नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/

ढाणी श्यामलाल में बदमाशों ने मचाया उत्पात: घरों पर पथराव, कार के शीशे तोड़े
हिसार टाइम्स – नई सब्जी मंडी चौक क्षेत्र की ढाणी श्यामलाल में देर रात 12 बजे डंडे लेकर पहुंचे आधा दर्जन से अधिक युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते रजत उर्फ पोसी के घर के बाहर गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थर बरसाए और बाहर खड़ी ऑल्टो कार के शीशे तोड़ दिए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने पीड़ित दिनेश की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

न्यू ऑटो मार्केट के पास अवैध 32 बोर पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार
हिसार की सीआईए मिलगेट पुलिस टीम ने शहर में अपराध और अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। गश्त के दौरान न्यू ऑटो मार्केट के पास संदेह के आधार पर एक युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध 32 बोर की पिस्टल बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लेकर शस्त्र अधिनियम (Arm Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और हथियार के स्रोत को लेकर पूछताछ की जा रही है।

ब्लैकमेलिंग और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देने वाला आरोपी विक्रम सिंह गिरफ्तार
आदमपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र में लोगों को डरा-धमकाकर अवैध वसूली करने वाले एक शातिर आरोपी विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि वह निर्दोष लोगों को झूठे पुलिस मुकदमों में फंसाने और उनके आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर मोटी रकम ऐंठता था। पीड़ितों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को धर दबोचा। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि उसने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी सदस्य वजीर सिंह पूनिया को जान से मारने की धमकी
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ सदस्य वजीर सिंह पूनिया को अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने का गंभीर मामला सामने आया है। धमकी मिलने के तुरंत बाद वजीर सिंह पूनिया ने हिसार के सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जिस फोन नंबर से कॉल आई थी, उसे सर्विलांस पर रखकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है
पेटवाड़-बास रोड पर रास्ते के विवाद में धक्का देने से बुजुर्ग किसान की मौत
नारनौंद के पेटवाड़-बास रोड पर स्थित एक ईंट-भट्टे के रास्ते को लेकर हुए मामूली विवाद ने दुखद रूप ले लिया। रास्ते की बात को लेकर हुए झगड़े के दौरान भट्टे के मुंशी ने 68 वर्षीय किसान रणबीर को जोर से धक्का दे दिया। जमीन पर गिरने से किसान को गंभीर चोट आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी मुंशी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

59वीं हरियाणा स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप संपन्न: अंडर-19 गर्ल्स डबल्स में हिसार की आराध्या व दित्या बनीं विजेता
हिसार टाइम्स – विद्युत नगर स्थित हरियाणा पावर ग्रुप नर्सरी बैडमिंटन हॉल में 59वीं हरियाणा स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल समापन हुआ। चार दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से लगभग 650 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि रतन वर्मा और विशिष्ट अतिथि नरेश मेहता ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। अंडर-19 गर्ल्स डबल्स मैच में हिसार की आराध्या जाखड़ और दित्या जाखड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। वहीं विमेंस सिंगल्स में फरीदाबाद की मेधानी नागर विजेता रहीं जबकि गरिमा कुंडू (रोहतक) उप-विजेता रहीं। मैंस सिंगल्स सीनियर में फरीदाबाद के मनराज सिंह विजेता तथा पानीपत के दिशांत अहलावत उप-विजेता बने।

लाला लाजपत राय विश्वविद्यालय (लुवास) में राष्ट्रीय खेल दिवस पर वॉलीबॉल मैच आयोजित
हिसार टाइम्स – राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर लुवास (LUVAS) हिसार में विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय कर्मचारियों के बीच एक मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मुकाबला आयोजित किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था। लघु पशु रोग-मुक्त भवन के निकट आयोजित इस कड़े मुकाबले में विद्यार्थियों की टीम ने 2-1 सेट (15-8, 7-15, 16-14) से जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि छात्र कल्याण निदेशक डॉ. संदीप कुमार एवं लुवास वॉलीबॉल क्लब के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण सांगवान ने दोनों टीमों के प्रदर्शन की सराहना की।

मेजर ध्यानचंद जयंती पर महाबीर स्टेडियम में ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली का आयोजन
हिसार टाइम्स – हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर महाबीर स्टेडियम में ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य आमजन को स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। मुख्य अतिथि विधायक रणधीरनिहार ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि साइकिल चलाना सेहत और पर्यावरण दोनों के लिए बेहतर कदम है। प्रशासनिक अधिकारियों, खेल विभाग के प्रशिक्षकों और बड़ी संख्या में युवाओं ने इसमें भाग लिया।

