नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/

EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

हिसार टाइम्स – हिसार के बरवाला में रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ राजेश नामक युवक ने अपने पिता कुलवंत की ईंट मारकर हत्या कर दी। वारदात का कारण प्लाट में मिट्टी डलवाने को लेकर हुआ आपसी झगड़ा बताया जा रहा है। हत्या के बाद आरोपी ने साक्ष्य छुपाने के लिए शव को भैणी बादशाहपुर रोड स्थित एक प्लाट में 3 फीट गहरे गड्ढे में दबा दिया।

कुलवंत 30 अप्रैल से लापता थे, लेकिन शनिवार को कुत्तों द्वारा मिट्टी खोदने पर वहां से बदबू आने लगी, जिससे इस खौफनाक राज का पर्दाफाश हुआ। मृतक की पत्नी सरोजबाला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

देखें वीडियो 👇https://www.facebook.com/share/v/1CeF8Qqsxn/

मंडी आदमपुर और जवाहर नगर में पंचायत चुनाव: 10 साल बाद आज मतदान

हिसार टाइम्स – हरियाणा की राजनीति का केंद्र माने जाने वाले मंडी आदमपुर और नवगठित जवाहर नगर पंचायत में आज सरपंच पद के लिए ऐतिहासिक मतदान हो रहा है । वर्ष 2015 के बाद पहली बार यहां चुनाव हो रहे हैं, जिसमें करीब 15,500 मतदाता अपनी सरकार चुनेंगे । आदमपुर मंडी में पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के भांजे मोहित गोयल और पूर्व सरपंच सुभाष अग्रवाल के बेटे जगत के बीच कड़ा मुकाबला है, जिसने इसे प्रतिष्ठा की सीट बना दिया है । वहीं, जवाहर नगर की सीट महिलाओं के लिए आरक्षित है, जहां नीलम धांधल और परविंद्र कौर सहित 5 महिलाएं मैदान में हैं । मतदान सुबह शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा और ईवीएम के कारण नतीजे तुरंत घोषित कर दिए जाएंगे ।

सीबीआई की छापेमारी और एफआईआर दर्ज

हिसार के कई निजी अस्पतालों और लैब में पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECHS) में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश हुआ है । सीबीआई ने वीके न्यूरोकेयर अस्पताल सहित कई लैब पर छापेमारी की और दस्तावेजों से छेड़छाड़ के आरोप में एफआईआर दर्ज की है । जांच में सामने आया कि 2023 से 2025 के बीच ओपीडी मरीजों को डराकर जबरन अस्पताल में भर्ती किया गया और फर्जी बिलों के जरिए सरकारी राशि हड़पने का प्रयास किया गया । सीबीआई ने कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जब्त किए हैं और मामले की जांच डीएसपी पवित्र सिंह को सौंपी गई है

हिसार टाइम्स – गांव कैमरी के समीप तीन दिन पहले स्कूटी पर सवार मां और बेटी पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बाद में बीच बचाव के लिए आए महिला के पति और बेटे पर भी हमला किया गया। चारों घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

निर्मला ने बताया कि वहां से भाई को समझा कर अपनी बेटी निशा के साथ घर लौट रही थीं। रात करीब नौ बजे कैमरी गांव से निकलकर गांव के वाटरवर्क्स के पास पहुंचे तो राधेश्याम, संदीप, जगदीश और अनिल पीछे से आए। उन्होंने स्कूटी रोककर झगड़ा शुरू किया। निशा को थप्पड़ और मुक्के मारे और मां-बेटी पर डंडे से हमला किया। बीच बचाव के लिए वहां पहुंचे निर्मला के पति रोहतास और बेटा अरमान पर भी लाठी-डंडों से हमला किया गया। गांव के कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर चारों की जान बचाई।

हिसार में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल: कचरे के ढेर पर शहर

पिछले 8 दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण हिसार शहर कचरा घर में तब्दील हो गया है । प्रशासन ने पुलिस बल और स्वैट कमांडो की मौजूदगी में कचरा उठाने की कोशिश की, लेकिन कर्मचारी यूनियन ने राजगुरु मार्केट में जेसीबी और ट्रैक्टरों के टायर काटकर रणनीति को फेल कर दिया । आईटीआई चौक और आजाद नगर जैसे इलाकों में कर्मचारियों ने ‘ठिकरी पहरा’ शुरू कर दिया है और मानव श्रृंखला बनाकर प्रशासन का विरोध कर रहे हैं । यूनियन ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, वे सफाई नहीं होने देंगे

