नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/

EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖


नंबरों की दौड़ ने छीन ली कुणाल की मुस्कान, खत्म हुई जिंदगी

हिसार टाइम्स – गुरुग्राम के पटौदी मंडी स्थित बाबा हरदेवा कॉलोनी में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ सीबीएसई (CBSE) बोर्ड की 10वीं कक्षा के एक छात्र ने परीक्षा में कम अंक आने से क्षुब्ध होकर मौत को गले लगा लिया । मृतक की पहचान कुणाल के रूप में हुई है, जो एमडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का छात्र था । बुधवार शाम करीब 4:30 बजे जब परीक्षा परिणाम घोषित हुआ,

तो कम नंबरों को देखकर कुणाल गहरे तनाव में चला गया और ऊपर अपने कमरे में चला गया कुछ देर बाद परिवार वाले ऊपर उसके कमरे में गए दरवाजा बंद था परिवार वालों ने दरवाजा तोड़ा, तो अंदर कुनाल फंदे पर लटका हुआ था। स्टूडेंट की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया, कुणाल ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । विडंबना यह रही कि कुणाल के पिता उसकी आगे की पढ़ाई के लिए उत्साहित थे और उन्होंने रिजल्ट आने पर उसके लिए लैपटॉप भी बुक किया था ।

गायक मासूम शर्मा को महिला आयोग का नोटिस, 18 अप्रैल को पेशी

हिसार टाइम्स – हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने अभद्र और अश्लील गायकी पर कड़ा रुख अपनाते हुए हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं । रेणु भाटिया ने कैथल के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि जो गायक गानों में महिलाओं की तुलना शराब और बंदूक से करते हैं और मां-बहन के नाम पर गालियां देते हैं, उन्हें आयोग कतई स्वीकार नहीं करेगा ।

उन्होंने मासूम शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की और आयोग की ओर से उन्हें नोटिस जारी कर 18 अप्रैल को पंचकूला कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है । अध्यक्ष ने जनता से भी अपील की है कि वे ऐसे ‘गंदा कल्चर’ को बढ़ावा देने वाले गायकों के शो में न जाएं । साथ ही, उन्होंने सोशल मीडिया और रील्स पर निगरानी के लिए फिल्मों की तरह एक ‘विशेष सेंसर बोर्ड’ या निगरानी तंत्र बनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र भी भेजा है ।

नगर निगम घोटाला: कोटक महिंद्रा बैंक मामले में नया खुलासा

हिसार टाइम्स – नगर निगम पंचकूला में हुए करोड़ों के गबन मामले में मुख्य आरोपी पुष्पिंदर चौधरी के साथ लेनदेन करने वाले सनी गर्ग ने अपनी चुप्पी तोड़ी है । सनी ने आरोप लगाया कि पुष्पिंदर ने उसे करीब 70 करोड़ रुपये का अन-सिक्योर्ड लोन दिया था और अब वह बाजार दर से कहीं अधिक ब्याज वसूलने के लिए उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहा है । सनी का दावा है कि पुष्पिंदर ने खुद को बड़ा बिजनेसमैन बताया था और बैंक कर्मचारी होने की बात छिपाई थी । डर के कारण सनी का परिवार पिछले एक महीने से घर छोड़कर अज्ञात स्थान पर छिपा हुआ है

डिजिटल जनगणना का पहला चरण आज से शुरू

हरियाणा में पहली बार आधुनिक सुविधाओं के साथ डिजिटल स्व-गणना की प्रक्रिया गुरुवार से प्रारंभ हो रही है । नागरिक 16 से 30 अप्रैल तक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर मोबाइल, टैबलेट या कंप्यूटर के माध्यम से अपनी और अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं । इसमें मकान की स्थिति, शिक्षा, सामाजिक-आर्थिक स्तर और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसे कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे । स्व-गणना करने वाले परिवारों को एक यूनिक आईडी मिलेगी, जिसके आधार पर मई माह में गणनाकर्मी घर-घर जाकर केवल डेटा का सत्यापन करेंगे

