नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/

EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖


होटल डिजायर में भीषण अग्निकांड: धमाकों से दहला रेड स्क्वेयर मार्केट

हिसार टाइम्स – हिसार के व्यस्त रेड स्क्वेयर मार्केट में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे उस समय चीख-पुकार मच गई जब होटल डिजायर में भीषण आग लग गई । आग लगने का मुख्य कारण किचन में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, जिसने देखते ही देखते पूरी चार मंजिला बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया । आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि होटल के कमरों में लगे 5 एसी कंप्रेशर एक-एक कर धमाकों के साथ फट गए ।

हादसे के समय दमकल कर्मचारी हड़ताल पर थे, जिसके कारण बचाव कार्य में देरी हुई। अंततः रोडवेज चालकों ने मोर्चा संभाला और दमकल की 6 गाड़ियां लेकर पहुंचे । होटल प्रबंधन का आरोप है कि यदि फायर ब्रिगेड 15 मिनट पहले आ जाती, तो नुकसान कम हो सकता था । इस अफरा-तफरी के बीच, बगल की बिल्डिंग के ऑफिस में फंसी एक युवती ने जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल की खिड़की से नीचे छलांग लगा दी, जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया । एक अन्य महिला सिर पर ईंट लगने से घायल हुई है । गनीमत रही कि होटल का स्टाफ समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गया और दमकल टीम ने वहां रखे 5 गैस सिलेंडरों को फटने से पहले सुरक्षित बाहर निकाल लिया ।


सोनिया आनंद मर्डर केस: इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरे शहरवासी

हिसार टाइम्स – हिसार के सेक्टर-13 में कोठी नंबर-260 में हुई शिक्षिका सोनिया आनंद की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं । वारदात के 6 दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी पति सौरभ आनंद फरार है । पुलिस की इस सुस्ती के खिलाफ सोनिया के परिजनों और सामाजिक संगठनों ने शहर में कैंडल मार्च निकालकर रोष प्रकट किया । प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए । डीएसपी किशोरी लाल के नेतृत्व में गठित 6 पुलिस टीमें और तकनीकी सेल लगातार आरोपी के ठिकानों पर दबिश दे रही हैं ।


सड़क हादसे में दो घरों के चिराग बुझे, चार बहनों का इकलौता भाई था पवन

हिसार टाइम्स – गांव जाखोद खेड़ा रोड पर मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दो युवा किसानों, पुनीत (22) और पवन (25) की मौत हो गई । दोनों युवक अपने खेतों में सिंचाई का काम पूरा कर रात करीब 12 बजे पैदल घर लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर इतनी भयानक थी कि पुनीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पवन ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया । पवन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है; वह अपने चार बहनों का इकलौता भाई था और 10 साल पहले पिता की मृत्यु के बाद ट्रैक्टर चलाकर अपनी मां और बहनों का पेट पाल रहा था । आरोपी चालक मौके से गाड़ी सहित फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है ।


कॉलेज एडमिशन 2026: डीएचई पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया शुरू

उच्च शिक्षा विभाग (DHE) ने कॉलेजों में अंडरग्रेजुएट कोर्सेज के लिए दाखिला शेड्यूल जारी कर दिया है । आज, 7 मई से आवेदन पोर्टल खुल गया है, जहां छात्र 31 मई तक फॉर्म भर सकते हैं । चूंकि अभी 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित नहीं हुआ है, इसलिए छात्रों को प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है ।

  • ऑनलाइन वेरिफिकेशन: 9 मई से 6 जून तक
  • पहली मेरिट लिस्ट: 11 जून को जारी होगी
  • फीस जमा करना: 12 से 15 जून छात्रों को अपने फॉर्म में त्रुटि सुधार (Edit) के लिए 7 मई से 1 जून तक का समय दिया गया है ।

जाट कॉलेज की मिसाल: सौर ऊर्जा से बिजली और वेस्ट पानी से सिंचाई

हिसार का जाट कॉलेज पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता का केंद्र बन गया है । कॉलेज परिसर की छतों पर 70 किलोवाट की क्षमता वाला आधुनिक सोलर पावर सिस्टम लगाया गया है, जिससे कॉलेज की दैनिक बिजली जरूरतें पूरी होंगी । अतिरिक्त बिजली को नेट मीटरिंग के माध्यम से सरकारी ग्रिड को भेजा जाएगा, जिससे कॉलेज को क्रेडिट लाभ मिलेगा । इसके अलावा, कॉलेज ने जल संरक्षण के लिए एक विशेष ड्रेनेज और फिल्टर सिस्टम बनाया है । इसके जरिए वाटर कूलर और वॉशरूम से निकलने वाले वेस्ट पानी को साफ कर खेल के मैदानों और बगीचों की सिंचाई में इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे भीषण गर्मी में भी परिसर हरा-भरा बना हुआ है ।


मौसम रिपोर्ट: 10 मई से फिर करवट लेगा मौसम, बारिश के आसार

हिसार में पिछले कुछ दिनों से हो रही छिटपुट बारिश और बादलों की वजह से तापमान सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है । बुधवार को अधिकतम तापमान 35.9°C रहा, जो सामान्य से 5.1 डिग्री कम है । मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 8 मई को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, लेकिन इसका बड़ा असर 10 मई से देखने को मिलेगा । 10 से 12 मई के बीच शहर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और मध्यम बारिश की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का उकलाना दौरा और सुरक्षा अलर्ट

