नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/

EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖


पिछले 5 दिनों में फिर से बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम; तेल कंपनियों का घाटा कम करने की कोशिश

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण देश की सरकारी तेल कंपनियों (IOC, BPCL, HPCL) को हर महीने करीब ₹30,000 करोड़ का भारी नुकसान हो रहा है। इस घाटे की भरपाई के लिए पिछले 5 दिनों में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार को 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इससे हरियाणा में भी पेट्रोल की कीमत 100 रुपए के पार पहुंच गई है। अभी प्रदेश में लगभग 98.95 से 99.12 रुपए प्रति लीटर के बीच पेट्रोल बिक रहा था।

वहीं डीजल का भाव भी 90 पार हो गया है। अभी सूबे में डीजल 90.94 से 91.50 प्रति लीटर के आसपास बिक रहा था। एक हफ्ते से भी कम समय में ईंधन के दामों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले 15 मई 2026 को ही कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।इस हालिया बदलाव के बाद दिल्ली में पेट्रोल ₹98.64 और डीजल ₹91.58 प्रति लीटर पर पहुंच गया है, वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत ₹107.59 और डीजल ₹94.08 प्रति लीटर हो गई है। महानगरों में आई इस तेजी से आम उपभोक्ताओं पर जेब का बोझ थोड़ा और बढ़ गया है।

एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती के बाद भी कीमतों में उछाल जारी

इससे पहले केंद्र सरकार ने आम जनता को राहत देने और कीमतों को काबू में रखने के लिए पेट्रोल-डीजल पर स्पेशल एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपये की भारी कटौती की थी। इस राहत के तहत सरकार ने पेट्रोल पर ड्यूटी ₹13 से घटाकर ₹3 कर दी थी और डीजल पर इसे शून्य कर दिया था, जबकि पहले प्रति लीटर पेट्रोल पर ₹21.90 की कुल एक्साइज ड्यूटी वसूली जाती थी। सरकार की इस बड़ी कटौती के बावजूद, तेल कंपनियों के लगातार बढ़ते वित्तीय नुकसान को संतुलित करने के लिए पिछले कुछ दिनों में कीमतों में 82 पैसे से लेकर 96 पैसे तक की नई बढ़ोतरी करनी पड़ी है।

सिविल अस्पताल की ओपीडी में छत का प्लास्टर गिरा, टला बड़ा हादसा

हिसार टाइम्स – हिसार के करीब साढ़े छह दशक पुराने सिविल अस्पताल के नेत्र रोग ओपीडी की छत का प्लास्टर और फॉल सीलिंग अचानक टूटकर नीचे गिर गई। सोमवार सुबह जब यह हादसा हुआ, उस समय ओपीडी में डॉक्टर, स्टाफ और कई मरीज मौजूद थे। कुछ मरीज पास के बेंच पर बैठे थे और कुछ खड़े थे। गनीमत यह रही कि प्लास्टर मरीजों के बिल्कुल पास गिरा और किसी को चोट नहीं आई। गौरतलब है कि इससे पहले भी ऊपरी मंजिल के शौचालय की पाइपलाइन ब्लॉक होने और पानी रिसने के कारण यहां प्लास्टर गिरने की घटना हो चुकी है।

अधिकारियों के घरों के बाहर अवैध कब्जे हटाने की मांग, एनजीओ ने दी शिकायत

हिसार टाइम्स – हिसार में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के बीच ‘मदद’ वेलफेयर सोसाइटी ने प्रशासन के दोहरे मापदंडों पर सवाल उठाए हैं। संस्था के अध्यक्ष संजीव भोजराज के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने समाधान शिविर में उपायुक्त (डीसी) को शिकायत सौंपी। शिकायत में सेक्टर-13 और अर्बन एस्टेट-2 जैसे पॉश इलाकों में रहने वाले प्रभावशाली अधिकारियों के सरकारी आवासों (कोठी नंबर और फोटो सहित) का ब्यौरा दिया गया है। आरोप है कि अफसरों ने अपने बंगलों के बाहर अवैध रूप से पक्के रैंप, लोहे के शेड और दीवारें बनाकर सार्वजनिक रास्तों व पार्किंग स्थलों पर कब्जा कर रखा है। संस्था ने चेतावनी दी है कि यदि आम जनता की तरह इन अधिकारियों के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर नहीं चला, तो जनता का गुस्सा फूट सकता है। डीसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम और एस्टेट ऑफिसर को निष्पक्ष जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

