नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/

EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

फतेहाबाद में कलयुगी पिता की करतूत: 5 साल की मासूम बेटी को स्कूल बैग सहित भाखड़ा नहर में फेंका, पंजाब में मिला शव

स्कूल से छुट्टी कराकर 30 किमी दूर ले गया पिता

हिसार टाइम्स – हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव खुन्नन निवासी आरोपी गुरप्रीत ने अपनी 5 वर्षीया छोटी बेटी गुरनवाज कौर को स्कूल बैग सहित भाखड़ा नहर में फेंक दिया।

जानकारी के अनुसार, गुरप्रीत की दो बेटियां बहबलपुर स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ती हैं। बुधवार को आरोपी स्कूल पहुंचा और अपनी छोटी बेटी गुरनवाज कौर (5) की जल्दी छुट्टी करवा ली। इसके बाद वह बच्ची को बाइक पर बैठाकर करीब 30 किलोमीटर दूर रोझांवाली स्थित भाखड़ा नहर के पास ले गया। आरोप है कि वहां उसने बच्ची को स्कूल बैग सहित सीधे उफनती नहर में धकेल दिया।

घर लौटकर खुद परिजनों को दी जानकारी

मासूम को नहर में फेंकने के बाद आरोपी पिता वापस घर लौटा और परिजनों को पूरी बात बताई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों के मुताबिक, आरोपी पिता पिछले कई वर्षों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा है।

SDRF और पुलिस की तलाशी, पंजाब में मिला शव

घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस, डायल-112 की टीम और हिसार से आई SDRF (राज्य आपदा मोचन बल) की टीमों ने नहर में बच्ची की जोर-शोर से तलाश शुरू की।

कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची का शव पंजाब के फतेहपुर हेड के पास से बरामद कर लिया गया।

पुलिस कार्रवाई और जांच जारी

सदर थाना प्रभारी शीशपाल ने बताया कि:

“बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रतिया के नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

नगर निगम की मनमानी से जनता और प्रतिनिधि परेशान, मेयर ने दिए जांच के आदेश

हिसार टाइम्स – नगर निगम की टैक्स ब्रांच इन दिनों शहर के निवासियों के लिए आफत बनी हुई है। आम जनता ही नहीं, बल्कि वार्ड पार्षद तक बाबुओं की मनमानी और फाइलों पर बेवजह आपत्ति जताने के खेल से त्रस्त हैं। वार्ड पार्षद साक्षी के पति विजेंद्र शर्मा की 1700 गज जमीन की फाइल को 4 महीने तक घुमाया गया। धर्मकांटा और दुकान वाले हिस्से को सामान्य कमर्शियल की जगह ‘स्पेशल कैटेगरी’ में डालकर 1.09 लाख के टैक्स को बढ़ाकर 1.33 लाख रुपये कर दिया गया और विरोध जताने पर इसे घटाकर 93 हजार किया गया। इसी तरह ऑटो मार्केट के एक दुकानदार की दुकान के ऊपर रिहाइशी मकान होने पर भी स्पेशल कैटेगरी में डाल 3 गुना टैक्स ठोक दिया गया, वहीं सातरोड स्थित एक स्कूल संचालक का 2.15 लाख का टैक्स बकाया दुरुस्त करने का आवेदन घर पहुँचने से पहले ही रिजेक्ट कर दिया गया। मामले के तूल पकड़ने पर पार्षद प्रतिनिधि विजेंद्र शर्मा ने मेयर प्रवीण पोपली के समक्ष अधिकारियों को तलब किया। मेयर ने इसे कर्मचारियों की सीधी लापरवाही मानते हुए कमिश्नर के संज्ञान में मामला लाया और खारिज व लंबित फाइलों का रिकॉर्ड जुटाकर दोषी कर्मचारियों को तुरंत कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

