नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/

EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

हांसी में चलती बस बनी आग का गोला: 2 यात्री जिंदा जले, 11 गंभीर रूप से झुलसे

हिसार टाइम्स – हरियाणा के हांसी में सोमवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहाँ भिवानी से हांसी की ओर जा रही एक प्राइवेट बस में अचानक धमाके के बाद भयंकर आग लग गई। यह हादसा मिल्कपुर गांव के पास हुआ। चश्मदीदों के मुताबिक, धमाका इतना जोरदार था कि इसकी गूँज करीब 150 मीटर दूर तक सुनाई दी और आसपास की धरती कांप गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों में घिर गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

सामान निकालने के चक्कर में गई जान: इस दर्दनाक हादसे में दो यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि 11 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि शुरुआत में सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, लेकिन दो यात्री अपना सामान लेने के लिए दोबारा बस के अंदर चढ़ गए। इसी बीच आग अचानक भड़क गई और उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, जबकि घायलों को हांसी के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल मोनू नाम के युवक को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है कि धमाका टायर फटने की वजह से हुआ या कोई अन्य तकनीकी खराबी थी।

सीजन का सबसे गर्म दिन और आंधी का ‘ऑरेंज अलर्ट’

हिसार में सोमवार को गर्मी ने पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए और पारा 43.4 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुँचा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक था । चिलचिलाती धूप के बाद शाम को मौसम ने करवट बदली और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली, जिससे कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए और बिजली गुल हो गई । मौसम विभाग ने आगामी 28 और 29 अप्रैल के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, जिसमें 40-50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने, मेघ गर्जन और हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है । 30 अप्रैल को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है ।


छात्र महापंचायत: दुष्यंत चौटाला ने पुलिस और सरकार को घेरा

हिसार के क्रांतिमान पार्क में आयोजित छात्र महापंचायत में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए । उन्होंने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन के दौरान मामूली नुकसान (गमले टूटने) के लिए 20 साल के छात्रों को रात में हथकड़ी लगाकर गिरफ्तार किया गया, जो कि एक अपराध है । इस दौरान पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने भी शिरकत की और भाजपा पर नफरत व बंटवारे की राजनीति करने का आरोप लगाया । महापंचायत में मांग की गई कि छात्र संघ चुनाव होने चाहिए और यूनिवर्सिटी को ग्रांट की जगह लोन देने की नीति बंद हो । वहीं, NSUI ने इस पंचायत से दूरी बनाए रखी और इसे राजनीतिक दल का कार्यक्रम बताया ।


पेयजल संकट: आजाद नगर में 29 अप्रैल तक पानी की सप्लाई बंद

आजाद नगर स्थित 7 एकड़ में फैले मुख्य वाटर टैंक की वर्षों बाद पहली बार सफाई की जा रही है । इस कारण 28 और 29 अप्रैल को क्षेत्र में पानी की सप्लाई बंद रहेगी । बालसमंद ब्रांच नहर में 29 अप्रैल को पानी आने की उम्मीद है, जिसके बाद 30 अप्रैल से शुद्ध और पूरी क्षमता के साथ जलापूर्ति बहाल हो जाएगी । पार्षद सत्यवान पानू ने निवासियों से पानी का स्टॉक रखने और उसे व्यर्थ न बहाने की अपील की है ।

जीएसटी फ्रॉड: फ्यूचर मेकर सीएमडी राधेश्याम का जेल में सरेंडर

हिसार की फ्यूचर मेकर कंपनी के जरिए हुए लगभग तीन हजार करोड़ रुपए की ठगी के मामले में मुख्य आरोपी सीएमडी राधेश्याम ने सोमवार को सेंट्रल जेल नंबर-2 में सरेंडर कर दिया है । अदालत ने राधेश्याम को उसकी बीमार पत्नी के इलाज के लिए अंतरिम राहत दी थी, जिसकी अवधि समाप्त होने और नियमित जमानत याचिका खारिज होने के बाद उसे आत्मसमर्पण करना पड़ा । करीब 57 करोड़ रुपए के जीएसटी चोरी मामले में नवंबर 2024 में शिकायत दर्ज की गई थी, जिसके बाद से वह करीब 5 महीने से जेल में बंद था ।


धीरणवास के खेतों में भीषण आग: दमकल पर देरी का आरोप

तेज अंधड़ के दौरान गांव धीरणवास में एक बड़ा हादसा होते-होते बचा, जब हवाओं की वजह से खेतों में खड़े फसल के अवशेषों (फानों) में भीषण आग लग गई । ग्रामीणों ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि आग लगने की सूचना देने के एक घंटे बाद तक भी दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची, जिससे आग लगातार फैलती गई और स्थिति गंभीर हो गई ।


महापंचायत के दौरान जेब कतरे की धुनाई और ट्रैफिक जाम

क्रांतिमान पार्क में आयोजित छात्र महापंचायत के दौरान भीड़ ने एक संदिग्ध जेब कतरे को रंगे हाथों काबू कर लिया । युवक की तलाशी लेने पर उससे कुछ नकदी बरामद हुई, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की और बाद में उसे पैसे वापस लेकर छोड़ दिया । इस कार्यक्रम के कारण फव्वारा चौक से कैंप चौक तक भारी जाम लग गया, जिसके चलते ट्रैफिक पुलिस को वाहनों को पीएलए मार्ग और सब्जी मंडी पुल की तरफ डाइवर्ट करना पड़ा ।


