नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
हिसार टाइम्स – आदर्श नगर में शनिवार रात एक युवक ने चुन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने युवक की मौत के लिए उसकी पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है। एचटीएम थाने से जांच अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में युवक की पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस को दी शिकायत में आदर्श नगर की गली नंबर 4 निवासी रामबक्श ने बताया कि उनकी किराना की दुकान है। उसके दो बेटे हैं। बड़े का नाम धमेंद्र व छोटे का नाम अंकित है।

अंकित की शादी 12 जून 2023 को उत्तर प्रदेश के जिला प्रतापगढ़ के गांव बुआपुर निवासी सुधा के साथ हुई थी। अंकित का एक 14 माह का बेटा है। अंकित ऑटो मार्केट में पेंटर था। शादी के बाद से ही अंकित व उसकी पत्नी के बीच मनमुटाव शुरू हो गया। यही नहीं अंकित ऑटो मार्केट गया तो सुधा उससे वहां जाकर भी लड़ने लगी। दोपहर 2 बजे अंकित घर आ गया और अपने कमरे में चला गया। कुछ देर में दोनों का फिर से झगड़ा शुरू हो गया।

रात करीब साढ़े 12 बजे बेटे धर्मेंद्र के पास सुधा ने फोन किया कि अंकित ने कमरे में पंखे से चुन्नी से फंदा लगा लिया है। इसके बाद वह अपनी पत्नी मीना व भाई फूलचंद उसके कमरे में गए तो देखा क अंकित पंखे में चुन्नी का फंदा लगाकर लटक रहा था।

हवलदार से ठगी के मामले में पुलिस की सफलता: ₹1.27 लाख की राशि वापस दिलाई
हिसार टाइम्स – हिसार में शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट टिप्स के नाम पर हुई ठगी के एक मामले में साइबर थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एएसआई सुरेंद्र के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक खाते को होल्ड करवा दिया, जिससे पीड़ित को ₹1.27 लाख वापस मिल सके। इस मामले के शिकायतकर्ता भारतीय सेना में हवलदार हरेन्द्र सिंह हैं, जिन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए फर्जी ऐप डाउनलोड कराकर करीब ₹6.40 लाख की ठगी का शिकार बनाया गया था। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर रकम को ट्रेस किया और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रिफंड करवाया; इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है।

बिश्नोई समाज में भारी रोष: पूर्व सीएम भजनलाल पर टिप्पणी को लेकर पीएम-सीएम को भेजेंगे ज्ञापन
हिसार टाइम्स – बीजेपी की राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा द्वारा पंचकूला में एक चुनावी सभा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजनलाल पर की गई टिप्पणी से बिश्नोई समाज में गहरा आक्रोश है । हिसार के बिश्नोई मंदिर में आयोजित एक बड़ी बैठक में हिसार, फतेहाबाद, टोहाना और कुरुक्षेत्र सहित कई क्षेत्रों के लोग जुटे । समाज के सदस्यों ने इस टिप्पणी को झूठा, निराधार और आपत्तिजनक बताते हुए निंदा प्रस्ताव पास किया है । समाज का कहना है कि इससे न केवल बिश्नोई समाज बल्कि अन्य 36 बिरादरी की भावनाओं को भी ठेस पहुंची है । इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को ज्ञापन भेजकर रेखा शर्मा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी । यदि समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो सर्व समाज की बैठक बुलाकर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी ।

कुलदीप और भव्य बिश्नोई की तीखी प्रतिक्रिया: “हम समंदर हैं, हमें खामोश रहने दो”
पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे और भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर बिना किसी का नाम लिए एक प्रतीकात्मक पोस्ट साझा कर अपनी नाराजगी जाहिर की है । उन्होंने लिखा, “हम समंदर हैं, हमें खामोश रहने दो, जरा मचल गए तो शहर ले डूबेंगे” । इसे राजनीतिक हलकों में एक गंभीर चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है । वहीं उनके बेटे भव्य बिश्नोई ने भी “बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद” लिखकर कुछ लोगों की कार्यशैली को अनुभवहीन और जनाधार-विहीन बताया । हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यह टिप्पणी किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं है, लेकिन वर्तमान विवादों के मद्देनजर इसके गहरे मायने निकाले जा रहे हैं ।

संपत सिंह ने की रेखा शर्मा के इस्तीफे की मांग
इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक और पूर्व मंत्री प्रोफेसर संपत सिंह ने रेखा शर्मा के बयान को अमर्यादित बताते हुए इसकी कड़ी आलोचना की है । उन्होंने कहा कि स्वर्गीय चौधरी भजनलाल जैसे वरिष्ठ नेता पर ऐसी टिप्पणी करना एक राजनीतिक धरोहर का अपमान है । संपत सिंह ने भाजपा नेतृत्व से मांग की है कि केवल स्पष्टीकरण देने के बजाय रेखा शर्मा से इस्तीफा लिया जाना चाहिए । उन्होंने यह भी कहा कि यह बयान मुख्यमंत्री की उपस्थिति में दिया गया था, इसलिए मुख्यमंत्री को भी इसके लिए माफी मांगनी चाहिए ।

प्रॉपर्टी डीलर सुसाइड केस: 2.80 करोड़ की जमीन के विवाद में खुदकुशी, आरोपी पर मामला दर्ज
आजाद नगर की नंद विहार कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर सतबीर पूनिया ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली । पुलिस जांच और मृतक के बेटे के बयान के अनुसार, सतबीर ने राजगढ़ में अब्दुल गफ्फार नामक व्यक्ति से 2.80 करोड़ रुपये में जमीन खरीदी थी । आरोप है कि पूरी पेमेंट होने और प्लॉट काटकर बेचने के बावजूद विक्रेता ने जमीन पर दोबारा अवैध कब्जा कर लिया, जिससे सतबीर मानसिक रूप से परेशान थे । पुलिस ने आरोपी अब्दुल गफ्फार के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है और घटनास्थल से रिवॉल्वर जब्त कर ली गई है ।

