नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/

EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖


भ्रूण लिंग जांच मामले में बड़ा एक्शन: डॉ. अनंतराम के अस्पताल का आयुष्मान इम्पैनल रद्द

हिसार टाइम्स – लिंग जांच मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बरवाला के डॉ. अनंतराम के अस्पताल का आयुष्मान भारत योजना का इम्पैनलमेंट रद्द कर दिया है । आयुष्मान भारत व पीएनडीटी की नोडल ऑफिसर डॉ. अनामिका बिश्नोई ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार ऐसे आरोपियों को सरकारी सेवाओं के लाभ से वंचित करने की प्रक्रिया चल रही है ।

रिपोर्ट के अनुसार, हिसार के 2 और प्रदेश के 10 जिलों के करीब 19 चिकित्सक ऐसी अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए हैं । डॉ. अनंतराम का रिकॉर्ड काफी पुराना है; वह पहली बार 2006 में पकड़ा गया था और अब तक उस पर 7 केस दर्ज हो चुके हैं । हालांकि, हालिया मामले में पुलिस द्वारा समय पर चालान पेश न कर पाने के कारण डॉ. अनंतराम, सूरजमल और दो महिलाओं सहित चारों आरोपियों को अदालत से ‘डिफॉल्ट बेल’ मिल गई है । जांच में यह भी सामने आया कि डॉ. अनंतराम का रजिस्ट्रेशन पहले से निलंबित था, फिर भी वह अवैध रूप से प्रैक्टिस कर रहा था ।

स्पीड ब्रेकर से अनियंत्रित हुई बाइक, डिलीवरी कंपनी के कर्मचारी की मौत

हिसार टाइम्स – सेक्टर 9-11 मोड़ पर वीरवार रात बाइक सवार डिलीवरी कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी विनोद सांगवान ने बताया कि सेक्टर 9-11 मोड़ पर स्पीड ब्रेकर की वजह से औमप्रकाश की बाइक अनियंत्रित हो गई है जिसे वह सड़क पर जा गिरा और सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है।

जींद निवासी विक्की ने बताया कि उनका मामा औमप्रकाश (45) सूर्य नगर की गली नंबर 14 में परिवार सहित रहता था। वह एक फूड डिलीवरी कंपनी में काम करता था। ऑर्डर डिलीवर करने के बाद वह घर की तरफ ही आ रहे थे। शुक्रवार अल सुबह करीब 3 बजे उन्हें फोन आया कि उनके मामा का शव सेक्टर 9-11 मोड़ पर पड़ा है।

होमगार्ड्स को ट्रेनिंग के लिए बुलाया, पूरे शहर में लगा भारी जाम

हिसार टाइम्स – हिसार शहर में शुक्रवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। शहर के चौराहों पर ट्रैफिक संभालने वाले होमगार्ड्स को जरूरी दिशा-निर्देशों के लिए पुलिस लाइन बुला लिया गया था, जिस कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रही । इस जाम में न केवल आम जनता, बल्कि एंबुलेंस, पुलिस अधिकारियों के वाहन और स्कूली बसें भी घंटों फंसी रहीं । वाहन चालक अपनी मंजिल तक पहुँचने के लिए तंग गलियों और लिंक मार्गों का सहारा लेते नजर आए ।

दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 10वें दिन भी जारी; शहीद के दर्जे की मांग

हिसार टाइम्स – सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले हरियाणा अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 10वें दिन में प्रवेश कर गई कर्मचारी मांग कर रहे हैं कि फरीदाबाद स्टील फैक्ट्री अग्निकांड में जान गंवाने वाले फायर फाइटर रणबीर सिंह और चमन लाल को ‘शहीद’ का दर्जा दिया जाए । यूनियन के उपप्रधान जसवीर श्योकंद ने मांग की कि मृतकों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए । कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द सुनवाई नहीं की, तो पूरे प्रदेश का नगर पालिका कर्मचारी हड़ताल पर उतर जाएगा ।

बिजली निगम में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का कड़ा विरोध

हिसार टाइम्स – एचएसईबी वर्कर्स यूनियन ने सरकार की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है । विद्युत सदन में हुई बैठक में राज्य प्रधान इकबाल चंदाना ने कहा कि बिजली विभाग की कार्यप्रणाली अन्य विभागों से अलग है। तकनीकी तालमेल बिगड़ने से ड्यूटी के दौरान हादसों (एक्सीडेंट) का खतरा बढ़ सकता है । यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि इसे जबरन लागू किया गया, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे ।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2026: कचरा प्रबंधन पर सख्ती, कटे 11 चालान

