नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
लंदन की ‘बिजनेस वुमन’ बन फेसबुक फ्रेंड ने किसान से ठगे ₹7.19 लाख, क्रिप्टो में निवेश का दिया था झांसा
फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट से हुई ठगी की शुरुआत
हरियाणा के हिसार (गांव सातरोड खुर्द) में रहने वाले एम.ए. पास किसान राजेश सिहाग (46) एक शातिर साइबर फ्रॉड का शिकार हो गए। 22 मार्च 2026 को उनके फेसबुक पर ‘पूजा बंसल’ नाम की महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। बातचीत बढ़ने पर महिला ने उनका व्हाट्सएप नंबर ले लिया और खुद को लंदन की इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट कारोबारी बताया। उसने राजेश को झांसा दिया कि वह क्रिप्टो करेंसी का भी काम करती है, जिसमें मोटा मुनाफा होता है।

30% कमीशन का लालच और ₹7.19 लाख ट्रांसफर
महिला की बातों में आकर राजेश निवेश के लिए तैयार हो गए। महिला ने उन्हें अपने कथित बॉस ‘अंकित वर्मा’ का व्हाट्सएप नंबर दिया और कहा कि वे ट्रेडिंग टिप्स देंगे, जिसके बदले मुनाफे का 30% कमीशन देना होगा। साथ ही यूएसडीटी (USDT) स्लॉट को 5 दिन होल्ड रखने की शर्त रखी गई। झांसे में आकर पीड़ित किसान ने ठगों के बताए अनुसार 5 अलग-अलग बैंक खातों में कुल ₹7.19 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

“नेटवर्क नहीं है” कहकर आरोपी गायब, केस दर्ज
रकम ऐंठने के बाद जब राजेश ने मुनाफे के लिए मैसेज किए, तो 23 अप्रैल को पूजा बंसल ने “दो दिन के लिए बाहर जा रही हूँ, वहाँ नेटवर्क नहीं रहेगा” का मैसेज भेजा और गायब हो गई। इसके बाद आरोपियों ने अपनी फेसबुक आईडी भी डिलीट कर दी। दोस्तों से बात करने पर राजेश को ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना हिसार ने धारा 318(4) और 61 (BNS) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस व्हाट्सएप चैट्स और बैंक खातों के जरिए आरोपियों की तलाश कर रही है।
उकलाना चेयरपर्सन रीमा सोनी ने दिल्ली में कुमारी सैलजा से की मुलाकात
उकलाना नगर पालिका की नवनिर्वाचित चेयरपर्सन रीमा सोनी ने अपने पिता महेंद्र सोनी के साथ दिल्ली में कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद लिया। रीमा सोनी ने चुनाव में मिले जनसमर्थन के लिए आभार जताया, वहीं कुमारी सैलजा ने उन्हें जीत की बधाई देते हुए एक पैन भेंट किया। कुमारी सैलजा ने कहा कि राजनीति पद का माध्यम नहीं, बल्कि आमजन की सेवा की जिम्मेदारी है। उन्होंने उकलाना को अपना गृह क्षेत्र बताते हुए विकास कार्यों में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

जीजेयू शिक्षक भर्ती विवाद: एनएसयूआई ने दी वीसी कार्यालय के घेराव की चेतावनी
गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (GJU) के 9 प्रमुख विभागों में नए एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर्स की नियुक्तियां की गई हैं, ताकि फैकल्टी की कमी को दूर किया जा सके। हालांकि, एनएसयूआई (NSUI) ने इस शिक्षक भर्ती पर गंभीर सवाल उठाए हैं। एनएसयूआई अध्यक्ष विकास बनभौरी ने पूर्व के कुछ विवादों का हवाला देते हुए इन नियुक्तियों पर आपत्ति जताई है। उन्होंने मांग की है कि नवनियुक्त शिक्षकों के दस्तावेजों और उनके पुराने संस्थानों की जांच की जाए, अन्यथा वे कुलपति कार्यालय का अनिश्चितकालीन घेराव करेंगे।

छात्रों के निलंबन पर इसराना में महापंचायत; जीजेयू प्रशासन का फैसला अभी बाकी
जीजेयू में बीते दिनों हुए प्रदर्शन और तोड़फोड़ के मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पांच छात्रों को निलंबित किया गया था। इस निलंबन के विरोध में पानीपत के इसराना में सर्वखाप की महापंचायत हुई, जिसमें खाप प्रतिनिधियों ने छात्रों को अपना पूरा समर्थन दिया। दूसरी तरफ, विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर अनिल ने बताया कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड द्वारा सुरक्षाकर्मियों और छात्रों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं, जिनकी जांच के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इस मामले की जांच कर रही एसआईटी के इंचार्ज का तबादला होने के कारण अब आगामी जांच नए पुलिस अधिकारी को सौंपी जा सकती है।

