नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/

EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

पटेल नगर में बीटेक पास युवक 6.70 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

चंडीगढ़ में पढ़ाई के दौरान लगा था नशा, नशा सप्लाई करने वाली महिला आरोपी भी धरी।

पीएलए चौकी पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर पटेल नगर की भुटानी कॉलोनी में दबिश देकर बीटेक पास युवक खुशाल को 6.70 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह नशा करने के लिए पटेल नगर की ही मोनिका नामक महिला से हेरोइन खरीदता था। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सोमवार की देर शाम मुख्य आरोपी महिला तस्कर मोनिका को भी गिरफ्तार कर लिया है। खुशाल अपने परिवार का इकलौता बेटा है और चंडीगढ़ में पढ़ाई के दौरान गलत संगत की वजह से नशे की लत का शिकार हो गया था। पुलिस ने मादक पदार्थ को सील कर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है

चलते रस्ते में बीचो-बीच यह कौन लगा गया 👇

IMC हिसार के लिए 707 करोड़ का टेंडर जारी; ढाई साल में बदलेगी तस्वीर

एयरपोर्ट के पास 650 हेक्टेयर में बिछेगा सड़कों का जाल, सीवरेज सिस्टम, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और प्रशासनिक भवन होंगे तैयार।

हिसार टाइम्स – हिसार को एविएशन हब बनाने के साथ-साथ अब उत्तर भारत का एक बड़ा इंडस्ट्रियल हब (औद्योगिक केंद्र) बनाने की तैयारी तेज हो गई है। अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (AKIC) के तहत हिसार एयरपोर्ट के निकट बनने वाले इंटीग्रेटेड मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर (आईएमसी) के विकास के लिए 707 करोड़ रुपये का टेंडर आमंत्रित किया गया है, जिसकी बोलियां 7 जुलाई को खोली जाएंगी। नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NICDC) द्वारा जारी इस प्रोजेक्ट को दो चरणों में पूरा किया जाएगा, जिसमें पहले चरण का काम अलॉट होने के बाद ढाई साल (30 महीने) में पूरा करने का लक्ष्य है। इसके तहत 650 हेक्टेयर क्षेत्र में विस्तृत सड़कों का जाल, सीवरेज, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, वाटर सप्लाई और प्रशासनिक भवन की व्यवस्था की जाएगी। उद्योगों के लिए बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ यहाँ पानी की री-साइक्लिंग के लिए एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) और औद्योगिक कचरे के निपटान के लिए भी अत्याधुनिक प्लांट लगाए जाएंगे।

क्या आप भी चाहते हैं चमचमाती हेल्दी और ग्लोइंग स्किन तो देखिए 👇

हिसार को मिलने वाले बड़े लाभ:

  • लॉजिस्टिक्स को बढ़ावा: एयरपोर्ट के बिल्कुल पास होने के कारण यहाँ बनने वाले प्रोडक्ट्स को एयर कार्गो के माध्यम से देश-विदेश में आसानी से भेजा जा सकेगा।
  • रोजगार के अवसर: टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग, एयरोस्पेस और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी नामी कंपनियों के यहाँ आने से क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे।
  • सिंगल विंडो क्लीयरेंस: आईएमसी के भीतर ही उद्योगों को स्थापित करने के लिए सभी जरूरी सरकारी मंजूरियां एक ही छत के नीचे देने की व्यवस्था होगी।

रोहतक के बाद 43.3°C के साथ प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा हिसार

उमस ने छुड़ाए पसीने, दोपहर बाद छाए हल्के बादल पर बरसे नहीं; 48 घंटों में मौसम बदलने के आसार।

हिसार टाइम्स – हरियाणा-एनसीआर में लगातार दक्षिणी-पश्चिमी गर्म और आर्द्र हवाओं के चलने से दिन और रात के तापमान में भारी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सोमवार को हिसार का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। पूरे प्रदेश में रोहतक 43.5 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा, जिसके बाद हिसार का नंबर रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, एक तरफ बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने और दूसरी तरफ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अरब सागर से नमी पहुंचेगी। इस संयुक्त प्रभाव के कारण 1 जुलाई से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और मानसून की बौछारों से उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी, जो एक सप्ताह तक जारी रह सकती है।

