नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
सेक्टर 13 पार्किंग में महिला पुलिस टीम से बदसलूकी और हाथापाई; 7 युवकों के खिलाफ केस दर्ज
हिसार टाइम्स – हिसार के सेक्टर 13 स्थित पार्किंग क्षेत्र में 11 मई 2026 को महिला सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम के साथ गंभीर दुर्व्यवहार और मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, जब पुलिस टीम ने एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार 3 युवकों को नियम उल्लंघन के चलते रोकने की कोशिश की और उनका चालान काटना चाहा, तो युवक भड़क गए और पुलिसकर्मियों के साथ उलझ गए।

विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने ड्यूटी पर तैनात ईएसआई (ESI) रमेश चंद की सरकारी वर्दी तक फाड़ दी और उनके साथ धक्का-मुक्की की। इस दौरान वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने जब स्थिति को संभालने का प्रयास किया, तो युवकों ने उनके साथ भी अभद्रता की। आरोपियों ने पुलिस टीम का पीछा किया, मोबाइल से उनका वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी।
देखें घटना का पूरा वीडियो https://www.instagram.com/reel/DYQ-W93pdeH/?igsh=MXMzOWMxZDVqZGNqZA==

इस घटना के संबंध में सिविल लाइन थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए टोकेश्वर, शुभम और प्रवीण सहित कुल 7 युवकों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, वर्दी का अपमान करने और धमकी देने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस विभाग ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और ऑन-ड्यूटी स्टाफ के साथ ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

कांग्रेस लीगल सेल का आर्थिक मोर्चे पर केंद्र सरकार का घेराव
हिसार टाइम्स – एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल (स्टेट चेयरमैन, कांग्रेस लीगल विभाग हरियाणा) ने प्रधानमंत्री की बचत और खर्चों में कटौती की अपील पर कड़ा एतराज जताया है. उन्होंने इसे देश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति का संकेत बताया और कहा कि सरकार लंबे समय तक मजबूत अर्थव्यवस्था के झूठे दावे कर रही थी. एडवोकेट बजरंग इंदल ने भी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और ईंधन की कीमतों से मध्यम वर्ग और किसान बेहद दबाव में हैं.

सेक्टर-33 में 10 फीट धंसी सीवरेज लाइन, निवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

हिसार टाइम्स – हिसार के सेक्टर-33 में सीवरेज और बरसाती पाइप लाइन करीब 10 फीट तक नीचे धंस गई है, जिससे पूरा क्षेत्र बदबू और गंदगी का केंद्र बन गया है. रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान धर्मवीर ने बताया कि विभाग पिछले 1 साल से “टेंडर हो चुका है” जैसे रटे-रटाए जवाब देकर पल्ला झाड़ रहा है. पिछली बरसात में घरों के सामने 3 फीट तक पानी घुस गया था, जिससे मकानों की नींव में सीलन आ गई थी; सोसाइटी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे कड़ा फैसला लेंगे.


अमर विहार में पेयजल संकट पर महिलाओं का पब्लिक हेल्थ ऑफिस पर प्रदर्शन
हिसार टाइम्स – आजाद नगर क्षेत्र की अमर विहार कॉलोनी फेज-3 में पिछले कई दिनों से जारी पेयजल संकट के विरोध में महिलाओं ने पब्लिक हेल्थ ऑफिस का घेराव किया. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उन्हें रुपये खर्च कर निजी टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है क्योंकि विभाग मूलभूत सुविधाएं देने में विफल रहा है. प्रदर्शन की गंभीरता को देखते हुए एक्सईएन ने 1 विशेष मीटिंग बुलाई है, लेकिन महिलाओं ने समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है.

बडाला गांव में जमीन विवाद को लेकर हिंसक फायरिंग, 5 लोग घायल

बास थाना क्षेत्र के बडाला गांव में मंगलवार दोपहर जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी और मारपीट हुई. इस घटना में 5 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 3 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हिसार रेफर किया गया है, जबकि 2 घायलों को रोहतक पीजीआई भेजा गया है. गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है और सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.

साइबर ठगी: फोन हैक कर और एलआईसी एजेंट बनकर हजारों की चपत
हिसार में साइबर अपराधियों ने दो बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। पहली घटना में न्यू ऋषि नगर के एक सरकारी कर्मचारी का फोन हैक कर उसके खाते से 99000 रुपये निकाल लिए गए. दूसरी घटना में, एक ठग ने खुद को एलआईसी एजेंट बताकर युवती को 30000 रुपये के ‘पॉलिसी प्रॉफिट’ का झांसा दिया और क्यूआर कोड स्कैन करवाकर युवती और उसकी सहेली के खाते से कुल 86970 रुपये उड़ा लिए.

