नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
हिसार टाइम्स – हरियाणवी इंडस्ट्री से बुरी खबर सुनने को मिल रही है.एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की 30 साल की उम्र में गाजियाबाद, यूपी में मौत हो गई। कहा जा रहा है कि उन्हें चक्कर आया, वो जमीन पर गिरी और सिर में गहरी चोट लगने से मौत हो गई। फैमिली ने अंतिम संस्कार कर दिया है। दिव्यांका के insta पर 1.3M फॉलोअर्स हैं। मिली जानकारी के अनुसार कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस, दिव्यांका सिरोही का निधन हो गया है. मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली. दिव्यांका की बड़ी बहन आरती ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर बहन की मौत की दुखद खबर शेयर की है. इंस्टा पोस्ट में लिखा है- बेहद दुख के साथ बताना चाहती हूं कि मेरी छोटी बहन दिव्यांका का 21 अप्रैल को निधन हो गया. भगवान उसकी आत्मा को शांति दे.


दर्दनाक : 8 साल की बच्ची को ट्रैक्टर ने कुचला
हिसार टाइम्स – शहर की बड़वाली ढाणी के पास मंगलवार सुबह एक ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही बरतते हुए 8 साल की बच्ची कीर्ति को कुचल दिया। परिजन उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एचटीएम थाने से जांच अधिकारी नेत्रपाल ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस को दी शिकायत में दशरथ ने बताया कि वे मूल रूप से राजस्थान के दौलतपुर जिले के गांव गोपालपुर के रहने वाले हैं और यहां सैनियान मोहल्ले में रहते हैं। वह मजदूरी करता है। उसकी दो बेटियां कीर्ति (8) और नंदिनी (6) हैं। वह मंगलवार सुबह 9:30 बजे पत्नी व दोनों बेटियों के साथ लाहौरिया चौक के पास काम करने जा रहा था। जब वे बड़वाली ढाणी के पास पहुंचे तो पीछे से एक तेज गति से ट्रैक्टर आया जिसके पीछे पानी का टैंकर भी था।आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से चलते हुए बेटी कीर्ति को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह नीचे गिर गई और ट्रैक्टर उसके ऊपर से गुजर गया जिससे उसकी माैत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



सीआईए इंचार्ज पवन कुमार के चाचा ससुर रणधीर पूनिया ने छोड़ी जजपा
हिसार टाइम्स – दुष्यंत चौटाला और सीआईए इंचार्ज पवन कुमार के बीच हुए विवाद के बीच पवन कुमार के चाचा ससुर रणधीर सिंह पूनिया ने जननायक जनता पार्टी (जजपा) से इस्तीफा देने का एलान कर दिया है।बरवाला में बुधवार को मीडिया से बातचीत में रणधीर पूनिया ने कहा कि दुष्यंत चौटाला से उनकी फोन पर बातचीत हुई थी जिसमें उन्होंने कथित बदतमीजी की शिकायत की। पूनिया ने कहा कि उन्होंने मामले की जांच करने की बात कही लेकिन इसके बाद दुष्यंत ने उनसे संपर्क न करने को कहा।उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से पार्टी से जुड़े रहे हैं लेकिन इस घटनाक्रम से आहत होकर पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है। पूनिया ने दावा किया कि जांच में उन्हें पवन कुमार की गलती नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान कुछ अन्य लोगों का व्यवहार अनुचित था। रणधीर पूनिया ने कहा कि उनके साथ कई कार्यकर्ता भी पार्टी छोड़ रहे हैं।

हिसार एयरपोर्ट : 5 मिनट के अंतराल पर विमानों के उड़ान संचालन के लिए तैयार
हिसार टाइम्स – सिविल एविएशन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. जी अनुपमा ने बुधवार को महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डा परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने एयरपोर्ट पर चल रहे विकास कार्यों के बारे अधिकारियों की बैठक ली।
एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने बताया कि हिसार हवाई अड्डे से प्रत्येक 5 मिनट के अंतराल पर हवाई जहाज लैंड और टेक ऑफ हो सकते हैं। कैट 2 और ऑटो पायलट मोड पर लैंड करने के लिए आईलैश की अनुमति मिलनी बाकी है। उन्होंने हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए परिसर में बेहतर बस सेवा उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए परिसर में बेहतर बस सेवा उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए। बैठक के उपरांत अतिरिक्त मुख्य सचिव ने हवाई अड्डा परिसर के रनवे टर्मिनल बिल्डिंग व एटीसी बिल्डिंग के निर्माण कार्यों के संबंध में भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर उपायुक्त महेंद्र पाल, अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, एयरपोर्ट डायरेक्टर ओपी सैनी, डीएम अजय सक्सेना, प्रोजेक्ट डायरेक्टर कैप्टन एएस गिल माैजूद रहे।

