नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/

EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

हिसार टाइम्स – सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इन्सां को एक बार फिर पैरोल मिल गई है। राम रहीम 30 दिनों के लिए पैराल पर जेल से बाहर आए है । इससे पहले डेरा प्रमुख 15 बार पैरोल एवं फरलो पर आ चुके है। यह 16वीं पैरोल है।इस साल में उनकी यह दूसरी पैरोल है। इससे पहले जनवरी माह में पैरोल मिली थी। आज मंगलवार सुबह 6.30 बजे राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से रिहा हुए । सुबह करीब 8.45 से सवा 9 बजे तक वह काफिले के साथ सिरसा डेरा सच्चा सौदा सिरसा पहुंच गए सुबह सुनारिया जेल के बाहर जेल प्रशासन की ओर से पुलिसबल तैनात रहा। सिरसा में भी पुलिस प्रशासन अलर्ट है। इसे लेकर सिरसा डेरे में तैयारियां शुरू हो गई है और साध-संगत व डेरा प्रेमी तैयारी में जुटे हैं।

जवाहर नगर वासियो का फूटा आक्रोश: बिजलीघर पर काटा बवाल, मौके पर बुलाए गए MC और पुलिस बल

हिसार टाइम्स – हिसार के जवाहर नगर इलाके में पिछले लंबे समय से अघोषित बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्या से परेशान कॉलोनीवासियों का सब्र आखिरकार सोमवार की रात को पूरी तरह टूट गया । सोमवार सुबह से ही पूरे इलाके की बिजली पूरी तरह गुल थी, जिससे भीषण गर्मी और उमस के बीच दिनभर लोगों को बिना पानी और पंखों के रहने पर मजबूर होना पड़ा । रात होते-होते जब बिजली वापस नहीं आई, तो नागरिकों की नाराजगी बेहद बढ़ गई । इसके बाद बड़ी संख्या में जवाहर नगर के महिला और पुरुष एकजुट होकर राजगढ़ रोड स्थित बिजलीघर पहुंच गए और वहां मुख्य गेट के सामने जोरदार हंगामा व नारेबाजी शुरू कर दी ।

मौके पर पहुंचे स्थानीय MC: प्रदर्शनकारियों के आक्रोश और बिजली अधिकारियों की आनाकानी को देखते हुए स्थिति को संभालने के लिए स्थानीय वार्ड पार्षद (MC) को तुरंत मौके पर बुलाया गया। MC ने बिजलीघर पहुंचकर पीड़ित जनता की ओर से विभाग के आला अधिकारियों के सामने अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया और अघोषित कटौती को तुरंत बंद करने की मांग की।

पुलिस बल ने संभाला मोर्चा: बिजलीघर पर रात के समय भारी बवाल और भीड़ जुटते देख सुरक्षा के मद्देनजर तुरंत पुलिस टीम को भी मौके पर तैनात किया गया । पुलिस अधिकारियों ने उत्तेजित कॉलोनीवासियों और बिजली कर्मचारियों के बीच मध्यस्थता कराते हुए माहौल को शांत कराने का प्रयास किया ।

अधिकारियों का आश्वासन: अंततः बिजली विभाग के जिम्मेदार कर्मियों द्वारा जवाहर नगर की मुख्य लाइन में आई तकनीकी खराबी को ठीक करके जल्द से जल्द बिजली और पानी की सप्लाई सुचारू करने का लिखित व मौखिक आश्वासन दिया गया, जिसके बाद पुलिस व MC की मौजूदगी में लोग शांत होकर अपने घरों को लौटे ।