सीआरएम जाट कॉलेज के शिक्षकों का तीन महीने से लंबित वेतन को लेकर प्रदर्शन
हिसार के सीआरएम जाट कॉलेज में कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के आह्वान पर शिक्षकों ने परिसर में शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने बताया कि पिछले करीब तीन महीने से उनका वेतन रुका हुआ है, जिससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने मांग की है कि उनका लंबित वेतन तुरंत जारी किया जाए और साथ ही मेडिकल, ग्रेच्युटी व अन्य रोके गए अधिकारों को जल्द से जल्द लागू किया जाए।

2.55 करोड़ की नई सुपर सकर मशीनों से हिसार में सीवरेज सफाई का काम शुरू
शहर को जलभराव और सीवर जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए हिसार को 2.55 करोड़ रुपये की लागत वाली अत्याधुनिक सुपर सकर मशीनें मिली हैं। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा और मेयर प्रवीण पोपली ने शनिवार को इन मशीनों के कार्य का निरीक्षण कर सफाई अभियान की शुरुआत की। 10,000 लीटर सक्शन टैंक क्षमता वाली यह मशीन 2000 मिमी व्यास तक की सीवर लाइनों और बरसाती नालों से सुरक्षित तरीके से गाद निकालने में पूरी तरह सक्षम है।

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: अब स्थानीय स्तर पर ही तुरंत बदले जाएंगे ट्रांसफार्मर
भीषण गर्मी के मौसम में बिजली कटों की समस्या से निपटने के लिए बिजली निगम के एमडी विक्रम सिंह ने फील्ड अधिकारियों की शक्तियों का विकेंद्रीकरण कर दिया है। अब आपात स्थिति में खराब केबल या जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए मुख्यालय (हेड ऑफिस) की मंजूरी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 63 और 100 केवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों को अलॉट करने का अधिकार अब स्थानीय एक्सईएन (XEN) को दे दिया गया है, जिससे 24 से 48 घंटे में होने वाला काम अब स्थानीय स्तर पर तुरंत हो सकेगा।

अमृत सरोवर योजना और मनरेगा के तहत जिले के 13 गांवों के 16 तालाबों का होगा कायाकल्प
गर्मियों में ग्रामीण इलाकों के जल संकट को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने अमृत सरोवर योजना को मनरेगा से जोड़ दिया है। इसके तहत प्रथम चरण में जिले के 13 प्रमुख गांवों के 16 तालाबों के जीर्णोद्धार का काम अगले दो दिनों में शुरू हो जाएगा। इस परियोजना से स्थानीय ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार मिलेगा और मानसून से ठीक पहले शुरू हो रहे इस कार्य से वर्षा जल संचयन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे इलाके का गिरता भूजल स्तर सुधरेगा।

कंवारी गांव में शॉर्ट सर्किट से परचून की दुकान में लगी भीषण आग, सामान जला
हिसार के कंवारी गांव में शनिवार सुबह एक परचून की दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। दुकान संचालक अंकित के अनुसार, तेज गर्मी और आग की लपटों के कारण दुकान की छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अंदर रखा सारा कीमती सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों और दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।
बोर्ड परीक्षा परिणाम: जिले के विभिन्न स्कूलों के 10वीं और 12वीं के छात्र चमके
- पीजीएसडी हाई स्कूल, हिसार: 10वीं कक्षा के कुल 92 विद्यार्थियों में से 82 ने मेरिट हासिल की। छात्र मुकुल सैनी 490 अंक लेकर पहले स्थान पर रहे।
- विद्या ज्योति स्कूल, सूर्य नगर: 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें अरविंद ने 468 अंकों के साथ स्कूल में टॉप किया।
- कन्या राजकीय स्कूल, पाबड़ा: इस विद्यालय का 10वीं और 12वीं दोनों का परिणाम 100% रहा। 10वीं की छात्रा सिमरन ने 465 अंकों (93%) के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।