पीएलए मार्केट के जन्नत बार में भीषण आग, 5 कर्मचारियों की बची जान

हिसार टाइम्स – शहर के पॉश इलाके पीएलए मार्केट स्थित जन्नत बार में बुधवार सुबह करीब 8:55 बजे अचानक भीषण आग लग गई। बंद बार के अंदर उठी लपटों ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया और अंदर रखी शराब की बोतलों के कारण आग तेजी से भड़क गई। हादसे के समय ऊपरी मंजिल पर 5 कर्मचारी सो रहे थे, जिन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और दमकल कर्मियों ने बार के शीशे तोड़कर 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से बार का फर्नीचर, एसी और शराब का पूरा स्टॉक जलकर राख हो गया। जिला परिषद चेयरमैन सोनू सिहाग के रिश्तेदार की इस इमारत में शुरुआती जांच के अनुसार शॉर्ट सर्किट से आग लगना माना जा रहा है। हालांकि, इस हादसे ने बार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं क्योंकि नियमों के विपरीत बार में आपातकालीन निकासी (इमरजेंसी एग्जिट) का कोई गेट नहीं था और केवल एक ही मुख्य दरवाजा मौजूद था।

स्वास्थ्य विभाग में ACS के एक्शन के विरोध में डॉक्टरों की 2 घंटे की हड़ताल

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को जिले भर के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों ने सुबह 9 से 11 बजे तक पेन डाउन हड़ताल की। डॉक्टर नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) की एक साल पुरानी समीक्षा रिपोर्ट पर ACS (हेल्थ) द्वारा की गई दंडात्मक कार्रवाई से नाराज थे। हड़ताल के दौरान ओपीडी सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं, जिससे दूर-दराज के गांवों से आए मरीजों और दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने पहुँचे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। स्थिति को संभालने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने ओपीडी में सीनियर कंसल्टेंट्स और पीजी स्टूडेंट्स को तैनात किया। राहत की बात यह रही कि इमरजेंसी, डिलीवरी और गंभीर मरीजों की सेवाओं को हड़ताल से बाहर रखा गया था। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि जब तक दंडात्मक कार्रवाई वापस नहीं ली जाती, वे काले बिल्ले लगाकर अपना विरोध जारी रखेंगे

मौसम का मिजाज बदला: तापमान 3.4 डिग्री गिरा, आगे भी बारिश की संभावना

जिले में जारी मानसूनी गतिविधियों के चलते मौसम का मिजाज सुहाना हो गया है और लोगों को भीषण गर्मी व उमस से राहत मिली है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री गिरकर 33.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री कम होकर 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 9.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। हालांकि, मानसून की चाल में अनियमितता देखी जा रही है—जहाँ बालसमंद, आदमपुर, हांसी और सिवानी क्षेत्र में तेज बारिश हुई, वहीं हिसार शहर और आसपास के इलाकों में केवल हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, एक्टिव मानसून टर्फ, पश्चिमी विक्षोभ और लो-प्रेशर एरिया की दोहरी प्रणाली के कारण आने वाले दिनों में प्रदेशभर में मानसूनी बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहेगा

राजगढ़ रोड नाला निर्माण में धांधली की शिकायत पर CM फ्लाइंग की रेड

राजगढ़ रोड पर नवदीप कॉलोनी से गंगवा गाँव तक बनाए जा रहे करोड़ों रुपये के बरसाती नाले में घटिया निर्माण सामग्री और मानकों की अनदेखी की शिकायतों पर सीएम फ्लाइंग टीम ने बुधवार को छापेमारी की। जनस्वास्थ्य विभाग और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में निर्माण सामग्री के सैंपल लेकर सील किए गए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। इस दौरान नवदीप कॉलोनी के निवासियों ने जांच टीम के सामने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए बताया कि नाले की खुदाई के बाद दिन-रात धूल का गुबार उड़ता रहता है। ठेकेदार द्वारा न तो सुरक्षा के कोई इंतजाम किए गए हैं और न ही पानी का छिड़काव करवाया जा रहा है, जिससे आम जनता का सांस लेना दूभर हो गया है

गर्मी में बिजली की रिकॉर्ड खपत, बैंक कॉलोनी के PG में पकड़ी 2.32 लाख की बिजली चोरी

