▪️CA फाउंडेशन मई 2025 परीक्षा में प्राप्त की ऑल इंडिया रैंक 10 !

हिसार टाइम्स – हिसार के शिक्षा जगत के लिए यह दिन गौरवपूर्ण बन गया जब विशेष अकादमी ऑफ कॉमर्स के प्रतिभावान छात्र मयंक गर्ग ने CA फाउंडेशन मई 2025 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 10 प्राप्त कर शहर और जिले का नाम देशभर में रोशन किया। आज घोषित हुए परिणामों में मयंक ने न केवल ऑल इंडिया स्तर पर टॉप 10 में स्थान पाया, बल्कि हिसार जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

मयंक की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से जहां उनके परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं विशेष अकादमी ऑफ कॉमर्स और पूरे शहर में भी उत्साह और गर्व की लहर है। अकादमी के संस्थापक, शिक्षकों और सहपाठियों ने मयंक को ढेरों बधाइयां दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अकादमी के निदेशक ने कहा, “यह उपलब्धि मयंक की कड़ी मेहनत, अनुशासन और हमारे संस्थान की समर्पित शैक्षणिक प्रणाली का परिणाम है। हमें गर्व है कि हमारे छात्र ने देश भर में हिसार की एक नई पहचान बनाई है।”

मयंक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और विशेष अकादमी के मार्गदर्शन को देते हुए कहा, मैं इस मुकाम तक पहुंचने के लिए दिन-रात मेहनत करता रहा। अकादमी के नियमित टेस्ट, फैकल्टी का सपोर्ट और सकारात्मक माहौल ने मेरी तैयारी को दिशा दी।”

मयंक की यह सफलता न सिर्फ आने वाले CA छात्रों के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह दर्शाती है कि हिसार जैसे शहरों से भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाएं उभर रही हैं, जो पूरे देश में अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं।