नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/

EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖


सनसिटी मॉल की बेसमेंट में बना विशाल मेगामार्ट सील

बेसमेंट का कॉमर्शियल उपयोग करने पर निगम ने रात 10.30 बजे किया सील, उच्च न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई


हिसार टाइम्स – शहर के पहले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स सनसिटी मॉल के बेसमेंट का कॉमर्शियल उपयोग करने के चलते विशाल मेगामार्ट को नगर निगम ने वीरवार देर रात करीब 10.30 बजे सील कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान निगम की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में मेगामार्ट के कर्मचारियों को बाहर निकाला और गेट पर सील लगा दी। मौके पर तहसीलदार भी बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौजूद थे।

नगर निगम के कार्यकारी अभियंता जयबीर डूडी ने बताया कि यह कार्रवाई पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश पर की गई है। फतेहाबाद जिले के गांव काजलहेड़ी निवासी विकास ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी जिसमें सनसिटी मॉल के बेसमेंट में किए जा रहे दुरुपयोग की शिकायत की गई थी। अदालत ने मामले में नगर निगम को आदेश दिए थे कि स्वीकृत मानचित्र के अनुसार इस भवन के भूमिगत तल (बेसमेंट) का उपयोग केवल पार्किंग और स्टोरेज के लिए किया जा सकता है न कि कॉमर्शियल गतिविधियों के लिए।

नगर निगम की ओर से 2003-04 में स्वीकृत मानचित्र के अनुसार मॉल के बेसमेंट का उपयोग केवल पार्किंग और स्टोरेज के लिए था लेकिन यहां विशाल मेगामार्ट के नाम से शोरूम संचालित किया जा रहा था। इसके कारण वाहन चालक अपनी गाड़ियों को सड़क पर पार्क कर रहे थे जिससे यातायात की समस्या उत्पन्न हो रही थी।

9 अप्रैल को नगर निगम आयुक्त नीरज ने उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए मॉल के बेसमेंट को सील करने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद निगम की टीम ने पुलिस बल की मदद से बेसमेंट को खाली करने के निर्देश दिए लेकिन मेगामार्ट के कर्मचारियों ने ऐसा करने में असमर्थता जताई। इसके बाद 16 अप्रैल को टीम ने रात 10 बजे मॉल बंद होने का इंतजार किया और 10:30 बजे मॉल को सील कर दिया।


मॉल प्रबंधन ने जवाब नहीं दिया

कुछ समय पहले निगम ने मॉल के जूनियर इंजीनियर को मौके पर भेजकर जांच करवाई थी। जांच में सामने आया कि यहां व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं जो स्वीकृत नक्शे का उल्लंघन और अवैध निर्माण की श्रेणी में आता है। इसके बावजूद मॉल प्रबंधन ने निगम के नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया था। 20 जुलाई 2025: धारा 250, 261, 262 और 263-ए के तहत पहला नोटिस जारी किया गया।17 दिसंबर 2025: दोबारा पत्र लिखकर पक्ष रखने का मौका दिया गया।10 मार्च 2026: अंतिम नोटिस जारी किया गया।9 अप्रैल 2026: बेसमेंट को सील करने के आदेश जारी किए।


विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा, कई निर्माण ध्वस्त

हिसार टाइम्स – जिला नगर योजनाकार (DTP) विभाग ने अग्रोहा-आदमपुर मार्ग पर बन रही एक अवैध कॉलोनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। विभाग को सूचना मिली थी कि भू-माफियाओं द्वारा बिना किसी सरकारी अनुमति (Change of Land Use – CLU) के कृषि योग्य भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी काटी जा रही है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट पवन कुमार और डीटीपी विभाग की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचकर अवैध निर्माणों को ढहा दिया। इस कार्रवाई के दौरान कॉलोनी में अवैध रूप से बनाई गई पक्की सड़कों,

नींव और निर्माणाधीन भवनों को बुलडोजर (पीले पंजे) की मदद से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इन प्लॉट धारकों और प्रॉपर्टी डीलरों को पहले ही नोटिस जारी कर निर्माण रोकने की हिदायत दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद काम जारी रखा गया। विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि वे ऐसी अवैध कॉलोनियों में निवेश न करें और प्लॉट खरीदने से पहले विभाग से ले-आउट प्लान और अनुमति की जांच जरूर करें।

भ्रष्टाचार के आरोपी मनोज सिंधवानी के खिलाफ एक और बड़ी शिकायत, होटल संचालक से ढाई लाख की वसूली

