नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
रोहतक में कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या और अवैध संबंधों का आरोप
हिसार टाइम्स – हरियाणा के रोहतक जिले के बहु अकबरपुर गांव में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की 23 वर्षीया पत्नी मुस्कान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद मुस्कान के मायके वालों ने ससुराल में पहुंचकर जमकर हंगामा किया, जो करीब चार घंटे तक चलता रहा। परिजनों के रोते-बिलखते वीडियो सामने आए हैं, जिसमें महिलाएं मुस्कान के शव पर चोट के निशान होने का दावा कर रही हैं और ससुर सुरेंद्र पर हत्या के गंभीर आरोप लगा रही हैं।

दहेज उत्पीड़न और अवैध संबंधों का आरोप
महम चौबीसी के फरमाना गांव निवासी पिता सुखबीर ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी मुस्कान की शादी 8 दिसंबर 2023 को शीलू (टींकू) बल्हारा से हुई थी। आरोप है कि शादी के तुरंत बाद से ही शीलू और उसका परिवार कम दहेज लाने को लेकर मुस्कान को प्रताड़ित कर रहे थे। कई बार पंचायतें होने के बावजूद प्रताड़ना बंद नहीं हुई। इसके अलावा, पिता ने शीलू पर अन्य लड़कियों के साथ अवैध संबंध रखने तथा मुस्कान द्वारा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने और तलाक की धमकी देने का भी आरोप लगाया।
पिता का छलका दर्द, चार लोगों पर मामला दर्ज
मृतका के पिता ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि करीब 15 दिन पहले मुस्कान मायके आई थी, लेकिन शीलू और उसके पिता सुरेंद्र के समझाने पर उसे वापस भेज दिया गया था। पिता का कहना है कि यदि वे बेटी की बात मान लेते, तो आज वह जिंदा होती। पुलिस ने पिता सुखबीर की शिकायत पर कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

बॉक्सर अंकुश पंघाल का कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में प्रवेश
हिसार के लाल अंकुश पंघाल का कमाल: कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंचे, भारत के लिए सिल्वर पदक पक्का
हिसार टाइम्स – हरियाणा के हिसार जिले के छोटे से गांव भेलिया के 22 वर्षीय मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए एक और पदक पक्का कर लिया है। पुरुषों के 80 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में अंकुश ने कनाडा के जोशुआ ओफोरी को 5-0 के एकतरफा अंतर से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इस जीत के साथ ही भारत का कम से कम सिल्वर मेडल तय हो गया है, जबकि अब अंकुश का पूरा ध्यान गोल्ड मेडल पर है।
हरियाणा के हिसार जिले के छोटे से गांव भेलिया के 22 वर्षीय मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए एक और पदक पक्का कर लिया है। पुरुषों के 80 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में अंकुश ने कनाडा के जोशुआ ओफोरी को 5-0 के एकतरफा अंतर से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इस जीत के साथ ही भारत का कम से कम सिल्वर मेडल तय हो गया है, जबकि अब अंकुश का पूरा ध्यान गोल्ड मेडल पर है।

अंकुश की आक्रामक तकनीक का विरोधी के पास नहीं था जवाब
मुकाबले के दौरान रिंग में अंकुश ने शुरुआत से ही आक्रामक और तकनीकी रूप से परिपक्व खेल दिखाया। उनकी सटीक पंचिंग, बेहतरीन फुटवर्क और काउंटर अटैक के आगे कनाडाई मुक्केबाज बेबस नजर आया। पांचों जजों ने सर्वसम्मति से अंकुश के पक्ष में स्कोर दिया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली यह सफलता अंकुश की नौ साल की कड़ी मेहनत, अनुशासन और उनके परिवार के अमूल्य त्याग का नतीजा है।
तानों से लेकर फाइनल तक का सफर: असफलता को बनाया सफलता की सीढ़ी
अंकुश ने साल 2017 में महज 11 साल की उम्र में बॉक्सिंग शुरू की थी। पिता सुरेश पंघाल ने कोच प्रवीण सावंत की सलाह पर बेटे के सपने के लिए रोज 15 किलोमीटर दूर ट्रेनिंग सेंटर ले जाना अपनी दिनचर्या बना लिया था। शुरुआत में कम कद-काठी और छोटी उम्र के कारण लोगों ने काफी ताने भी दिए, लेकिन परिवार ने हिम्मत नहीं हारी। 2018 में पहली स्टेट चैंपियनशिप के फाइनल में मिली हार के बाद निराश होकर अंकुश ने मुक्केबाजी छोड़ने का फैसला किया था, लेकिन पिता और कोच के मार्गदर्शन ने उन्हें फिर से खड़े होने का हौसला दिया, जिसके दम पर आज वे इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

