नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/

EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

हिसार-राजगढ़ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा; दो सगे भाइयों की मौत

हिसार टाइम्स – हिसार-राजगढ़ नेशनल हाईवे पर पनीहार गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि बाइक डिवाइडर पार दूसरी लेन में जा गिरी और कार दोनों भाइयों को सड़क पर करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गई. मृतकों की पहचान गांव नलवा निवासी राजपाल (68) और जिले सिंह (56) के रूप में हुई है,

जो अपने किसी रिश्तेदार के घर शोक जताने जा रहे थे. हादसे के बाद एंबुलेंस चालक ने मृतक की जेब से मिले मोबाइल के अंतिम डायल नंबर पर कॉल कर उनके परिजनों को सूचना दी. पुलिस जांच में सामने आया है कि कार मॉडल टाउन निवासी मुकेश कुमार के नाम रजिस्टर्ड है और वह खुद गाड़ी चलाकर अपने परिवार के साथ खाटू श्याम जा रहा था. पुलिस ने मृतकों के भाई सुरेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है.

महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से 5 नए हवाई रूटों की प्लानिंग

हिसार टाइम्स – महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट, हिसार से पटना, अमृतसर, भोपाल, मुंबई और श्रीनगर जैसे पांच नए रूटों पर हवाई सेवाओं के विस्तार की योजना बनाई जा रही है. चंडीगढ़ में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी डॉ. जी. अनुपमा की अध्यक्षता में हुई हाई-लेवल मीटिंग में हरियाणा एयरपोर्ट्स डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन, सिविल एविएशन डिपार्टमेंट और एलाइंस एयर को इन रूटों की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है. इसके तहत हिसार-दिल्ली-अयोध्या रूट का विस्तार पटना तक और हिसार-चंडीगढ़ रूट का विस्तार अमृतसर तक करने जैसे प्रस्ताव शामिल हैं.

वहीं, बीजीएफ स्कीम के तहत पेंडिंग पड़े अहमदाबाद और जम्मू के रूटों पर भी जल्द फ्लाइट चालू करने के निर्देश दिए गए हैं. दूसरी ओर, नए पैसेंजर टर्मिनल बिल्डिंग और एटीसी टावर के निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए निर्माण कंपनी ‘वेन्सा इन्फ्रास्ट्रक्चर’ को 17 अप्रैल, 2027 तक हर हाल में काम पूरा करने की चेतावनी दी गई है, ऐसा न होने पर जुर्माना लगाया जाएगा. राहत की बात यह है कि एयरपोर्ट को ‘4 सी-ऑल वेदर ऑपरेशंस’ का लाइसेंस मिल चुका है, जिससे अब खराब मौसम और रात में भी विमान आसानी से लैंड और टेकऑफ कर सकेंगे.

भीषण गर्मी और हीट वेव के कारण बिजली की रिकॉर्ड खपत और पावर कट

हिसार टाइम्स – हिसार जिले में बुधवार को भीषण हीट वेव के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रहते हुए 45.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा. इस भीषण गर्मी की वजह से हिसार सर्कल में बिजली की कुल खपत रिकॉर्ड 123.70 लाख यूनिट तक पहुंच गई. अत्यधिक लोड बढ़ने के कारण आजाद नगर में 11 केवीए लाइन का जंपर टूटने से सवा घंटे बत्ती गुल रही, वहीं आदमपुर और बौड़ एरिया में लाइनें जलने से एक से डेढ़ घंटे तक बिजली बाधित रही.

शहरी क्षेत्रों में मुख्य बाजार के ट्रांसफार्मर का तापमान बढ़ने के कारण नागोरी गेट, राजगुरु मार्केट और मोती बाजार जैसे इलाकों में 30 से 40 मिनट के बार-बार कट लगे. स्थिति को संभालने के लिए कंट्रोल रूम में रात के समय भी एसडीओ की ड्यूटी लगाई गई है और पीक ऑवर्स में लोड की निगरानी की जा रही है. बिजली मंत्री रणबीर सिंह ने भी कहा है कि वे जल्द ही अधिकारियों के साथ बैठक कर सुचारू सप्लाई के लिए प्लानिंग तैयार करेंगे.

मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट और आंधी-बारिश की संभावना

हिसार टाइम्स – विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, 28 मई की शाम से एक नया मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग ने 29 और 30 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. हालांकि सक्रिय होने से पहले दिन में तापमान 45 से 47 डिग्री तक जा सकता है, लेकिन शाम से मौसम बदलने के बाद संपूर्ण हरियाणा में तापमान गिरेगा और लोगों को हीट वेव से बड़ी राहत मिलेगी.

