नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
हिसार टाइम्स – ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति और पुलिस बल के न मिलने के कारण हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की तरफ से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू नहीं हो सका। तय शेड्यूल के अनुसार यह अभियान सेक्टर 16-17 से शुरू किया जाना था। एचएसवीपी के एसडीओ रामप्रसाद का कहना है कि 29 अप्रैल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति हो सकती है, जिसके बाद यह अभियान शुरू कर दिया जाएगा।

हाईकोर्ट ने एक याचिका पर फैसला सुनाते हुए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और नगर योजनाकार विभाग को सड़कों के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के आदेश दिए थे। इसी के तहत नगर योजनाकार विभाग ने पिछले दिनों ग्लोबल स्पेस में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी।

कोर्ट के इसी आदेश के संदर्भ में एचएसवीपी ने भी अतिक्रमण हटाने का एक शेड्यूल जारी किया था। इस शेड्यूल के अनुसार, 28 अप्रैल से सेक्टर 16-17 से अभियान शुरू किया जाना था। इस अभियान के लिए एचएसवीपी ने जिला प्रशासन से ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने और पुलिस बल उपलब्ध करवाने की मांग की थी, लेकिन किन्हीं कारणों से ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति नहीं की गई। इस वजह से एचएसवीपी का अभियान शुरू नहीं हो सका।कोर्ट के आदेश के अनुसार सड़कों के किनारे बनाई गई ग्रीन बेल्ट, लॉन, चहारदीवारी के साथ-साथ स्टिल्ट फ्लोर में किए गए अवैध निर्माण को हटाया जाना है। सेक्टरवासियों ने विभाग की कार्रवाई से पहले ही अपने स्तर पर अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। कुछ सेक्टरों में कई लोगों ने इस तरह के अतिक्रमण को हटा लिया है।

अतिक्रमण हटाने का शेड्यूल इस प्रकार रह सकता है
16 व 17 – 29 से 30 अप्रैल,15 व डिफेंस कॉलोनी – 4 से 6 मई,13 व 13 पार्ट टू – 7 से 8 मई,9 व 11 – 11 से 13 मई,अर्बन एस्टेट टू व पीएलए – 14 से 15 मई,14 व 14 पार्ट टू – 18 से 21 मई,33 – 25 से 26 मई,1-4 व 3-5 – 1 से 4 जून, 24 व एमजीए – 9 से 10 जून
कक्षा में शोर मचाने से रोका, तो छात्रों ने रास्ते में घेरकर शिक्षक को लाठी-डंडों से पीटा
हिसार टाइम्स – कलायत के एक निजी स्कूल मे जहाँ शिक्षक जगबीर सिंह 27 अप्रैल को 5-7 बच्चों की एक ‘डेमो क्लास’ ले रहे थे। क्लास के दौरान दो छात्र लगातार शोर मचाकर पढ़ाई में व्यवधान डाल रहे थे। जब जगबीर सिंह ने उन्हें टोकते हुए शांत रहने को कहा, तो छात्रों ने सुधरने के बजाय उन्हें स्कूल के बाहर देख लेने की खुलेआम धमकी दे डाली।

खौफनाक मंजर तब देखने को मिला जब स्कूल की छुट्टी के बाद शिक्षक जगबीर सिंह अपनी बेटी के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव ‘चालू’ जा रहे थे। रास्ते में गांव चौशाला के पास तीनों नाबालिग छात्रों ने उन्हें घेर लिया और अपनी बेटी के सामने ही उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में शिक्षक बुरी तरह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।

मौके पर मौजूद दूसरे स्कूल के एक शिक्षक ने मानवता दिखाते हुए उन्हें अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कलायत थाना पुलिस ने पीड़ित शिक्षक की शिकायत पर तीनों किशोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ऐतिहासिक फैसला: यूएई ओपेक से बाहर, भारत के लिए खुलेंगे सस्ते तेल के रास्ते
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने करीब 54 वर्षों के जुड़ाव के बाद तेल उत्पादक देशों के संगठन ‘ओपेक’ (OPEC) से बाहर निकलने का ऐतिहासिक फैसला किया है । यूएई का मानना है कि ओपेक के कड़े नियमों के कारण वह अपनी तेल उत्पादन क्षमता का केवल 60-70% ही इस्तेमाल कर पा रहा था, जबकि उसने उत्पादन बढ़ाने के लिए अरबों डॉलर का निवेश किया है । अब मई 2026 से यूएई अपनी मर्जी से उत्पादन बढ़ा सकेगा, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की आपूर्ति बढ़ेगी और कीमतें $5 से $10 प्रति बैरल तक गिर सकती हैं । भारत के लिए यह खबर बेहद राहत भरी है, क्योंकि तेल की कीमतों में $1 की कमी से भारत का आयात बिल करीब 10,000 करोड़ रुपये कम हो जाता है; ऐसे में यूएई के इस कदम से देश को सालाना 50,000 से 1 लाख करोड़ रुपये की बचत हो सकती है । इसके अलावा, यूएई की ‘अबू धाबी-फुजेरा पाइपलाइन’ के कारण भारत को होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के बावजूद सुरक्षित और तेज सप्लाई मिलती रहेगी ।