समाधान शिविर में डीसी ने सुनीं समस्याएं, रेहड़ियां हटाने के निर्देश

हिसार टाइम्स – हिसार के लघु सचिवालय स्थित जिला सभागार में उपायुक्त (डीसी) महेंद्र पाल की अध्यक्षता में ‘समाधान शिविर’ का आयोजन किया गया। शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद और एसडीएम ज्योति मित्तल भी उपस्थित रहे। इस दौरान रेड स्क्वेयर मार्केट, दयानंद कॉलोनी के पूर्णिमा पार्क और शिव मंदिर के आसपास अवैध रूप से लगने वाली रेहड़ियों को हटाने की मांग पर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके अलावा मय्यड के संदीप कुमार की शिकायत, गंगवा व डाबड़ा में नाला बंद होने से घरों में पानी भरने और हरिता के जोहड़ पर अवैध कब्जे जैसी शिकायतों पर भी अधिकारियों को तुरंत समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया।

हाजिरी कम होने पर GJU के 98 छात्र डिटेन, परीक्षा देने पर रोक

हिसार टाइम्स – गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) के हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस (एचएसबी) ने कक्षाओं से गायब रहने वाले छात्रों पर बड़ा एक्शन लिया है। बीबीए और एमबीए कोर्स के 98 विद्यार्थियों को अटेंडेंस शॉर्ट होने के कारण नोटिस जारी कर परीक्षाओं से बाहर (डिटेन) कर दिया गया है। नियमानुसार परीक्षा में बैठने के लिए 75% हाजिरी अनिवार्य है, लेकिन प्रशासन ने नरमी बरतते हुए इसे 60% कर दिया था। इसके बावजूद ये छात्र न्यूनतम 60% का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके, जिनमें से अधिकांश की हाजिरी 50% से भी कम थी। एचएसबी के निदेशक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि 98 छात्रों में से 66 को पूरे सेमेस्टर के लिए और 32 को विशिष्ट विषयों में डिटेन किया गया है। कोविड के बाद से छात्रों में कक्षाएं कम लगाने का ट्रेंड बढ़ा था, जिस पर अब नकेल कसी गई है।

ईंधन की बढ़ती कीमतों और NEET पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी हिसार (ग्रामीण) ने पेट्रोल-डीजल व सीएनजी के बढ़ते दामों और नीट (NEET) परीक्षा के पेपर लीक मामले के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। बहबलपुरिया ने आरोप लगाया कि नीट का पेपर लीक होना एक संगठित गिरोह की सक्रियता को दर्शाता है, जिसने देश के करीब 22 लाख विद्यार्थियों और उनके परिवारों के भरोसे को तोड़ा है। उन्होंने ईंधन की बढ़ी कीमतें वापस लेने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

भीषण सड़क हादसे में फूड डिलीवरी ब्वॉय की मौत, फरार स्कॉर्पियो चालक पुलिस की गिरफ्त में

हिसार टाइम्स – डाबड़ा चौक पुल पर पिछले सप्ताह एक तेज रफ्तार काले रंग की स्कॉर्पियो ने जोमैटो के दो फूड डिलीवरी ब्वॉयज को जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे दोनों बाइक सवार करीब 100 मीटर तक घिसटते चले गए। इस हादसे में पटेल नगर निवासी 21 वर्षीय सचिन की मौत हो गई, जबकि आजाद नगर निवासी सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। सचिन बीए के बाद बीएड की पढ़ाई कर रहा था और अपना खर्च चलाने के लिए 6 महीने पहले ही डिलीवरी ब्वॉय बना था। पीएलए चौकी पुलिस ने फरार स्कॉर्पियो और उसके बरवाला निवासी चालक को ट्रेस कर लिया है। फिलहाल पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन के जरिए यह तस्दीक कर रही है कि हादसे के वक्त वही शख्स गाड़ी चला रहा था या कोई और।

