नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/

EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

प्लॉट विवाद से परेशान प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

हिसार टाइम्स – आजाद नगर इलाके की दुखद घटना में प्रॉपर्टी डीलर सतबीर पूनिया ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली । जानकारी के अनुसार, सतबीर ने अपने घर पर अपनी कनपटी में गोली मारकर खुदकुशी की । गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।

घटना की सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और वहां से साक्ष्य एवं असलहा बरामद किया । शुरुआती चर्चाओं के अनुसार, सतबीर राजगढ़ में किसी प्लॉट को लेकर चल रहे विवाद के कारण पिछले कुछ समय से काफी मानसिक तनाव में थे, जिसे उनकी आत्महत्या का संभावित कारण माना जा रहा है । फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ।

लेन-देन के विवाद मे तलवंडी बादशाहपुर में युवक की ट्रक से कुचलकर हत्या

हिसार टाइम्स – हिसार के आजाद नगर थाना के अंतर्गत गांव तलवंडी बादशाहपुर में रुपयों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया । शनिवार रात करीब 10 बजे, 30 वर्षीय अनिल गांव के ठेके के पास खड़ा था, तभी वहां मौजूद अन्य लोगों के साथ उसका पैसों के विवाद को लेकर झगड़ा शुरू हो गया । मृतक के भाई ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि रणदीप (ट्रक मालिक),

सोमवीर और करण के उकसाने पर ट्रक ड्राइवर ने जानबूझकर अनिल पर ट्रक चढ़ा दिया, जिससे वह बुरी तरह कुचल गया । गंभीर रूप से घायल अनिल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है ।


भीषण गर्मी और लू का प्रकोप: सीजन का सबसे गर्म दिन

हिसार जिले में शनिवार को सूर्य के तल्ख तेवरों और पश्चिमी शुष्क हवाओं के कारण आग उगलती गर्मी महसूस की गई. शहर का अधिकतम तापमान 43.0°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक है. यह इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 25.6°C रहने से रात में भी बेचैनी बनी रही. भीषण गर्मी के कारण सड़कों पर तारकोल तक पिघलने लगा है. हालांकि, 27 अप्रैल से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने की संभावना है, जिससे 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बारिश होने से लोगों को लू से राहत मिल सकती है.


बिजली निगम की लापरवाही: 2.44 लाख उपभोक्ताओं को मिले औसत बिल

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) की समीक्षा में एक बड़ी गड़बड़ी सामने आई है, जहां हिसार और दिल्ली जोन के करीब 2.44 लाख उपभोक्ताओं को प्रोविजनल या औसत आधार पर बिल भेजे गए हैं. हिसार सर्कल की 6 सब डिविजनों—नारनौंद, मुंढाल, उमरा, हांसी सब अर्बन, बाहोपट्टी और बरवाला—में ‘ओके बिलिंग’ का स्तर 90% से भी कम पाया गया है. निगम में करीब 23,481 मीटर डिफेक्टिव हैं, जो सही बिलिंग में बड़ी बाधा हैं. मुख्यालय ने निर्देश दिए हैं कि सोलर और एचटी/एलटी कनेक्शनों में किसी भी स्थिति में औसत बिलिंग न की जाए और खराब मीटरों को तुरंत बदला जाए.


साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश: लुधियाना से 5 गिरफ्तार

हिसार साइबर थाना पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए लुधियाना से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह गिरोह लोगों से प्रति माह 40 से 50 लाख रुपये ठगकर दुबई भेजता था. पकड़े गए आरोपियों में राजस्थान के श्रीगंगानगर के दो सगे भाई भी शामिल हैं, जो पहले चश्मा बेचते थे लेकिन लालच में आकर गिरोह में शामिल हो गए. पुलिस ने इनके पास से 18 मोबाइल, 33 पासबुक/चेकबुक और 22 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं. ये आरोपी अपने कर्मियों को 25 से 30 हजार रुपये वेतन और रहने-खाने की सुविधा भी देते थे.


नकली ऑक्सीटोसिन बनाने वाला प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

ड्रग विभाग की टीम ने हिसार के संत नगर में छापेमारी कर नकली ऑक्सीटोसिन दवा बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. मुख्य आरोपी एक 10वीं पास प्रॉपर्टी डीलर है, जो पिछले 2 साल में करीब 7 लाख रुपये की नकली दवाएं बेच चुका है. यह दवा पशुओं से अधिक दूध निकालने के लिए डेयरी संचालकों को बेची जाती थी. ड्रग विभाग ने आरोपी के घर से पाउडर, फिनॉल, एसिड और दवा बनाने की मशीनें जब्त की हैं. कानूनन ऑक्सीटोसिन का निर्माण केवल सरकारी कंपनियां ही कर सकती हैं.


सरकारी स्कूलों में प्रतिस्पर्धा का नया मॉडल: पीएमश्री और मॉडल संस्कृति स्कूल

राज्य सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए स्कूलों के बीच कंपटीशन मॉडल लागू किया है. इसके तहत प्रदेश के 250 पीएमश्री और 218 मॉडल संस्कृति स्कूलों के बीच श्रेष्ठता की होड़ होगी. स्कूलों का मूल्यांकन केवल परीक्षा परिणामों पर नहीं, बल्कि इंफ्रास्ट्रक्चर, पढ़ाने की पद्धति और शिक्षकों की दक्षता के आधार पर होगा. मई से जुलाई तक एक ‘इम्प्रूवमेंट फेज’ चलेगा और सर्वश्रेष्ठ स्कूलों को 15 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा.


न्यू क्लॉथ मार्केट में अफीम तस्करी: दो आरोपी काबू

हिसार सीआईए की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर न्यू क्लॉथ मार्केट (फेज-1) के पास छापेमारी कर दो युवकों को 754 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी नीम के पेड़ों के नीचे संदिग्ध अवस्था में खड़े थे, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है.


