नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
होटल में युवती की मौत का मामला: दुष्कर्म और हत्या के आरोप में दो युवक नामजद
हिसार टाइम्स – ऋषि नगर के एक होटल में भिवानी की एक यूनिवर्सिटी छात्रा की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है. मृतका के पिता ने संगीन आरोप लगाए हैं कि उनकी बेटी के साथ गलत काम (दुष्कर्म) किया गया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई. परिजनों के अनुसार, शनिवार को जब युवती घर नहीं लौटी, तो उसके फोन से मैसेज आए थे कि वह कुछ ही घंटों में वापस आ जाएगी, लेकिन बाद में उसका फोन बंद हो गया. पुलिस ने पिता की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ हत्या और दुष्कर्म की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और सच्चाई का पता लगाने के लिए विसरा व स्वैब के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे हैं.

इस मामले में एक युवक ने सिटी थाने में सरेंडर कर अपनी आपबीती सुनाई है, जिससे घटना में नया मोड़ आ गया है. युवक का दावा है कि उनके बीच प्रेम प्रसंग था और दोनों ने समाज के डर से (एक ही गांव के होने के कारण शादी न हो पाने की वजह से) मिलकर जान देने का फैसला किया था. युवक के अनुसार, युवती ने पहले फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली, लेकिन वह खुद जान देने की हिम्मत नहीं जुटा पाया, जबकि उसने गूगल पर मरने के तरीके भी सर्च किए थे. पुलिस फिलहाल युवक के बयानों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच का दायरा बढ़ा रही है ताकि यह साफ हो सके कि यह आत्महत्या है या सुनियोजित हत्या.

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 14 मई तक बढ़ी, कचरे के ढेर से बेहाल हुआ शहर

हिसार टाइम्स – हिसार शहर में नगर पालिका कर्मचारी संघ की अगुवाई में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 11वें दिन भी जारी रही। मांगों पर सहमति न बनने के कारण अब इस हड़ताल को 14 मई तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है । इस गतिरोध के चलते शहर की सड़कों पर करीब 2310 मीट्रिक टन कचरा जमा हो चुका है । नगर निगम न तो निजी एजेंसियों से कचरा उठवा पा रहा है और न ही हड़ताली कर्मचारी किसी को कचरे को हाथ लगाने दे रहे हैं । शहर में लगभग 60 ऐसे बड़े पॉइंट बन चुके हैं जहाँ गंदगी और बदबू के कारण लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है । कर्मचारी अपनी मुख्य मांगों, जैसे पक्का करने और न्यूनतम वेतन 30,000 रुपये करने, पर अड़े हुए हैं ।

सेक्टर 9-11 में HSVP का पीला पंजा, भारी अतिक्रमण हटाया गया

हिसार टाइम्स – हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) की टीम ने सोमवार को सेक्टर 9-11 में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की । करीब 4 घंटे चली इस कार्रवाई में बुलडोजर की मदद से घरों के सामने किए गए अवैध निर्माण हटाए गए । अधिकारियों के अनुसार, कई जगह 18 फीट की चौड़ी सड़क अतिक्रमण के कारण केवल 6 फीट की रह गई थी, जहाँ लोगों ने लोहे की सीढ़ियां और ग्रीन बेल्ट के नाम पर ग्रिल लगा रखी थीं । प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि लोग स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाएंगे, तो भविष्य में और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

नहर किनारे मिली लापता इकलौते बेटे की स्कूटी और चप्पल, तलाश जारी

हिसार टाइम्स – हिसार के सुलानी गांव का 19 वर्षीय युवक रोहित चाहर रविवार दोपहर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है । वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है और घर से खेत जाने की बात कहकर निकला था । खेत के पास नहर किनारे उसकी स्कूटी, मोबाइल फोन और चप्पलें बरामद हुई हैं, जिससे किसी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है । पुलिस और गोताखोरों की टीमें नहर और आसपास के खेतों में गहन तलाशी अभियान चला रही हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है ।

लिंगानुपात में गिरावट पर स्वास्थ्य विभाग सख्त, तीन SMO को नोटिस
हिसार टाइम्स – हिसार जिले के कुछ क्षेत्रों में लिंगानुपात के निराशाजनक आंकड़े सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कदम उठाया है । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) खांडाखेड़ी, आर्य नगर और सिसाय के प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है । सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने बताया कि इन केंद्रों के अंतर्गत आने वाले कुछ गांवों का लिंगानुपात 624 और 734 जैसे निचले स्तर पर पहुंच गया है । संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा गया है और संतोषजनक उत्तर न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है ।