सेक्टर 1-4 के पास कुत्ता सामने आने से पलटा ऑटो: महिला की दर्दनाक मौत, पति समेत छह लोग घायल

हिसार टाइम्स – सेक्टर 1-4 चौक के पास देर रात हुए एक सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके पति सहित पांच अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा उस समय हुआ जब विद्युत नगर में आयोजित एक रिटायरमेंट पार्टी में खाना (रोटी) बनाने का काम निपटाकर ऑटो चालक राजेंद्र अपनी पत्नी लक्ष्मी (47) और अन्य महिलाओं के साथ वापस घर लौट रहे थे। ऑटो में कुल छह महिलाएं सवार थीं। जैसे ही ऑटो सेक्टर 1-4 चौक के पास पहुंचा, अचानक सड़क पर एक कुत्ता सामने आ गया। उसी समय सामने से आ रहे वाहन की स्ट्रीट लाइट की तेज रोशनी ड्राइवर की आंखों पर पड़ी, जिससे सड़क पर अंधेरा महसूस हुआ और ऑटो से नियंत्रण खो गया। अनियंत्रित होकर ऑटो सड़क पर ही पलट गया।

हादसे के वक्त आगे की सीट पर बैठी लक्ष्मी ऑटो के नीचे बुरी तरह दब गईं, जिससे उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को बाहर निकाला और नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया। ऑटो चालक राजेंद्र के सिर और हाथ पर भी चोटें आई हैं। घायलों में शामिल कविता नाम की महिला की हालत बेहद गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। हादसे में घायल अन्य महिलाओं का इलाज जारी है, वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिसार लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की मिली ई-मेल से धमकी, प्रशासनिक अमले में मचा हड़कंप

हिसार टाइम्स – शुक्रवार सुबह हिसार के प्रशासनिक महकमे में उस समय हड़कंप मच गया जब लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ई-मेल प्राप्त हुआ। यह ई-मेल शुक्रवार सुबह ठीक 9:21 बजे जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और हिसार बार एसोसिएशन की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजा गया था। धमकी भरे संदेश की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) और डॉग स्क्वायड की विशेष टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे लघु सचिवालय परिसर को सील कर गहन तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

सुरक्षा टीमों ने कोने-कोने और संदिग्ध स्थानों की जांच की, हालांकि जांच के दौरान परिसर से कोई भी संदिग्ध या विस्फोटक वस्तु बरामद नहीं हुई, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली। फिलहाल सुरक्षा के लिहाज से परिसर की चौकसी बढ़ा दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की साइबर सेल टीम ई-मेल भेजने वाली आईडी, उसके आईपी एड्रेस और वास्तविक लोकेशन को ट्रेस करने में जुट गई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी हिसार के चार निजी स्कूलों, सरकारी संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं, जिसके चलते पुलिस इस बार मामले के मुख्य स्रोत तक पहुंचने के लिए गहराई से जांच कर रही है।

