नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/

EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

हिसार के मय्यड़ में खौफनाक वारदात: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, फिर खुद लगाई फांसी

हिसार टाइम्स – हिसार जिले के मय्यड़ गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां गृहकलेह और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक बलजीत डीजे चलाने का काम करता था और उसका वैवाहिक जीवन साल 2021 तक अपनी पत्नी दर्शना और दो बेटों मोहित (16) व अंशू (14) के साथ बेहद खुशहाल बीत रहा था। घर की दीवारों पर आज भी उनकी मुस्कुराती हुई तस्वीरें टंगी हैं और बेटों का कहना है कि उनके माता-पिता के बीच कभी कोई विवाद नहीं हुआ था।

हांसी के समारोह में हुई मुलाकात और घर की तबाही की शुरुआत

परिवार की यह खुशियां उस समय गम में बदल गईं, जब हांसी में एक समारोह के दौरान बलजीत की मुलाकात रोटियां पकाने वाली एक शादीशुदा महिला से हुई। इस मुलाकात के बाद बलजीत उस महिला के प्रभाव में आ गया और उसके कारण दंपती के बीच मनमुटाव शुरू हो गया। गृहस्थी को बिखरने से बचाने के लिए पत्नी दर्शना चुप रहकर सब सहन करती रही और परिजनों ने भी बलजीत को काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माना। बलजीत लगभग चार साल तक हांसी में उस महिला के साथ रहा। इस दौरान उसकी गाड़ी, स्कूटी, एसी और लैपटॉप सहित काफी कीमती सामान भी उस महिला के पास चला गया।

ब्लैकमेलिंग, पैसों की मांग और खौफनाक अंत

पिछले करीब डेढ़ महीने से बलजीत उस महिला को छोड़कर वापस अपने घर आकर रहने लगा था, जिससे पूरा परिवार खुश था। लेकिन आरोपी महिला उसे लगातार परेशान कर रही थी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की धमकी देकर 1.50 लाख रुपये मांग रही थी। पुलिस के डर से परिवार ने कुछ पैसे उसे दे भी दिए थे और 20 जुलाई को 70 हजार रुपये देने की बात तय हुई थी। रविवार की रात पूरा परिवार खाना खाकर सोया था, लेकिन सुबह जब बेटे उठे तो माता-पिता का कमरा अंदर से बंद मिला। जब खिड़की की जाली काटकर अंदर झांका गया, तो बेड पर दर्शना का शव पड़ा था और बलजीत का शव पंखे से लटका हुआ था। बेटों ने रोते हुए कहा कि उस महिला के चक्कर में उनका पूरा घर उजाड़ गया और उनके सिर से माता-पिता का साया उठ गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से उस महिला के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

आर्य समाज की संस्थाओं में 800 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप, 24 से आंदोलन की चेतावनी

पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. सुभाष चंद्रा ने हिसार में प्रेस वार्ता कर आर्य समाज की शैक्षणिक संस्थाओं में करीब 800 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि संस्था की लगभग 450 दुकानों के संचालन में ही हर साल करीब 50 करोड़ रुपये का घपला हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 23 जुलाई तक सरकार द्वारा प्रशासक नियुक्त नहीं किया गया, तो 24 जुलाई से पूरे हरियाणा में आंदोलन शुरू किया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर आर्य समाज नागोरी गेट के प्रधान देवेंद्र सैनी ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा कि कोई भी कुछ भी आरोप लगा सकता है और यह मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है।

आठ डॉक्टरों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग, कल दो घंटे पेन डाउन स्ट्राइक

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन ने हिसार के सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत सहित आठ सरकारी डॉक्टरों के खिलाफ शुरू की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई को तुरंत वापस लेने की मांग की है। एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. मनीष कुमार ने महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि इस कार्रवाई से डॉक्टरों का मनोबल गिर रहा है। विरोध स्वरूप 22 जुलाई को सुबह 9 से 11 बजे तक दो घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक की जाएगी, हालांकि इस दौरान आपातकालीन और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी।

स्वच्छता नियमों की अनदेखी: पीजी संचालक पर ₹5000 का जुर्माना, दुकानों के भी कटे चालान

हिसार नगर निगम ने शहर को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। सेक्टर-14 स्थित एक पीजी (PG) में रहने वाले लोगों द्वारा खुले में कचरा फेंकने पर पीजी संचालक का 5,000 रुपये का चालान किया गया है। इसके अलावा, रेड स्क्वायर मार्केट और रामपुरा मोहल्ला में खुले में कचरा फेंकने वाले चार दुकानदारों पर 500-500 रुपये, सेग्रिगेशन न करने पर एक रेहड़ी वाले पर 200 रुपये और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने पर दो दुकानदारों के 500-500 रुपये के चालान काटे गए।

