नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/

EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

एसआईआर (SIR) अभियान पूरा: 1.02 लाख वोटर्स का 2002 की लिस्ट से नहीं हुआ मिलान, नोटिस जारी होंगे

हिसार और हांसी की 7 विधानसभाओं में पिछले 40 दिनों से चला आ रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुक्रवार को पूरा हो गया है। कुल 13.70 लाख मतदाताओं में से 11.71 लाख का डेटा डिजिटाइज किया जा चुका है। डिजिटल रिकॉर्ड की जब वर्ष 2002 की मतदाता सूची से तुलना की गई, तो 1 लाख 2 हजार 604 मतदाता ‘अनमैप्ड’ यानी मिसमैच पाए गए। जिला निर्वाचन कार्यालय 31 जुलाई से इन सभी मतदाताओं को व्यक्तिगत सरकारी नोटिस जारी करेगा और वन-टू-वन सुनवाई कर दस्तावेज सत्यापित करेगा। आंकड़ों के मुताबिक, हिसार शहर विधानसभा में सर्वाधिक 45,780 वोट कटने की संभावना है, जबकि उकलाना में 25,775 और हांसी में 22,771 वोटों पर कैंची चलेगी

छात्रों के समर्थन में उतरा भीम आर्मी और कांग्रेस, बाजार बंद कराकर निकाला कैंडल मार्च

हिसार: दिल्ली में विद्यार्थियों के धरने और मांगों के समर्थन में भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने राजगुरु मार्केट को बंद करवाकर जोरदार प्रदर्शन किया। भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर नागोरी गेट पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में धरना दिया गया। इसके बाद डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। भीम आर्मी नेताओं ने मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग की है।

दूसरी ओर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी जिला ग्रामीण अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया के नेतृत्व में शहर में विजय मार्च और कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने इसे छात्रों के संघर्ष और राहुल गांधी के दृढ़ नेतृत्व की ऐतिहासिक जीत बताया।

बरवाला में युवाओं ने दिया धरना, छात्र समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

बरवाला: देशभर में छात्रों की मांगों और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के समर्थन में सद्भावना मंच बरवाला के आह्वान पर शनिवार को अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में लगातार आ रही समस्याओं, पेपर लीक, भ्रष्टाचार और भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं से युवाओं में गहरी चिंता व्याप्त है। मंच ने केंद्र और राज्य सरकार से अपील की है कि वे छात्रों की समस्याओं और मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र न्यायपूर्ण समाधान निकालें।

रास्ता रोकने के विवाद में गर्भवती महिला, उसकी मां व बहन से मारपीट

हिसार,शहर के 12 क्वार्टर एरिया में रास्ता रोकने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के चार लोग घायल हो गए, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। घायलों का उपचार नागरिक अस्पताल में चल रहा है।

अस्पताल में उपचाराधीन 12 क्वार्टर निवासी गर्भवती महिला खुशी ने आरोप लगाया कि रिश्ते में चाचा लगने वाले लोगों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था, जिन्होंने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की और पेट में लात मारी। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस फिलहाल दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है।

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 125 किसानों का क्लस्टर तैयार

अग्रोहा: गांव जगान में सीसीएसएचएयू हिसार के कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्राकृतिक खेती पर फार्मर फील्ड स्कूल का आयोजन किया गया। प्रशिक्षक डॉ. सुभाष चंद्र ने किसानों को रासायनिक खेती छोड़कर जैविक कीटनाशकों के उपयोग और प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया।

कृषि विकास अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि अग्रोहा ब्लॉक में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 125 किसानों का क्लस्टर बनाया गया है। प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को देसी गाय खरीदने पर ₹30,000 का अनुदान भी प्रदान किया जाता है।