हिसार टाइम्स – स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंकिंग सुधारने के लिए नगर निगम ने निगरानी बढ़ा दी है। अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा ने एमआरएफ सेंटरों का निरीक्षण किया और कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश दिए । इसी अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरती गई। न्यू विनोद नगर और सब्जी मंडी क्षेत्र में खुले में कचरा फेंकने पर 3 दुकानदारों के 5-5 हजार के चालान किए गए । वहीं, ओल्ड कोर्ट कॉम्प्लेक्स और सेक्टर 16-17 में कचरा सेग्रीगेशन न करने और सीएंडडी वेस्ट डालने पर कुल 11 चालान काटे गए ।

गैस सिलेंडर का DAC नंबर मांगने पर कर्मचारी से मारपीट

हिसार टाइम्स – ऋषि नगर की गली नंबर-17 में गैस डिलीवरी के दौरान विवाद हो गया। जब डिलीवरी मैन मालविंद्र ने ग्राहक से सुरक्षा कोड (DAC) मांगा, तो ग्राहक के बेटे ने उसके साथ मारपीट की और साथियों को बुलाकर धमकाया । इस घटना के विरोध में एजेंसी के कर्मचारी भड़क गए और करीब 600 सिलेंडरों की डिलीवरी ठप कर दी। कर्मचारी सिलेंडर से लदी गाड़ियां लेकर नागरिक अस्पताल पहुंच गए और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की

◾राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता मामले में हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से कहा- ‘स्वयं जांच करें या केंद्र को सौंपें’

◾महिला आरक्षण से संबद्ध संविधान संशोधन विधेयक पारित न होने पर शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा

◾’ऐतिहासिक मौका गंवाया’, महिला आरक्षण का सपना अभी अधूरा, नहीं मिले दो-तिहाई वोट

◾होर्मुज जलडमरूमध्य सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए ‘पूरी तरह से खुला’ है: ईरान

◾होर्मुज जलडमरूमध्य अब कभी बंद नहीं होगा! डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा

◾होर्मुज खुलते ही 10% तक गिर गए कच्चे तेल के दाम, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर असर

◾लोकसभा में राहुल ने कहा: मेरे और प्रधानमंत्री के पास पत्नी संबंधी मुद्दा नहीं है

◾पाकिस्तान की नई करतूत का खुलासा, ISI भारतीय किशोरों की कर रहा भर्ती, रेलवे स्टेशन व शहर निशाने पर…

◾भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 3.82 अरब डॉलर बढ़कर 700 अरब डॉलर के पार – आरबीआई

◾सदन में राहुल के व्यवहार पर भड़के अमित शाह, बोले- अपनी बहन प्रियंका गांधी से कुछ सीखें नेता प्रतिपक्ष

◾बिल का विरोध करने वालों की खैर नहीं, जनता के बीच विपक्ष को बेनकाब करेगा NDA

◾TCS नासिक केस- मानवाधिकार आयोग ने रिपोर्ट मांगी: फरार आरोपी निदा ने खुद को प्रेग्नेंट बताया, कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर

◾वोट के लिए नोट? तमिलनाडु में अब तक ₹800 करोड़ से ज्यादा की जब्ती ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

◾West Asia Conflict : ‘ईरान संवर्धित यूरेनियम सौंपने के लिए तैयार’, ट्रंप ने फिर किया दावा

◾विशेष संसद सत्र 2026: राज्यसभा में तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश सिंह, पीएम मोदी-खरगे ने दी बधाई

◾रुपये में मजबूती : आरबीआई के इस कदम से रुपया 25 पैसा मजबूत होकर 92.73 पर पहुंचा

◾सर्गेई लावरोव ने कूटनीतिक रवैये की आलोचना की, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका

◾चंडीगढ़ BJP दफ्तर ब्लास्ट, 9 आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर लाए: क्राइम सीन रिक्रिएशन किया, ₹2 लाख में टास्क

◾पवन खेड़ा की ट्रांजिट अग्रिम जमानत बढ़ाने की मांग खारिज: SC ने कहा- असम कोर्ट जाएं

◾CDS बनने के बाद पहली बार पैतृक गांव पहुंचे चौहान: चाइना बॉर्डर पर बोले- गांव खाली हुए तो देश के लिए खतरा

◾IPL 2026 : गुजरात ने कोलकाता को 5 विकेट से हराया, शुभमन गिल ने खेली तेज पारी।

===================================

====================================