गैंगस्टर कौशल चौधरी की 50 करोड़ की संपत्ति जमींदोज

हरियाणा सरकार के आदेश पर पुलिस प्रशासन ने गुरुग्राम, यमुनानगर और कैथल में अपराधियों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू की है । गुरुग्राम में सेक्टर-31 क्राइम ब्रांच और पुलिस बल ने नाहरपुर व फाजिलपुर झाड़ा में अभियान चलाकर कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी के अवैध कब्जों को ध्वस्त किया । इस कार्रवाई के दौरान हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) की लगभग 50 करोड़ रुपये की बेशकीमती जमीन को मुक्त कराया गया है । पुलिस के अनुसार कौशल चौधरी पर हत्या और हत्या के प्रयास जैसे तीन दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं और वह फिलहाल जेल में बंद है । इसी अभियान के तहत नशा तस्कर भजन लाल उर्फ गाजेपाल की अवैध संपत्ति को भी गिरा दिया गया है ।

ईरान और अमेरिका के बीच 47वें दिन भी भारी तनाव

वॉशिंगटन और तेहरान के बीच होमुर्ज में अमेरिकी नाकाबंदी को लेकर तनाव चरम पर है । ईरानी कमांडर अलीलाई ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका ने नाकाबंदी जल्द खत्म नहीं की, तो वे फारस की खाड़ी, लाल सागर और ओमान सागर को निशाना बनाएंगे ।

शांति वार्ता के लिए ट्रम्प का ऑफर लेकर पाक सेना प्रमुख तेहरान में

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दूतों ने ईरान को पीस डील के लिए मनाने की कोशिशें तेज कर दी हैं । इसी सिलसिले में पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर बुधवार देर शाम ट्रम्प का ‘ऑफर’ लेकर तेहरान पहुंचे और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची से बातचीत की ।

पाक पीएम शहबाज शरीफ का खाड़ी देशों का दौरा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सऊदी अरब पहुंच गए हैं और इसके बाद वे कतर व तुर्किये भी जाएंगे । सूत्रों के अनुसार, शहबाज खाड़ी देशों को ईरान की शर्तों के अनुसार पीस डील के लिए राजी करने की कोशिश करेंगे

ट्रम्प, चीन और वैश्विक ताकत का प्रदर्शन

ट्रम्प ईरान के साथ युद्ध रोकने की तैयारी में हैं और दावा कर रहे हैं कि यह युद्ध लगभग खत्म हो चुका है । हालांकि, वे होमुर्ज को खोलने का ऐलान कर चीन को अमेरिकी ताकत दिखाना चाहते हैं, क्योंकि चीन ईरान को हथियार और सेटेलाइट डेटा दे रहा था

ट्रम्प की इटली की पीएम मेलोनी को परमाणु हमले की चेतावनी

डोनाल्ड ट्रम्प ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी पर नाराजगी जताई है कि उन्होंने ईरान के खिलाफ अमेरिका का साथ नहीं दिया । ट्रम्प ने डराते हुए कहा कि यदि ईरान को परमाणु हथियार मिल गया, तो वह रोम को 2 मिनट में तबाह कर सकता है ।

बिहार के 24वें सीएम बने सम्राट चौधरी; नीतीश युग का अंत

बिहार में 20 साल बाद सत्ता का चेहरा बदला है और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है । राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें शपथ दिलाई; साथ ही विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली ।

भारतीय जहाज ‘जग विक्रम’ एलपीजी लेकर कांडला पोर्ट पहुंचा

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत के लिए राहत की खबर है कि भारतीय जहाज ‘जग विक्रम’ 20,400 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर गुजरात के कांडला पोर्ट सुरक्षित पहुंच गया है । इस जहाज ने 11 अप्रैल को होमुर्ज पार किया था

समुद्री मार्गों पर जहाजों पर हमले स्वीकार्य नहीं: जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि होमुर्ज में जहाजों पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे । उन्होंने समुद्री आवागमन की स्वतंत्रता पर जोर देते हुए कहा कि समुद्री मार्गों पर किसी भी देश की दादागिरी नहीं चलने वाली है ।

होमुंज में फंसे हैं 14 भारतीय जहाज

केंद्र सरकार के अनुसार, होमुर्ज स्ट्रेट में फिलहाल 14 भारतीय टैंकर और जहाज फंसे हुए हैं । इन्हें सुरक्षित निकालने के लिए विभिन्न देशों के साथ बातचीत की जा रही है । अब तक 2300 भारतीय नाविक सुरक्षित लौट चुके हैं

