फरवरी-मार्च बेंड बाजा बारात के नाम
हिसार शहर में शादियों का सीजन पूरे उफान पर है हलवाई से लेकर कैटरिंग वाले तक,फूल वाले से लेकर टेंट वाले तक सभी व्यस्त है फरवरी-मार्च माह में इस बार खूब शहनाई बजेगी। धर्मशालाओं से लेकर होटलों की बुकिंग फुल हो चुकी हैं। वहीं, शादी समारोह में शामिल होने के लिए लोग ट्रेनों में बुकिंग करवा रहे हैं। फरवरी माह में 10 शादियों के शुभ मुहूर्त बताए गए हैं। ऐसे में लोग खरीदारी में जुटे हैं।

उधर, गोरखधाम एक्सप्रेस में भी पूरे महीने तक स्लीपर वेटिंग में चल रही हैं। इस माह 4 फरवरी, 7 फरवरी, 13 से 15 फरवरी, 18 से 20 फरवरी, 21 फरवरी और 25 फरवरी को शादियों के शुभ मुहूर्त हैं।मार्च माह में 5 से 7, 11 मार्च से 12 मार्च तक काफी शादियां हैं। हालांकि लोग छुट्टी को देखते हुए शनिवार और रविवार को शादी करने को प्राथमिकता देते हैं। वहीं हिसार में छोटे-बड़े मिलाकर 50 से ज्यादा बैंक्वेट हॉल हैं। शादियों के सीजन को देखते हुए इन बैंक्वेट हॉल में दो से तीन महीने पहले ही बुकिंग की जा चुकी हैं। उधर, अयोध्या जाने के लिए भी लोग गोरखधाम एक्सप्रेस में दिल्ली से बुकिंग करवा रहे हैं।


हिसार की अन्य खबरे