शंभू-राजपुरा ट्रैक ब्लास्ट: आईएसआई की साजिश का पर्दाफाश, 4 आतंकी गिरफ्तार
पंजाब के शंभू-राजपुरा डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) पर सोमवार रात हुए आईईडी धमाके की गुत्थी को पुलिस ने महज कुछ घंटों में सुलझा लिया है । इस वारदात को पाकिस्तान की आईएसआई के इशारे पर मलेशिया में बैठे ‘चालदा कहौर चक्रवती’ संगठन के हैंडलर्स ने अंजाम दिया था । धमाका करने के दौरान ही तरनतारन के आतंकी जगरूप सिंह के परखच्चे उड़ गए थे और घटनास्थल पर मिले उसके मोबाइल ने पुलिस को पूरे नेटवर्क तक पहुँचा दिया । पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मॉड्यूल से जुड़े चार अन्य आतंकियों—प्रदीप सिंह, कुलविंदर सिंह, सतनाम सिंह और गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है । इनके पास से हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल और अन्य विस्फोटक उपकरण बरामद हुए हैं । यह संगठन खालिस्तान की आड़ में पंजाब में अपना नेटवर्क फैलाने की कोशिश कर रहा था ।

सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात: डीए में 2% की बढ़ोतरी
हरियाणा सरकार ने राज्य के 3.41 लाख कर्मचारियों और 1.72 लाख पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की मंजूरी दे दी है । यह वृद्धि उन कर्मियों के लिए है जो 7वें वेतन आयोग के दायरे में आते हैं । इस फैसले के बाद अब महंगाई भत्ता 53% से बढ़कर 60% हो गया है । यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी और सरकार जून के महीने में बढ़े हुए भत्ते का एरियर भी प्रदान कर देगी । इस बीच, पेट्रोलियम मंत्रालय ने उन अटकलों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे; मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजल शर्मा ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल कीमतों में बढ़ोतरी का कोई प्रस्ताव नहीं है ।

अनिल अंबानी को बड़ा झटका: ₹3035 करोड़ की संपत्तियां ईडी द्वारा कुर्क
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 3034.90 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क कर ली हैं । यह कार्रवाई बैंक धोखाधड़ी मामले और ‘एसेट शील्डिंग’ रणनीति के खुलासे के बाद की गई है । जांच में पाया गया कि अनिल अंबानी ने अपनी संपत्तियों को बैंक वसूली से बचाने के लिए ‘राइज ईस्ट’ नामक एक निजी पारिवारिक ट्रस्ट का इस्तेमाल किया था । कुर्क की गई संपत्तियों में मुंबई के फ्लैट, खंडाला का फार्महाउस, साणंद की जमीन और रिलायंस के 7.21 करोड़ शेयर शामिल हैं । सूत्रों के अनुसार, ग्रुप पर घरेलू और विदेशी बैंकों का करीब 40,000 करोड़ रुपये का बकाया है ।

मुंबई में ‘लोन वुल्फ’ हमला: धर्म पूछकर सुरक्षाकर्मियों पर चाकू से वार
महाराष्ट्र के ठाणे में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ 31 वर्षीय जुबैर अंसारी ने निर्माणाधीन इमारत के दो सुरक्षाकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया । आरोपी ने हमला करने से पहले गार्ड्स से उनका धर्म पूछा और उन्हें ‘कलमा’ पढ़ने को कहा, और जब वे नहीं पढ़ पाए तो उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए । एटीएस अधिकारियों के अनुसार, यह एक ‘लीन बुल्फ’ हमला प्रतीत होता है, जहाँ व्यक्ति किसी संगठन की सीधी मदद के बिना अकेले ही कट्टरपंथी विचारधारा से प्रेरित होकर हमला करता है । आरोपी के घर से ‘ISIS’, ‘जिहाद’ और ‘गाजा’ जैसे शब्दों वाले संदिग्ध नोट्स बरामद हुए हैं । अंसारी 2020 में अमेरिका से भारत लौटा था और वर्तमान में अकेला रह रहा था ।



