नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/

EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

हरियाणा के शहरों में आज से पेट्रोल के रेट

सबसे बड़ी बढ़ोतरी: हरियाणा के 5 प्रमुख शहरों (पानीपत, पंचकूला, फतेहाबाद, फरीदाबाद और कुरुक्षेत्र) में पेट्रोल सीधा ₹3.00 महंगा हुआ है।

सबसे कम बढ़ोतरी: रेवाड़ी में जनता को थोड़ी राहत मिली है, यहाँ केवल ₹1.30 की वृद्धि हुई है।

फतेहाबाद में पेट्रोल अब ₹99.40 प्रति लीटर के स्तर पर पहुँच गया है।

गुरुग्राम और भिवानी जैसे शहरों में लगभग एक समान ₹2.99 की वृद्धि देखी गई है।

शहरपुराना रेट (₹)नया रेट (₹)कुल बढ़ोतरी (₹)
फतेहाबाद96.4099.40+3.00
पंचकूला96.3199.31+3.00
हिसार96.4399.02+2.59
फरीदाबाद95.9598.95+3.00
कुरुक्षेत्र95.9598.95+3.00
भिवानी95.8998.88+2.99
गुरुग्राम95.3098.29+2.99
रेवाड़ी95.0898.07+1.30
पानीपत94.8897.88+3.00

हिसार टाइम्स – ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल की जंग का असर अब भारत के आम आदमी पर पड़ने लगा है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों में हुई कीमत की बढ़ोतरी के बाद अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी इजाफा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में 3.29 रुपये तक की बढ़ोतरी की है।
इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। दिल्ली में पेट्रोल और डीजल में प्रति लीटर 3 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।


बताया जा रहा है कि कच्चा तेल महंगा होने से तेल कंपनियों का मार्जिन प्रभावित हुआ है और उन्हें हर महीने 30,000 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा था। ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जारी तनाव का असर अब सीधे भारत के बाजार और आम लोगों की जेब पर दिखाई देने लगा है।

अर्बन एस्टेट टू में एचएसवीपी ने चलाया बुलडोजर, अतिक्रमण हटाया

हिसार टाइम्स – एचएसवीपी की टीम गुरुवार को भारी पुलिस बल के साथ अर्बन एस्टेट टू में अतिक्रमण हटाने पहुंची. यहाँ मुख्य सड़क पर लोगों ने करीब 20 फीट तक अवैध कब्जे कर रखे थे, जिन्हें बुलडोजर की मदद से ध्वस्त किया गया. इस कार्रवाई के दौरान रेजिडेंट्स और अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया. पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला और सरकारी काम में बाधा डालने वालों को सख्त चेतावनी दी. अधिकारियों के अनुसार, अतिक्रमण हटाने का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

उकलाना फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में कारतूस बरामद

हिसार टाइम्स – उकलाना मंडी में 10 दिन पहले हुई फायरिंग के मुख्य आरोपी प्रदीप उर्फ सोनू सोनी को पुलिस ने हिसार के आजाद नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने मामूली विवाद के बाद अपनी गाड़ी से हथियार निकालकर अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं, जिसमें पांच लोग घायल हुए थे. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 32 बोर का देसी कट्टा, एक लाइसेंसी पिस्तौल और 52 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस अब आरोपी के हथियार लाइसेंस को रद्द करने के लिए उपायुक्त को रिपोर्ट भेजेगी.

वकीलों ने निगम कमिश्नर और डीसी के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज करने की मांग की

हिसार टाइम्स – शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था और सड़कों पर लगे कचरे के ढेरों से नाराज जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों ने एसएसपी को लिखित शिकायत सौंपी है. वकीलों ने नगर निगम कमिश्नर और हिसार के उपायुक्त (डीसी) के खिलाफ जनता के पैसों के दुरुपयोग और विश्वासघात के आरोप में आपराधिक मामला दर्ज करने की गुहार लगाई है. उनका कहना है कि शहर में 2 किलोमीटर लंबे गंदगी के ढेर लगे हैं, जिससे महामारी फैलने का खतरा है.