उकलाना में स्कार्पियो से अवैध पिस्तौल व 15 कारतूस बरामद, सीआईए पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा
हिसार टाइम्स – अवैध हथियारों की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए बरवाला पुलिस की टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम जब उकलाना क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी एक काले रंग की स्कार्पियो गाड़ी को आते देखा गया। संदेह के आधार पर जब पुलिस ने गाड़ी को रुकवाकर उसकी तलाशी ली, तो वाहन के अंदर से एक अवैध पिस्तौल, आठ जिंदा कारतूस और सात चले हुए (खाली) कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी में सवार चारों युवकों को हिरासत में ले लिया और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान लितानी निवासी अंकुश व नवीन, जाजनवाला निवासी मोक्ष और मिर्जापुर निवासी नवदीप के रूप में हुई है। वारदात में इस्तेमाल की गई स्कार्पियो गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। सीआईए बरवाला प्रभारी पीएसआई प्रदीप ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ उकलाना थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें जल्द ही अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करेगी कि वे यह अवैध हथियार और कारतूस कहां से लाए थे, उनका सप्लाई नेटवर्क कौन चला रहा है और क्या वे किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।


7 हलकों में 11.99 लाख वोटर; नारनौंद में सबसे ज्यादा, हिसार में सबसे कम वोटर
भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार जिला प्रशासन ने हिसार और हांसी क्षेत्र की सभी 7 विधानसभा सीटों की नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 11,99,502 हो गई है, जिनमें 6,38,990 पुरुष, 5,60,499 महिलाएं और 13 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार नारनौंद सबसे बड़ा हलका है (1,95,497 वोटर और 221 पोलिंग स्टेशन), जबकि हिसार सबसे छोटा हलका है (1,40,639 वोटर और 162 बूथ)। प्रशासन ने बताया कि यह अंतिम सूची नहीं है; नागरिक 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं तथा 18 वर्ष से ऊपर के नए मतदाता फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं।

शिक्षक तैनाती नीति-2026: मॉडल व पीएमश्री स्कूलों में 100 अंकों की परीक्षा के बाद ही एंट्री
हरियाणा सरकार ने राजकीय मॉडल संस्कृति, पीएमश्री और सीएम एक्सीलेंस स्कूलों के लिए ‘शिक्षक तैनाती नीति-2026’ लागू की है। अब इन स्कूलों में सिफारिश से तैनाती नहीं होगी, बल्कि शिक्षकों को 100 अंकों की परीक्षा (लिखित परीक्षा + एकेडमिक रिकॉर्ड) पास कर मेरिट में आना होगा। किसी शिक्षक का स्टे अधिकतम 5 वर्ष रहेगा और 55 साल से अधिक उम्र के शिक्षकों को इन मॉडर्न टेक-फ्रेंडली स्कूलों में पोस्टिंग नहीं मिलेगी। स्क्रीनिंग क्लियर करने वाले शिक्षकों का 3 साल की वैलिडिटी वाला वेटिंग पूल बनेगा।
अंडर-17 वुमन वर्ल्ड कुश्ती: हांसी की गरिमा ने स्पेन की पहलवान को 10-0 से हराकर जीता ब्रॉन्ज
अजरबैजान की राजधानी बाकू में चल रही अंडर-17 वुमन वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में हांसी के गांव मिर्चपुर की बेटी गरिमा ने 73 किलोग्राम भारवर्ग में ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक) जीता है। गरिमा ने स्पेन की पहलवान को एकतरफा मुकाबले में 10-0 से हराया। गरिमा मिर्चपुर की शहीद भगत सिंह अकादमी में प्रैक्टिस करती है और इससे पहले एशिया कुश्ती चैंपियनशिप तथा नेशनल में कई गोल्ड मेडल जीत चुकी है।

