हिसार टाइम्स – रेगालिया इवेंट्स द्वारा तुलिप रिजॉर्ट, हिसार में आयोजित “लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट – से नो टू ड्रग्स” कार्यक्रम को युवाओं और परिवारों का जबरदस्त समर्थन मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, संगीत प्रेमियों और परिवारों ने भाग लेकर नशा मुक्त समाज के संदेश को समर्थन दिया।

कार्यक्रम में हरियाणवी कलाकार शिवा चौधरी और अमन राज गिल ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं प्रसिद्ध हरियाणवी गायक अजय भगता, जो “जाट इंट्रो”, “चैल हरियाणे का” जैसे सुपरहिट गीतों के लिए जाने जाते हैं, ने विशेष प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। उनकी प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा।

सिंगर और एंथम वाइब्स के फाउंडर संकल्प गांधी ने भी अपनी प्रस्तुति और प्रेरणादायक संदेशों से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान युवाओं में “से नो टू ड्रग्स” अभियान को लेकर खास उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में ऑडियंस एक्टिविटी, स्पॉन्सर सम्मान, इन्फ्लुएंसर वेलकम, फ्लैशलाइट मोमेंट, केक कटिंग सेरेमनी और रेगालिया इवेंट्स व कौशल म्यूजिक द्वारा तैयार किए गए एंटी ड्रग्स एंथम को भी प्रस्तुत किया गया।

रेगालिया इवेंट्स के फाउंडर कबीर कादयान ने हिसार के युवाओं और परिवारों का धन्यवाद करते हुए कहा कि शहरवासियों ने इस अभियान और कार्यक्रम को बहुत प्यार और समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि रेगालिया इवेंट्स भविष्य में भी परिवारों और युवाओं के लिए ऐसे ही शानदार मनोरंजन और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम लेकर आता रहेगा।

आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी स्पॉन्सर्स और सहयोगियों — राकेश खंडेलवाल, प्रिंस, कार्तिक मित्तल, अरुज, विजय, कृषभ, प्रतीक, पार्थ, भावना, लक्ष्य और मनमोहन सिंगला — का विशेष आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों, मेहमानों, मीडिया पार्टनर्स, स्पॉन्सर्स और दर्शकों का धन्यवाद किया गया तथा सभी ने मिलकर “से नो टू ड्रग्स” अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।