कागजों में सिमटा खेल कैलेंडर: दो साल से प्रतियोगिताओं के इंतजार में खिलाड़ी
हिसार टाइम्स – खेल विभाग द्वारा हर साल खेल कैलेंडर जारी किया जाता है, लेकिन हिसार में पिछले दो वर्षों से कई प्रमुख राज्य व जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित नहीं हो सकी हैं। 20 जुलाई से 23 जुलाई तक प्रस्तावित हरियाणा स्टेट खेल महाकुंभ और 29 अगस्त को ‘खेलो हरियाणा’ के मुकाबले तय समय पर आयोजित नहीं हो सके। जिला खेल अधिकारी (DSO) नरेश कुमार ने बताया कि खेल मुख्यालय से अभी तक दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं, निर्देश मिलते ही प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।

चौथी जिला स्तरीय गतका चैंपियनशिप: 60 खिलाड़ियों ने दिखाया जौहर
हिसार टाइम्स – आर्य नगर स्थित आर्य भट्ट स्कूल में चौथी जिला स्तरीय गतका चैंपियनशिप व ट्रायल का आयोजन हुआ, जिसमें 60 खिलाड़ियों ने अपने आयु वर्ग में हुनर का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि एडवोकेट मुकेश रहे तथा अध्यक्षता रणजीत कौर ने की। चयनित खिलाड़ी 5-6 सितंबर को रतिया (फतेहाबाद) में होने वाली राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में हिसार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का 25वां दिन: निगम टीम और यूनियनों के बीच तीखी नोकझोंक
हिसार टाइम्स – हिसार शहर में 25 दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच रविवार को टकराव की स्थिति देखने को मिली। निगमायुक्त सी. जयाश्रद्धा के आदेश पर जब निगम की टीम मिलगेट क्षेत्र से कचरा उठाने पहुंची, तो हड़ताली कर्मचारी हाथ में फूलमालाएं और पानी की बोतलें लेकर तंज कसते हुए विरोध जताने पहुंचे। सेक्टर 16-17 में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में लगी गाड़ियों के चालकों को यूनियन सदस्य उतारकर साथ ले गए। बाद में एक्सईएन जयवीर डूडी और पुलिस बल की तैनाती के बाद कचरा उठान का काम दोबारा शुरू कराया गया और 10 डंपर कचरा डंपिंग ग्राउंड भिजवाया गया।

सरकारी कॉलोनी में खुली नाली से हादसे का खतरा
हिसार टाइम्स – हिसार के न्यू जवाहर नगर (गवर्नमेंट कॉलोनी क्षेत्र) में रायपुर रोड मैन चौक और जिंदल रोड के पास सड़क किनारे खुली नाली और टूटे कंक्रीट स्लैब राहगीरों व वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नाली में गंदा पानी व कचरा जमा होने से बदबू और मच्छरों की समस्या बढ़ रही है। लोगों ने नगर निगम से तत्काल सफाई करवाकर मजबूत ढक्कन लगवाने की मांग की है।

रोडवेज ई-बस डिपो का निर्माण कार्य डेढ़ माह बाद भी अटका
हिसार टाइम्स – रोडवेज परिसर में नए ई-बस डिपो के भवनों का निर्माण कार्य मुख्यालय के स्पष्ट निर्देशों के डेढ़ महीने बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में खामियों की शिकायत के बाद काम रोक दिया गया था। पर्याप्त स्थान न होने से एक ही कमरे में दो-दो कार्यालय चलाने पड़ रहे हैं, जिससे कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। रोडवेज जीएम राहुल मित्तल के अनुसार पेंडिंग भवनों की जांच कराकर काम जल्द दोबारा शुरू करवाया जाएगा।

विदेश भेजने व लाइसेंस बनवाने के नाम पर ठगी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
हिसार टाइम्स – हिसार आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने विदेश भेजने, आपराधिक मामलों में राहत दिलाने और शस्त्र लाइसेंस बनवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी राहुल उर्फ रोहित बंसल को गिरफ्तार किया है। अदालत ने आरोपी को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपी ने शिकायतकर्ता बलवंत के परिवार से अलग-अलग बहाने से भारी रकम ऐंठी थी।

अतिरिक्त निगम आयुक्त (AMC) के आवास पर फेंका गया कचरा, नकाबपोश सीसीटीवी में कैद
हिसार टाइम्स – बरवाला चुंगी क्षेत्र स्थित अतिरिक्त निगम आयुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा के सरकारी आवास के बाहर देर रात चार नकाबपोश बाइक सवारों ने पॉलिथीन में भरा कचरा फेंक दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर नकाबपोशों की तलाश शुरू कर दी है तथा एएमसी आवास पर सशस्त्र पुलिस बल तैनात किया गया है।

