
नोट – हिसार जिले में नौकरी संबंधित सूचनाओं के लिए नीचे देखें हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासीफाइड !

हिसार टाइम्स – हिसार-राजगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव गैंडावास के पास वीरवार दोपहर सड़क किनारे खड़ी एक टूरिस्ट बस के पीछे तेज रफ्तार कार घुस गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार 32 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी, साले, साली और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद हिसार के निजी अस्पताल में रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार बस से उतरकर सवारियां पेड़ों के नीचे बैठकर खाना खा रही थी। इसी दौरान पीछे से आई कार बस में जा घुसी। हादसे में जींद जिले के डूमरखां निवासी मनु (32) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार उसके साला अनूप, साली, पत्नी व दो बच्चे घायल हो गए। सिवानी के सामान्य अस्पताल के एसएमओ डॉ. हरेंद्र पानू ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक इलाज देने के बाद रेफर किया गया है।

मनु परिवार के साथ किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। उनकी पत्नी और साले का परिवार हिसार जिले के कापड़ो गांव का रहने वाला है। थाना प्रभारी अमरदीप सिंह ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार की रफ्तार तेज थी।












▪️राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न… राम मंदिर में विराजमान हुए राजा राम, गूंजे जय श्रीराम के नारे
▪️दसॉल्ट और टाटा ग्रुप ने मिलाया हाथ, अब भारतीय धरती पर तैयार होगी राफेल फाइटर जेट की बॉडी
▪️ट्रंप-मस्क टकराव गहराया, Tesla के शेयर 13% गिरे, सब्सिडी खत्म करने की धमकी

▪️’मेरे बिना ट्रंप चुनाव हार जाते’, एलन मस्क का US राष्ट्रपति पर पलटवार
▪️पुतिन की सख्ती के सामने हार गए ट्रंप? बोले- यूक्रेन, रूस को कुछ समय तक लड़ने देना बेहतर होगा
▪️RCB मैच के भगदड़ मामले में बेंगलुरु के शीर्ष पुलिस अधिकारी समेत कई अधिकारी सस्पेंड

▪️बेंगलुरु भगदड़ मामले में बड़ा एक्शन! RCB, इवेंट ऑर्गनाइजर्स और KCA के खिलाफ एफआईआर दर्ज
▪️Operation Sindoor: शशि थरूर बोले-भारत ने आतंक पर हमला किया, पाकिस्तान ने निर्दोषों को निशाना बनाया
▪️अवैध प्रवासियों की अमेरिका में सबसे बड़ी गिरफ्तारी: एक दिन में 2200 से अधिक को ट्रंप प्रशासन ने किया अरेस्ट, मचा हड़कंप

▪️निकायों में घटिया निर्माण पर इंजीनियरों से भी होगी 50 प्रतिशत वसूली, नहीं बचेंगे ठेकेदार भी
▪️दिल्ली में बकरीद को लेकर सरकार ने जारी की एडवाइजरी, प्रतिबंधित पशुओं और ऊंट की कुर्बानी पर लगी रोक
▪️इज़रायल का बेरूत पर हवाई हमला, हिज़्बुल्ला के ड्रोन उत्पादन केंद्र को बनाया निशाना

▪️पंजाब के जसबीर के मोबाइल में 150 पाकिस्तानी नंबर मिले:अफसरों-ISI एजेंटों के हो सकते हैं; यूट्यूबर ज्योति के साथ फोटो से रडार पर आया
▪️मोदी ने PM आवास में सिंदूर का पौधा लगाया:गुजरात दौरे पर 1971 के भारत-PAK युद्ध की वीरांगनाओं ने दिया था
▪️1 करोड़ का इनामी नक्सली सुधाकर मारा गया:बीजापुर में एनकाउंटर; तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में वांटेड था

▪️ऑपरेशन ब्लू स्टार बरसी, अमृतसर में उठी खालिस्तान की मांग:दल खालसा का रोष मार्च, आज बंद रहेगा जिला; GNDU ने परीक्षाएं की स्थगित
▪️Chenab Railway Bridge: चिनाब रेलवे ब्रिज, एफिल टॉवर से ऊंचा, इंजीनियरिंग का अनोखा नमूना, पीएम मोदी करेंगे आज उद्घाटन
▪️TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने रचाई दूसरी शादी, 65 साल के पिनाकी मिश्रा बने जीवनसाथी

▪️पटौदी ट्रॉफी नहीं अब तेंदुलकर-एंडरसन होगा भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का नाम
=====================================

=====================================





