडियो बनाने को लेकर मारपीट
पुलिस बुलाकर पीटा गया, कमरे में बंद करके वीडियो डिलीट करवाई गई, SC/ ST केस की धमकी देकर माफीनामा लिखवाया गया
अमित शाह तक पहुंची बात तो परिवार को गुंडे पुजारियों ने रिहा किया


हिसार टाइम्स – राजस्थान के जिस सालासर बालाजी मंदिर में हिसार के परिवार के साथ मारपीट हुई है उहोंने मीडिया के सामने अपनी बात रखी है। पीड़ित परिवार की महिला ने बताया कि उनके ससुरजी बीमार है। वह मोबाइल से अपने ससुर जी को मंदिर प्रतिमा के दर्शन करवा रही थी। तभी वहां मंदिर के गार्ड ने उनसे आकर कहा कि वह बिना 5100 रुपए की पर्ची कटवाए यहां पर वीडियो नहीं बना सकती है, ये कहकर उसने हाथ से मोबाइल छीन लिया और धक्का मारकर उसे जमीन पर गिरा दिया।

महिला के अनुसार परिवार के अन्य लोग बेटी, पति व अन्य जब उसको छुड़वाने के लिए आए तो मंदिर में तैनात 30 से ज्यादा लोग आकर उनके पूरे परिवार के साथ लाठी डंडों के साथ मारपीट करने लगे। महिलाओं, बच्चियों को जमीन पर गिराकर लात घूंसों से मारा गया। बाल खींचे गए व उनके साथ बदसलूकी की गई।
इसके बाद उनके पूरे परिवार को मंदिर में बने एक कमरे में 4 घंटे बंधक बनाकर रखा गया। वहां पर पुलिस बुलाकर परिवार के पुरुषों के साथ मारपीट की गई।

उनके खिलाफ SC/ST एक्ट में केस दर्ज करवाने की धमकी देकर उनके फोन से वीडियो डिलीट करवाई गई, जबरदस्ती उनसे गलती मनवाते हुए माफीनामा लिखवाया गया।
परिवार ने आरोप लगाया है कि उनके पूरे परिवार की हत्या होने वाली थी। आखिरी समय में मैने मंदिर के पुजारियों को बताया कि वह बीजेपी से जुड़ा हुआ है और गृहमंत्री अमित शाह उनके नजदीकी हैं। ये सुनने के बाद पुजारियों (गुंडों) ने उनके वहां से जाने दिया गया। मंदिर से निकलने के बाद भी उनका पीछा किया गया। परिवार का कहना है कि अगर वह बीजेपी और अमित शाह का नाम नहीं लेते तो मंदिर के पुजारी उनको जिंदा नहीं लौटने देते ।

हिसार के राजगुरु मार्केट में दुकान चलाने वाले संजय ने बताया कि रविवार को वह अपने परिवार के साथ सालासर बालाजी के दर्शन करने पहुंचे थे। उनका एक रिश्तेदार बीमार होने की वजह से मंदिर नहीं आ सका, इसलिए वे उसे वीडियो कॉल के जरिए दर्शन करवा रहे थे। वे किसी वीआईपी लाइन में नहीं, बल्कि साधारण श्रद्धालुओं की लाइन में खड़े थे।संजय ने बताया कि जैसे ही उन्होंने फोन निकाला तो वहां तैनात बाउंसर्स ने बदतमीजी करनी शुरू कर दी। उन्होंने मोबाइल छीनकर फर्श पर दे मारा। जब परिवार ने विरोध किया तो करीब 30 से 40 बाउंसर्स इकट्ठा हो गए। उन्होंने महिलाओं को धक्का देकर फर्श पर गिरा दिया और उनके साथ मारपीट की। बाउंसर्स के पास कोई धारदार नुमा चीज थी।