रोडवेज कर्मचारियों का चक्का जाम: 4 घंटे थमे पहिये, तपती धूप में भटकते रहे यात्री

हिसार टाइम्सहिसार रोडवेज यूनियन और प्रबंधन के बीच का विवाद अब सड़कों पर आ गया है। लंबित मांगों को लेकर हिसार डिपो और सब-डिपो हांसी के सैकड़ों कर्मचारियों ने सोमवार को सुबह 10 बजे बस स्टैंड के गेटों पर ताले जड़ दिए और बसों का चक्का जाम कर रोष प्रदर्शन किया. यह तालाबंदी दोपहर 2 बजे तक (लगातार चार घंटे) जारी रही, जिससे हिसार डिपो से एक भी बस बाहर नहीं निकल सकी. इस विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता अरुण शर्मा ने की तथा मंच का संचालन संयुक्त रूप से जोगेंद्र पंधाल, मंजीत और मंजीत सोरखी ने किया. आंदोलनकारियों का कहना है कि वे पिछले 11 दिनों से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन डिपो जीएम उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं.

यात्रियों की भारी परेशानी: बस स्टैंड के भीतर बसें बंद होने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़, सिरसा और जयपुर जाने वाले यात्री चिलचिलाती धूप में घंटों परेशान होते रहे. प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए कुछ बसों को बस स्टैंड के बाहर मुख्य सड़क से चलाने का प्रयास किया, जिससे गेट के सामने लंबा जाम लग गया. बस पकड़ने के लिए यात्रियों को सिविल अस्पताल और उससे आगे तक सामान लेकर पैदल चलना पड़ा.

कर्मचारियों की मुख्य मांगें: कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में चालक-परिचालकों और वर्कशॉप स्टाफ की लंबे समय से रुकी हुई प्रमोशन तुरंत करना, बेड़े में नई बसों की संख्या बढ़ाना, वर्कशॉप में स्पेयर पार्ट्स की कमी को दूर करना, बकाया भत्तों व नाइट स्टे (रात्रि ठहराव) के पैसों का तुरंत भुगतान करना और ड्यूटी रोस्टर में पारदर्शिता लाना शामिल है.

प्रबंधन का पक्ष: दूसरी ओर, प्रशासन की तरफ से राहुल मित्तल ने बताया कि वे कर्मचारियों की जायज मांगों पर विचार करने के लिए हमेशा तैयार हैं और बातचीत के रास्ते खुले हैं. यूनियन नेताओं से संवाद साधने के लिए तीन कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है.

अंडर-23 एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वीटी को सिल्वर और सचिन को कांस्य पदक

वियतनाम में 25 से 30 मई तक आयोजित हो रही अंडर-23 एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में हिसार के पहलवानों ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर चमक बिखेरी है। उमरा गांव की 21 वर्षीय महिला पहलवान स्वीटी मलिक ने 50 किलोग्राम भार वर्ग के कुश्ती मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल (रजत पदक) अपने नाम किया है. स्वीटी के कोच संजय ने बताया कि उन्होंने करीब 10 वर्ष पहले अपने चाचा को देखकर कुश्ती की शुरुआत की थी. वह रोज़ाना 7 से 8 घंटे कड़ा अभ्यास करती हैं. वर्ष 2018 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग ले चुकीं स्वीटी का अगला लक्ष्य 30 मई को दिल्ली के आईजी स्टेडियम में होने वाले एशियन गेम्स के ट्रायल और उसके बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी है.

इसी प्रतियोगिता में नारनौंद के सिसाय कालीरावण गांव के रहने वाले सचिन पन्नू ने भी अपनी मेहनत, अनुशासन और कड़े संघर्ष की बदौलत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाते हुए कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) जीता है.

नौतपा के पहले ही दिन पारा 43.3°C पार, 28 मई से आंधी-बारिश की राहत

मैदानी इलाकों में गर्मी के तीखे तेवर शुरू हो गए हैं और नौतपा के पहले ही दिन हिसार का अधिकतम तापमान सामान्य से 17 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज होकर 43.3 डिग्री तक पहुंच गया . वहीं न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 28 मई तक राजस्थान की ओर से आने वाली गर्म दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण जिला भीषण लू (हीटवेव) की चपेट में रहेगा, जिससे दोपहर के समय बेहद जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलने की हिदायत दी गई है.