हिसार टाइम्स – भ्रष्टाचार के मामलों में पहले से ही जेल की हवा खा रहे मनोज सिंधवानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में हिसार के एक होटल संचालक शगुन खुराना ने मनोज सिंधवानी के खिलाफ एचटीएम थाना में एक नई एफआईआर (FIR) दर्ज करवाई है। शगुन खुराना का आरोप है कि मनोज ने अपने पद और रसूख का डर दिखाकर उनसे करीब ढाई लाख रुपये की मोटी रकम वसूली थी। शिकायत के अनुसार,

मनोज ने होटल के काम में बाधा डालने और विभिन्न तकनीकी कमियां निकालकर कार्रवाई करने की धमकी दी थी, जिससे बचने के लिए होटल संचालक को यह राशि देनी पड़ी। इससे पहले एक मोबाइल एक्सेसरीज विक्रेता ने भी मनोज पर अवैध वसूली के आरोप लगाए थे। पुलिस अब इन दोनों मामलों को जोड़कर देख रही है और जांच कर रही है कि मनोज ने शहर के और कितने व्यापारियों को डरा-धमकाकर अवैध वसूली का शिकार बनाया है।

हिसार में भीड़ जमाकर हथियारों के साथ हुड़दंग, कार्तिक गैंग के 10 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे

हिसार टाइम्स – हिसार पुलिस ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र की पीएलए पुलिस चौकी और सीआईए मिल गेट की टीम ने वाल्मीकि मोहल्ला, पटेल नगर में कार्रवाई करते हुए कार्तिक गैंग से जुड़े 10 युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस और लोहे का कापा बरामद कर लिया, जिसके बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
गुप्त सूचना पर घेराबंदी


पुलिस के अनुसार 15 अप्रैल की देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी कार्तिक के घर के बाहर लगभग 10–12 युवक अवैध हथियारों के साथ सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचा रहे हैं, जिससे आमजन में दहशत फैली हुई है। सूचना मिलते ही पीएलए पुलिस और सीआईए टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही कुछ युवक घर के अंदर छिप गए, जबकि टीम ने घेराबंदी कर 10 युवकों को काबू कर लिया। 2–3 आरोपी भागने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है।
हथियार और मामले दर्ज
पकड़े गए आरोपियों में नसीब, सागर, विजय, राहुल, साहिल, जगनू, गगन, मस्ताना और प्रिंस शामिल हैं। पीएलए चौकी प्रभारी एएसआई अनूप के अनुसार नसीब के पास से दो नाली बंदूक और जिंदा कारतूस मिले, जबकि सागर के पास से लोहे का कापा और कारतूस बरामद हुआ। मौके से कुल तीन जिंदा कारतूस भी पुलिस ने कब्जे में लिए। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट (धारा 25(1‑B)(a)) और भारतीय दंड संहिता की धाराएं 112, 190, 191(2), 191(3) व 194 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।


आरोपी सागर पर पहले भी कई केस
पुलिस ने बताया कि आरोपी सागर पर डकैती, आर्म्स एक्ट तथा लड़ाई‑झगड़े से जुड़े कुल 10 मामले पहले से दर्ज हैं। उसके खिलाफ नारनौंद थाने में डकैती, चोरी, आर्म्स एक्ट और लड़ाई‑झगड़े के अलग‑अलग प्रकरण, जिनमें उक्त धाराएं आरोपित हैं, दर्ज हैं। इन प्रकरणों में धारा 395, 201, 392, 25‑54‑59 आर्म्स एक्ट, 188, 148, 380, 457, 411, 147, 149, 323, 325, 506, 201 आदि शामिल हैं।


कोर्ट ने 14 दिन की जेल भेजा
सभी 10 आरोपियों को पुलिस ने बस में बैठाकर चौकी लाया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से जज ने उन्हें 14 दिन की जेल भेज दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस तरह के हथियारबंद हुड़दंग और अवैध गैंग गतिविधियों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

वेंडर ने नगर निगम की टीम पर लगाया सामान छीनने का आरोप

हिसार टाइम्स – राजगुरु मार्केट में कांजी बड़े की रेडी लगाने वाले एक वेंडर ने नगर निगम की तहबाजारी टीम पर जबरन सामान छीनने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने शहर थाना में शिकायत सौंपकर बताया कि वह लकड़ी का चम्मच और चिमटा बेचने का काम करता है। आरोप है कि निगम की टीम ने उसका सामान छीन लिया, जो भारतीय न्याय संहिता (BNS) और स्ट्रीट वेंडर एक्ट का उल्लंघन है। पीड़ित ने पुलिस से सामान वापस दिलाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