सादे कपड़ों में एसआई ने काटा चालान, वीडियो वायरल

नारनौंद के राजथल नाके पर बिना वर्दी (सादे कपड़ों) में एक एसआई द्वारा बाइक चालक का चालान काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। एसआई का कहना है कि वे ड्यूटी पर पहुंचे ही थे और वर्दी पहनने का मौका नहीं मिल पाया था, तभी बिना हेलमेट बाइक चालक का चालान किया गया।

ऑनलाइन ठगी का पांचवां आरोपी गिरफ्तार

हांसी की साइबर अपराध थाना पुलिस ने चीनी खरीदने के नाम पर ₹3.86 लाख की ठगी करने के मामले में पांचवें आरोपी अभय प्रताप सिंह (यूपी) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से ₹50,000 की ठगी की राशि भी बरामद की गई है।

चोरी की स्विफ्ट कार के साथ आरोपी काबू

हिसार के अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने टिकोना पार्क क्षेत्र से चोरी हुई स्विफ्ट कार को बरामद करते हुए आरोपी विशाल (निवासी दरीयावाला, जींद) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने चोरी के बाद कार का एक्सीडेंट डाबड़ा चौक के पास कर दिया था।

पुलिस ड्यूटी में बाधा डालने वाले सगे भाई जेल भेजे गए

बरवाला थाना पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस टीम से धक्का-मुक्की करने के आरोप में कुंभा खेड़ा निवासी दो सगे भाइयों (कृष्ण और सुरेश) को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पोर्टल की गड़बड़ी से इंतकाल पर ब्रेक: हिसार तहसील में 3,722 मामले पेंडिंग

जिले में जमीन-जायदाद की खरीद-फरोख्त के बाद म्यूटेशन (इंतकाल) की प्रक्रिया पिछले 10 दिनों से ऑनलाइन पोर्टल में आई तकनीकी खराबी के कारण ठप पड़ी है। पोर्टल पर गलत सीक्वेंस नंबर की वजह से म्यूटेशन दर्ज या वेरिफाई नहीं हो पा रहा है। जिले में कुल 6,779 म्यूटेशन के मामले पेंडिंग हैं, जिनमें अकेले हिसार तहसील में 3,722 मामले अटके हुए हैं। इसके अलावा बरवाला (1,461), उकलाना (660), आदमपुर (547) और बालसमंद (389) में भी पेंडेंसी बनी हुई है। प्रशासन ने सॉफ्टवेयर सुधार के लिए चंडीगढ़ मुख्यालय आईटी टीम को खामियों के प्वाइंट भेजे हैं। तहसीलदार मुकेश कुमार ने बताया कि पोर्टल ठीक होते ही लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे

सलाखों के पीछे का हुनर दफ्तरों में चमकेगा: सेंट्रल जेल-1 के बंदी बनाएंगे फर्नीचर

जिला प्रशासन ने सेंट्रल जेल-1 के कैदियों द्वारा तैयार किए गए फर्नीचर को जिले के सभी सरकारी विभागों, विश्राम गृहों और स्कूलों में इस्तेमाल करने का फैसला किया है। डीसी कार्यालय ने सभी विभागाध्यक्षों को टेंडर प्रक्रिया के बिना सीधे जेल की कार्पेन्ट्री यूनिट से ही सामान खरीदने के लिखित आदेश दिए हैं। जेल अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जेल में आधुनिक मशीनरी उपलब्ध है और बंदी प्रीमियम सोफे, नक्काशीदार बेड, अलमारियां व वीआईपी कुर्सियां पूरी फिनिशिंग के साथ बना रहे हैं। शुद्ध लकड़ी से बना यह फर्नीचर बाजार के सामान से अधिक टिकाऊ होगा और इससे बंदियों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी

नारनौंद हत्याकांड में फैसला: बाल अपचारी सहित 5 दोषियों को उम्रकैद व जुर्माना

वर्ष 2020 में नारनौंद में हुए चर्चित रामकुमार हत्याकांड में सेशन कोर्ट ने बाल अपचारी सहित राहुल, बाल किशन, विशाल और जिंदल को उम्रकैद और ₹1.20 लाख प्रति जुर्माना भरने की सजा सुनाई है। इस मामले में नामजद 11 अन्य आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया। 27 सितंबर 2020 को पुरानी रंजिश के चलते 20 से अधिक हमलावरों ने घर में घुसकर रामकुमार को बाहर घसीटा था और लाठी-डंडों व हथियारों से हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। जुर्माने की 90% राशि पीड़ित परिवार को देने की सिफारिश की गई है

