नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/

EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

हिसार टाइम्स – हिसार के ऑटो मार्केट में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ दुकान के आगे गलत तरीके से खड़ी बाइक को हटाने के लिए कहने पर दो युवकों ने एक दुकानदार पर हमला कर दिया। पीड़ित सूरज, जो बैटरी की दुकान चलाते हैं, ने बताया कि उनके पिता ने युवकों को बाइक हटाने के लिए टोका था। इसी बहस के बीच एक युवक ने तेजधार हथियार से हमला कर दुकानदार का कान काट दिया। घायल को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

₹54 करोड़ का जीएसटी फ्रॉड: फ्यूचर मेकर के एमडी को मिली अंतरिम जमानत

हिसार टाइम्स – सुप्रीम कोर्ट ने 54 करोड़ रुपये के चर्चित जीएसटी घोटाले के आरोपी और फ्यूचर मेकर कंपनी के एमडी राधेश्याम को बड़ी राहत दी है। अदालत ने आरोपी की पत्नी की सर्जरी के आधार पर उसे अंतरिम जमानत मंजूर की है। हालांकि, कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि राधेश्याम को अपनी कुर्क संपत्तियों और बैंक खातों का पूरा विवरण अतिरिक्त हलफनामे के माध्यम से पेश करना होगा। इस मामले की अगली सुनवाई 18 मई को निर्धारित की गई है।

हिसार में दुखद घटना: ऑटो चालक ने की आत्महत्या

महावीर कॉलोनी के रहने वाले 42 वर्षीय ऑटो चालक हरीश ने सोमवार शाम अपने घर पर फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस जांच के अनुसार, मृतक लंबे समय से अकेले रह रहा था क्योंकि उसकी पत्नी का छह साल पहले निधन हो चुका था और उसकी दोनों बेटियां अपनी दादी के साथ रहती थीं। पड़ोसियों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

उकलाना गोलीकांड: चुनावी रंजिश और साजिश के बीच युवक की मौत से सनसनी

हिसार टाइम्स – हिसार के उकलाना मंडी में सोमवार देर रात हुई फायरिंग की घटना ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। इस मामले में अब SIT (विशेष जांच दल) गठित की गई है, जो पूरे घटनाक्रम की गहन जांच करेगी। इस बीच, भाजपा ने आरोपी प्रदीप सोनी से किनारा कर लिया है। हिसार भाजपा जिलाध्यक्ष आशा खेदड़ ने स्पष्ट किया है कि प्रदीप सोनी पार्टी का सदस्य नहीं है।
गोलीकांड में घायल प्रदीप सोनी, जो फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन है, का दावा है कि उसने दो-तीन दिन पहले ही भाजपा ज्वाइन की थी और उसे राजनीतिक रंजिश के चलते निशाना बनाया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चुनाव के दौरान लाइसेंसी हथियार जमा क्यों नहीं कराए गए। प्रदीप का कहना है कि उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से केवल आत्मरक्षा में फायरिंग की थी।

घटना और पुलिसिया कार्रवाई

उकलाना नगर पालिका चुनाव के बीच सोमवार देर रात दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में गोली लगने से गांव भाना निवासी 25 वर्षीय शुभम की मौत हो गई। वारदात के बाद उकलाना में तनावपूर्ण माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और जांच के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। मृतक शुभम के पिता आत्माराम पुनिया ने बताया कि उनका बेटा 10वीं पास था और करीब एक महीने पहले यह कहकर घर से निकला था कि वह दिल्ली में काम की तलाश करेगा। सोमवार शाम को भी फोन पर शुभम ने अपने पिता को दिल्ली में होने और काम मिल जाने की बात कही थी, लेकिन अगली सुबह उसकी मौत की खबर ने परिवार को झकझोर कर रख दिया। शुभम ने तीन साल पहले लव मैरिज की थी और उसकी पत्नी सोनीपत में कोचिंग ले रही है।

साजिश का आरोप और सुरक्षा अलर्ट

शुभम के दोस्त रोहित ने खुलासा किया कि बजरंग नाम के व्यक्ति का फोन आने के बाद शुभम को ‘बेदी’ नामक युवक की मदद के लिए उकलाना बुलाया गया था, जहां उसे आगे की प्लानिंग बताई गई थी। परिजनों का आरोप है कि शुभम की किसी से कोई रंजिश नहीं थी और उसे सोची-समझी साजिश के तहत ‘बलि का बकरा’ बनाया गया है। आगामी 10 मई को होने वाले नगर पालिका चुनाव और 7 मई को मुख्यमंत्री नायब सैनी के प्रस्तावित दौरे के कारण प्रशासन बेहद सतर्क है। डीसी और एसपी ने खुद उकलाना पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है, जबकि सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके में अलर्ट मोड पर हैं। राजनीतिक उम्मीदवारों ने चुनावी समीकरणों के चलते फिलहाल इस संवेदनशील मामले पर चुप्पी साध रखी है।

हिसार-हांसी की मंडियों में गेहूं आवक का नया रिकॉर्ड

हिसार और हांसी की 22 मंडियों में इस साल गेहूं की आवक ने पिछले चार साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है । अब तक कुल 6.70 लाख मीट्रिक टन (MT) गेहूं मंडियों में पहुंच चुका है, जबकि इस बार का लक्ष्य 5.50 लाख MT निर्धारित किया गया था । बीते साल की तुलना में यह आवक 1.46 लाख MT अधिक है । कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून की अच्छी बारिश और अनुकूल मौसम के कारण सरसों के बजाय किसानों ने गेहूं की बिजाई अधिक की, जिससे उत्पादन बढ़ा है । हालांकि, उठान की रफ्तार सुस्त होने के कारण करीब 2.11 लाख MT गेहूं अभी भी खुले आसमान के नीचे पड़ा है, जिस पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है ।