मदर्स डे विशेष: स्कूलों में उत्सव और माँ की ममता को सलाम

मदर्स डे के अवसर पर हिसार के विभिन्न स्कूलों (मिलेनियम, कॉसमॉस, मदर्स प्राइड और शांति निकेतन) में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए । मिलेनियम स्कूल में 100 से अधिक माताओं ने ‘कुकिंग विदाउट फायर’ और फैशन शो में भाग लिया । नॉर्दर्न इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने अपनी माताओं को हाथ से लिखे पत्र पोस्ट किए । साथ ही, ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन की महिला विंग ने माताओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक किया

मौसम समाचार: 11 से 14 मई तक बारिश और आंधी के आसार

हिसार में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है और पारा सामान्य से 3.7 डिग्री गिरकर 37.3 डिग्री दर्ज किया गया है । मौसम विभाग के अनुसार, 11 से 14 मई के बीच धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना है । हालांकि, 15 मई के बाद एक बार फिर गर्मी का अटैक होगा और पारा 40 डिग्री के पार जा सकता है

◾शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी ने 98 साल के माखनलाल सरकार के छुए पैर

◾तमिलनाडु में ‘थलपति’ का राज: राज्यपाल ने TVK प्रमुख विजय को नियुक्त किया मुख्यमंत्री, आज लेंगे शपथ

◾विपक्ष की भूमिका निभाएगी द्रमुक, सरकार के गठन में नहीं बनेगी बाधा: स्टालिन

◾होर्मुज के पास आग लगते ही पलटा Indian क्रू वाला जहाज, एक भारतीय की मौत व चार झुलसे

◾ड्रग तस्करों के खिलाफ बड़ा फैसला, मौत के बाद नहीं पढ़ी जाएगी जनाजे की नमाज

◾हो गया ऐलान! भारत ने एडवांस्ड अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण किया, MIRV से है लैस

◾अग्नि की एडवांस मिसाइल का सफल परीक्षण:एक से ज्यादा परमाणु हथियार ले जा सकती है, एक साथ कई टारगेट पर निशाना लगाने की टेक्नोलॉजी

◾पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा हुए अरेस्ट, ED ने लिया बड़ा एक्शन

◾बाप-बेटी के सिर पर रोड रोलर चढ़ने का VIDEO:बठिंडा में बजरी से स्लिप हुई स्कूटी, बीच रोड पर गिरे, पिता की मौत, बेटी गंभीर

◾AIIMS के प्रोफेसर बोले- हंतावायरस से डरने की जरूरत नहीं:ये कोविड जैसा नहीं, अटलांटिक में क्रूज शिप पर 2 भारतीय पॉजिटिव पाए गए

◾ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्रोफाइल के बायो बदले:मुख्यमंत्री की जगह 15वीं, 16वीं, 17वीं विधानसभा का सीएम और TMC फाउंडर लिखा

◾पाक ने गुजरात से कश्मीर तक 900 ड्रोन दागे थे:ऑपरेशन सिंदूर में सब तबाह; पाक-चीन-तुर्किये तिकड़ी के 4 मंसूबे चौपट

◾अहमदाबाद के परिवार का लंदन भेजने के नाम पर अपहरण:दुबई पहुंचने के बाद संपर्क टूटा; एजेंट ने बेटे की फोटो भेजकर ₹1 करोड़ मांगे

◾ममता बनर्जी की पार्टी में भारी फूट, विधायक दिखा रहे बागी तेवर; निशाने पर अभिषेक

◾दिल्ली में हाई अलर्ट; टेरर इनपुट पर BJP मुख्यालय समेत कई जगहों की सुरक्षा बढ़ी

◾प्रक्रिया न्याय की दासी है, उसे मूल अधिकारों को हराने की अनुमति नहीं; इलाहाबाद HC का किरायेदारी विवाद पर अहम फैसला

◾तमिलनाडु में टूटा ‘INDIA’ गठबंधन? TVK को कांग्रेस के समर्थन से भड़के स्टालिन

◾कौन होगा केरलम का CM? खड़गे-राहुल के हाथों में आखिरी फैसला, 3 घंटे तक दिल्ली में चली मीटिंग

◾’रूस-यूक्रेन युद्ध का अंत करीब’: व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान, कहा- इसके लिए पश्चिमी अभिजात वर्ग जिम्मेदार

◾पश्चिम बंगाल में ‘डबल इंजन’ युग का आगाज, सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ; दिलीप घोष समेत 5 मंत्री बने

◾पाकिस्तानी बेस पर चीनी इंजीनियर्स की मौजूदगी, भारत के खिलाफ तकनीकी सपोर्ट का दावा

◾भारत के अगले सीडीएस फिर थल सेना से नियुक्त, सीधे डोभाल कार्यालय से हुई नियुक्ति

◾गुजरात ने 7वीं जीत से प्लेऑफ का ठोका दावा, 77 रन की हार से राजस्थान टॉप-4 से बाहर

===================================

====================================