GJU के नवनियुक्त कुलपति प्रो. विजय कुमार ने संभाला कार्यभार; दिया ‘5C’ और ‘5D’ का मंत्र
हिसार टाइम्स – गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJU) हिसार के नवनियुक्त कुलगुरु प्रो. विजय कुमार ने आधिकारिक तौर पर पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने विश्वविद्यालय के अध्यापकों व कर्मचारियों को 5C (चेतना, चरित्र आदि) और 5D के सिद्धांतों के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच और गुणवत्तापूर्ण शोध से संस्थान को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा।

जीजेयू का शोध: कॉरपोरेट सेक्टर में असभ्य व्यवहार से बढ़ रहा है प्रोफेशनल्स का ‘मौन’
हिसार टाइम्स – हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस (GJU) की शोधकर्ता पुर्वासी ठाकुर ने प्रो. दलबीर सिंह के निर्देशन में हरियाणा-एनसीआर के IT, बैंकिंग और सर्विस सेक्टर के 700 कर्मचारियों पर शोध किया। शोध में खुलासा हुआ कि कार्यस्थल पर लगातार उपेक्षा, अशिष्ट भाषा व सुझावों को दरकिनार किए जाने से कर्मचारी ‘एम्प्लॉई साइलेंस’ (मौन) का शिकार हो रहे हैं, जिससे उनकी कार्य संतुष्टि घट रही है और जॉब छोड़ने की प्रवृत्ति बढ़ रही है।

उच्च शिक्षा का हाल: जिले के 14 सरकारी व एडिड कॉलेजों में से 8 में नियमित प्रिंसिपल नहीं
हिसार टाइम्स – हिसार और हांसी जिले के 14 डिग्री कॉलेजों में नियमित प्राचार्यों एवं शिक्षकों की भारी कमी बनी हुई है। 8 कॉलेजों का कार्यभार पड़ोसी कॉलेजों के प्रिंसिपलों या कार्यकारी प्रभारियों के पास है। 5 कॉलेज ऐसे हैं जहां नियमित शिक्षकों की संख्या 10 से भी कम है। शिक्षाविद् प्रो. सुरेंद्र सिंगला के अनुसार नियमित प्रिंसिपल और स्थायी फैकल्टी न होने से प्रशासनिक फैसले अटकते हैं और विद्यार्थियों का पठन-पाठन प्रभावित होता है।

महिला वार्डों में पुरुष अटेंडेंट का प्रवेश प्रतिबंधित, एक मरीज के साथ केवल एक अटेंडेंट की अनुमति
हिसार टाइम्स – सरकारी अस्पतालों में दाखिल महिला मरीजों की निजता, गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग (DG Health) ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। मदर चाइल्ड अस्पताल (MCH) और प्रसूति वार्डों में पुरुष अटेंडेंट और पुरुष स्टाफ के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। इसके अलावा मरीज के पास एक समय में केवल एक ही अटेंडेंट को ठहरने की इजाजत दी जाएगी, ताकि चोरी, मारपीट की घटनाओं व संक्रमण के खतरे को रोका जा सके।

72 वर्षीय भागो देवी ने खुद अनपढ़ रहकर लाइब्रेरी निर्माण के लिए दिए 4 लाख रुपये
हिसार टाइम्स – कौशिक नगर की रहने वाली 72 वर्षीय भागो देवी ने जीवन भर खेतों में मेहनत की और खुद पढ़ाई नहीं कर सकीं, लेकिन उन्होंने आने वाली पीढ़ी को शिक्षित बनाने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर परिसर में बच्चों के लिए बनने वाली लाइब्रेरी के लिए अपने बेटों के सहयोग से 4 लाख रुपये दान किए हैं। उनका मानना है कि शिक्षा हर बच्चे और खासकर लड़कियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अनिवार्य है।

भाजपा सरकार किसानों को फसल का उचित मूल्य नहीं दे रही: विधायक नरेश सेलवाल
हिसार टाइम्स – उकलाना से कांग्रेस विधायक नरेश सेलवाल ने प्रदेश सरकार पर किसानों के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार बाजरे की खरीद 2900 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी पर करने का दावा करती है, जबकि मंडियों में किसानों का बाजरा महज 2000 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जा रहा है।

