नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/

EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

सोनिया आनंद मर्डर केस: 12 दिन बाद भी आरोपी पति फरार

हिसार टाइम्स – शिक्षिका सोनिया आनंद की हत्या का मुख्य आरोपी पति सौरभ आनंद घटना के 12 दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर है पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है और दिल्ली की अलग-अलग जगहों पर सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है । वह दिल्ली में वेश बदलकर घूम रहा है और उसने वहां नए कपड़े और जूते भी खरीदे हैं । आरोपी की गिरफ्तारी न होने से सामाजिक संगठनों और परिवार में भारी रोष है । एसपी के साथ हुई वार्ता के बाद फिलहाल प्रदर्शन को 14 मई तक टाल दिया गया है, लेकिन संगठनों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 15 मई तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा ।

मंडी आदमपुर में जगतपाल की एकतरफा जीत, जवाहर नगर में सलमा देवी ने मात्र 3 वोटों से नीलम को दी पटखनी

हिसार टाइम्स – जिले की दो महत्वपूर्ण पंचायतों, मंडी आदमपुर और जवाहर नगर में रविवार को सरपंच पद के लिए हुए चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मंडी आदमपुर में जहाँ जगतपाल अग्रवाल ने भारी मतों से अपनी जीत दर्ज की, वहीं जवाहर नगर पंचायत में मुकाबला इतना कड़ा रहा कि हार-जीत का फैसला मात्र 3 वोटों के बेहद कम अंतर से हुआ। मंडी आदमपुर में कुल छह प्रत्याशियों के बीच मुकाबला था, जहाँ 8,400 मतदाताओं में से 5,563 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के दौरान जगतपाल अग्रवाल को 2,544 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी जगदीश भादू 1,889 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जगतपाल ने 655 वोटों के स्पष्ट अंतर से जीत हासिल की। अन्य उम्मीदवारों में मोहित, राकेश जांगड़ा और पंकज मंगल क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर रहे

दूसरी ओर, जवाहर नगर पंचायत में महिला आरक्षित सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिली। यहाँ कुल पांच महिला प्रत्याशियों के बीच चुनावी जंग थी, जिसमें 72 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जीत का सेहरा सलमा देवी के सिर बंधा, जिन्होंने 1,946 वोट हासिल किए। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी नीलम को 1,943 वोट मिले, जिसके चलते सलमा देवी मात्र 3 वोटों के अंतर से विजयी घोषित की गईं। इस चुनाव में तारा रानी को 584, कमलेश रानी को 108 और परविंद्र कौर को 53 वोट प्राप्त हुए। जवाहर नगर का यह परिणाम पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

उकलाना नगर पालिका चुनाव: गर्मी और उमस के बीच 75.7% मतदान

हिसार टाइम्स – उकलाना नगर पालिका के भविष्य का फैसला अब ईवीएम मशीनों में पूरी तरह बंद हो गया है । रविवार सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं । इस चुनाव में कुल 15,507 पंजीकृत मतदाता थे, जिनमें से 11,744 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया । आंकड़ों के अनुसार मतदान का प्रतिशत 75.73% रहा, जो पिछले चुनाव (2020) के 79.2% के मुकाबले लगभग 3.5% कम है । चेयरमैन पद के लिए 4 और पार्षद पदों के लिए 50 प्रत्याशी मैदान में थे । चुनाव संपन्न होने के बाद सभी ईवीएम को बीडीपीओ ऑफिस के स्ट्रॉन्ग रूम में कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी की निगरानी में रखा गया है । अब सभी की नजरें 13 मई को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं ।

हिसार सिविल अस्पताल की बदहाली: एक बेड पर तीन-तीन मरीज

हिसार टाइम्स – हिसार का नागरिक अस्पताल इस समय भीषण संसाधनों की कमी और प्रशासनिक अनदेखी का शिकार है । अस्पताल का भवन 69 साल पुराना है और मुख्य सिरसा रोड के लेवल से करीब 7 फीट नीचे स्थित है, जिससे बारिश के दौरान यहाँ भारी जलभराव हो जाता है और बेसमेंट में पानी भरने से लिफ्ट तक नहीं चल पाती । वर्तमान में अस्पताल में मरीजों का लोड इतना अधिक है कि ओपीडी रोजाना 1500 तक पहुँच गई है । अस्पताल में 100 अतिरिक्त बेड बढ़ाने के लिए जगह तक उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण विवश होकर एक ही बेड पर 2 से 3 मरीजों को लिटाकर इलाज किया जा रहा है । नए अस्पताल के लिए 21 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है, लेकिन वन विभाग की एनओसी और राजस्व विभाग की फाइलों के फेर में यह प्रोजेक्ट पिछले डेढ़ साल से अटका हुआ है ।

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल: शहर में जमा हुआ 1890 टन कचरा

हिसार टाइम्स – सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण हिसार शहर की सड़कों और गलियों में कचरे के विशाल ढेर लग गए हैं । बीते नौ दिनों से शहर से कचरा नहीं उठाया जा रहा है, जिससे लगभग 1890 मीट्रिक टन कचरा जमा हो चुका है । शहर के मुख्य रोड, गली-मोहल्ले और सेक्टर अब मिनी डंपिंग जोन में तब्दील हो चुके हैं । सफाई कर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर शहर के 40 मुख्य कलेक्शन पॉइंट्स पर निगरानी बढ़ा दी है और मानव श्रृंखला बनाकर प्रशासन को कचरा उठाने से रोक रहे हैं । नगर निगम कमिश्नर और स्थानीय मंत्रियों का कहना है कि बातचीत से समाधान निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही कोई हल निकल आएगा ।