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज गुरुवार को उकलाना क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे । सुरक्षा के मद्देनजर जिलाधीश महेंद्र पाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 लागू कर कार्यक्रम स्थल को ‘रेड जोन’ घोषित कर दिया है । इस आदेश के तहत वीवीआईपी मार्ग और कार्यक्रम स्थल के 75 मीटर के दायरे में वाहन पार्किंग वर्जित है और 2 किलोमीटर के क्षेत्र में हथियार लेकर चलने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है ।


धार्मिक आयोजन: प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा और संकीर्तन

शहर में आज दो प्रमुख धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विकास नगर स्थित श्री कृष्ण कृपा मंदिर में सुबह 10 बजे से हनुमान जी की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न होगा । इसके अतिरिक्त, शाम 6 बजे से खजाचियान बाजार स्थित श्रीकृष्ण बड़ा मंदिर में संकीर्तन का आयोजन किया गया है ।


सोना भाव: स्थानीय बाजार में कीमतों का अपडेट

हिसार के स्थानीय बाजार में सोने की कीमतों में स्थिरता और मामूली बदलाव देखा गया है । 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,52,000 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है । वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,40,000 प्रति 10 ग्राम रही । इन कीमतों पर जीएसटी (GST) अतिरिक्त देय होगा ।


खेती-किसानी: बासमती धान के नए उन्नत बीज

किसानों के लिए मुनाफे का वादा लेकर बासमती धान के नए उपचारित बीज बाजार में उपलब्ध हैं । ‘शक्ति वर्धक हाइब्रिड सीड्स’ द्वारा अमेरिकन सूक्ष्म कवच तकनीक से उपचारित कोकिला-11, कोकिला-22 और PS कोकिला-33 जैसी किस्में पेश की गई हैं । ये किस्में 100 से 113 दिनों में तैयार हो जाती हैं और अधिक कल्ले निकलने के कारण बेहतर पैदावार सुनिश्चित करती हैं ।


◾ममता बनर्जी को हराने वाले BJP उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या

◾प.बंगाल-असम चुनाव में भाजपा की जीत से डरा बांग्लादेश, कहा-अवैध प्रवासियों की जबरन वापसी का खतरा

◾ईरान के सामने दो विकल्प-शांति या तबाहीः ट्रंप बोले-डील करो या और खतरनाक बमबारी को रहो तैयार

◾पंजाब ब्लास्ट पर राघव चड्ढा ने CM मान को घेरा, बोले—“ISI को क्लीन चिट क्यों?”

◾सुवेंदु के PA चंद्रनाथ की हत्‍या का मिला सुराग, पाक से जुड़ते दिख रहे कनेक्‍शन

◾​बंगाल हार के बाद अखिलेश ने आई-पैक से कॉन्ट्रैक्ट तोड़ा:कहा- मेरे पास पैसे नहीं; ममता का चुनावी कैंपेन इसी कंपनी ने संभाला था

◾UP- ब्लास्ट की साजिश रच रहे 2 संदिग्ध आतंकी अरेस्ट:जिस पाकिस्तानी गैंगस्टर के संपर्क में, उसने कल पंजाब में हुए ब्लास्ट की जिम्मेदारी ली थी

◾आर्मी कैंप-BSF हेडक्वार्टर के बाहर IED ब्लास्ट के VIDEO:पंजाब DGP बोले- PAK का हाथ, ऑपरेशन सिंदूर से कनेक्शन; CM बोले- BJP ने कराए

◾यूपी समेत 9 राज्यों में बारिश:बिहार में ओले गिरे, बिजली गिरने से 2 की मौत; राजस्थान के जयपुर में सड़कों पर पानी का छिड़काव

◾​​ममता बनर्जी ने बुलाई बैठक और ‘गायब’ हो गए 10 विधायक, TMC के 70 MLA ही पहुंचे

◾​​​इस्तीफा नहीं दूंगी, चाहे राष्ट्रपति शासन लगा दो, हार के बाद ममता बनर्जी का रौद्र रूप, कहा- सुप्रीम कोर्ट से इंटरनेशनल कोर्ट तक जायेगी TMC

◾​​जिस IAS अफसर के लिए PM मोदी से टकरा गईं थीं ममता, TMC के हारते इस्तीफा दे चल दिए

◾शपथ ग्रहण के लिए सज-धज कर तैयार पटना का गांधी मैदान, जर्मन तकनीक वाला वाटरप्रूफ पंडाल

◾विजय ने 112 MLAs के समर्थन वाला सौंपा लेटर, राज्यपाल बोले- 118 विधायकों के साथ दोबारा आइये

◾संदेशखाली में खूनी खेल, पुलिस और जवानों पर फायरिंग, थाना प्रभारी समेत 5 जख्मी, भारी मात्रा में बम-बारूद बरामद

◾बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले पटना में होगा PM मोदी का भव्य रोड शो, सम्राट के साथ कई दिग्गज होंगे शामिल

◾अमेरिका में चीन से आई ‘साइलेंट किलर चींटी’ का खतरा बढ़ा, 20 राज्यों में अलर्ट

◾हालात चाहे जो भी हों AIADMK नहीं करेगी TVK का समर्थन: मुनुसामी

◾केंद्र ने ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रगान के बराबर दर्जा, बाधा डालने को दंडनीय बनाने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी

◾रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर पर: डॉलर के मुकाबले 25 पैसे मजबूत, कच्चे तेल की गिरती कीमतों से मिला सपोर्ट

◾IPL 2026 : हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 33 रन से हराया, कॉनली की शतकीय पारी बेकार

====================================

===================================