14 करोड़ से तैयार पंचतत्व पार्क बदहाल: न फव्वारे चालू, न घास कटी

शहर के टाउन पार्क के रखरखाव के लिए नगर निगम सालाना ₹36.5 लाख खर्च कर रहा है, फिर भी मेंटेनेंस एजेंसी की लापरवाही से पार्क की हालत खस्ता है। पार्क में एक-एक फीट ऊंची घास उग आई है, 8 में से 3 हाईमास्ट और 7-8 स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं, और पिछले दो महीने से फव्वारे भी बंद हैं। आरडब्ल्यूए के विरोध जताने के बाद बंद पड़े टॉयलेट के ताले खोले गए। नगर निगम के अधीक्षण अभियंता (एसई) ने एजेंसी को नोटिस जारी कर लाइटें ठीक कराने और लापरवाही साबित होने पर एक्शन लेने की बात कही है

मुख्यमंत्री राहत कोष: 26 गंभीर बीमारियों के मरीजों को मिलेगा इलाज का फंड

जिला सचिवालय में डीसी महेंद्र पाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री राहत कोष और आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा की गई। बैठक में कैंसर, हार्ट अटैक, किडनी फेलियर जैसी 26 गंभीर बीमारियों से पीड़ित 2 मरीजों के वित्तीय सहायता के आवेदन तुरंत मंजूर किए गए, जबकि 13 अन्य मामलों में कागजी प्रक्रिया तेज की गई। समीक्षा में पाया गया कि आयुष्मान सूची में नाम होने के बाद भी कई लोगों ने कार्ड नहीं बनवाए हैं, जिसके लिए 15 जुलाई से जिले में विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं

मानसून के लिए बिजली निगम तैयार: 7 दिन में चालू होंगे बाढ़ नियंत्रण कनेक्शन

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने मानसून और जलभराव से निपटने के लिए एडवांस स्टॉक (पोल, ट्रांसफार्मर, केबल) तैयार कर लिया है। विद्युत सब-स्टेशनों पर जलभराव रोकने के लिए ड्रेनेज व्यवस्था और 24×7 मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। सिंचाई एवं ड्रेनेज विभाग से प्राप्त बाढ़ नियंत्रण के सभी अस्थायी बिजली कनेक्शनों को 7 दिन के भीतर प्राथमिकता के आधार पर शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं

जर्मनी से रिश्तेदार बनकर व्हाट्सएप कॉल, इलाज के नाम पर ₹1.95 लाख की ठगी

सेक्टर-4 निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति से अज्ञात ठगों ने विदेश में रहने वाले रिश्तेदार ‘मोंटू’ का नाम लेकर व्हाट्सएप कॉल की। ठगों ने रिश्तेदार के दोस्त की पत्नी के गंभीर इलाज का बहाना बनाकर तत्काल पैसे मांगे। पीड़ित ने झांसे में आकर अलग-अलग खातों व क्यूआर कोड पर ₹1.95 लाख ट्रांसफर कर दिए। दोबारा और पैसे मांगने पर जब असली परिजनों से बात की गई तो ठगी का पता चला, जिसके बाद राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई गई

स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर नगर निगम ने काटे 8 चालान

नगर निगम की टीम ने शहर में खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर सख्ती बढ़ा दी है। सेक्टर-14 में एक पीजी परिसर में कचरा डालने पर ₹5,000 का चालान किया गया, जबकि रेड स्क्वेयर मार्केट, रामपुरा मोहल्ला व आईटीआई चौक पर प्लास्टिक और कचरा फैलाने वाले दुकानदारों व रेहड़ी संचालकों के चालान काटे गए

अतिक्रमण हटाओ अभियान: 14 दुकानदारों का सामान जब्त किया

नगर निगम ने मेयर प्रवीण पोपली और अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा के निर्देश पर रेलवे रोड, बालसमंद रोड, नागोरी गेट, पड़ाव चौक और राजगुरु मार्केट में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान सड़क और दुकानों की तय परिधि से बाहर रखे 14 दुकानदारों के सामान जब्त किए गए