संजय ने भावुक होते हुए कहा, “हम श्रद्धा लेकर आते हैं, लेकिन यहां बाउंसर्स का व्यवहार भक्तों के साथ अपराधियों जैसा है। लेडीजों को नीचे गिराकर मारा गया, उन्हें पानी पिलाकर उठाना पड़ा।”संजय ने बताया कि मारपीट के बाद जब परिवार शिकायत लेकर थाने पहुंचा, तो वहां का अनुभव और भी डरावना था। SHO ने उन्हें न्याय दिलाने के बजाय उल्टा धमकाया और कहा कि उन पर SC/ST एक्ट लगा दिया जाएगा। मंदिर से जुड़े 50-60 लोग वहां इकट्ठा हो गए और दबाव बनाने लगे। पीछा छुड़ाने के बदले उनसे जबरन एक वीडियो बनवाया गया, जिसमें उन्हें यह कहना पड़ा कि हमसे गलती हुई है और केवल मामूली धक्का-मुक्की हुई थी।

पीड़ित परिवार का कहना है कि मंदिर पर कुछ गुंडे तत्वों ने कब्जा किया हुआ है जो खुद को पुजारी बताते हैं। इनका काम सिर्फ लोगों से पैसे की वसूली करना है। जो पैसे देता है उसी को मंदिर में दर्शन करने दिए जाते हैं बाकियों के साथ ये बाउंसर इसी तरह मारपीट करते हैं।
परिवार ने बालाजी मंदिर सालासर को इन गुंडों के कब्जे से मुक्त करवाने की मांग की है।






◾गुरुग्राम में दोस्तों ने एक दूसरे की स्कॉर्पियो तोड़ी, VIDEO:बीच सड़क आधे घंटे तक गाड़ी ठोकते रहे, स्कूटी सवार बाल-बाल बचा; कहासुनी हुई थी
◾चलती बस से युवक को धक्का देने की कोशिश:कुरुक्षेत्र की घटना, रोडवेज कंडक्टर ने धमकाया, बोला- बना-ले-बना वीडियो, कर दे शिकायत

◾पानीपत में 11 वर्षीय बच्ची से नाबालिग ने किया रेप:पड़ोसी के घर स्कूल की कॉपी लेने गई, 2 घंटे बनाया बंधक; कपड़े से बांधा मुंह
◾झज्जर में नवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी पकड़े:दिल्ली, यूपी और छत्तीसगढ़ के रहने वाले; निसंतान दंपतियों को लालच देकर बेचते

◾पंचकूला की टांगरी नदी में डूबा युवक, मौत:दोस्तों के साथ नहाते समय हादसा, चंडीगढ़ का रहने वाला
◾झज्जर ग्रामीण आंचल के बच्चों को नई दिशा:बच्चों ने लगाए स्टॉल, खुद बनाए और बेचे व्यंजन, बच्चों को सिखाई जा रही नई स्किल्स

◾ऑल इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में एमडीयू कबड्डी टीम बनी उपविजेता:गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में हुई चैंपियनशिप, अनुशासन का दिया परिचय
◾नारनौल में मालगाड़ी के आगे कूदकर व्यक्ति ने दी जान:पटीकरा गांव का रहने वाला था मृतक; बीमारी से परेशान होकर उठाया कदम

◾जयकरण जागलान फिर बने इसराना मंडी एसोसिएशन के प्रधान:पानीपत में अनाज मंडी की बैठक में फैसला, किसानों की समस्याएं सुलझाने का आश्वासन
◾हिसार पहुंचे पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला:फसल नुकसान पर तुरंत मुआवजे की मांग, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को बताया गंदा काम

◾चंडीगढ़ में महिला के कान के कुंडल झपटे:घर के पास टहल रही थी, एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने की वारदात, CCTV में कैद
◾भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होंगे कार्यक्रम :जींद में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने जानकारी दी, कार्यकर्ता गिनाएंगे सरकार की उपलब्धिया



===================================

====================================





