आस्य सोसायटी ने तपती धूप में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को कोल्ड ड्रिंक बांटी
हिसार में भीषण गर्मी के बीच ‘आस्य सोसायटी’ के सदस्यों ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए एक सराहनीय पहल की। सोसायटी के सदस्यों ने शहर के विभिन्न चौकों और ट्रैफिक पॉइंट पर कानून-व्यवस्था संभाल रहे पुलिस के जवानों को ठंडे पेय और कोल्ड ड्रिंक्स वितरित किए, ताकि उन्हें इस तपती धूप में थोड़ी राहत मिल सके।


◾मेजर जनरल बक्शी की गंभीर चेतावनीः कहा- “यह युद्ध रुकने वाले नहीं…नई महाभारत की ओर दुनिया, भारत हर परिस्थिति के लिए रहे तैयार”
◾चीन दौरे के बाद बदले ट्रंप के सुर: ताइवान को दो टूक संदेश, बोले-आपके लिए 9500 मील दूर जाकर जंग नहीं लड़ेंगे

◾इजराइली हमले से फिर दहला गाजा, हमास के सैन्य प्रमुख अल-हद्दाद सहित 7 फिलीस्तीनियों की मौत
◾NEET paper leak case: CBI के हाथ बड़ी सफलता, प्रश्नपत्र तैयार करने वाली टीचर ने ही लीक किया था पेपर, गिरफ्तार

◾ISIS के दूसरे सबसे बड़े कमांडर Abu-Bilal al-Minuki ढेर, US-Nigeria जॉइंट ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी
◾नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी – दुनिया में वक्त बदला पर भारतीयों के संस्कार नहीं बदले

◾नीदरलैंड्स ने लौटाईं 1000 साल पुरानी कॉपर प्लेट्स, PM मोदी बोले- हर भारतीय के लिए खुशी का पल
◾सरकार बोली- चुनाव आयुक्त के चयन पैनल में जज जरूरी नहीं: SC से कहा- संविधान में ऐसा प्रावधान नहीं, जज को शामिल करना संसद का फैसला होगा
◾केंद्रीय मंत्री बंदी संजय बोले-बेटे को पुलिस के हवाले किया: पुलिस बोली- सरेंडर नहीं, हमने पकड़ा; POCSO मामले में लुकआउट नोटिस जारी हुआ था

◾हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में हनुमान-चालीसा पाठ हुआ: मां वाग्देवी की पूजा हुई, श्रद्धालु बोले- सालों बाद बिना रोक-टोक दर्शन हो रहे
◾’डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट किया, आकर मिलो’: लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने छात्रा को कॉल करके मिलने का दबाव बनाया; गिरफ्तार

◾ सेना प्रमुख बोले- पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देना बंद करे: तय करे कि दुनिया के नक्शे पर बने रहना है या इतिहास बनना है
◾बंगाल के आसनसोल में पुलिस चौकी में तोड़फोड़-पथराव: पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी; लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद हंगामा

◾ आंध्र प्रदेशः तीसरे बच्चे पर 30 हजार, चौथे पर 40 हजार रुपए देगी सरकार: चंद्रबाबू नायडू-बोले राज्य में जन्म दर बढ़ाने की जरूरत, कम जनसंख्या से अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ा
◾9वीं-10वीं में 3 भाषाएं पढ़नी होंगी, CBSE का नोटिफिकेशन जारी: 1 जुलाई से लागू होगा; इस साल10वीं में थर्ड लैंग्वेज का पेपर नहीं होगा

◾PM मोदी बोले- विदेश यात्राओं पर टैक्स की खबरें गलत: विदेश जाने पर रोक नहीं; 5 दिन पहले कहा था- विदेश यात्राओं से बचें
◾देश में पहली बार पकड़ी गई ‘जिहादी ड्रग’, NCB ने जब्त की 182 करोड़ की कैप्टागॉन, गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई

◾’ईरान के पास नहीं हो सकता परमाणु हथियार’, चीन दौरे के बाद ट्रंप का दावा; चिनफिंग ने होर्मुज खोलने पर जताई सहमति
◾‘सिक्किम में मुझे जो अपनापन मिला, वह मेरी यादों का हिस्सा बनकर रहेगा’ पीएम मोदी ने सिक्किम राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी

◾प्रतीक की अस्थियां विसर्जित, अपर्णा फूट-फूटकर रोईं: हरिद्वार में बेटी ने कलश माथे से लगाया, ‘आई लव पापा’ का कार्ड प्रवाहित किया
◾248 चेज नहीं कर पाई गुजरात, KKR ने 29 रनो से हराकर रोका शुभमन की सेना का ‘विजयरथ’, गिल-सुदर्शन की फिफ्टी बेकार


===================================

====================================






