राहत की खबर: मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, 28 मई की रात से पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनेगा. इस सिस्टम के चलते 26 मई की रात से 1 जून के बीच प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी आंधी चलने व कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं, जिससे जून की शुरुआत में तापमान गिरेगा और लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी.

सोती हुई पत्नी की हत्या करने वाले दोषी पति को उम्रकैद की सजा

महिला विरुद्ध जघन्य अपराध मामलों की विशेष कोर्ट (एडीएसजे मधुलिका) ने सोती हुई पत्नी की लोहे के रुंबे से वार कर बेरहमी से हत्या करने के दोषी पति अशोक उर्फ सोनू को उम्रकैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है . दोषी अशोक बिजली विभाग में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत एलएम पद पर तैनात था, जबकि उसकी पत्नी सोनिका दूध बेचने का काम करती थी.

यह वारदात 27 सितंबर 2024 की सुबह हांसी के एक गांव में हुई थी, जहां चरित्र पर शक के चलते अशोक ने सोती हुई पत्नी के सिर पर लोहे के रुंबे से चार-पांच वार किए और फरार हो गया. मृतका की बहन संतोष की शिकायत पर हांसी सिटी थाना में केस दर्ज हुआ था, जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया है.

शिक्षिका मर्डर केस: 25 दिन बाद भी आरोपी पति सौरभ फरार, पुलिस ने घोषित किया 50 हजार का इनाम

बहुचर्चित सोनिया आनंद मर्डर केस में पुलिस के हाथ 25 दिन बीत जाने के बाद भी खाली हैं। हत्या का मुख्य आरोपी पति सौरभ लगातार पुलिस को चकमा दे रहा है. मामले में परिजनों और संघर्ष समिति के भारी धरने-प्रदर्शनों के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़वाने में मदद करने वाले के लिए 50,000 रुपये के इनाम की घोषणा की है. इनाम घोषित होने के बाद स्पेशल पुलिस टीमें दिल्ली से लेकर हरिद्वार तक संभावित ठिकानों पर और अधिक सक्रियता से छापेमारी कर रही हैं. पुलिस ने परिजनों से सुराग लगाने के लिए 30 मई तक का समय मांगा है.

उपभोक्ता अलर्ट: बिना KYC के LPG सिलेंडर की बुकिंग होगी कैंसिल, हर 3 साल में अपडेशन अनिवार्य

गैस उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। अब हर घरेलू गैस उपभोक्ता को हर तीन साल में अपनी ई-केवाईसी (KYC) करवाना अनिवार्य कर दिया गया है (कमर्शियल सिलेंडरों को इससे छूट है). जिन उपभोक्ताओं की केवाईसी पेंडिंग है, गैस एजेंसियों ने उनकी ऑनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग कैंसिल करनी शुरू कर दी है और डिलीवरी भी रोक दी है.

प्रक्रिया और नियम: केवाईसी के लिए उपभोक्ता के आधार कार्ड के साथ-साथ बायोमेट्रिक मशीन से हाथों के फिंगरप्रिंट और आंखों की पुतलियों को मैच किया जाता है. डिलीवरी स्लिप और मैसेज के माध्यम से उपभोक्ताओं को सूचना भेजी जा रही है; यदि मैसेज मिलने के 15 दिनों के भीतर केवाईसी अपडेट नहीं कराई गई तो सेवाएं पूरी तरह बाधित कर दी जाएंगी.

हिसार व हांसी जिला में गैस कंपनियों के कुल उपभोक्ता आंकड़े: * HPCL: 1,21,699 उपभोक्ता (हिसार: 91,518 | हांसी: 30,181) * BPCL: 1,41,531 उपभोक्ता (हिसार: 59,823 | हांसी: 81,708) * IOCL: 1,92,444 उपभोक्ता (हिसार: 1,65,047 | हांसी: 27,397) * कुल योग: दोनो जिलों को मिलाकर कुल 4,55,674 एलपीजी उपभोक्ता हैं.