◾हॉर्मुज संकट के बीच UAE का ऐतिहासिक फैसलाः 60 साल बाद OPEC से तोड़ा नाता, तेल बाजार में भूचाल
◾ट्रंप की ईरान को नई धमकीः बात मानो वर्ना खर्ग द्वीप पर करेंगे कब्जा,अमेरिकी विशेषज्ञ बोले-ये बेहद खतरनाक होगा

◾नाइजीरिया में ISIS का खूनी तांडव: सोते हुए ग्रामीणों पर आतंकियों ने बरसाईं गोलियां, हमले में 29 की मौत
◾PM Modi LIVE: मोदी ने वाराणसी में 6350 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास
◾रजिस्ट्रेशन हो चुका, बेवजह हंगामा कर रहीं पहलवान…Vinesh Phogat के आरोप पर WFI चीफ संजय सिंह का पलटवार

◾गुजरात के सभी 15 नगर निगमों में BJP जीती:निकाय चुनाव में 9 हजार में 7000 सीटों पर कब्जा; गोधरा में महिला हिंदू उम्मीदवार जीती, कांग्रेस-AAP साफ
◾धार्मिक प्रथाओं के नाम पर सड़कें ब्लॉक नहीं कर सकते:सबरीमाला केस में सुप्रीम कोर्ट बोला- सेक्युलर काम प्रभावित हो तो सरकार दखल दे सकती है

◾मोदी ने सिक्किम में बच्चों के साथ फुटबॉल खेली:सोशल मीडिया पर कहा- एनर्जी से भर गया; राज्य के 50वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए
◾बंगाल के रण का अंतिम चरण: ममता बचा पाएंगी अपना गढ़ या भाजपा लगाएगी सेंध, आज जनता करेगी फैसला
◾Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा असर, उत्तर भारत में चार से पांच दिन तेज हवाएं और हल्की बारिश के आसार

◾अंडरवर्ल्ड का ड्रग माफिया इस्तांबुल से लाया गया भारत ; दाऊद का राइट हैंड ‘सलीम डोला’
◾बिहार: स्कूली कार्यक्रमों की शुरुआत में वंदे मातरम, समापन पर राज्य गीत गाना अनिवार्य किया गया
◾धर्म पूछा, कलमा पढ़ने को कहा, फिर चाकुओं से गोदा:मुंबई में गार्ड्स पर हमला; ATS बोली- ISIS के दस्तावेज मिले, अकेले हमला प्लान किया
◾हनीमून पर मर्डर की आरोपी सोनम रघुवंशी जेल से रिहा:पिता ने शिलॉन्ग पहुंचकर भरी जमानत; राजा रघुवंशी का भाई बोला- हाईकोर्ट जाऊंगा
◾तेजप्रताप बोले- बाबा मेरा राजनीतिक भविष्य देख लीजिएगा:पहले धीरेंद्र शास्त्री की आसाराम और रामरहीम से की थी तुलना, बताया था देशद्रोही
◾टाटा मोटर्स कर्मियों की मौज! 5 लाख का मेडिक्लेम और 100 दिन का लीव बैंक; जून-जुलाई से मिलेगा नया ग्रेड
◾झारखंड हाई कोर्ट का अहम फैसला, संरक्षित वन से 400 मीटर दूर होगा खनन; क्रशर के लिए 500 मीटर की दूरी अनिवार्य
◾नेतन्याहू ने कहा- इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह की विशाल सुरंग उड़ाई
◾भागलपुर में दिनदहाड़े शूटआउट : नगर परिषद ऑफिस में घुसकर ईओ की हत्या, सभापति को मारी कई गोलियां
◾WhatsApp चैट बैकअप के लिए नहीं पड़ेगी Google Drive की जरूरत, कंपनी कर रही नए फीचर पर काम
◾पंजाब की पहली हार, राजस्थान ने योद्धा की तरह चेज किए 223 रन; फरेरा और शुभम ने पलटी बाजी
====================================

===================================




