जीएसटी फ्रॉड आरोपी राधेश्याम की जमानत पर 20 अप्रैल को होगी सुनवाई

3000 करोड़ रुपये की ठगी और जीएसटी धोखाधड़ी के मामले में आरोपी फ्यूचर मेकर कंपनी के सीएमडी राधेश्याम की नियमित जमानत याचिका पर 20 अप्रैल को सुनवाई होगी । आरोपी वर्तमान में सेंट्रल जेल-2 में बंद है । अदालत ने बीमार पत्नी के इलाज के लिए अंतरिम राहत दी हुई है 。

निजी स्कूलों के लिए फॉर्म-6 की डेडलाइन 21 अप्रैल तक बढ़ी

हरियाणा के सेकेंडरी एजुकेशन विभाग ने निजी स्कूलों के लिए पोर्टल पर फीस डिटेल अपडेट करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 21 अप्रैल 2026 (रात 11:59 बजे) कर दी है । हिसार के 28 सहित प्रदेश के 535 स्कूलों ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है । समय पर डेटा जमा न करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी ।


न्यू इंडिया कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन: प्रतिवर्ष की भांति 10वीं मे लहराया सफलता का परचम


शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता को दोहराते हुए न्यू इंडिया कॉन्वेंट स्कूल ने एक बार फिर बड़ी बाजी मारी है। सीबीएसई (CBSE) द्वारा घोषित परीक्षा परिणामों में स्कूल के विद्यार्थीयों ने शत-प्रतिशत (100%) रिजल्ट देकर सफलता का कीर्तिमान दोहराया है।

प्रतिभाशाली सितारों ने बढ़ाया मान
स्कूल के होनहार विद्यार्थीयों पूनम: 97%, नेहा: 96%, आस्था: 95%, अक्षय: 94%,आदित्य: 92%
दिव्या: 91%, परीक्षित: 91% प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। इस विशेष उपलब्धि पर स्कूल की निदेशिका महोदया श्रीमती निर्मल शर्मा एवं प्रधानाचार्या महोदया कला बिश्नोई ने सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। निदेशिका महोदया ने सफलता का श्रेय स्कूल के अनुशासन और अभिभावकों के सहयोग को देते हुए कहा:”हम उन सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने स्कूल के मार्गदर्शन पर विश्वास किया और बच्चों को कोचिंग व मोबाइल की व्यस्तता से दूर रखा। इसी कड़े अनुशासन का परिणाम है कि आज हमारा रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा है।”
प्रधानाचार्या ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अभिभावकों से पुनः अनुरोध किया कि वे स्कूल पर अपना विश्वास इसी प्रकार बनाए रखें। उन्होंने विश्वास दिलाया कि स्कूल भविष्य में भी इसी तरह अनुशासित और सफल छात्र समाज को देता रहेगा।


सेंट सोफिया स्कूल: 100% सफलता और प्रवेशिका की 96% वाली ‘गोल्डन’ जीत

हिसार टाइम्स – CBSE द्वारा कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस वर्ष भी छात्रों ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणामों में प्रवेशिका ने कुल 96% अंक प्राप्त कर सूची में प्रथम स्थान हासिल किया है।

मेधावी छात्र-छात्राओं का दबदबा

जारी की गई मेरिट सूची के अनुसार, शीर्ष तीन स्थानों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला: प्रवेशिका: 96% (प्रथम स्थान) ऋषिता: 95% (द्वितीय स्थान) नमन: 94% (तृतीय स्थान) इनके अलावा आहाना (90%) (चतुर्थ स्थान) परिणामों का विश्लेषण करने पर पता चलता है कि विद्यार्थियों ने SUB4 और SUB5 में शत-प्रतिशत (100/100) अंक तक प्राप्त किए हैं। प्रवेशिका ने सामाजिक विज्ञान में और AI दोनों में 100 अंक हासिल किए, वहीं नमन ने AI में पूरे 100 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

विद्यालय में खुशी का माहौल

शानदार नतीजों की घोषणा के बाद विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल है। शिक्षकों ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा, “यह सफलता विद्यार्थियों के अनुशासन और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। जिन छात्रों के अंक कम आए हैं, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ना चाहिए।”

तन्वी जाजोदिया ने 98.2% अंकों के साथ विदया देवी जिंदल स्कूल में टॉप किया

विदया देवी जिंदल स्कूल (VDJS) का सीबीएसई कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा । परीक्षा में कुल 123 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया । तन्वी जाजोदिया ने 98.2% अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया । अदिति ड्रोलिया और सानवी पूनिया ने 97.4% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया । वहीं नव्या जैन ने 97.2% और इशिका अग्रवाल ने 97% अंकों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ।