सैक्टर 16-17 बिजलीघर का ट्रायल शुरू, लो-वोल्टेज की समस्या होगी दूर

6.07 करोड़ की लागत से तैयार हुआ सब-स्टेशन; 3 सेक्टर्स व 2 कॉलोनियों को मिलेगा सीधा लाभ।

हिसार टाइम्स – बिजनी निगम ने करीब 6.07 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 12.5 एमवीए क्षमता वाले सेक्टर 16-17 सब-स्टेशन को लाइव कर दिया है और उद्घाटन के बाद यहाँ से बिजली सप्लाई का ट्रायल शुरू हो गया है। इससे सेक्टर 16-17, सेक्टर-13, सेक्टर-14, महेश नगर और अमरदीप कॉलोनी के उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से पूरी तरह निजात मिलेगी। अभी तक इन क्षेत्रों में सप्लाई सेक्टर 13 के बिजलीघर से होती थी, लेकिन नया पावर हाउस चालू होने से पुराने फीडर पर एक्स्ट्रा लोड कम होगा और गर्मियों में ओवरलोडिंग के कारण होने वाले कटों पर लगाम लगेगी। इसके साथ ही एचएयू (HAU) में बने 33 केवी बिजलीघर का भी ट्रायल पूरा कर वहां से सप्लाई आरंभ कर दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई: गड़बड़ी मिलने पर 22 मेडिकल स्टोर संचालकों को थमाया जाएगा नोटिस

16 जून को एफडीए (FDA) की टीम ने की थी चेकिंग, कहीं बंद मिला फ्रिज तो कहीं रिकॉर्ड में मिली कमियां।

हिसार के ड्रग कंट्रोल ऑफिसर अजय लुहाच ने बताया कि बीते 16 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 29 मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया था। इस जांच के दौरान कई स्टोर्स पर भारी अनियमितताएं पाई गईं, जिनमें लाइसेंस का चस्पा न होना, दवाइयों की खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड में गड़बड़ी और जीवन रक्षक दवाइयों के लिए रखे गए फ्रिज का बंद मिलना शामिल है। इसके अलावा जहानपुर और सीसवाल स्थित मेडिकल हॉलों से नशे में दुरुपयोग होने वाली दवाइयां भी जब्त की गई थीं। इन कमियों को लेकर अब 22 मेडिकल स्टोर संचालकों को ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर स्टोर को सील करने या लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत:

सिरसा रोड पर लुवास (LUVAS) के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक अनिल उर्फ मीनू (31), निवासी तलवंडी राणा की गंभीर चोटें आने के कारण नागरिक अस्पताल में मौत हो गई। वह फतेहाबाद में अपने मामा के घर जा रहा था।

आज सुबह 1 घंटे का पावर कट:

परिजात चौक और टेलीफोन एक्सचेंज फीडर से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों जैसे रेहड़ी मार्केट, बिश्नोई मंदिर मार्केट, सुभाष मार्केट, पारिजात चौक, डोगरान मोहल्ला, वीडियो मार्केट और गणेश मार्केट में मंगलवार सुबह 8 से 9 बजे तक आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

एडीआरएम रूपेश कुमार ने हिसार रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधाओं को परखा

सोमवार तड़के करीब सुबह 3:30 बजे एडीआरएम रूपेश कुमार स्पेशल निरीक्षण ट्रेन से हिसार रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने स्टेशन के पावर कैबिन, रनिंग रूम तथा प्लेटफॉर्म नंबर 1 से 6 तक की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से सीधे बातचीत कर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माणाधीन वॉशिंग लाइन का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, जिससे ट्रेनों के रखरखाव और रेलवे की परिचालन क्षमता में सुधार हो सके। दोपहर बाद वे सिरसा रेलवे परिसर के निरीक्षण के लिए रवाना हो गए।