जेल में डॉक्टर्स की तैनाती कम से कम 1 साल हो: मानवाधिकार आयोग
हरियाणा मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ललित बत्रा और सदस्यों ने हिसार की सेंट्रल जेल-1 का निरीक्षण किया। आयोग ने जेल में हर महीने डॉक्टर बदलने (रोस्टर सिस्टम) पर चिंता जताई और निर्देश दिया कि डॉक्टरों की तैनाती कम से कम 1 साल के लिए होनी चाहिए ताकि बंदियों का सही इलाज हो सके। इसके अलावा, जेल में 1 घंटे में 3,500 रोटियां बनाने वाली ऑटोमैटिक मशीन लगाने और भोजन-स्वास्थ्य की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश भी दिए गए।
वार्ड 4 में दूषित पेयजल आपूर्ति और सीवरेज की समस्या
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के अध्यक्ष सुमित सैनी ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग पर आरोप लगाया कि वार्ड नंबर 4 (शीतला माता चौक, मोहल्ला सैनीयान) में 2 साल से दूषित पानी आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना जांच किए अधिकारियों द्वारा शिकायत बंद कर दी जाती है और पहले बनी आरसीसी सड़क को तोड़कर दोबारा बनाया जा रहा है, जो सरकारी धन की बर्बादी है।

सरकारी स्कूल में अवैध पेड़ कटाई मामला: एसडीएम कोर्ट में दस्तावेज पेश
ढाणी रायपुर के राजकीय स्कूल परिसर में बिना मंजूरी 50-60 साल पुराने हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में एसडीएम कोर्ट में सुनवाई हुई। शिकायतकर्ता देवेंद्र कुमार सैनी ने आरटीआई दस्तावेजों के जरिए आरोप लगाया कि केवल 13 पेड़ों की अनुमति ली गई थी, जबकि 127 का एग्रीमेंट कर मौके पर 154 पेड़ों के ठूंठ पाए गए। एसएमसी और पंचायत रिकॉर्ड में कटिंग-ओवरराइटिंग के आरोप लगाए गए हैं। अगली सुनवाई 12 अगस्त को होगी।

उकलाना में स्कॉर्पियो सवार 4 युवक अवैध पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार
सीआईए बरवाला पुलिस ने गश्त व अपराध रोकथाम अभियान के दौरान उकलाना क्षेत्र में एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी को रोककर तलाशी ली। वाहन से एक अवैध पिस्तौल, आठ जिंदा कारतूस और सात चले हुए खाली कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने मौके से लितानी निवासी अंकुश व नवीन, जाजणकलां निवासी मोक्ष और मिर्जापुर निवासी नवदीप को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

होटल एलीट इन के पास ऑटो मैकेनिक पर चाकू से हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पुरानी सब्जी मंडी चौकी पुलिस ने रेलवे स्टेशन रोड पर ऑटो मैकेनिक राहुल पर जानलेवा हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी गोविंद उर्फ अजय उर्फ अज्जू को गिरफ्तार कर लिया है। राहुल ड्यूटी से घर लौट रहा था, तभी मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उसे रोककर मारपीट की और जांघ पर चाकू मार दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू और मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

अग्रोहा में बेकरी दुकान से 40 हजार रुपये और मोबाइल लूटने वाले 4 बदमाश दबोचे
अग्रोहा पुलिस ने 13 जून की रात बेकरी संचालक चिराग से पिस्तौल के बल पर 40 हजार रुपये की नकदी और सैमसंग मोबाइल लूटने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान निरंजन (बुढ़नपुर), सुखदेव (बालपुर), खानपुर निवासी युवक और अशोक (मीरपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

हिसार शहर पुलिस ने मोबाइल स्नेचिंग के आरोपी को किया गिरफ्तार
शहर पुलिस हिसार ने रेलवे फाटक के पास मोटरसाइकिल पर आए युवकों द्वारा एक राहगीर लक्ष्य का 13 हजार रुपये मूल्य का सैमसंग मोबाइल छीनने की घटना में सफलता हासिल की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मंगला राम को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।