श्री कृष्ण प्रणामी पब्लिक स्कूल में विशाल ने 98.4% अंक पाकर किया नाम रोशन

सीवानी स्थित श्री कृष्ण प्रणामी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई 10वीं का परिणाम 100% रहा । विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों में विशाल ने 98.4% अंक लेकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया । लक्षित और विशाखा ने 98.2% अंक तथा प्रतीक ने 97.2% अंक हासिल किए । स्कूल प्रबंधन द्वारा मेधावी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया 。


सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल की वेदिका प्रताप सिंह ने हासिल किए 98.2% अंक

सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया । विद्यालय की छात्रा वेदिका प्रताप सिंह ने 98.2% अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया । अर्जुन जैन ने 97.4% अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया ।


राष्ट्रीय खिलाड़ी महिमा मलिक ने पढ़ाई में भी गाड़े झंडे, प्राप्त किए 98.2% अंक

हिसार की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी महिमा मलिक ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 98.2% अंक हासिल कर स्कूल और कोच का नाम रोशन किया है । सेंट मैरी स्कूल की छात्रा महिमा खेलों में भी सक्रिय हैं और डिस्कस थ्रो (अंडर-14) में राज्य स्तर पर स्वर्ण व कांस्य पदक जीत चुकी हैं । उन्हें ‘बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड भी मिल चुका है ।


इंडस आरपीएस पब्लिक स्कूल की अनन्या गोयल ने 97.8% अंक प्राप्त किए

हिसार स्थित इंडस आरपीएस पब्लिक स्कूल की छात्रा अनन्या गोयल ने सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 97.8% अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है ।


स्मॉल वंडर पब्लिक स्कूल की रियाना 97.4% अंकों के साथ प्रथम रही

सेक्टर 16-17 स्थित स्मॉल वंडर पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 10वीं का परिणाम शानदार रहा । रियाना ने 97.4% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया । सक्षम ने 96.6%, मिहिका ने 96%, हेमंत ने 95.2% और मन्नत ने 95.2% अंक प्राप्त किए । इसके अलावा श्वेता (95.2%), खुशी (95%), हरकीरत (94.4%), आयुष (94.2%), कुशाग्र (94.2%), परी बंसल (94.2%) और तन्मय (94%) ने भी उच्च अंक प्राप्त किए ।


होली चाइल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संयम ने पाए 97.2% अंक

होली चाइल्ड स्कूल के संयम ने 97.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया । खनक ने 95.2% अंकों के साथ दूसरा और सुनील यादव ने 94.8% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया ।


सेंट फ्रांसिस जेवियर स्कूल के छात्र पूर्ण ने 97.2% अंक हासिल किए

तलवंडी राणा स्थित सेंट फ्रांसिस जेवियर स्कूल के विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । इस वर्ष 117 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें पूर्ण ने 97.2% अंक लेकर प्रथम और लोकेश ने 96.6% अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।


विद्या भारती पब्लिक स्कूल की भूमिका ने 97% अंकों के साथ किया टॉप

विद्या भारती पब्लिक स्कूल का कक्षा 10वीं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा । कुल 60 विद्यार्थियों में से भूमिका ने 97% अंक लेकर पहला स्थान पाया 。यहा पुनिया ने 96.2% के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया । अन्य विद्यार्थियों में मन्नत (95.4%), वंश (94.2%) और नितिका (94%) शामिल रहे ।


न्यू इंडिया कॉन्वेंट स्कूल की पूनम ने 97% अंक प्राप्त कर पहला स्थान पाया

न्यू इंडिया कॉन्वेंट स्कूल का परिणाम 100% रहा । परीक्षा में पूनम ने 97% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया । नेहा ने 96%, आस्था ने 95%, अक्षय ने 94% और आदित्य ने 92% अंक प्राप्त किए ।


डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के समीर और हिमांशी 96% अंकों के साथ रहे अव्वल

डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा । समीर और हिमांशी ने 96% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया । दीप और भावना ने 95.4% अंकों के साथ दूसरा, जबकि नूपुर और आर्यन ने 95% अंकों के साथ तीसरा स्थान पाया ।


ब्लूमिंग डेल्स स्कूल की सारा बिश्नोई ने प्राप्त किए 96% अंक

ब्लूमिंग डेल्स स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । सारा बिश्नोई 96% अंकों के साथ टॉप पर रहीं । अन्य मेधावियों में अश्वनी (95%), छवि शर्मा (95%), जतिन राठी (94%) और सुहानी मांगिया (92%) शामिल रहे ।