यूनिवर्सिटी प्रशासन पर सवाल: बाहरी नियुक्तियों का विरोध

महापंचायत के दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने राज्य सरकार और यूनिवर्सिटी प्रशासन पर तीखा हमला बोला । उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यूनिवर्सिटी केवल संघियों के लिए बनी है, जहाँ वीसी, रजिस्ट्रार और यहाँ तक कि एचपीएससी (HPSC) चेयरमैन जैसे महत्वपूर्ण पदों पर बाहर के लोगों को बैठाया जा रहा है । उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा के स्थानीय लोगों की अनदेखी कर बाहरी लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है ।

धार्मिक कार्यक्रम: आज शहर में संकीर्तन और हनुमान चालीसा

शहर के विभिन्न मंदिरों में आज शाम विशेष धार्मिक आयोजन किए जाएंगे:

  • श्रीकृष्ण बड़ा मंदिर: खजांचियान बाजार स्थित इस मंदिर में शाम 6 बजे से संकीर्तन का आयोजन होगा ।
  • बुधला संत मंदिर: ऋषि नगर में स्थित इस मंदिर में शाम 7:30 बजे से हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा ।

आज की मुख्य खबरें…..

​​​◾हथियारों की दौड़ तेज: भारत का रक्षा बजट 92 अरब डॉलर पार, वर्ल्ड रैकिंग में 5वें नंबर पर पंहुचा देश

◾Peace Talks: ईरान होर्मुज खोलने को तैयार, अमेरिका के सामने रखी कुछ शर्तें; ट्रंप ने सुरक्षा टीम के साथ की बैठक

◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला पहुंचीं, गवर्नर-CM ने किया स्वागत:अगले 5 दिन यहीं रुकेंगी, अटल टनल रोहतांग और एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर भी जाएंगी

◾AAP के 7 सांसदों को BJP में विलय की मंजूरी:राज्यसभा में भाजपा सांसद 106 से बढ़कर 113 हुए, केजरीवाल की पार्टी 3 पर सिमटी

◾केजरीवाल बोले- जस्टिस स्वर्णकांता से न्याय की उम्मीद खत्म:उनके बेटे को केंद्र से सबसे ज्यादा केस मिले, शराब घोटाला मामले में हाईकोर्ट नहीं जाऊंगा

◾ओडिशा में बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स:कंधे पर लेकर 3km पैदल चला; बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ

◾मध्य प्रदेश में ब्यूटी पार्लर वाली कर रही थी एक और बच्ची को बेचने की तैयारी, पुलिस ने किया रेस्क्यू

◾चिलचिलाती गर्मी पर राहत की फुहार: 28 अप्रैल से एक मई तक दिल्ली-यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश के आसार

◾बंगाल में चुनाव प्रचार थमा, PM मोदी-ममता ने झोंकी पूरी ताकत

◾बंगाल चुनाव में काले धन पर बड़ी चोट, अब तक 510 करोड़ से अधिक जब्त

◾अब आम नागरिक भी बन सकेंगे ISRO के एस्ट्रानॉट्स:गगनयान मिशन के दूसरे बैच में शामिल हो सकेंगे , 4 साल की होगी ट्रेनिंग

◾सूरत की SBI ब्रांच में 50 लाख रुपए की लूट:लुटेरों ने बंदूक दिखाकर स्टाफ को बंधक बनाया, स्पोर्ट्स बाइक से भाग निकले

◾मुंबई में तरबूज खाने से पति-पत्नी, दो बेटियों की मौत:फूड पॉइजनिंग की आशंका; घर पर मेहमानों के साथ बिरयानी खाई, फिर फल खाए थे

◾15 साल साथ रहे, बच्चा भी है, यौन उत्पीड़न कैसे:सुप्रीम कोर्ट ने लिव इन रिलेशन पर कहा-इसमें जोखिम, कोई कभी भी अलग हो सकता है

◾महाराष्ट्र में बाबा बागेश्वर के बयान पर संग्राम, छत्रपति शिवाजी महाराज पर टिप्पणी से भड़का विपक्ष, माफी की मांग

◾अमेरिका पहुंचे किंग चार्ल्स: इंग्लैंड-US संबंधों को करेंगे मजबूत, ट्रांस-अटलांटिक तनाव के बीच अहम दौरा

◾सड़क हादसे में चार बारातियों की मौत: हमीरपुर में नेशनल हाईवे पर वैन और ट्रक में भिड़ंत, तीन की हालत गंभीर

◾इंजीनियर पर कीचड़ फेंकने का मामला: महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे को एक महीने की जेल, अदालत ने सुनाई सजा

◾रिम्स में ब्रांडेड दवा लिखने वाले डॉक्टरों पर होगी सख्त कार्रवाई, ओपीडी पर्चियों की निगरानी शुरू

◾’बंगाल में पहली बार बनेगी BJP की सरकार’, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का बड़ा दावा

◾हिन्द प्रशांत में शांति, सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ावा देने में भारत महत्वपूर्ण भागीदार :अमेरिका

◾RCB ने दिल्ली को बुरी तरह रौंदा, 13.3 ओवर पहले 9 विकेट से जीता मैच; कोहली ने बनाए 9 हजार रन

===================================

====================================