कैनवास पर दिखेगा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का 88 साल का गौरवशाली सफर,

देश की सुरक्षा और लोकतंत्र की मजबूती में अहम भूमिका निभाने वाले सीआरपीएफ ने ‘माई जीओवी’ (MyGov) के सहयोग से देश के नागरिकों के लिए ‘कलर्स ऑफ करेज: पेंट द स्पिरिट ऑफ सीआरपीएफ’ पेंटिंग प्रतियोगिता की शुरुआत की है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बल के साहस, समर्पण और निष्ठा के मूल्यों को सामने लाना है। प्रतिभागियों को अपनी पेंटिंग के साथ शीर्षक और अधिकतम 100 शब्दों में उसका विवरण भी देना होगा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले को 30 हजार रुपये, द्वितीय को 20 हजार और तृतीय को 15 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। इसके अलावा 37 सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को 5-5 हजार रुपये का मेरिट अवॉर्ड भी मिलेगा।

लघु सचिवालय पर शिक्षकों का धरना आज, एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल की अपील

शिक्षकों की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर मंगलवार (आज) हिसार के लघु सचिवालय पर एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल की जाएगी। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की जिला कमेटी की तरफ से यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। संगठन ने जिलेभर के शिक्षकों और कर्मचारियों से भारी संख्या में पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की है।

मंदिर के दानपात्र से नकदी चोरी करने का आरोपी मंगलू गिरफ्तार

थाना आजाद नगर पुलिस ने गांव गंगवा स्थित मंदिर के दानपात्र से रात के समय नकदी चोरी करने के मामले में आरोपी मंगलू को गिरफ्तार कर लिया है। गंगवा निवासी रामनिवास की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया है और चोरी की गई नकदी की बरामदगी को लेकर पूछताछ की जा रही है।

दोस्त पर हमले का बदला लेने के लिए सब्जी विक्रेता पर चाकू से हमला:

ग्रोवर मार्केट में सब्जी की रेहड़ी लगाने वाले विकास (25 वर्ष) पर पुरानी रंजिश के चलते आरोपी विष्णु ने चाकू से हमला कर उसकी पीठ में चोट पहुंचाई। आरोपी का कहना था कि विकास के भाई ने उसके दोस्त विनोद को चोट पहुंचाई थी, जिसका बदला उसने लिया है। शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मिर्जापुर में रात को लाइनमैन पर गंडासी से हमला, बाल-बाल बची जान:

मिर्जापुर गांव में रविवार आधी रात को खेतों की बिजली आपूर्ति दुरुस्त कर रहे लाइनमैन सुरेश कुमार पर एक नशेड़ी व्यक्ति ने गंडासी से हमला कर दिया। समय रहते खुद का बचाव करने से बड़ा हादसा टल गया।

चोरी की बढ़ती वारदातों से गुस्साए ग्रामीणों ने झुम्पा कलां पुलिस चौकी पर दिया धरना:

लीलास, नाहान, सैनीवार और झुम्पा खुर्द के ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरियों के विरोध में सोमवार सुबह पुलिस चौकी के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और सामान की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत:

हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रोहताश जांगड़ा ने आदमपुर में आयोजित एक श्रमिक जागरूकता समारोह में कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिकों के हितों के लिए लगातार कल्याणकारी योजनाएं चला रही है और पात्र लाभार्थियों का पुनः पंजीकरण प्राथमिकता पर किया जाएगा।

धान की सीधी बुवाई (DSR) के लिए किसानों को किया जागरूक:

गिर रहे भूजल स्तर को बचाने के उद्देश्य से रूट्स फाउंडेशन ने ‘प्रोजेक्ट भूमि’ के तहत मिर्जापुर गांव में किसान गोष्ठी का आयोजन किया। यह अभियान हरियाणा के पांच जिलों (फतेहाबाद, जींद, सोनीपत, हिसार और कुरुक्षेत्र) में चलाया जा रहा है ताकि जल संरक्षण और कम लागत में अधिक उत्पादन सुनिश्चित हो सके।