जेजेपी नेता के बेटे से स्कॉर्पियो सवारों ने 50 हजार और शराब लूटी

हिसार टाइम्स – जेजेपी के प्रदेश महासचिव सब्बन लावट के पुत्र सागर लावट ने पुलिस को शिकायत दी है कि दिल्ली रोड पर स्कॉर्पियो सवार कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रुकवाकर लूटपाट की. आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए गाड़ी में रखी शराब की एक पेटी और 50 हजार रुपये निकाल लिए और फरार हो गए. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

इंस्टाग्राम पर सस्ता आईफोन बेचने के नाम पर ठगी करने वाले दो काबू

हिसार साइबर सेल ने गांव बहबलपुर में छापेमारी कर एक बड़े साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़ किया है. आरोपी इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर मात्र 2500 रुपये में आईफोन बेचने का विज्ञापन देते थे. बुकिंग और कूरियर चार्ज के नाम पर वे लोगों से पैसे ठगते थे. पुलिस ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और नकद राशि बरामद की है.

विश्वकर्मा कॉलोनी में सीवर जाम और इंडस्ट्रियल एरिया में अधूरे काम से परेशानी

विश्वकर्मा कॉलोनी की गली नंबर-2 में पिछले दो महीनों से सीवर जाम की समस्या बनी हुई है, जिससे गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है. वहीं, मिर्जापुर रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में पिछले 5 महीनों से इंटरलॉकिंग ब्लॉक लगाने का काम बेहद धीमी गति से चल रहा है. सड़क खुदी होने के कारण व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

जीजेयू में करियर काउंसलिंग सत्र में एक हजार से अधिक छात्रों ने लिया भाग

हिसार के गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (GJU) में ‘एक्सप्लोर योर फ्यूचर’ कार्यक्रम के तहत करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया. इसमें विभिन्न स्कूलों के एक हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों, प्रयोगशालाओं और करियर के अवसरों के बारे में जानकारी प्राप्त की. यह काउंसलिंग सत्र 15 मई तक जारी रहेगा.

रोडवेज कर्मचारियों की वार्ता बेनतीजा, 15 मई से शुरू होगा धरना

रोडवेज कर्मचारियों की 15 सूत्रीय मांगों को लेकर साझा संघर्ष समिति और डिपो प्रबंधन के बीच हुई बातचीत विफल रही है. कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि प्रबंधन की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है. इसके विरोध में कर्मचारियों ने शुक्रवार 15 मई से धरना शुरू करने और 26 मई से पूर्ण हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है.

कृषि विभाग मूंगफली की खेती के लिए देगा सब्सिडी पर बीज

राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन के तहत हिसार के आदमपुर और हिसार द्वितीय ब्लॉक में मूंगफली की खेती को बढ़ावा देने की योजना बनाई गई है. कृषि विभाग एफपीओ और चेन पार्टनर्स के माध्यम से किसानों को सब्सिडी पर प्रमाणित बीज उपलब्ध कराएगा. इसके लिए विभाग ने योग्य संगठनों से 22 मई तक आवेदन मांगे हैं.

एडिड कॉलेजों के शिक्षकों को दो महीने से वेतन नहीं मिला, आंदोलन की चेतावनी

प्रदेश के एडिड कॉलेजों के शिक्षकों और कर्मचारियों को पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनमें भारी रोष है. शिक्षकों की मांग है कि सरकार पूरे वित्त वर्ष का बजट एक साथ जारी करे ताकि वेतन में देरी न हो. समस्या का समाधान न होने पर शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध करने और भविष्य में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है.