प्रशासन की कार्रवाई: HSVP का अतिक्रमण हटाओ अभियान, बुलडोजर से तोड़े 450 घरों के अवैध चबूतरे व रैंप

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने पुलिस बल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ अरुण कुमार की मौजूदगी में सोमवार को सेक्टर 33 में बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया . इस कार्रवाई के दौरान जेई छत्तरपाल और चंद्रमोहन की टीमों ने करीब 450 घरों के आगे अवैध रूप से बनाई गई लोहे की ग्रिल, थड़े, चबूतरे और रैंप को बुलडोजर की मदद से ढहा दिया. हालांकि, कुछ जागरूक निवासियों ने टीम के पहुंचने से पहले ही खुद ही अपनी ग्रिल हटा ली थीं.

एसडीओ रामप्रसाद ने आगामी प्लानिंग साझा करते हुए बताया कि 1 से 4 जून तक सेक्टर 1-4 और सेक्टर 3-5 में तथा 9 व 10 जून को एमजीए सेक्टर 24 में अवैध कब्जे हटाए जाएंगे. उन्होंने सेक्टरवासियों से समय रहते खुद ही अतिक्रमण हटाने की अपील की है.

शहर में आज लगेगी ‘बिजली पंचायत’, शाम को होगा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

हिसार शहर के नागरिकों के लिए आज दो प्रमुख सामाजिक व प्रशासनिक कार्यक्रम तय किए गए हैं। बिजली से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आज सुबह 11 बजे से सिटी सब डिविजन कार्यालय में ‘बिजली पंचायत’ का आयोजन किया जा रहा है, जहां उपभोक्ता अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं । इसके अलावा, धार्मिक कार्यक्रम के तहत आज शाम ठीक 7:30 बजे बुधला संत मंदिर में श्री हनुमान चालीसा पाठ का सामूहिक आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय श्रद्धालु हिस्सा लेंगे

सोने की कीमतों में भारी उछाल, ₹1.53 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा 24 कैरेट का भाव

स्थानीय सराफा बाजार में सोने की कीमतों में ऐतिहासिक तेजी दर्ज की जा रही है। हिसार के लोकल बाजार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, शुद्ध सोने (24 कैरेट) का रेट ₹1,53,000 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है । वहीं जेवराती सोने (22 कैरेट) की बात करें तो स्थानीय बाजार में इसका दाम ₹1,40,500 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है । स्थानीय स्वर्णकारों के अनुसार, उपभोक्ताओं को इन निर्धारित कीमतों के ऊपर नियमानुसार जीएसटी (GST) का भुगतान अलग से करना होगा

हरियाणा की बड़ी खबरें

◾मौसम का हाल: हरियाणा में प्रचंड गर्मी और हीटवेव का अलर्ट जारी, सिरसा-हिसार में पारा 46°C के पार पहुंचा।

◾प्रशासनिक फेरबदल: हरियाणा सरकार ने 6 IAS और 18 HCS अधिकारियों के तबादले कर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया।

◾हाईकोर्ट का आदेश: ग्रुप-डी भर्ती में खिलाड़ियों की नौकरी खत्म करने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने रोक लगाई, सरकार से जवाब तलब।

◾HTET परीक्षा अपडेट: 13-14 जून को होने वाली HTET परीक्षा के लिए नई गाइडलाइंस जारी, 20 से अधिक सवाल छोड़ने पर परीक्षा रद्द होगी।

◾PPP स्मार्ट कार्ड: राशन और परिवार पहचान पत्र के लिए आधार की तर्ज पर ‘PPP स्मार्ट कार्ड’ जारी करने की तैयारी शुरू।