मायके पक्ष से लेनदेन के विवाद में महिला ने फंदा लगा की आत्महत्या
हिसार टाइम्स – मिल गेट एरिया क्षेत्र निवासी विवाहिता रचना (23) ने बुधवार दोपहर को घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एचटीएम थाने से जांच अधिकारी ईश्वर सिंह के अनुसार, महिला का पति कुलदीप ऑटो मार्केट में काम करता है। बुधवार सुबह वह काम और बच्चे स्कूल चले गए थे।

रचना घर में अकेली थी। जब एक बच्चा दोपहर डेढ़ बजे घर आया तो उसने मां को अंदर चुन्नी के फंदे से लटका देखा। बच्चे का शोर सुनकर पड़ोसी आए और महिला को नीचे उतारा। इसके बाद वह उसे लेकर जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। महिला का मायके पक्ष के साथ लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इस वजह से वह मानसिक रूप से परेशान थी और इसी परेशानी में उसने यह कदम उठाया।


◾पीएम मोदी को ‘आतंकवादी’ कहना मल्लिकार्जुन खरगे को पड़ा भारी, चुनाव आयोग ने 24 घंटे के अंदर मांगा जवाब,EC का चला चाबुक, जारी हुई चेतावनी
◾मोदी को आतंकी कहने पर खड़गे को EC का नोटिस, कांग्रेस अध्यक्ष ने बयान पर सफाई भी दी थी; शाह बोले- राहुल के साथ रहकर भाषा बिगड़ी

◾पश्चिम बंगाल के दमदम में आयोजित एक चुनावी रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता से बड़ा आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी विधायक या पार्टी सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि घुसपैठ मुक्त बंगाल बनाने के लिए मतदान करना चाहिए
◾अमित शाह ने रैली में कहा कि वोट का उद्देश्य राज्य को सुरक्षित और मजबूत बनाना होना चाहिए। उन्होंने जनता से अपील की कि वे ऐसे फैसले लें जिससे बंगाल में अवैध घुसपैठ पर रोक लग सके। राहुल गांधी का नाम लेते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पश्चिम बंगाल में अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी। उन्होंने दावा किया कि राज्य में जनता का समर्थन पूरी तरह भाजपा के पक्ष में है

◾सरकार ने एविएशन फ्यूल में एथेनॉल मिलाने की मंजूरी दी, कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम होगी; गडकरी बोले-100% ब्लेंडिंग का टारगेट
◾ ‘होर्मुज से अपने जहाजों की निकासी के लिए भारत ने ईरान को नहीं किया भुगतान; सरकार ने कहा- चलाई जा रहीं फर्जी खबरें

◾ग्रामीण निकायों को केंद्रीय वित्त आयोग ने इस बार 4.35 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड अनुदान दिया है, जो पिछली बार के 2.36 लाख करोड़ से लगभग दोगुना है। केंद्रीय पंचायती राज सचिव विवेक भारद्वाज ने बताया कि इससे पंचायतों की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी और गांवों के विकास को गति मिलेगी

8 नई दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, पटरियों की देखरेख के लिए करीब 1800 ट्रैक मशीन हैं, जिन्हें बढ़ाकर तीन हजार करने की योजना है। इन मशीनों की संख्या बढ़ने से ट्रैक की जांच और मरम्मत से जुड़ी पुरानी समस्याएं काफी हद तक दूर हो जाएंगी।

◾पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान आज; 5501 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर; सुरक्षा के खास इंतजाम
◾ चुनाव आयोग का हंटर: तमिलनाडु-पश्चिम बंगाल में वोट के लिए नोट और शराब की बारिश, एक हजार करोड़ का सामान जब्त

◾ मतदान के लिए बंगाल की ओर उमड़ी प्रवासियों की भीड़, हजारों मजदूर लौटे
◾ यूपी के मिर्जापुर में सड़क हादसा, 11 की मौत, इनमें से 8 जिंदा जले, ट्रक-ट्रॉले की टक्कर से बोलेरो में आग लगी

◾149 दिन बाद आज होंगे भगवान बद्रीविशाल के दर्शन, तीन चाबियों से खुलेंगे कपाट; घी में लिपटा कंबल बताएगा कैसा रहेगा पूरा साल
◾ नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग का इस्तीफा, मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी से संबंधों पर विवाद, एक महीने में दो मंत्री सरकार से बाहर

◾’72 घंटों के अंदर होगी शांतिवार्ता’, ईरान के साथ युद्धविराम पर बोले ट्रंप
◾ IPL 2026 में राजस्थान की पांचवीं जीत, लखनऊ को 40 रन से हराया; जडेजा ने 43 रन बनाए, एक विकेट भी लिया

===================================

====================================





