हरियाणा के प्राथमिक स्कूलों का अधूरा रिकॉर्ड और एमआईएस पोर्टल की विसंगतियां

राज्य सरकार द्वारा शिक्षा को डिजिटल बनाने के दावों के बीच, हरियाणा के 8,678 सरकारी प्राथमिक स्कूलों में से लगभग हर तीसरे स्कूल का रिकॉर्ड अधूरा है. अब तक केवल 5,408 स्कूलों ने ही एमआईएस पोर्टल पर अपनी जानकारी दी है, जबकि 3,270 स्कूलों का डेटा गायब है. हिसार जिले के भी 507 प्राथमिक स्कूलों में से 154 स्कूलों की स्थिति पोर्टल पर दर्ज नहीं है. विभाग को यह नहीं पता कि ये स्कूल स्वतंत्र इमारतों में चल रहे हैं या किसी अन्य स्कूल के साथ परिसर साझा कर रहे हैं. इस वजह से शिक्षकों के बीच कमरों और खेल के मैदान के इस्तेमाल को लेकर टकराव होता है, शिक्षकों के रेशनलाइजेशन और विकास बजट का आवंटन अटका हुआ है, तथा सरकार की ‘वन स्कूल वन कैंपस’ नीति पूरी तरह लागू नहीं हो पा रही है. शिक्षा विभाग ने अब सभी स्कूलों को तुरंत अपनी सही स्थिति पोर्टल पर अपडेट करने के कड़े आदेश दिए हैं.

मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की कैद

अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश सुनील जिंदल की अदालत ने करीब 5 साल पुराने एक मामले में फैसला सुनाते हुए मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म के आरोपी को दोषी करार दिया है. अदालत ने दोषी को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है और साथ ही 1 लाख 11 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. यह मामला 8 सितंबर 2021 का है, जब भिवानी की रहने वाली एक महिला आदमपुर स्थित अपने मायके आई थी और उसकी मां व वह खेत में काम करने गई थीं. पीछे से घर में अकेली मंदबुद्धि बहन के साथ पड़ोस के एक युवक ने दीवार फांदकर जबरन दुष्कर्म किया था. बड़ी बहन की शिकायत पर आदमपुर थाना पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया था और आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई पूरी की थी.

शहर में आज आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम

हिसार शहर में आज कई सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. मिलगेट स्थित ओपी जिंदल मेमोरियल पार्क और जिंदल पार्क में सुबह 5:00 बजे से योग शिविर का आयोजन होगा. इसके अतिरिक्त, सुबह 8:00 बजे क्रांतिमान पार्क में बकरीद की नमाज अदा की जाएगी. धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सेक्टर-14 स्थित मां दुर्गा माता मंदिर के पास राजपूत धर्मशाला में प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा एवं साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है.

◾दुष्कर्म मामले में आजीवन कारावास की सज़ा काट रहे आसाराम को बुधवार को राजस्थान हाई कोर्ट से आंशिक राहत मिली है.समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, कोर्ट ने आईपीसी और पॉस्को क़ानून के तहत गैंगरेप और बच्चे के साथ सामूहिक यौन उत्पीड़न के आरोपों से उन्हें बरी कर दिया.हालांकि, नाबालिग से रेप के मामले में उनकी सज़ा बरकरार रखी गई,

जिसमें उम्रकैद की सज़ा जारी रहेगी.पीटीआई के मुताबिक़, जस्टिस अरुण मोंगा और जस्टिस योगेंद्र कुमार पुरोहित की डिवीज़न बेंच ने आसाराम को आईपीसी की धारा 376(डी) और पास्को एक्ट की धारा 5(जी)/6 के आरोपों से बरी किया.कोर्ट ने आपराधिक साज़िश से जुड़ी आईपीसी की धारा 120(बी) के तहत भी उन्हें दोषमुक्त कर दिया.