◾आईटीआई दाखिले: हरियाणा ITI में 2026 सत्र के लिए जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे, विद्यार्थी घर बैठे कोर्स चुन सकेंगे।

◾सरकारी स्कूलों में जर्मन भाषा: जर्मन एंबेसी के सहयोग से सरकारी स्कूलों में जर्मन भाषा वैकल्पिक विषय के रूप में शुरू करने की तैयारी।

◾करनाल क्राइम: पत्नी से छीनी गई 3 महीने की बच्ची का शव नाले में मिला, गला दबाकर हत्या की पुष्टि।

◾अनिल विज का एक्शन: परिवहन मंत्री सड़क पर उतरकर रोडवेज कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को तुरंत निर्देश दिए।

◾हाईकोर्ट भर्ती: पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में क्लर्क पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया शुरू।

◾कांग्रेस में गुटबाजी: भिवानी में बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा से हुड्डा गुट की दूरी ने राजनीतिक चर्चाएं तेज कीं।

◾सड़क सुधार अभियान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ग्रामीण सड़कों के रखरखाव को लेकर PWD अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

◾प्लास्टिक बैन अभियान: बाजारों में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ छापेमारी, दुकानदारों को चेतावनी जारी।

◾गर्मी की छुट्टियां: भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग स्कूलों की छुट्टियों पर समीक्षा कर रहा है।

◾बिजली संकट: ग्रामीण इलाकों में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान, विभाग ने बढ़ते लोड को वजह बताया।

◾गोहाना रैली: गोहाना के राजनीतिक सम्मेलन में स्थानीय नेताओं ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

◾करनाल हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी।

◾पानीपत उद्योग: कपड़ा मिलों में गर्मी के कारण उत्पादन प्रभावित, काम के घंटे कम करने की मांग उठी।

◾अवैध खनन पर कार्रवाई: यमुनानगर और नूंह में अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ पुलिस की छापेमारी तेज।

◾अनाज मंडी अपडेट: गेहूं खरीद प्रक्रिया अंतिम चरण में, किसानों के खातों में भुगतान जारी।

देश दुनिया की बड़ी खबरें

◾हीटवेव का कहर: उत्तर और मध्य भारत में भीषण लू जारी, कई राज्यों में तापमान 45°C पार।

◾दिल्ली-NCR अलर्ट: राजधानी में येलो अलर्ट जारी, पानी और बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर।

◾भारत-अमेरिका बैठक: रक्षा और रणनीतिक साझेदारी को लेकर उच्च स्तरीय वार्ता संपन्न।

◾कर्नाटक राजनीति: नई सरकार के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज।

◾शेयर बाजार: आईटी और बैंकिंग शेयरों में उतार-चढ़ाव के बीच बाजार मिला-जुला बंद।

◾विपक्षी रणनीति: विपक्षी दलों की बैठक में 2027 की रणनीति और उपचुनावों पर चर्चा।

◾ईंधन कीमतें स्थिर: पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय भाव पर नजर।

◾नीति आयोग बैठक: ‘शिक्षा से रोजगार’ विषय पर उच्चस्तरीय समिति की पहली बैठक आयोजित।

◾रेलवे अपडेट: यात्रियों की सुविधा के लिए कई समर स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई गई।

◾पर्यटन में उछाल: जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के हिल स्टेशनों पर पर्यटकों की भारी भीड़।

IPL 2026 टॉप-5 अपडेट

◾बड़ी टीमें बाहर: लखनऊ सुपर जायंट्स और KKR प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं।

◾मुंबई की हार: मुंबई इंडियंस को आखिरी लीग मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 30 रन से हराया।

◾RR प्लेऑफ में: राजस्थान ने 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में चौथी टीम के रूप में जगह पक्की की।

◾Qualifier-1 आज: धर्मशाला में RCB और गुजरात टाइटंस के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाएगा।

◾एलिमिनेटर मैच: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी।

===================================

====================================