जीजेयू के 8 विद्यार्थियों का आकाशवाणी हिसार में ‘युवा उद्घोषक’ के रूप में चयन
गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) हिसार के जनसंचार विभाग के 8 विद्यार्थियों और 1 गैर-शिक्षक कर्मचारी का चयन आकाशवाणी हिसार में युवा उद्घोषक के रूप में हुआ है. चयनित विद्यार्थियों में तनु, इशाना, ईशान, कोमल, ऋतु, निमिषा, महक और सुधीर शामिल हैं, जबकि कर्मचारी मुकेश तंवर सीनियर उद्घोषक चयनित हुए हैं. कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों से मुलाकात की.

कृषि वैज्ञानिकों ने दी संतुलित उर्वरक प्रयोग और लागत 20 प्रतिशत तक घटाने की सलाह
मंडी आदमपुर के आसपास के गांवों में आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों में वैज्ञानिकों ने किसानों को डीएपी और यूरिया के अत्यधिक प्रयोग के प्रति सचेत किया. वैज्ञानिकों ने बताया कि रासायनिक खादों के ज्यादा इस्तेमाल से मिट्टी की उर्वरा शक्ति घट रही है. उन्होंने मृदा परीक्षण के आधार पर खाद डालने और हरी खाद के उपयोग पर जोर दिया, जिससे खेती की लागत 15-20 प्रतिशत तक कम हो सकती है और उत्पादन बढ़ता है.



◾ट्रंप से गद्दारी कर रहा पाकिस्तानः US हमलों से बचाने को अपने एयरबेस में छिपाए ईरानी विमान, रिपोर्ट से मचा हड़कंप
◾ब्रिटेन में सियासी भूचाल! सरकार से पहली मंत्री ने दिया इस्तीफा, PM स्टार्मर पर कुर्सी छोड़ने का दबाव बढ़ा
◾पं. बंगाल में भाजपा आने के बाद बांग्लादेशी मंत्री का बयानः यहां हिंदुओं पर हमला हुआ तो कुर्सी छोड़ दूंगा’, बस भारत मुस्लिमों की रक्षा करे

◾पाकिस्तान में आत्मघाती हमला: विस्फोटक से लदे रिक्शे में धमाका, 2 पुलिसकर्मियों समेत 8 की मौत, 35 से ज्यादा घायल
◾जल्द गिरेंगे तेल के दाम…अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
◾ट्रंप बुधवार को बीजिंग पहुंचेंगे, चिनफिंग से ईरान युद्ध और टैरिफ पर होगी अहम वार्ता

◾परमाणु विवाद पर ट्रंप का दावा: ईरान 100 प्रतिशत रोकेगा यूरेनियम संवर्धन, बोले- “हम मजबूर कर देंगे”
◾जम्मू कश्मीर में घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम! सेना ने LoC पर मार गिराया आतंकवादी
◾’सनातन को खत्म करना ही होगा…’ नेता प्रतिपक्ष बनते ही फिर उदयनिधि के बिगड़े बोल

◾पीएम मोदी ने सिर्फ तेल बचाने को कहा, दुनिया के 40 देश तो गाड़ियां रोकने लगे
◾NEET परीक्षा रद्द, MP का स्टूडेंट महाराष्ट्र से अरेस्ट: SSSUTMS से कर रहा था BAMS; पेपर लीक पर अभ्यर्थी बोली- सुसाइड करने का मन कर रहा
◾Srinagar: लश्कर के गिरफ्तार मददगारों से मिले आतंकी संगठन के धमकी भरे पोस्टर, 25 दिन में 16 ‘देशद्रोही’ दबोचे
◾NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द: पेपर लीक के बाद NTA का बड़ा फैसला, 22.79 लाख छात्र दोबारा देंगे एग्जाम, जयपुर से मास्टरमाइंड गिरफ्तार
◾“घर के अंदर की गाली” पर नहीं बनेगा केस ; क्या है SC/ST एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त फैसला
◾हिमंता ने ली असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ, चार अन्य मंत्री भी मंत्रिमंडल में शामिल
◾पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े, सोशल मीडिया की खबरों को सरकार ने बताया भ्रामक

◾ईवीएम पर भ्रामक पोस्ट और भड़काऊ टिप्पणियों के आरोप में ‘बांग्ला पोक्खो’ प्रमुख गर्ग चटर्जी गिरफ्तार
◾पश्चिम बंगाल को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व, मनोज कुमार अग्रवाल बने मुख्य सचिव
◾राहुल बोले- विपक्ष का नेता रबर स्टैंप नहीं: CBI डायरेक्टर सेलेक्शन पर असहमति, पीएम के घर डेढ़ घंटे बैठक; कहा- उम्मीदवारों की डिटेल नहीं दी
◾सीएम- मंत्रियों की फ्लीट में 50% की कटौती, WFH समेत कई उपायों पर ऐक्शन में योगी
◾कलकत्ता हाईकोर्ट की बेंच आरजी-कर केस की सुनवाई से हटी: कहा- समय नहीं दे पा रहे, पीड़ित परिवार बोला- CBI ने नई जांच नहीं की
◾GT vs SRH: रबाडा-होल्डर ने किया हैदराबाद के तूफान का काम तमाम, 82 रनों की जीत के साथ गुजरात बनी ‘किंग’
====================================

===================================






