सेंट मैरिज स्कूल में नेत्र जांच शिविर, बच्चों को दी स्क्रीन टाइम घटाने की सलाह

हिसार के तोशाम रोड स्थित सेंट मैरिज स्कूल में तीन दिवसीय मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. कपिल ऋषि अग्रवाल के मार्गदर्शन में डॉ. सुल्तान सिंह और उनकी टीम ने कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्रों और शिक्षकों की आंखों की जांच की। डॉ. सुल्तान सिंह ने चिंता जताते हुए कहा कि डिजिटल युग में बढ़ते स्क्रीन टाइम के कारण बच्चों में आंखों की बीमारियां बढ़ रही हैं। उन्होंने बच्चों को मोबाइल से दूरी बनाने, हरी पत्तेदार सब्जियां व विटामिन-ए युक्त फल खाने और गर्मियों में खूब पानी पीने की सलाह दी। प्रधानाचार्या सैली मेहता ने इस पहल की सराहना की।

मतदाता सूची पुनरीक्षण: 1333 बूथों पर 15 जून से घर-घर जाकर होगा सत्यापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ‘विशेष गहन पुनरीक्षण-2026’ की तैयारियों को लेकर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र पाल ने सात विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक की। अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद की मौजूदगी में हुई इस बैठक में तय किया गया कि अर्हता तिथि 1 जुलाई 2026 रहेगी। जिले के 1333 मतदान केंद्रों पर नियुक्त बूथ लेवल अधिकारी (BLO) 15 जून से 14 जुलाई तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इसके बाद 21 जुलाई को मतदाता सूची जारी होगी, जिस पर 20 अगस्त तक आपत्तियां ली जाएंगी और 18 सितंबर तक उनका निपटान कर दिया जाएगा।

शिक्षा किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत: भव्य बिश्नोई

आदमपुर के पूर्व विधायक और युवा भाजपा नेता भव्य बिश्नोई ने विभिन्न गांवों और ढाणियों का तूफानी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव सुंठवास के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित तीन कमरों का उद्घाटन किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा ही किसी भी समाज को संवारने की सबसे बड़ी ताकत होती है और सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।

साइबर ठगों ने दो लोगों से ठगे 9.32 लाख रुपये, बिना OTP के भी उड़े पैसे

हिसार में साइबर अपराधियों ने दो अलग-अलग वारदातों में कुल 9 लाख 32 हजार 735 रुपये की ठगी को अंजाम दिया। पहली घटना में एक महिला को खुद को बीमा लोकपाल का लीगल ऑफिसर राजीव अग्रवाल बताकर झांसा दिया गया कि उसकी बीमा पॉलिसी का फंड पास हो गया है। इसके बाद प्रोसेसिंग फीस के नाम पर उससे कुल 8.09稳 लाख रुपये ठग लिए गए। दूसरी घटना में एक पॉलीमर कंपनी के कर्मचारी के खाते से बिना किसी ओटीपी (OTP) के ही शातिरों ने 1.23 लाख रुपये पार कर दिए। साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और लोगों को सतर्क रहने तथा ठगी होने पर तुरंत 1930 या 1330 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है।

नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, विश्वकर्मा कॉलोनी में संयुक्त सर्च अभियान

नशीले पदार्थों की रोकथाम और अवैध गतिविधियों को कुचलने के लिए हिसार पुलिस ने एचटीएम थाना क्षेत्र की विश्वकर्मा कॉलोनी में एक बड़ा संयुक्त सर्च अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ईएसआई विजय के नेतृत्व में डॉग स्क्वायड, स्वाट कमांडो टीम और स्थानीय पुलिस बल ने संदिग्ध ठिकानों की गहन तलाशी ली। पुलिस का प्राथमिक लक्ष्य उस पूरी सप्लाई चेन को ध्वस्त करना है जिसके जरिए शहर में नशे की खेप पहुंचाई जाती है।

रेलवे स्टेशन के जवाहर नगर साइड से रास्ता देने की मांग को लेकर धरना जारी

मंडी आदमपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो के निर्माण के चलते जवाहर नगर साइड का मुख्य रास्ता और कई गलियां बंद होने की आशंका से स्थानीय निवासियों में भारी रोष है। जवाहर नगर संघर्ष समिति और विभिन्न सामाजिक संगठनों का धरना सोमवार को भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि रेलवे निर्धारित सीमा से 3 फीट ज्यादा निर्माण कर रहा है। रास्ता बंद होने से लोगों को 3-4 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ेगा और आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित होंगी। संघर्ष समिति ने स्टेशन अधीक्षक बनवारी लाल सैनी के माध्यम से उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर के प्रबंधक को ज्ञापन भेजकर अंडरपास बनाने और पर्याप्त रास्ता छोड़ने की मांग की है। बाद में पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर लोगों की मांगें सुनीं।

दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की कैद; युवक पर हमले में 4 दोषी करार

हमले के मामले में दोषी करार: आदमपुर के जवाहर नगर (जेवरा) में जून 2022 में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक अरुण पर डंडे और रॉड से जानलेवा हमला करने के मामले में अदालत ने चार आरोपियों प्रदीप, केवल, अरविंद और सलर को दोषी करार दिया है। अदालत इनकी सजा का एलान 21 मई को करेगी।

दुष्कर्म मामले में सजा: अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील जिंदल की अदालत ने एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के 2022 के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने बरवाला निवासी दोषी संजय को 10 साल सश्रम कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। आरोपी लड़की को ब्लैकमेल कर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दोषी पाया गया।

◾नॉर्डिक देशों पर भारत का फोकस तेज, स्वीडन में बड़ी कूटनीतिक जीत के बाद PM मोदी पहुंचे नॉर्वे

◾ऑनलाइन दवाओं के खिलाफ केमिस्टों का हल्ला बोल: 20 मई को देशभर में हड़ताल, 12 लाख ज़्यादा दुकाने रहेगी बंद

◾महायुद्ध फिलहाल टला: अरब देशों की अपील पर ट्रंप ने रोका ईरान पर हमला

◾रूस का कड़ा फैसला; अब यूरोप को तेल-गैस डॉलर में नहीं, बल्कि रूबल और युआन में खरीदना होगा

◾कोलकाता में अतिक्रमण हटाने का विरोध, पुलिस पर पथराव: 8 जवान घायल, 40 लोग गिरफ्तार; CM शुभेंदु बोले- पत्थरबाजी बर्दाश्त नहीं

◾शुभेंदु का ऐलान- ममता सरकार के भ्रष्टाचार की जांच कराएंगे: महिला उत्पीड़न मामलों की हाईकोर्ट जज की अगुआई में जांच होगी

◾CBSE ने पर-क्‍वेश्‍चन रीवैल्यूएशन फीस 100 से घटाकर 25 की: एक नंबर भी बढ़ा तो पूरी फीस वापस होगी, छात्रों के विरोध के बाद फैसला

◾योगी बोले- सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देंगे: संख्या ज्यादा है तो कंट्रोल क्यों नहीं करते, प्यार से नहीं माने तो दूसरा तरीका अपनाएंगे

◾सुप्रीम कोर्ट बोला- उमर खालिद को बेल मिल सकती थी: दिल्ली दंगा मामले के अपने फैसले पर आपत्ति जताई, कहा- जमानत अधिकार है, जेल अपवाद

◾US ने रूसी तेल खरीदने की मोहलत बढ़ाई, भारत बोला- खरीदते थे, खरीदते रहेंगे

◾भारत में आएंगी 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे संग प्रधानमंत्री मोदी की बड़ी डील

◾उत्तर प्रदेश में पशु चिकित्सा छात्रों का इंटर्नशिप भत्ता 4 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

◾Weather Update: दिल्ली, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर, कहीं लू तो कहीं तूफानी बारिश का अलर्ट

◾वीडी सतीशन बने केरलम के नए मुख्यमंत्री, दस साल बाद सत्ता में लौटा UDF गठबंधन; 20 MLA कैबिनेट में शामिल

◾बंगाल में महिलाओं को ₹3000 महीना और फ्री बस सफर, मदरसों की फंडिंग रोकी, सुवेंदु कैबिनेट के बड़े फैसले

◾दिल्ली मेट्रो मंडे: फेरे बढ़े, यात्री भी बढ़े, ईंधन बचाने की पहल का दिखा मिला-जुला असर

◾पश्चिम बंगाल में OBC आरक्षण से बाहर होंगे 77 समुदाय!, ओबीसी सूची में संशोधन को कैबिनेट की मंजूरी

◾बाजार में ‘मंडे पैनिक’ के बाद शानदार रिकवरी: सेंसेक्स-निफ्टी निचले स्तरों से सुधरे, सोना-चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर!

◾IPL 2026 : SRH ने CSK को 5 विकेट से दी मात, ईशान किशन ने खेली दमदार पारी

===================================

====================================