‘AI कभी नहीं ले सकता शिक्षक का स्थान’: डॉ. मैथ्यू वर्गीज

आदमपुर: गांव बगला स्थित मोंगा देवी मेमोरियल स्कूल में ‘आधुनिक शिक्षा व्यवस्था में तकनीक और तार्किक सोच का महत्व’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता डॉ. मैथ्यू वर्गीज ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कभी भी शिक्षक का स्थान नहीं ले सकता, हालांकि AI का सही इस्तेमाल करने वाला शिक्षक तकनीक से दूर रहने वाले शिक्षक से आगे निकल जाएगा। उन्होंने अध्यापकों को क्लासरूम में AI के सही इस्तेमाल और बच्चों में क्रिटिकल थिंकिंग विकसित करने के तरीकों के प्रति जागरूक किया।

सेक्टर 16-17 के पास नहर पर अगले महीने शुरू होगा पुल का निर्माण, 2 किमी घटेगा सफर

बालसमंद ब्रांच नहर पर सेक्टर 16-17 आरओबी (ROB) के पास जल्द ही एक नए पुल का निर्माण शुरू होने जा रहा है। लगभग 4.90 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले इस 16 मीटर चौड़े और 29 मीटर लंबे पुल के टेंडर खुल चुके हैं और अगस्त माह में काम शुरू हो जाएगा। इस पुल के बनने से कैमरी रोड और आसपास की कॉलोनियों के निवासियों को 2 किलोमीटर का लंबा चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। इसके अलावा आधार अस्पताल की तरफ नहर के किनारे एक नई सड़क भी बनाई जाएगी, जिससे साउथ बाइपास और कैमरी रोड के बीच सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी

अवैध मोबाइल सिग्नल बूस्टर बिगाड़ रहा नेटवर्क; सेक्टर 14, 14 पार्ट-2 और 33 में कॉल ड्रॉप की गंभीर समस्या

शहर के सेक्टर 14, सेक्टर 14 पार्ट-2 और सेक्टर 33 में लोग नेटवर्क की लो स्पीड और लगातार कॉल ड्रॉप की समस्या से परेशान हैं। इसका मुख्य कारण कई लोगों द्वारा बिना अनुमति अपने घरों व दुकानों में अवैध मोबाइल सिग्नल बूस्टर लगाना है। ये अन-ऑथराइज्ड बूस्टर 200 से 400 मीटर के दायरे में अन्य मोबाइल यूज़र्स की फ्रीक्वेंसी बिगाड़ देते हैं। दूरसंचार विभाग और भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम के तहत निजी तौर पर सिग्नल बूस्टर लगाना पूरी तरह गैरकानूनी है। पकड़े जाने पर 1 से 2 लाख रुपये तक का जुर्माना, उपकरण ज़ब्ती और जेल तक की सजा हो सकती है

लुवास (LUVAS) वेटरनरी क्लिनिक में डॉग की पहली किडनी डायलिसिस रही सफल

लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (LUVAS), हिसार के वेटरनरी क्लिनिकल कॉम्प्लेक्स में कुत्तों के लिए डायलिसिस सुविधा की शुरुआत की गई है। क्लिनिक की विशेषज्ञ टीम ने किडनी रोग से पीड़ित एक डॉग की पहली सफल डायलिसिस की। डॉक्टरों के अनुसार खराब लाइफस्टाइल, फ्लैट्स में बंद रहने से यूरिन रोकने और बिना सलाह के दवाएं देने से कुत्तों में किडनी इंफेक्शन बढ़ रहा है। लुवास की इस टीम ने गडवासु (GADVASU), लुधियाना से डायलिसिस का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

दुकानदार नवीन की मौत मामले में महिला मित्र और उसके पति समेत 4 पर केस दर्ज

आदमपुर निषाणा में 46 वर्षीय दुकानदार नवीन जोइया द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने महिला मित्र, उसके पति और परिजनों सहित 4 लोगों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया है। मृतक के भाई यासीन और पत्नी मनीषा का आरोप है कि आरोपी पक्ष काफी महीनों से नवीन को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर ब्लैकमेल कर रहा था और दुकान की कमाई वसूल रहा था। इसी भारी दबाव और अवसाद के चलते नवीन ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है

