
नोट – हिसार जिले में नौकरी संबंधित सूचनाओं, मुख्य समाचारों के लिए नीचे कॉलम पढ़े !
————————————————————————–
हिसार टाइम्स – हिसार जिले के हांसी में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हिसार-दिल्ली रोड स्थित रामायण टोल प्लाजा के पास एक चलती प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई। बस में उस समय करीब 40 यात्री सवार थे, लेकिन ड्राइवर की सतर्कता और सूझबूझ से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।


जानकारी के मुताबिक, जैसे ही बस से धुआं निकलता दिखाई दिया, ड्राइवर ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और यात्रियों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में बस पूरी तरह धुएं की चपेट में आ गई।
सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड और डायल 112 की टीम पहुंच गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

बस हिसार से हांसी की ओर जा रही थी। सौभाग्य से किसी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रशंसा योग्य है बस ड्राइवर की सूझबूझ, जिसने समय रहते निर्णय लेकर 40 से ज्यादा यात्रियों की जान बचा ली।

▪️ज्योति मल्होत्रा से केरल सरकार का निकला कनेक्शन, सरकारी पैसे से घूमने गई थी मुन्नार और कोच्चि; RTI से हुए कई खुलासे
हरियाणा के हिसार मे रहने वाली व्लॉगर ज्योति मल्होत्रा जिन पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है कुछ समय पहले केरल सरकार द्वारा पर्यटन प्रचार के लिए आमंत्रित की गई थीं। एक RTI से पता चला है कि केरल की यात्रा का पूरा खर्च राज्य सरकार ने उठाया था। ज्योति ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ केरल पर्यटन विभाग के कैंपेन में भाग लिया था।

इधर, जासूसी मामले में ज्योति की सोमवार (7 जुलाई) को छठी बार कोर्ट में पेशी हुई। इसके बाद ज्योति को फिर से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की तरफ से चलाए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ज्योति को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
▪️राहुल गांधी की तस्वीर का गलत इस्तेमाल करके Fake वीडियो बनाने के खिलाफ FIR दर्ज करा दी गई है
▪️रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

▪️कुरुक्षेत्र:-पुलिस स्टेशन के बाहर सब-इंस्पेक्टर (SI) के साथ हुए थप्पड़ कांड के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है।
▪️एनपीके खाद में रबड़ के दाने मिलने की शिकायत पर सीएम फ्लाइंग की बड़ी कार्रवाई, दुकान और फैक्ट्री पर मारा छापा किसान द्वारा वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई टीम, रिकॉर्ड और सैंपल की गहनता से जांच, कई खामियां मिली

▪️जींद गैंगवॉर की आशंका करीब 15 राउंड फायरिंग,मृतक पर हत्या, फिरौती, अपहरण समेत 12 केस दर्ज थे ! बाइक सवार 2 युवकों को गोलियों से भूना, 1 की मौत, दूसरा गम्भीर मृतक राजपुरा भैंण निवासी ऋषि लोहान, घायल उसी गांव निवासी मनीष जींद जिले में रोहतक की तरफ से एंट्री कर रहे थे बाइक सवार, 15 राउंड से ज्यादा फायरिंग घायल पीजीआई रोहतक रेफर, गैंगवार की आशंका मृतक पर हत्या, फिरौती, अपहरण समेत 12 केस थे दर्ज



▪️’धर्म के नाम पर धंधा!’ हर जाति की लड़की की तय थी कीमत, छांगुर ‘बाबा’ करता था जबरन धर्मांतरण; विदेशी कनेक्शन बेनकाब
▪️एलन मस्क ने किया नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान, बोले- वापस दिलाएंगे लोगों की आजादी
▪️पहलगाम आतंकी हमला भारत नहीं, पूरी मानवता पर आघात; ब्रिक्स समिट में PM मोदी
▪️बिलावल ने बेइज्जती की… हाफिज-मसूद को भारत सौंपने वाले बयान पर भड़का सईद का बेटा

▪️Bihar Firing: ताजिया जुलूस के दौरान बिहार के 4 जिलों में हिंसा, फायरिंग हुई, पत्थर फेंके गए, छावनी में तब्दील हुआ इलाका
▪️’दोहरे मापदंडों का शिकार है ग्लोबल साउथ, इसके बगैर दुनिया बिना नेटवर्क का फोन’, BRICS में बोले पीएम मोदी
▪️सीतारमण ने रूस, चीन के वित्त मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की
▪️’छत्रपति संभाजी महाराज ने 16 भाषाएं सीखी थीं’, शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने ठाकरे भाइयों पर बोला हमला

▪️Texas Floods: अमेरिका में बाढ़ का कहर, टेक्सास में 80 लोगों की मौत और 11 लड़कियां लापता; राहत-बचाव कार्य जारी
▪️Cheat Arrested : 750 करोड़ ठगने वाला सीए दिल्ली हवाईअड्डे से गिरफ्तार, थाईलैंड भागने वाला था शातिर
▪️अमरनाथ यात्रा-4 दिन में 50 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए:बारिश के बीच 5वां जत्था जम्मू से रवाना; 3.5 लाख यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन किया
▪️हिमाचल में 2 जगह फिर बादल फटा:उफान पर स्वां नदी, घरों में घुसा पानी, गाड़ी का शो-रूम जलमग्न, बड़सर में महिला बही

▪️’मैं यूपी से हूं, लेकिन खून महाराष्ट्र के लिए बहाया’, भाषा विवाद में 26/11 के हीरो एक्स कमांडो का राज ठाकरे को करारा जवाब
▪️भारत में रॉयटर्स, टीआरटी वर्ल्ड और ग्लोबल टाइम्स के एक्स हैंडल ब्लॉक किए गए
▪️दलाई लामा ने भारी भीड़ के सामने मनाया अपना 90वां जन्मदिन, वैश्विक नेताओं ने दीं शुभकामनाएं
▪️बिहार में मेरे प्रवेश को रोकने की साजिश हो रही है, लेकिन मैं विधानसभा चुनाव लड़ूंगा: चिराग पासवान

▪️बिहार में वोटिंग लिस्ट पर ‘बवाल’, चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा
▪️धार्मिक ग्रंथों का अपमान करने पर मिलेगी मौत की सजा! बिल लाने की तैयारी में पंजाब सरकार
▪️बर्मिंघम टेस्ट : भारत ने इंग्लैंड को 336 रन से हराया, आकाश दीप ने झटके 6 विकेट






=====================================

=====================================