मौसम अपडेट: आंधी और बूंदाबांदी के साथ मिलेगी गर्मी से राहत

हिसार और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को भीषण गर्मी और हीट वेव से जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, रविवार रात्रि से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके प्रभाव से 11 से 13 मई के दौरान मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा । इस अवधि में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलने, अंधड़ आने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की प्रबल संभावना है । रविवार को हिसार का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम रहा, जिससे मौसम फिलहाल परिवर्तनशील बना हुआ है ।

लुवास वेटरनरी क्लिनिक में बदलाव: ‘वेस्ट टू बेस्ट’ से बना सुंदर पार्क

लुवास (LUVAS) के वेटरनरी क्लिनिक के पास स्थित एक डंपिंग जोन को शिक्षकों और छात्रों ने अपनी मेहनत से एक सुंदर बगीचे में बदल दिया है । ‘वेस्ट टू बेस्ट’ के सिद्धांत पर चलते हुए, टीम ने जीरो बजट में पुराने टायरों, प्लास्टिक की बोतलों और जार का उपयोग कर आकर्षक गमले और कलाकृतियां तैयार की हैं । जहां पहले गंदगी और कचरे के ढेर थे, वहां अब औषधीय पौधे, सुंदर फूल और घास लगाई गई है । पशुपालक, जो पहले दुर्गंध के कारण वहां से गुजरने में भी कतराते थे, अब इस पार्क में विश्राम करते हैं और सेल्फी लेते हैं । विद्यार्थियों ने पढ़ाई के साथ-साथ अतिरिक्त समय देकर इस स्थान को पर्यावरण संरक्षण का एक बेहतरीन उदाहरण बना दिया है

◾होर्मुज में फिर युद्ध का खतरा: ईरान की ट्रंप को खुली चेतावनी, हमारे टैंकर छुए तो उड़ा देंगे अमेरिकी बेस

◾200 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्पेशल फोर्स का होगा गठन: विजय

◾तमिलनाडु में थलपति युग की शुरुआत: सुपरस्टार से राजनेता बने विजय ने ली CM पद की शपथ, राहुल गांधी भी पहुंचे

◾ PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करें:भारत में तेल के कुएं नहीं; आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें

◾अम्बाला छावनी में एशिया के सबसे बड़े शहीद स्मारक का उद्घाटन करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी : अनिल विज

◾केरलम में CM पर सस्पेंस:कांग्रेस ने दावेदारों के पोस्टर हटवाए, दावा– विधायकों का वेणुगोपाल को समर्थन; असम में हिमंता की शपथ मंगलवार को

◾न्यायिक आयोग करेगा जबलपुर क्रूज हादसे की जांच:हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस संजय द्विवेदी बने चीफ; 5 बिंदुओं पर 3 महीने में देंगे रिपोर्ट

◾तेलंगाना में कांग्रेस CM से मोदी का मजाक; VIDEO:कहा- मेरे साथ जुड़ जाओ; 10 साल में जितना गुजरात को मिला, आपको देने को तैयार

◾MP-राजस्थान-गुजरात में गर्मी लौटी, 4 शहरों में पारा 44°C पार:बाड़मेर देश में सबसे गर्म, तापमान 45.7°C पहुंचा; यहां रात में भी लू चली

◾ISI से जुड़े MP के 3 युवक गिरफ्तार:दिल्ली पुलिस का खुलासा- मंदिर, ढाबा और मिलिट्री कैंप उड़ाने वाले थे; पाकिस्तान भेजी तस्वीरें

◾ट्रंप का जस्टिस गोरसच पर निशाना, टैरिफ फैसले को बताया नुकसानदायक

◾’दोनों भारतीय सुरक्षित’, हंतावायरस की आशंका से स्पेन में फंसे क्रूज पर बड़ा अपडेट

◾यूपी कैबिनेट विस्तार: नए चेहरों से भविष्य पर नजर, योगी ने हिंदुत्व से साधा जातीय गणित; अखिलेश के पीडीए की काट

◾चीन भी नहीं आया पाकिस्तान के काम… 8 अरब डॉलर का निवेश डूबा, 5 लाख नौकरियों का सपना टूटा

◾अमेरिका में भारतीय मूल के अनिल कोचर ने दिखाया बड़ा दिल, चुकाया 176 छात्रों का एजुकेशन लोन

◾48 घंटे से ज्यादा काम पर मिलेगा दोगुना ओवरटाइम, लागू हुआ नया श्रम कानून

◾हाइपरसोनिक शक्ति की ओर भारत की बड़ी छलांग; DRDO ने स्क्रैमजेट परीक्षण से रचा इतिहास

◾ड्राइवर और नौकर के नाम खरीदी संपत्ति अब होगी जब्त: सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले ने छीन ली काला धन छिपाने वालों की नींद!

◾लेबनान में इजरायली हमलों में 39 लोगों की मौत : महिलाएं और बच्चे भी शामिल, इमारत में हिजबुल्लाह आतंकवादियों पर हमला

◾9,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करने हैदराबाद पहुंचे मोदी

◾रूस की सालाना विक्ट्री परेड बेहद कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच हुई. इस परेड में कई देशों के नेताओं ने भी शिरकत की.

◾कश्मीर की वादियों में हिट हुई जम्मू-श्री नगर वंदे भारत ट्रेन, ऑक्यूपेंसी 96 प्रतिशत पार

◾CSK vs LSG: चेन्नई ने लगाई जीत की हैट्रिक, लखनऊ को 5 विकेट से हराया

◾IPL 2026 से बाहर हुई मुंबई इंडियंस, अंतिम गेंद पर RCB की रोमांचक जीत, क्रुणाल पांड्या चमके

====================================

===================================