भारत-अमेरिका के बीच बड़ी ट्रेड डील की तैयारी

भारत और अमेरिका के बीच एक महत्वपूर्ण ट्रेड डील होने की संभावना है । मुख्य वार्ताकार दर्पण जैन के नेतृत्व में एक भारतीय दल 20 अप्रैल को अमेरिका जाएगा ताकि ट्रेड डील के कानूनी प्रावधानों को अंतिम रूप दिया जा सके ।

हरियाणा में साल का सबसे गर्म दिन, लू का अलर्ट

हरियाणा में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है और रोहतक व फरीदाबाद में पारा 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है । मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में देश के आधे राज्यों में लू (Heatwave) चलने की चेतावनी जारी की है ।

बारिश और बर्फबारी की संभावना

भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर है कि 17 से 18 अप्रैल के बीच हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल में बारिश व बर्फबारी हो सकती है । पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना है

बिजली की मांग में रिकॉर्ड बढ़ोतरी का अनुमान

इस साल गर्मी में देश में बिजली की मांग पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है और 275 से 285 गीगावॉट प्रतिदिन तक पहुंच सकती है । तापमान बढ़ने के साथ बिजली की मांग में 25% तक की वृद्धि देखी जा रही है ।

नगर निगम चुनाव से पहले आरक्षण अधिसूचना को चुनौती

हरियाणा में प्रस्तावित नगर निगम चुनाव से पहले जारी आरक्षण अधिसूचना को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है । कोर्ट ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद अदालत का हस्तक्षेप सीमित हो जाता है ।

पानीपत कोर्ट का पुलिस पर सख्त रुख

5 महीने पहले एक युवक पर हुए हमले के मामले में कार्रवाई न करने पर पानीपत कोर्ट ने तत्कालीन थाना प्रभारी (SHO) और जांच अधिकारी समेत 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं ।

स्कूबा डाइवर्स द्वारा समुद्र की सफाई की अनोखी पहल

विशाखापत्तनम के स्कूबा डाइवर सुभाष चंद्रन और उनकी टीम हर सुबह समुद्र से 70-80 किलो गीला कचरा निकालती है । अब तक वे 53,000 किलो से ज्यादा कचरा निकालकर समुद्री तटों को साफ कर चुके हैं ।

भोजन की बर्बादी रोकने के लिए ‘वर्चुअल बुफे’ मॉडल

इटली के शोधकर्ताओं ने खाने की बर्बादी कम करने के लिए एक कंप्यूटर मॉडल तैयार किया है । इसमें प्लेट का आकार 20% घटाने और मेहमानों से उनकी पसंद पहले ही पूछने जैसे सुझाव दिए गए हैं जिससे बर्बादी 20% तक कम हुई है ।

पानीपत में सिलेंडर धमाके में बुजुर्ग की मौत

पानीपत के भारत नगर में एक सिलेंडर में गैस भरवाने के 15 मिनट बाद ही धमाका हो गया । इस हादसे में बुजुर्ग सोमपाल की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि उनके साथी ने भागकर जान बचाई ।

शेयर बाजार में बड़ी उछाल

बुधवार को शेयर बाजार में जोरदार रौनक रही । सेंसेक्स 1,263.67 अंक की बढ़त के साथ 78,111.24 पर और निफ्टी 388 अंक चढ़कर 24,231.30 के स्तर पर बंद हुआ ।

IPL-19: बेंगलुरु ने लखनऊ को हराया

आईपीएल के कल के मैच में बेंगलुरु ने 149/5 का स्कोर बनाकर लखनऊ (146 रन) को 5 विकेट से हरा दिया । आज का मुकाबला मुंबई और पंजाब के बीच शाम 7:30 बजे से होगा ।

पवन खेड़ा की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा को तेलंगाना हाई कोर्ट से मिली ट्रांजिट जमानत पर रोक लगाने वाले आदेश पर हैरानी जताई है । कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इसका असर असम की अदालत में जमानत याचिका पर नहीं पड़ेगा ।

UPES यूनिवर्सिटी में एआई-इंटीग्रेटेड प्रोग्राम्स के लिए आवेदन

UPES यूनिवर्सिटी ने एआई-इंटीग्रेटेड लर्निंग के साथ विभिन्न कोर्सेस के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं । आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल, 2026 निर्धारित की गई है

===================================

====================================