◾हरियाणा में पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट की छुट्टियां रद्द: पेयजल को लेकर सरकार का फैसला; लापरवाही पर 2 SDO, 2 JE सस्पेंड, 2 चार्जशीट


◾बरवाला ब्रांच, बालसमंद ब्रांच, बीएनसी ब्रांच के टेल एरिया जैसे कबीर माइनर, राणा माइनर, चौधरी माइनर, बासड़ा माइनर, गोरछी माइनर, सरसाना माइनर, चौधरीवास माइनर, नलोई माइनर, रावतखेड़ा माइनर के किसानों को फिलहाल भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है जबकि हांसी में पेटवाड़ माइनर व सिवानी फीडर जैसी 2 बड़ी नहरें होने के बावजूद पीने के पानी के नाम पर बरवाला ब्रांच से और पानी लेने का प्रयास चल रहा है अगर हांसी को अतिरिक्त पानी दिया गया तो इसका सीधा असर हिसार, भिवानी के टेल एरिया में सबसे ज्यादा होगा

◾दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, कई मेट्रो स्टेशन, अस्पताल, खेल परिसर और चौक के बदले नाम – दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली की पहचान और जनभावनाओं का सम्मान करते हुए कई मेट्रो स्टेशन, अस्पतालों आदि के नाम बदल दिए हैं। रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन अब ‘डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल’ कहलाएगा। इसके अलावा बेगमपुर (रोहिणी) में निर्माणाधीन खेल परिसर का नाम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम ‘अटल खेल परिसर’ रखा जाएगा। वहां पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।

◾अंतरराष्ट्रीय सीमा के 15 किलोमीटर के दायरे में मौजूद सभी अवैध ढांचों को ध्वस्त करे: अमित शाह

◾हिंदू-ईसाइयों की जमीन पर वक्फ के दावे से बढ़ा तनाव:केरलम में 404 एकड़ जमीन के लिए 600 परिवारों की जंग

◾नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आसाराम को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तुरंत सरेंडर करने का दिया आदेश

◾’खुलने वाला है होर्मुज’, प्रपोजल देकर खुश हो रहा था ईरान, आ गया US का जवाब

◾ED हुई और ताकतवर, सरकार ने द‍िया मैनपावर बूस्टअप, घपलेबाजों की पकड़ेंगे गर्दन

◾US-Iran: होर्मुज पर संकट के बीच अमेरिका-ईरान डील की चर्चा तेज; ट्रंप बोले- समझौता होगा, वरना सैन्य कार्रवाई तय

◾Jaishankar Visit: यूरोप की बड़ी रणनीतिक बैठक में पहुंचे जयशंकर, साइप्रस में वैश्विक मुद्दों पर होगी अहम चर्चा

◾ एसआईआर चुनाव आयोग का अधिकार, ‘संदिग्ध नागरिकता’ के चलते हटाए गए वोटर चिह्नित करें: सुप्रीम कोर्ट

◾​​​लेबनान पर इजरायल ने किए सिलसिलेवार हमले : नरसंहार में 30 से अधिक लोग ढेर, मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल

◾​​देश भर में लू ने बरपाया कहर , प्रधानमंत्री ने देशवासियों से सावधानी बरतने का किया आह्वान

◾एसआईआर पर उच्चतम न्यायालय के फैसले से ‘सनातन धर्म विध्वंसक और घुसपैठिया संरक्षक इंडिया गठबंधन’ का वास्तविक चरित्र सामने आया: भाजपा

◾’जो करोड़ों की गाड़ियों में घूमते हैं, 45 रुपये का गमला चुराने से भी नहीं हिचकते’, सीएम योगी बोले- कैसी मानसिकता है ये?

◾​ट्विशा केस- रिटायर्ड जज गिरिबाला की अग्रिम जमानत रद्द:हाईकोर्ट बोला- ट्रायल कोर्ट ने केस डायरी और सबूत नहीं जांचे; CBI कर सकती है गिरफ्तार

◾​विजयन समर्थकों का ED टीम पर हमला:लाठी-पत्थर बरसाए, गाड़ी तोड़ी; पूर्व केरलम CM की बेटी पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप, घर पर रेड

◾​महाराष्ट्र में 16 लोगों की हीटवेव से मौत:राजस्थान का श्रीगंगानगर देश में सबसे गर्म, तापमान 48.2°C; उत्तराखंड-हिमाचल में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

◾गुजरात-दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम शुरू:इसमें पूरे गोवा और इंदौर जैसे शहरों को 24 घंटे बिजली देने की क्षमता

◾IPL 2026 : RR ने SRH को 47 रन से दी मात, फाइनल खेलने की उम्मीदें बरकरार

◾वैभव सूर्यवंशी ने खेली ऐतिहासिक पारी, क्रिस गेल का एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड टूटा

===================================

====================================