रोटरी सेंट्रल क्लब हिसार की नई कार्यकारिणी घोषित, रवि मेहता बने प्रधान:

रोटरी सेंट्रल क्लब हिसार की बैठक में सर्वसम्मति से रवि मेहता को वर्ष 2026-27 के लिए नया प्रधान चुना गया है। विनोद अहूजा को सचिव और सुनील मलिक को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। नई कार्यकारिणी 1 जुलाई 2026 से कार्यभार संभालेगी।

◾‘PoK नहीं पाकिस्तान का हिस्सा’, हजारों की भीड़ ने रावलाकोट में तालियों से किया समर्थन, राशन रोकने पर भारत से आस

◾बंगाल में अब नहीं दंगाइयों की खैर, बिना वारंट 12 महीने तक हो सकती है जेल, विधानसभा से बिल पास

◾ अयातुल्ला खामेनेई के सुपुर्द-ए-खाक कार्यक्रम में शामिल होगा भारत, बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्य मंत्री जाएंगे तेहरान

◾बंगाल- आज विधानसभा में पेश हो सकता है UCC बिल:भाजपा ने सरकार बनने के 6 महीने के अंदर लागू करने का वादा किया था

◾केरल में नदी से पति-पत्नी, 2 बच्चों के शव बरामद:4 दिन पहले लापता हुए थे; पुलिस बोली- आर्थिक तंगी के कारण सुसाइड की आशंका

◾असम-अरुणाचल में बाढ़, 22 हजार से ज्यादा लोग बेघर:असम में बाढ़ में 96 गांव डूबे; 22 राज्यों तक पहुंचे मानसून की रफ्तार धीमी पड़ी

◾पूल पार्टी में युवक की मौत, VIDEO:4 फीट गहरे पूल में ऊंचाई से छलांग लगाई, सिर फ्लोर से टकराने से जान गई

◾ऑपरेशन सिंदूर के ग्रुप कैप्टन मनीष अरोड़ा को वीर चक्र:3 आतंकी ढेर करने वाले कर्नल को शौर्य चक्र मिला, राष्ट्रपति ने सम्मानित किया

◾Russia-Ukraine War: रूस के मिसाइल और ड्रोन हमलों से दहला यूक्रेन; 12 की मौत, 40 घायल; जेलेंस्की ने की निंदा

◾गाजा में युद्धविराम का उल्लंघन?: इस्राइली हवाई हमलों में दो बच्चों समेत आठ की मौत, कई घायल

◾US-Iran Negotiations: कतर में अमेरिका से बातचीत की अटकलों पर ईरान का इनकार, अंतिम समझौते पर चर्चा अभी बाकी

◾Meta: व्हाट्सएप जल्द लाएगा यूजरनेम फीचर, बिना मोबाइल नंबर साझा किए कर सकेंगे चैट; यूजर्स के प्राइवेसी पर फोकस

◾अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या, बैरक साथी ने तौलिए से घोंटा गला; लूडो खेलने के बाद वारदात को दिया अंजाम

◾वैश्विक बाजार में ताइवान-दक्षिण कोरिया को झटका ; 5.05 ट्रिलियन डॉलर के साथ भारत फिर टॉप-5 में शामिल

◾Yamuna Water Agreement: 32 साल बाद लागू होगा यमुना जल समझौता, हरियाणा-राजस्थान के बीच MoU पर हस्ताक्षर

◾जयपुर में भीषण हादसा: रिसॉर्ट की दीवार ढ़हने से 2 महिलाओं समेत 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 12 से ज्यादा घायल

◾दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान: 1 जुलाई से लागू होगी नई EV पॉलिसी, इलेक्ट्रिक कारों पर 100% रोड टैक्स माफ

◾गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 372 अंक टूटा, निफ्टी 23950 से फिसला

◾FIFA World Cup 2026 : ब्राजील ने की शानदार वापसी, जापान को 2-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

===================================

====================================