मुख्यमंत्री के दौरे से पहले शहर में सुरक्षा सख्त, धारा 163 लागू

मुख्यमंत्री के हिसार आगमन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चौकस कर दिया है। जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र पाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत शहर में निषेधाज्ञा के कड़े आदेश जारी किए हैं। इसके तहत महाराजा अग्रसेन भवन और चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के गिरि सेंटर सहित मुख्यमंत्री के सभी दौरा स्थलों को ‘रेड जोन’ घोषित किया गया है, ताकि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में कोई चूक न हो

बिजली विभाग के चपरासी की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत

हिसार में ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय विनोद की मौत हो गई, जो बिजली विभाग में चपरासी के पद पर कार्यरत थे। मृतक शादीशुदा थे और अपने पीछे एक बेटे व परिवार को छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस (GRP) ने परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया कार्रवाई अमल में लाई और शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है

बरवाला में ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

बरवाला क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार संदीप नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठा साथी बलवंत गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित बलवंत के अनुसार, वे दोनों सब्जी मंडी जाने के लिए निकले थे कि रास्ते में एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

हिसार में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, 28 जुलाई के बाद मानसून में तेजी के आसार

शनिवार को शहर के विभिन्न इलाकों में छितराई बूंदाबांदी दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। दिन का अधिकतम तापमान 34.9°C और न्यूनतम तापमान 27.2°C रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, तापमान में हल्की बढ़ोतरी के बीच आसमान में बादल छाए रहेंगे और 28 जुलाई के बाद क्षेत्र में मानसूनी गतिविधियों में और तेजी आने की पूरी संभावना है

◾कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन खत्म:कहा- तीनों मांगें पूरी, प्रधान का इस्तीफा मंजूर; जंतर-मंतर खाली होना शुरू, प्रदर्शनकारी लौट रहे

◾Punjab : किसानों का बड़ा ऐलान, 27 जुलाई को जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन

◾प्रह्लाद जोशी बने देश के नए शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिली जिम्मेदारी; संभालेंगे मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

◾पालघर में बाढ़ राहत अभियान तेज, 19 हजार से अधिक प्रभावित घरों का सर्वे पूरा, पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता जारी

◾पाकिस्तान-ईरान-सउदी अरब ने ट्रंप को ऐसा मूर्ख बनाया, मुंह छुपाए हंस रही दुनिया

◾गुजरात में भारी बारिश, 5 की मौत:असम में बाढ़ से 24 घंटे में 14 मौतें, MP- यूपी, राजस्थान में बारिश का अलर्ट; अमरनाथ यात्रा फिर शुरू

◾भागवत बोले- नई पीढ़ी को आदेश न दें, बातचीत करें:हम मनमानी करेंगे, शक्ति से सबके मालिक बनेंगे, ऐसा नहीं हो सकता


◾Jantar Mantar Protest: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से कुछ घंटे पहले और बाद में पत्थरबाजी, स्पेशल सीपी-एसआई घायल

◾जंतर-मंतर का मौजूदा नजारा: आंदोलन खत्म, फिर भी डटे प्रदर्शनकारी; खाने के लिए लगी कतारें

◾अब पढ़ाई के साथ छात्र सीखेंगे रोजगार से जुड़े कौशल, यूपी के माध्यमिक स्कूलों में शुरू होगी नई पहल

◾होंडा ने पेश किया एडीवी160, होगा भारत का पहला ई85 ईंधन पर चलने वाला स्कूटर

◾तेज प्रताप हिरासत में लिए गए, छात्र आंदोलन में प्रदर्शन के बाद पुलिस ने उठाया

◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों की यूरोपीय यात्रा पूरी कर दिल्ली लौटीं

◾CAA से किसान आंदोलन तक…अटूट रही भाजपा सरकार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा बना मोदी सरकार के 12 सालों की सबसे बड़ी राजनीतिक हार!

◾प्रधान के इस्तीफ़े के बाद बोले राहुल गांधी- इस सरकार को हटाने का वक़्त आ गया है

◾कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश

◾निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें

◾यूक्रेन और रूस ने एक-दूसरे पर किए हमले, कम से कम 14 लोगों की मौत

◾IND vs ZIM T20 : इशान-तिलक का तूफान, फिर गेंदबाजों का कहर… भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से हराहर नाम की सीरिज

===================================

====================================

Oplus_16908288