कालीरावण में फैक्ट्री कर्मचारी से मारपीट व ₹5 हजार चोरी का आरोप

कालीरावण स्थित एक पीवीसी कंपनी के हेल्पर भीम सिंह पर कुछ लोगों ने लोहे की रॉड और लात-घूसों से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार, नौकरी से हटाई गई एक पूर्व महिला सहकर्मी के पति ने उसे मिलने बुलाया और कमरे में बंद कर हमला किया, जिससे वह बेहोश हो गया। होश आने पर उसकी जेब से ₹5,000 भी गायब मिले

◾जम्मू-कश्मीर में ऐसी बाढ़! लाल चौक तक डूबा, अमरनाथ यात्रा रोकी गई; सीएम का दिल्ली में धरना

◾समुद्र में मौत का मंजर: यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से निकले जहाज पर अटैक, 4 भारतीयों की मौत

◾खराब मौसम के चलते प्रशासन ने एहतियातन अगले दो दिनों तक श्री अमरनाथ जी यात्रा स्थगित रखने का फैसला लिया है। यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मौसम की मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

◾दिल्ली में किसानों की रैली के चलते रूट डायवर्जन, आज निकलने से पहले चेक कर लें रास्ते; ट्रैफिक अलर्ट जारी

◾युवाओं के समर्थन में अभिनेता सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए कहा, “हमारे छात्रों को लाठियां नहीं, गले लगाने वाले हाथ चाहिए”

◾दिल्ली कूच से पहले बड़ी संख्या में किसान पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर पहुंच गए। पटियाला की ओर से आए किसानों ने मार्च की तैयारियां तेज कर दी हैं। किसानों के जुटने के साथ ही सीमा क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

◾यूक्रेन में मालवाहक जहाज पर हमला: 4 भारतीयों की मौ’त, 1 गंभीर रूप से घायल

◾’आंख के बदले आंख’: हूतियों का सऊदी अरब के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी का ऐलान

◾सिक्किम सुरंग हादसा: मीथेन गैस रिसाव और भूस्खलन से टनल हुई बंद, 27 मजदूरों के फंसे होने की आशंका

◾सोनम वांगचुक ने खत्म किया अपना अनशन, जेपी नड्डा की मीटिंग के बाद लिया फैसला

◾दिल्ली पुलिस ने खाली करवाया जंतर- मंतर का मंच, संसद भवन और कनॉट प्लेस से भी प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा

◾संसद का मानसून सत्र: राज्यसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित, अब 21 जुलाई को फिर होगी बैठक

◾शादीशुदा होकर लिव-इन में गए तो 5 साल की जेल: सीएम ने क्यों कहा- ‘राम एक शादी करेगा तो रहीम चार क्यों’; MP में UCC

◾डिप्टी CM, रोजगार मंत्री के जिले में सबसे ज्यादा बेरोजगारी: MP में 17 लाख बेरोजगार, OBC सबसे ज्यादा, सरकार का दावा-240 दिन में 8 लाख घटे

◾सोनम की जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: मेघालय सरकार ने सोनम को जमानत देने के हाईकोर्ट के आदेश को दी है चुनौती

◾देश के 70% हिस्से में बादल छाए: 25 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, यूपी में 40 मंदिर डूबे; जम्मू में मकान ढहने से 7 की मौत

◾प्यासा मरने वाले काम कर रहा बांग्लादेश, भारत दौरा टाल फंस जाएंगे तारिक रहमान

◾Ram Temple Case : अदालतें राजनीति का मंच नहीं हैं… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर SC का बड़ा रुख, SIT गठन पर मांगी रिपोर्ट

◾’जब सनातन पर खतरा आएगा कोई बच नहीं पाएगा…’, बाराबंकी की जनसभा में गरजे सीएम योगी, विपक्ष को घेरा

◾अस्पताल की गलती से बदल गए थे दो बच्चे, 38 साल बाद खुला राज, सच जानकर परिवारों के उड़े होश

◾राजस्थान में 15 नवंबर तक होंगे पंचायत और निकाय चुनाव, हाईकोर्ट में सरकार का शपथ पत्र

◾ईरान का अमेरिकी विमानों पर हमला : बैलिस्टिक मिसाइल दागी, एयरपोर्ट पर 8 विमानों को बनाया निशााना

◾मोदी इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री- सरकार पर राहुल गांधी का तीखा हमला

◾फीफा वर्ल्ड कप: फाइनल मैच खत्म होने के बाद भिड़े स्पेन-अर्जेंटीना के खिलाड़ी, मैदान पर हुई मारपीट

===================================

====================================