भीषण गर्मी और उमस के कारण शहर में बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गई है। पिछले एक सप्ताह में ही बिजली की खपत 26 लाख यूनिट बढ़कर 121.18 लाख यूनिट (14 जुलाई) से 147 लाख यूनिट (20 जुलाई) तक पहुँच गई है। भारी लोड के कारण ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर जल रहे हैं, जिससे अघोषित कटौती का सामना करना पड़ रहा है। सिविल लाइन सब-डिविजन के आजाद नगर, कृष्णा नगर और पीएलए में 13 अतिरिक्त ट्रांसफार्मरों की तुरंत जरूरत है। इस बीच बिजली निगम की टीम ने बैंक कॉलोनी स्थित एक पीजी (PG) में सीधे पोल से तार जोड़कर की जा रही बिजली चोरी का पर्दाफाश करते हुए संचालक पर 2.32 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है

दिल्ली क्षेत्र में रेल परिचालन बाधित होने से 4 पैसेंजर ट्रेनें रद्द

दिल्ली क्षेत्र में रेल परिचालन प्रभावित होने के चलते उत्तर रेलवे और उत्तर पश्चिम रेलवे ने चार ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित शर्मा के अनुसार, रद्द की गई ट्रेनों में गाड़ी संख्या 54423 (नई दिल्ली-हिसार), गाड़ी संख्या 54421 (दिल्ली-रेवाड़ी), गाड़ी संख्या 54417 (दिल्ली-रेवाड़ी) और गाड़ी संख्या 54420 (रेवाड़ी-दिल्ली) शामिल हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति की जांच अवश्य कर लें

यूजी की पहली मेरिट लिस्ट जारी: राजकीय कॉलेज में बीकॉम 93.20% और बीए 90% से नीचे दाखिला नहीं

27 जुलाई तक फीस जमा करने का मौका, 29 को आएगी दूसरी कट-ऑफ

हायर एजुकेशन विभाग ने अंडर ग्रेजुएट (UG) कोर्सेज में दाखिले के लिए पहली कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। पहली ही लिस्ट में विभिन्न कॉलेजों में सीट पाने के लिए विद्यार्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

प्रमुख आंकड़े: राजकीय कॉलेज राजगढ़ रोड में बीकॉम (ऑल इंडिया कैटेगरी) की कट-ऑफ 107.80% (वेटेज सहित), बीए की 107.20% और बीएससी फिजिकल साइंस की 104.80% तक पहुंची। सामान्य वर्ग में बीकॉम 93.20% और बीए में 90% से कम अंक वालों को दाखिला नहीं मिला।

महिला कॉलेज: राजकीय महिला कॉलेज में बीकॉम व बीए की ऑल इंडिया मेरिट 103.80% और बीएससी की 103.40% दर्ज की गई।

आगे का शेड्यूल: पहली लिस्ट में आए छात्र 23 से 27 जुलाई तक फीस जमा कर सकेंगे। 29 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट आएगी। सीटें खाली रहने पर 4 अगस्त को फिजिकल काउंसलिंग होगी और 5 अगस्त से एडमिशन पोर्टल दोबारा खुलेगा।

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन; गुटबाजी आई सामने

शहरी और ग्रामीण जिलाध्यक्ष अलग-अलग समय पर ज्ञापन देने पहुंचे

दिल्ली में नीट/परीक्षा धांधली के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज तथा राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में कांग्रेस ने हिसार में प्रदर्शन किया। हालांकि, कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी फिर सामने दिखी।

अलग-अलग ज्ञापन: शहरी जिलाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग पहले समर्थकों के साथ डीसी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन दिया। इसके करीब एक घंटे बाद ग्रामीण जिलाध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया समर्थकों संग ज्ञापन देने पहुंचे। हालांकि बहबलपुरिया ने सफाई दी कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र अलग होने के कारण अलग ज्ञापन दिए गए हैं, पार्टी में कोई फूट नहीं है।

नेताओं के बयान: बजरंग गर्ग ने कहा कि नीट पेपर लीक होने से 21 युवा आत्महत्या कर चुके हैं, प्रधानमंत्री तुरंत शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लें। वहीं बृजलाल बहबलपुरिया ने कहा कि विपक्ष व छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र विरोधी है।