अवैध नशा तस्करों पर ड्रग विभाग का छापा, भारी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद
आदमपुर क्षेत्र में नशे की अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ड्रग विभाग की टीम ने एक रिहायशी परिसर में छापेमारी की । टीम ने मौके से प्रिंस नामक युवक को गिरफ्तार किया और उसके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद कीं, जिनमें टेपेटामोल की 955 गोलियां और प्रोगाबालिन के 1210 कैप्सूल शामिल हैं । इन दवाओं की कुल कीमत लगभग 60,887 रुपये बताई जा रही है । पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बिना किसी लाइसेंस के युवाओं को नशा बेच रहा था । आरोपी पर पहले भी कई बार छापेमारी हो चुकी है और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला भी दर्ज है ।

हॉकी: ओडिशा को हराकर हरियाणा फाइनल में पहुँचा
ग्वालियर में आयोजित चौथी ‘अस्मिता’ सब-जूनियर हॉकी लीग के सेमीफाइनल में हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है । हरियाणा और ओडिशा के बीच मुकाबला निर्धारित समय तक बराबरी पर रहा, जिसके बाद निर्णय पेनल्टी शूटआउट से हुआ । शूटआउट में हरियाणा ने ओडिशा को 3-2 से पराजित किया । हरियाणा की जीत में गोलकीपर साधना ने तीन महत्वपूर्ण गोल बचाकर अहम भूमिका निभाई ।

सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान की धीमी रफ्तार: 18 हजार का लक्ष्य, लगे मात्र 400 टीके
जिले में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए शुरू किया गया एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन अभियान काफी सुस्त चल रहा है स्वास्थ्य विभाग ने 14-15 साल की 15 हजार किशोरियों का लक्ष्य रखा था, लेकिन जागरूकता की कमी के कारण अब तक केवल 400 लड़कियों को ही टीका लग पाया है विशेषज्ञों का कहना है कि 15 वर्ष से पहले यह टीका लगवाने से कैंसर का खतरा लगभग समाप्त हो जाता है । प्रशासन ने अब शिक्षा विभाग को स्कूलों के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं ।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा से चश्मा चोरी, स्थानीय लोगों में रोष
किला रहन के कैंप चौक स्थित महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है । किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रतिमा से चश्मा उतारकर ले जाने की घटना से स्थानीय निवासियों में गहरा रोष है । लोगों ने इस हरकत को बेहद निंदनीय बताते हुए प्रशासन से मांग की है कि प्रतिमा स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और सुरक्षा गार्ड की तैनाती की जाए ।
निरंकारी रोड पर सीवर ओवरफ्लो से जनता परेशान, प्रशासन मौन
हिसार के निरंकारी रोड फाटक के पास सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है । स्थानीय लोगों का आरोप है कि आए दिन गंदा पानी सड़कों पर फैलने से राहगीरों और क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । बार-बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है ।

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन का जिला सम्मेलन: मोलिया बने नए जिला प्रधान
हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन का 22वां जिला स्तरीय त्रिवार्षिक प्रतिनिधि सम्मेलन रविवार को स्थानीय जाट धर्मशाला में आयोजित किया गया । इस सम्मेलन में राज्य और जिला स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया और वित्त सचिव ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की । कार्यकाल पूरा होने पर पुरानी कमेटी ने इस्तीफा सौंपा, जिसके बाद सर्वसम्मति से मोलिया को नया जिला प्रधान चुना गया ।

बाइक चोरी की 4 वारदातें सुलझीं, नशाखोरी के लिए पुर्जे बेचने वाला गिरोह काबू
हिसार पुलिस ने टाउन पार्क और बस स्टैंड क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी की चार वारदातों का खुलासा किया है । पुलिस ने इस मामले में हांसी निवासी कुलदीप उर्फ निन्ना और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी सतीश को गिरफ्तार किया है । पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और पकड़े जाने के डर से बाइक को काटकर उसके पुर्जे बेच देता था ।
साइंटिस्ट प्रो. केसी बंसल को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा गया
जयपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रो. केसी बंसल को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ प्रदान किया गया है । उन्होंने गेहूं और चना जैसी फसलों में जलवायु अनुकूलन क्षमता विकसित करने और पौधों के आनुवंशिक संसाधनों के मूल्यांकन पर महत्वपूर्ण शोध किया है । उनके द्वारा पहचाने गए संदर्भ समूह भविष्य में सूखा और गर्मी सहने वाली फसलें विकसित करने में सहायक होंगे

अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल 19वें दिन भी जारी, मिला किसान यूनियन का साथ
हरियाणा अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की अपनी मांगों को लेकर चल रही हड़ताल रविवार को 19वें दिन में प्रवेश कर गई । कर्मचारियों को समर्थन देने के लिए भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के प्रदेश अध्यक्ष दिलबाग सिंह अपनी टीम के साथ दमकल केंद्र पहुंचे उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा नहीं किया, तो एक बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा ।
‘हमारा प्यार हिसार’ मुहिम: रंगों से निखरी बिजली विभाग की दीवारें
हिसार शहर को आकर्षक और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से ‘हमारा प्यार हिसार’ टीम ने एक नई रचनात्मक पहल की है । रविवार को टीम के सदस्यों ने राजगढ़ रोड स्थित बिजली विभाग की बाहरी दीवार पर खूबसूरत फूलों की पेंटिंग बनाकर उसे कलात्मक रूप दिया । पिछले सप्ताह ही इस दीवार पर बेस पेंट का काम किया गया था, जो अब राहगीरों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है

====================================

===================================




