अवैध कॉलोनियों पर डीटीपी की कार्रवाई और दोबारा निर्माण

हिसार नगर योजनाकार विभाग (DTP) द्वारा जिन अवैध कॉलोनियों और निर्माणों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई थी, वहां एक माह के भीतर दोबारा निर्माण शुरू हो गए हैं. कैमरी रोड और तोशाम रोड पर मार्च में की गई कार्रवाई के बाद फिर से अतिक्रमण देखा गया है. डीटीपी विभाग के दिनेश सिंह ने बताया कि इन जगहों का दोबारा सर्वे करवाकर नोटिस जारी किए जाएंगे और नियमानुसार फिर से तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी.


ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में टेंपो चालक ने गंवाई टांग

नारनौंद के बड़छापर के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में टेंपो चालक संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे में संदीप की टांग इतनी बुरी तरह जख्मी हुई कि डॉक्टरों को उपचार के दौरान उसे काटना पड़ा. पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.


हिसार के स्थानीय बाजार में सोने की कीमतों में 500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे 24 कैरेट सोने का भाव 1,53,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीं चांदी की कीमतों में 5000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई, जिससे यह 2,47,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है.

धार्मिक गतिविधियों के तहत आज ओशो ध्यान उपवन में सुबह 10 बजे से ध्यान सत्र और श्रीकृष्ण बड़ा मंदिर में शाम 6 बजे से संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा.

◾अमेरिका का बड़ा वार ! रूस-ईरान तेल पर छूट की खत्म, कहा-“बस अब कोई राहत नहीं”

◾कनाडा की इमीग्रेशन पॉलिसी में बड़ा बदलावः ज्यादा सैलरी वालों को मिलेगी हफ्ते में PR ! अवैध एंट्री पर तुरंत डिपोर्ट होंगे लोग

◾अमेरिका-ईरान वार्ता में डेडलॉक : बिना मिले लौटे अराघची, पाक आर्मी चीफ को सौंपी शर्तें; ट्रंप बोले— ईरान खुद हमें कॉल करे

◾मणिपुर में प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़े:सुरक्षाबलों ने रोकने के लिए आंसू गैस के गोले चलाए, CM के घर की ओर मार्च निकाल रहे थे

◾​तेलंगाना में कविता ने नई पार्टी TRS बनाई:2028 के विधानसभा चुनावों में पिता केसीआर की पार्टी BRS को देंगी टक्कर

◾भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में 33% महिलाएं होंगी:संसदीय बोर्ड से सचिव स्तर तक फॉर्मूला लागू; राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 100 से ज्यादा महिलाओं को जगह

◾रिफाइनरी में आग, ‘साइबर अटैक’ की आशंका:ऑटोमेटिक कंट्रोल यूनिट्स हाईजैक तो नहीं हुए; HPCL ने कहा- मई में शुरू हो जाएगी CDU

◾​​‘दंगाई बोला-कर्फ्यू हटने दे, 50 दुकानों में आग लगानी है’:प्लांड था करौली दंगा, सबूत मिटाए, 7 ऑडियो में पूरा सच सामने आया

◾​​​सांसद भज्जी-गुप्ता के घर, LPU गेट पर लिखा ‘गद्दार’:पंजाब CM ने राष्ट्रपति से मिलने का टाइम मांगा; 7 सांसदों के AAP छोड़ने की वजहें सामने आईं

◾​​भारत अब 10 नहीं 15 देशों से करेगा LPG आयात, संकट में भी नहीं थमेगी सप्लाई

◾हर स्कूल में अनिवार्य हों कम से कम 2 शिक्षक, ट्रांसफर प्रक्रिया भी पारदर्शी हो: हाइ कोर्ट का अहम निर्देश

◾ट्रिपल मर्डर से दहला बुलंदशहर, बर्थडे पार्टी में चेहरे पर केक लगाने के विवाद में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या

◾भगवंत मान का बड़ा ऐलान; सांसदों को रिकॉल करने के लिए राष्ट्रपति से मांगेंगे समय

◾विश्व स्वास्थ्य संगठन ने छोटे शिशुओं के लिए विशेष रूप से तैयार की गई पहली मलेरिया दवा को मंजूरी दे दी है.

◾केजरीवाल इतिहास के सबसे शौकीन व्यक्ति, नया आवास भी शीशमहल जैसा बनाया: प्रवेश साहिब सिंह

◾गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर 27 अप्रैल को देशव्यापी अभियान

◾सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को मानें लाइब्रेरी, हर दिन कुछ नया सीखे युवा पीढ़ी: भजनलाल शर्मा

◾संजय सिंह ने आम आदमी पार्टी के सांसदों के भाजपा में शामिल होने के कदम को बताया “असंवैधानिक”, राज्यसभा अध्यक्ष से की कार्रवाई की मांग

◾राहुल बोले- ममता BJP का रास्ता खोल रहीं:हिमंता ने कहा- बंगाल में डबल सेंचुरी बनाएंगे; EC ने 5 अफसर सस्पेंड किए, शाह का रोड शो

◾UP का बांदा देश में सबसे गर्म, पारा 47.4°C पहुंचा:राजस्थान-महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों में पारा 45°C के पार, 10 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

◾DC vs PBKS मैच के दौरान बड़ा हादसा, लुंगी एनगिडी सिर के बल बुरी तरह गिरे, मैदान पर बुलानी पड़ी एम्बुलेंस

◾RR vs SH IPL 2026 : वैभव-सूर्यवंशी का तूफानी शतक बैकार, सनराइजर्स ने राजस्थान को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त

◾IPL 2026: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ लक्ष्य हासिल किया

===================================

====================================