इंदूर गांव के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से 68 वर्षीय बुजुर्ग रामफल की मौत
सड़क पार कर रहे 68 वर्षीय बुजुर्ग रामफल को सिरसा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक घायल बुजुर्ग को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के बेटे गोविंद की शिकायत पर सदर हिसार पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दवा समझकर गलती से जहरीला पदार्थ निगलने से हिसार के युवक की मृत्यु
हिसार निवासी रमेश नामक युवक की गलती से जहरीला पदार्थ पी लेने के कारण मौत हो गई। परिजनों के अनुसार रमेश को खांसी-जुकाम की शिकायत थी और उसने दवा के धोखे में जहरीला पदार्थ निगल लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों को सौंप दिया है और इत्तेफाकिया हादसे के तहत कार्रवाई की है।

सातरोड में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद दो महिलाओं ने निगला संदिग्ध पदार्थ
बीएचपी कॉलोनी में लाखों रुपये के लेन-देन को लेकर दो महिलाओं—सुमन और मोना (उर्फ मोनिका)—के बीच काफी समय से चल रहा विवाद शनिवार को बढ़ गया। बातचीत के दौरान कहासुनी इतनी बढ़ी कि दोनों ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर अग्रोहा रेफर किया गया है। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।


🔸Meta India के हेड के खिलाफ केस दर्ज, PM मोदी से जुड़े कई मॉर्फ और आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट करने के मामले में एक्शन।
🔸PM मोदी के आपत्तिजनक AI वीडियो पर कड़ा एक्शन, नपे Meta India के हेड; 6 इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर FIR

🔸संसद में अचानक ‘साधु’ बनकर क्यों पहुंचे पप्पू यादव? राहुल गांधी से भी ले लिया चंदा।
🔸‘खून से लथपथ थी खाकी, सोशल मीडिया पर बनाया विलेन’… CJP प्रोटेस्ट में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने सुनाई आपबीती।
🔸असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 80 हुई, आठ जिलों में 2.12 लाख से अधिक लोग प्रभावित।

🔸ITR जमा करने की आखिरी तारीख आज, करीब 5.5 करोड़ लोगों ने किया दाखिल।
🔸गाजा में शांति के लिए डोनाल्ड ट्रंप का 20 सूत्रीय ऐतिहासिक ‘मास्टरप्लान’, हमास ने भरी हामी, क्या नेतन्याहू मानेंगे बात?

🔸पाकिस्तान कोयला खदान धमाके में मौतों की संख्या 32 पहुंची, 10 अब भी लापता।
🔸IRGC का कुवैत में US एयरबेस तबाह करने का दावा; अमेरिका बोला- ‘हमारा कोई नुकसान नहीं हुआ।
🔸पाकिस्तान की कोयला खदान में जोरदार धमाका, 11 मजदूरों की मौत, 25 लापता।
🔸नेपाल में कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे बजाने पर हिंसा.. घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, 3 की मौत, अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू।

🔸US: अमेरिका में पढ़ाई के बाद नौकरी करना होगा महंगा, ट्रंप प्रशासन के नए प्रस्ताव से भारतीयों की बढ़ेगी चिंता।
🔸मिडिल ईस्ट में ऐतिहासिक शांति समझौता, हमास के हथियार डालने पर बनी सहमति; गाजा से वापस लौटेगी इजरायली सेना।
🔸संसद ने वंदे मातरम् को राष्ट्रगान के समान वैधानिक संरक्षण प्रदान करने वाला विधेयक पारित किया।

🔸PM मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति की समीक्षा के लिए मंत्रिमंडल की सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता की। नाविकों सहित लोगों के हितों की रक्षा के लिए एकीकृत व्यवस्था पर बल दिया।
🔸अमरीका और ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज। पश्चिम एशिया संघर्ष के तत्काल समाधान की उम्मीदें कम हुई।

🔸दिल्ली सरकार ने कहा- नीट परीक्षा विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होगी। आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को कोई छूट नहीं दी जाएगी।
🔸गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में कल मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया। ओडिशा में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
===================================

====================================

