महारानी लक्ष्मीबाई त्रिलोकचंद स्कूल की वंशिका ने 94.4% अंक पाए

महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल का कक्षा 10वीं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा । वंशिका ने 94.4% अंक प्राप्त कर पहला स्थान पाया । वानिया 93% अंकों के साथ दूसरे और संध्या व शुभम 92% अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे ।


द मदर्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने एक विषय में हासिल किए 100/100 अंक

द मदर्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्र दिव्य अग्रवाल और शैलेश ने एक विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए । साक्षी ने 95%, खुशी ने 94%, शैलेश ने 93%, गुंजन ने 90% और एक अन्य छात्र ने 92.2% अंक हासिल किए ।


दिग्विजय मैमोरियल स्कूल का सीबीएसई 10वीं का परिणाम रहा शत-प्रतिशत

दिग्विजय मैमोरियल स्कूल के विद्यार्थियों ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 100% परिणाम दिया है । कई विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।


हिसार की राधिका का चयन IIM अहमदाबाद में हुआ

हिसार के कृष्णा नगर की राधिका ने प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएम (IIM) अहमदाबाद के पीजीपी प्रोग्राम में चयन पाकर जिले का नाम रोशन किया है । उन्होंने गवर्नमेंट कॉलेज हिसार से बीकॉम की पढ़ाई की थी ।


अनाज मंडियों में गेहूं की भारी आवक, सुस्त उठान से किसान परेशान

हिसार जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक में तेजी आई है, अब तक 1.93 लाख मीट्रिक टन गेहूं आ चुका है । सरकारी एजेंसियों ने 1.06 लाख एमटी की खरीद की है, लेकिन उठान केवल 22,826 एमटी का ही हुआ है । मंडियों में गेहूं के ढेर लग गए हैं । विधायक नरेश सेलवाल ने हसनगढ़ मंडी का दौरा कर बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव की शिकायत की ।


जनगणना 2027: हिसार में स्व-गणना पोर्टल का शुभारंभ, 30 अप्रैल तक भरें डेटा

हिसार में जनगणना-2027 के तहत ‘स्व-गणना पोर्टल’ (se.census.gov.in) शुरू किया गया है । मंडलायुक्त गीता भारती और डीसी महेंद्र पाल ने खुद का डेटा पोर्टल पर फीड कर अभियान की शुरुआत की । आमजन 16 से 30 अप्रैल तक अपना डेटा खुद दर्ज कर सकते हैं । इसके बाद 1 से 31 मई 2026 तक मकानों की लिस्टिंग होगी और वास्तविक गणना 9 फरवरी से 1 मार्च 2027 के बीच होगी ।


ग्रुप-डी कर्मचारियों की बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन 24 अप्रैल को होगी

विज्ञापन संख्या 01/2023 के तहत चयनित ग्रुप-डी कर्मचारियों, जिनकी वेरिफिकेशन अभी तक लंबित है, उनकी बायोमेट्रिक प्रक्रिया 24 अप्रैल को सुबह 9 बजे मंडल आयुक्त कार्यालय, हिसार में होगी । डीसी महेंद्र पाल ने सभी विभागों को पात्र कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ।


किसान विनोद की हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

गांव आदमपुर में 14-15 अप्रैल की रात नहर के पानी को लेकर हुए विवाद में किसान विनोद की हत्या कर दी गई थी । आजाद नगर थाना और सीआईए-2 की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों—संजय, अभिषेक और राहुल को गिरफ्तार कर लिया है


रोडवेज यूनियनों ने चक्का जाम की दी चेतावनी, नई समय सारणी का विरोध

रोडवेज की कर्मचारी यूनियनों ने हिसार-दिल्ली रूट की नई समय सारणी का कड़ा विरोध किया है । यूनियनों का आरोप है कि निजी बस ऑपरेटरों के फायदे के लिए रूटों और फेरों में कटौती की गई है । यदि मांगे नहीं मानी गईं, तो चक्का जाम किया जाएगा ।


थानों में शिकायतों का 3 दिन में हो निपटारा: एडीजीपी केके राव

एडीजीपी केके राव की अध्यक्षता में हुई अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधिकारियों को लंबित मामलों के जल्द निपटारे के निर्देश दिए गए उन्होंने विशेष रूप से कहा कि थानों में आने वाली शिकायतों का समाधान तीन दिन के भीतर किया जाए और महिलाओं व संपत्ति से जुड़े अपराधों पर अंकुश लगाया जाए ।


होली एंजल स्कूल ने मनाया 34वां स्थापना दिवस

होली एंजल स्कूल में 34वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं । प्राचार्या नीतू शर्मा और प्रबंधक अंकित बंसल ने शिक्षकों व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया ।


====================================

===================================

Oplus_16908288