जेजेपी व इनसो का पैदल मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जननायक जनता पार्टी (JJP) की युवा इकाई और ‘इनसो’ (INSO) ने हिसार में जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अनिल बालकिया के नेतृत्व में एचएयू (HAU) के गेट नंबर 4 से लघु सचिवालय तक पैदल मार्च निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की और घायलों को इलाज दिलाने का आग्रह किया।

हिसार बार एसोसिएशन का धरना दूसरे दिन भी जारी

जंतर-मंतर पर निहत्थे छात्रों और नागरिकों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ जिला बार एसोसिएशन हिसार का सांकेतिक धरना बार रूम के पास दूसरे दिन भी जारी रहा। एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप बाजिया और सचिव समीर सिहाग ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई तानाशाहीपूर्ण है। वकीलों ने सोनम वांगचुक की रिहाई, प्रभावित छात्रों को मुआवजा और शिक्षा मंत्री को पद से हटाने की मांग उठाई।

SIR वोटर वेरिफिकेशन: गणना प्रपत्र जमा करने को बचे केवल 2 दिन

बीएलओ के माध्यम से 88% फॉर्म हो चुके हैं अपलोड

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उपायुक्त महेंद्र पाल ने बताया कि जिले में करीब 88 प्रतिशत गणना प्रपत्र (SIR Form) बीएलओ के जरिये अपलोड हो चुके हैं। जिन मतदाताओं ने अभी तक फॉर्म जमा नहीं कराया है, उनके पास केवल दो दिन शेष हैं। समय पर फॉर्म जमा न होने पर प्रारंभिक वोटर लिस्ट में नाम शामिल नहीं हो सकेगा। इसे पोर्टल voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन भी भरा जा सकता है।

सुधार की तैयारी: चार राजीव गांधी खेल स्टेडियमों की होगी मरम्मत

जिले के चार राजीव गांधी खेल स्टेडियमों (लांधड़ी, किरमारा, सिसाय आदि) में वर्षों से जर्जर भवनों, टूटे मैदानों व खराब ड्रेनेज व्यवस्था को ठीक करने के लिए खेल विभाग ने कदम बढ़ाया है। खेल अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) को बजट एस्टीमेट बनाने के लिए लिखा गया है। वहीं आदमपुर के जर्जर हो चुके पुराने स्टेडियम के ढांचे को तोड़ दिया गया है और वहां नया आधुनिक स्टेडियम बनाया जाएगा।

बिना NOC सड़क तोड़ी: HSVP ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर दी शिकायत

मंडी आदमपुर बस स्टैंड चौक से क्रांति चौक तक एक माह पहले करोड़ों की लागत से बनी नई सीसी सड़क को पेयजल लाइन की लीकेज ठीक करने के नाम पर जगह-जगह से तोड़ दिया गया। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने बिना अनुमति (NOC) सड़क तोड़े जाने को गंभीरता से लेते हुए आदमपुर पुलिस को जनस्वास्थ्य विभाग के जेई व एसडीओ के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की शिकायत दर्ज कराई है।

अग्रोहा में दो अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा; सड़कें उखाड़ीं

जिला नगर योजनाकार (DTP) दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ अग्रोहा के भूना रोड पर काटी जा रही दो अवैध कॉलोनियों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। करीब 5 घंटे चली कार्रवाई में अवैध कॉलोनियों की बनाई गई कच्ची सड़कों को उखाड़ दिया गया और प्लॉटों में रखी गई नींव ढहा दी गई। अधिकारियों ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदकर अपने पैसे बर्बाद न करें।

26 जुलाई को ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज’ युवाओं से पीएम मोदी करेंगे संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जुलाई को देश के सीमावर्ती गांवों (लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड) में रहकर सामाजिक व सांस्कृतिक विकास में योगदान देने वाले युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। हिसार के लघु सचिवालय स्थित वीसी रूम से भी स्थानीय युवा इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे।

बंधक बनाकर मारपीट व वीडियो वायरल करने का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