UG छात्रों के लिए अब अनिवार्य हुई इंटर्नशिप, पंचायतों और निगमों में सीखेंगे काम
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (GJU) ने नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत स्नातक (UG) छात्रों के लिए 30 पेज की नई गाइडलाइन जारी की है अब छात्रों को केवल निजी कंपनियों में ही नहीं, बल्कि ग्राम पंचायतों, जिला परिषदों और नगर निगमों में भी 4 से 6 सप्ताह की अनिवार्य ट्रेनिंग लेनी होगी । विश्वविद्यालय का मानना है कि इससे छात्रों को शासन और समाज की जमीनी समस्याओं की बेहतर समझ होगी, जो भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं और निजी क्षेत्र के करियर में उनके काम आएगी ।

मौसम अपडेट: आंधी-बारिश से तापमान गिरा, 13 मई तक ऑरेंज अलर्ट
हिसार जिले में सोमवार को धूलभरी आंधी और बूंदाबांदी के कारण भीषण गर्मी से राहत मिली है । तेज हवाओं के कारण अधिकतम तापमान 3.3 डिग्री गिरकर 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । मौसम विभाग ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 13 मई तक ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है । इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है ।

दुखद: घर की सीढ़ियों से गिरकर महिला की मौत
खोखा गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ जहाँ 48 वर्षीय महिला रानी की घर की सीढ़ियों से गिरने के कारण मौत हो गई महिला के पति सुभाष के अनुसार, रविवार दोपहर खाना बनाने के बाद जब रानी सीढ़ियों से नीचे उतर रही थी, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया । गंभीर हालत में उन्हें नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई शुरू की है ।



◾ईरान को भारत से मदद की उम्मीद! US से जंग के बीच नई दिल्ली आ रहे ईरानी विदेश मंत्री, BRICS में होगा बड़ा मंथन
◾PM मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद सरकार ने दिया अपडेट, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं

◾ट्रंप की धमकीः ईरान के परमाणु ठिकानों पर US स्पेस फोर्स की नजर, कोई भी करीब आया तो उड़ा देंगे
◾बालेन सरकार का नया कड़ा फरमान, नेपाल में ID कार्ड बिना भारतीयों की एंट्री की बैन ! R*मुस्लिम बताए वजह
◾बमबारी के बीच UAE में रुकेंगे PM मोदी, चेलानी बोले- ‘फ्रंट फुट डिप्लोमेसी’

◾2 दिनों में दूसरे विवाद में घिरे विजय,गरीबी वाले दावे पर बचपन के साथी ने ही घेरा
◾हिमंता बिस्वा सरमा आज CM पद की लेंगे शपथ, कैबिनेट की कर दी घोषणा; किसे मिले मौका
◾ममता के पूर्व मंत्री पर ED का शिकंजा, नगरपालिका भर्ती घोटाले में हुए गिरफ्तार

◾राहुल बोले- देश चलाना मोदी के बस की बात नहीं:सोना न खरीदें, विदेश न जाएं जैसी 7 अपीलें उपदेश नहीं; नाकामी के सबूत
◾सुप्रीम कोर्ट ने पेंडिंग जमानत याचिकाओं को लेकर सुझाव दिए:कहा- हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई के लिए ऑटोमैटिक लिस्टिंग सिस्टम बने, तय समय में फैसला हो
◾बंगाल में महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, बस यात्रा भी होगी फ्री, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला

◾बिहार के युवक की ट्रेन में हत्या करने वाला निकला साइको किलर, 26 घंटे के भीतर तीन लोगों की कनपटी पर मारी गोली
◾30 जून के बाद मनरेगा बंद, 1 जुलाई से लागू होगी वीबी-जी राम जी योजना
◾सोमनाथ का पुनर्निर्माण: भारत की स्वतंत्र चेतना और प्राचीन गौरव की पुनर्स्थापना का उद्घोष, पीएम मोदी ने खुद को बताया दादा सोमनाथ का अनन्य भक्त
◾ईरान के साथ युद्ध तब तक खत्म नहीं होगा जब तक परमाणु मुद्दों का समाधान नहीं हो जाता : पीएम नेतन्याहू
◾पूर्व पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, यूपी-बिहार से 3 शार्प शूटर गिरफ्तार
◾रिपोर्ट- सरकार ईधन रेट बढ़ाने की तैयारी में:इम्पोर्ट घटाने पर भी विचार, PMO-RBI की बैठक हुई; तेल कंपनियों को रोजाना ₹1000 करोड़ का घाटा
◾24 घंटे में दूसरी बार बोले PM मोदी: ऑनलाइन क्लास हो, वर्क फ्रोम होम करें
◾CM भगवंत के भाई BJP में शामिल, जाखड़ बोले- AAP नेताओं का हिसाब होगा
◾दिल्ली के आसमान में बादलों का डेरा, बारिश के लिए रहें तैयार! IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
◾IPL 2026 : दिल्ली ने पंजाब को 3 विकेट से हराया, मिलर-अक्षर ने खेली शानदार पारी
===================================

====================================






