सिवानी तहसील को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर 3 सितंबर को बैठक
हिसार टाइम्स – अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश सचिव दयानंद पूनिया ने मांग की है कि बारिश की कमी से जूझ रही सिवानी तहसील को सरकार तुरंत सूखाग्रस्त घोषित करे। उन्होंने प्रभावित किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने और नहरों में पूरा पानी छोड़ने की मांग की है। इसके लिए 3 सितंबर को एसडीएम कार्यालय पर किसानों की बैठक बुलाई गई है।

मौसम अपडेट: लगातार चौथे दिन प्रदेश में सबसे गर्म रहा हिसार
हिसार टाइम्स – हिसार शहर का अधिकतम तापमान 38.8°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 3°C अधिक है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राजस्थान पर बने प्रतिचक्रवात के कारण मानसूनी हवाएं पूर्व की ओर खिसक गई हैं। हालांकि, 2 सितंबर की रात से 6 सितंबर के बीच नया मौसमी सिस्टम सक्रिय होने से बारिश की उम्मीद है।


◾PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान; बोले- ये 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान
◾अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की बात आज पूरी दुनिया ध्यान से सुनती है : राजनाथ…

◾उज्बेकिस्तान से मिलेगा यूरेनियम, चलेगा भारत का UPI; 11 ऐतिहासिक समझौते
◾Explainer:ट्रंप के टैरिफ की मोदी ने निकाली काट, बदली विदेश नीति;US के अखबार ने भी की तारीफ
◾ उत्तराखंड में राहुल गांधी के खिलाफ FIR:शुद्धीकरण विवाद में SC/ST एक्ट की धाराएं लगीं; श्री राम सेना बोली- दलितों का अपमान किया

◾नेपाल बाढ़, लोगों को 7:30 बजे खतरे का पता चला:अलर्ट डेढ़ घंटे बाद आया; आरोप- चीन ने नहीं चेताया, वरना सैकड़ों जानें बच जातीं
◾कॉकरोच पार्टी बोली- सरकार अधूरे वादे करके बच नहीं सकती:तीन मांगे अभी अधूरी; 5 सितंबर को CJP का दिल्ली में फिर मार्च
◾मेसी इवेंट के 33 हजार दर्शकों का पैसा लौटेगा:बंगाल CM बोले- स्पोर्ट्स बजट से होगा रिफंड; VIP कल्चर पर उठे थे सवाल
◾न्यूयॉर्क में भागवत के कार्यक्रम से पहले तिरंगे का अपमान:रिजिजू बोले- RSS या भाजपा की आलोचना करने की आजादी लेकिन देश का अपमान महंगा पड़ेगा

◾CJI बोले-गंभीर मामलों में न्यायपालिका संसद का इंतजार नहीं करती:डिजिटल अरेस्ट पर खुद संज्ञान लिया; केंद्र को कठोर कानून बनाने के लिए कहा
◾मोदी बोले- युवा नशा मुक्ति थीम पर कंटेंट बनाएं:इस बार 8 करोड़ तिरंगा सेल्फी अपलोड की गईं; देश में एवाकाडो की मांग बढ़ी
◾अमेरिकी हमले के बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई, जॉर्डन में US सैन्य बलों को बनाया निशाना

◾भारत-उज्बेकिस्तान अब समग्र रणनीतिक साझेदार, पांच अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य: मोदी
◾चीन-पाक की बढ़ेगी टेंशन, रूस ने भारत को दिया ऑफर, 5 और ‘सुदर्शन’ देने को तैयार
◾दूसरी दुनिया पर NASA की नजर, 16 लाख KM दूर भेजा टेलीस्कोप; खुलेगा सबसे बड़ा राज

◾ईरान पर फिर हमले करेगा इजरायल? पीस डील के बीच नेतन्याहू बना रहे खूंखार प्लान
◾इंजीनियरिंग व पॉलीटेक्निक कॉलेजों में इलेक्ट्रिक वाहन और सोलर तकनीशियन कोर्स, छात्रों को मिलेगा सीधा रोजगार
◾अंकित बालियान हत्याकांड: लारेंस बिश्नोई नेटवर्क के शूटरों की देश छोड़ने की आशंका, एयरपोर्ट के सीसीटीवी खंगाल रही STF

◾नेपाल बाढ़ की भयावह तस्वीर: अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार, भूख-प्यास से बेहाल लोग; ग्राउंड रिपोर्ट
◾नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से 200 अरब रुपये का नुकसान, बुनियादी ढांचा तबाह
◾महिला एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रनों से हराया, शेफाली के बाद नंदिनी और दीप्ति ने बिखेरा जलवा
===================================

====================================




































Comments are closed.