◾2 घंटे चली बैठक में जिनपिंग की ट्रंप को स्पष्ट चेतावनी; ताइवान पर गलती मत करना, Trump बोले- “आप जैसे महान नेता का मित्र होना सम्मान की बात है

◾UP में महाविनाश की आंधी: 104 लोगों की मौत से दहल उठा प्रदेश, CM योगी ने संभाली कमान- अधिकारियों को जल्द राहत के निर्देश

◾’अरविंद केजरीवाल मुझे डरा नहीं सकते’ : हाई कोर्ट ने अवमानना की कार्रवाई की शुरू

◾भारत विरोधी बयानों पर बांग्लादेश सरकार का ब्रेक; कहा- “भाजपा राज में मुस्लिमों पर जुल्म के आरोप झूठे, जमात सबूत तो दे”

◾होर्मुज के पास इंडियन जहाज पर मिसाइल हमला, भारत बोला- ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं

◾बंगाल सरकार ने स्कूलों में वंदे मातरम अनिवार्य किया: असेंबली में सबको गाना होगा; गोहत्या पर नया नोटिस- बिना फिटनेस सर्टिफिकेट काटने पर रोक

◾एमपी में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 5 की मौत: शवों के टुकड़े 20-25 फीट दूर गिरे; UP-बिहार के हैं मजदूर, फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार, 4 पर FIR

◾वीडी सतीशन केरलम के CM होंगे: चुनाव नतीजे के 10 दिन बाद कांग्रेस का ऐलान; 18 मई को शपथ लेंगे

◾केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक 21 मई को: पीएम मोदी अध्यक्षता करेंगे; कैबिनेट में फेरबदल की संभावना, बचत पर चर्चा हो सकती है

◾NEET पेपर लीक, शिक्षा मंत्री को अहमदाबाद में काले झंडे दिखाए: राजस्थान पुलिस बोली- गेस पेपर 1000 छात्रों तक पहुंचा, अब तक 7 गिरफ्तार

◾सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर सवाल: जब सरकार को ही फैसला लेना है, फिर कमेटी में नेता विपक्ष को रखने का दिखावा क्यों

◾उदयनिधि बोले- हम भगवान में आस्था के खिलाफ नहीं: लोग मंदिरों में जाएं; सनातन खत्म का मतलब, भेदभाव वाली सोच का अंत

◾ED ने कोलकाता पुलिस के DCP को गिरफ्तार किया: जांच में पेश न होने का आरोप; TMC दफ्तर पर चला बुलडोजर

◾AIADMK में फूट, पलानीस्वामी-षणमुगम गुट में बंटी पार्टी: CM विजय को सपोर्ट देने वालों को हटाया; हिंसा रोकने चेन्नई ऑफिस के बाहर पुलिस तैनात

◾ममता काला कोट पहनकर कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचीं: चुनावी हिंसा से जुड़े मामले में पैरवी की; बाहर निकलीं तो बुआ चोर-भतीजा चोर के नारे लगे

◾अवैध विस्तारवाद और युद्धोन्माद… BRICS बैठक में इजरायल-US पर भड़के अराघची, बोले- झुकेगा नहीं

◾व्यापार संबंधों में नया मोड़: राष्ट्रपति ट्रंप का दावा- चीन 200 बोइंग जेट खरीदेगा, खबर के बाद शेयर 4% गिरे

◾’हमलावरों को दी पनाह’: ईरान ने UAE पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- ये मददगार नहीं बल्कि खुद एक हमलावर

◾4 साल के रुद्र ने 65 सेकंड में ग्रहों को पहचान कर किया सभी को हैरान, ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में नाम दर्ज

◾दिल्ली में फिर निर्भया जैसा कांड… बस ड्राइवर और हेल्पर ने महिला से किया गैंगरेप, पैदल घर जाते समय बस में खींचा

◾राजस्थानी भाषा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला : मातृभाषा शिक्षा राजस्थानी को मिला नया आधार

◾तिलक वर्मा ने पंजाब के मुंह से छीनी जीत, बिगाड़ा प्लेऑफ का खेल; 200 बनाकर हारी PBKS

===================================

====================================