थाना सदर पुलिस ने सातरोड कैंट इलाके में कार रेंटल व्यवसाय के विवाद में एक युवक को बंधक बनाने, उसके साथ मारपीट करने, जातिसूचक शब्द बोलने और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर फैलाने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

◾अतिरिक्त बल की तैनाती: जंतर-मंतर और संसद मार्ग के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए 3000 अतिरिक्त पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को दिल्ली बुलाया गया है।


◾CJP प्रोटेस्ट में महिला को जड़ा था थप्पड़, ADCP संदीप लांबा पर ऐक्शन; जंतर-मंतर से हटाया


◾ पेपर लीक गिरोह और जमीन माफिया पर लगेगा सीसीए, बिहार विधानसभा से एक दिन में 13 बिल पास

◾Anantnag में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी के दौरान आतंकवादी हमला, पुलिसकर्मी शहीद

◾हरियाणा में EV खरीदारों की बल्ले-बल्ले, 100% माफ होगा रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन शुल्क… 28 जुलाई को फैसला!

◾’कॉकरोचों’ के प्रदर्शन में आतंकी पन्नू की एंट्री:CJP लीडर्स से जूम मीटिंग का दावा; बोला- दिल्ली-मोदी को गिराना है, तख्तापलट होकर रहेगा

◾वांगचुक के पत्र का देंगे जवाब, विपक्ष खुद तय करें चर्चा का समय…’ JP नड्डा का विपक्ष पर हमला

◾राज्यसभा में खड़गे बोले- प्रधान इस्तीफा दें, फिर चर्चा करेंगे:राहुल समेत कांग्रेस सांसद काले कपड़े पहनकर पहुंचे; हंगामे के बीच दोनों सदन कल तक स्थगित

◾ममता समर्थक विधायक को मार्शलों ने विधानसभा से बाहर किया:TMC बागी गुट के MLA को बोलने से रोका था; दिनभर निलंबित रहे

◾’कॉकरोचों’ पर लाठीचार्ज- सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार:चीफ जस्टिस बोले- वीडियो देखने का वक्त नहीं, हमारा समय बर्बाद न करें

◾JPSC सिविल सर्विस मेन्स एग्जाम कैंसिल:आयोग पर परीक्षा संचालन में गड़बड़ी के आरोप, अध्यक्ष का इस्तीफा; CID की रेड में 8 अरेस्ट

◾मोदी से मिले शरद पवार, बेटी सुप्रिया भी साथ थीं:कहा- पेपर लीक, छात्रों के आंदोलन और दिल्ली पुलिस के गलत व्यवहार पर भी बात हुई

◾जंतर-मंतर पर पुलिस और छात्रों में झड़प:CJP समर्थकों ने पत्थरबाजी की, ACP घायल; पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

◾राममंदिर में 9 संतों की समिति बनी, प्रवक्ता भी होगा:अयोध्या में ट्रस्ट की बैठक 2 घंटे चली; 3 खाली पदों के नामों पर सहमति नहीं बनी

◾इलाहाबाद हाईकोर्ट बोला-राममंदिर चढ़ावा चोरी नैतिक पतन की पराकाष्ठा:सरकार कानून में बदलाव करे, ताकि दोषियों को मौत की सजा मिले

◾गुरुग्राम-वांगचुक से मिलने पहुंचे 15 सांसदों को पुलिस ने रोका:मेडिकल टीम से हेल्थ अपडेट लेकर लौटे; सोनम ने VIDEO जारी कर अनशन तोड़ने की शर्त बताई

◾यूक्रेन का दावा: रूस के सैन्य सप्लाई नेटवर्क पर बड़ा हमला, तेल डिपो भी तबाह

◾दक्षिणी ईरान में गूंजे धमाके, अमेरिका ने ईरानी सैन्य ठिकानों पर फिर किए हमले

◾राहुल गांधी का दावा : पुलिसवाले घसीटकर ले गए, लेकिन कान में कह रहे थे- इस सरकार को हटाओ

◾असम में बाढ़ ने मचाई तबाही : नदियां उफान पर, गांव जलमग्न, 24 घंटे में 21 की मौत

◾भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम का ऐलान, नए विकेटकीपर को मिला मौका

===================================

====================================