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में कचरे का अंबार

नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है । सफाई कर्मियों ने न केवल काम बंद रखा, बल्कि डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों को भी रोक दिया और अधिकारियों को दफ्तर में घुसने से मना कर दिया । कर्मचारियों की मांग है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए और न्यूनतम वेतन 30,000 रुपये निर्धारित हो । वहीं, प्रशासन द्वारा अप्रैल माह के वेतन में कटौती की चेतावनी के बाद यूनियन ने नगर निगम कार्यालय पर ताला जड़ने की धमकी दी है ।

शिक्षिका सोनिया मर्डर केस: आरोपी पति अब भी फरार

सेक्टर-13 में शिक्षिका सोनिया आनंद की हत्या के 5 दिन बाद भी पुलिस आरोपी पति सौरभ आनंद को गिरफ्तार नहीं कर पाई है । पुलिस की 6 टीमें दिल्ली से हिसार तक सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं । इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज परिजनों और सामाजिक संगठनों ने बुधवार शाम 6 बजे कैंडल मार्च निकालने का फैसला किया है । डीएसपी ने परिजनों को सांत्वना देते हुए जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है ।

हिसार एयरपोर्ट का मई शेड्यूल जारी: अब हफ्ते में 5 दिन उड़ानें

महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट हिसार से मई माह के लिए नया समर शेड्यूल जारी कर दिया गया है । अब सप्ताह में पांच दिन दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और अयोध्या के लिए हवाई सेवा उपलब्ध होगी । खास बात यह है कि जयपुर के लिए अब एक के बजाय दो दिन फ्लाइट मिलेगी । यह नया शेड्यूल 31 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा, जिससे व्यापारियों और पर्यटकों को काफी सुविधा होगी ।

◾तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस ने TVK को दिया समर्थन

◾ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से किया इंकार, बोली- मुझे धक्का दिया, लातें मारी

◾’अनुपम खेर के बाल आ सकते हैं, पर TMC फिर से नहीं’, बंगाल BJP अध्यक्ष समिक ने कसा तंज

◾बंगाल में सालों से बंद था मां दुर्गा का मंदिर, जीतते ही भाजपा ने खोल दिए दरबार

◾बंगाल में BJP की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन की तैयारी तेज, शपथ ग्रहण 10 मई से पहले संभव

◾अगली भारत-पाक जंग.., ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ से पहले US की खतरनाक भविष्यवाणी

◾भारत के साथ बॉर्डर बवाल खत्म करने को राजी हुआ था चीन

◾भोपाल-इंदौर मेट्रो में ₹7000 में प्री-वेडिंग शूट: फिल्म की शूटिंग, बर्थ-डे सेलिब्रेशन भी कर सकेंगे; 15 दिन पहले करानी होगी बुकिंग

◾असम के 126 विधायकों में से 63 दोबारा जीते: 107 MLA करोड़पति, बदरुद्दीन की संपत्ति ₹226 करोड़; कांग्रेस के 16 विधायकों पर क्रिमिनल केस

◾असम-बंगाल में कांग्रेस के 21 में से 20 विधायक मुस्लिम: AIUDF बोली- कांग्रेस ‘मुस्लिम लीग’ बनी; भाजपा ने किसी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया था

◾बंगाल SIR- हर सीट पर औसतन 30 हजार वोट घटे: भाजपा ने 128 सीटें 30 हजार से कम मार्जिन पर जीतीं

◾एस-400 के 5 नए स्क्वॉड्रन खरीदने की तैयारी: 1 स्क्वॉड्रन में 8 लॉन्चर व हर लॉन्चर में 4 मिसाइल, एक लाख करोड़ रुपए का सौदा

◾जज के फंदे पर लटकते ही पत्नी घर से भागी: बाहर IAS बहन कार लेकर खड़ी थी, ससुर ने पूछा बेटा कहां है? बोली- पता नहीं

◾’भारत भाग्यशाली देश है’, बंगाल में पीएम मोदी की सुनामी देख दंग रह गए ट्रंप!

◾केरलम में तीन सीटें जीतकर भाजपा ने रचा इतिहास, छह सीटों पर दूसरे नंबर पर रही

◾’असम में अवैध घुसपैठ के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी’, भाजपा की शानदार जीत पर बोले सीएम सरमा

◾’8 मई को खुद ही खत्म हो जाएगी सदस्यता’, ममता के इस्तीफा न देने पर बोली बीजेपी

◾’कोई दिलचस्पी नहीं’, दुष्कर्म मामले में आसाराम के बेटे नारायण साई को झटका, सजा निलंबित करने से किया इंकार

◾बंगाल में चुनाव बाद हिंसा : भाजपा के दो और तृणमूल के एक कार्यकर्ता की मौत, कई जगहों पर तोड़फोड़

◾अमित शाह संभालेंगे बंगाल की जिम्मेदारी, असम के पर्यवेक्षक बने जेपी नड्डा, दोनों राज्यों में सरकार बनाने का रास्ता साफ

◾IPL 2026 : CSK ने DC को 8 विकेट से दी मात, संजू सैमसन ने खेली शानदार पारी

===================================

====================================