नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
खिलाड़ियों का अनोखा विरोध: मेयर आवास के बाहर फेंका गोबर और कचरा

हिसार टाइम्स – हिसार के महावीर स्टेडियम (महावीर हरसूख पुरी स्टेडियम)की दुर्दशा को लेकर खिलाड़ियों का धैर्य जवाब दे गया। खिलाड़ियों का आरोप है कि वे पिछले 20 दिनों से स्टेडियम में व्याप्त गंदगी, पानी की कमी, टॉयलेट और रनिंग ट्रैक की समस्याओं को लेकर मेयर के पीए और स्थानीय पार्षद को शिकायत कर रहे थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई । विरोध जताने के लिए खिलाड़ियों ने मेयर प्रवीण पोपली के सरकारी आवास के बाहर गोबर और कचरा फेंक दिया और दीवारों पर सफाई की मांग वाले पोस्टर लगा दिए हालांकि, मेयर ने इस घटना पर अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि उन्हें किसी ने सीधे समस्या नहीं बताई और खिलाड़ियों को किसी के द्वारा उकसाया गया है ।

होटल अग्निकांड,जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूदी नेहा, रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट

हिसार टाइम्स – रेड स्क्वेयर मार्केट में स्थित एक होटल में लगी भीषण आग के दौरान एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। पास की बिल्डिंग में ‘डायरेक्ट सेलिंग एजेंट’ (DSA) के ऑफिस में कार्यरत युवती नेहा आग और धुएं के बीच फंस गई थी । नेहा ने बताया कि दोपहर 4 बजे टी-ब्रेक के कारण बाकी कर्मचारी नीचे गए थे और वह अकेली थी । जब काला धुआं ऑफिस में भर गया और बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं दिखा, तो वह खिड़की की ओर बढ़ी । नीचे खड़े लोगों ने साहस बंधाते हुए कंबल फैलाया और उसे कूदने के लिए कहा नेहा ने जान बचाने के लिए छलांग तो लगा दी, लेकिन कंक्रीट पर गिरने से उसकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है । वर्तमान में वह एक निजी अस्पताल में भर्ती है, जहाँ डॉक्टरों ने उसे कम से कम छह महीने के बेड रेस्ट की सलाह दी है । नेहा के पिता और भाई डीसीएम मिल में काम करते हैं और भाई की हालिया शादी के कारण परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, जिसके चलते उन्होंने मदद की अपील की है ।

स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुली: हिसार के 9 स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर नहीं, मरीजों का इलाज ‘राम भरोसे’
हिसार टाइम्स – शहर की करीब 4 लाख की आबादी के लिए स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि शहर के 3 अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर्स और 6 आयुष्मान आरोग्यं मंदिर सेंटर्स में डॉक्टरों की भारी कमी है पटेल नगर स्थित अर्बन हेल्थ सेंटर में डॉक्टर का केबिन खाली पाया गया, जहाँ फार्मासिस्ट ही मरीजों को साधारण दवाइयां दे रहे थे सेक्टर 1-4 के सेंटर में भी चिकित्सा अधिकारियों के पद खाली हैं और वहां का प्रभार एक डेंटल सर्जन संभाल रहे हैं । कई केंद्रों पर ताले लटके मिले या फिर नर्सिंग ऑफिसर ही सामान्य डिलीवरी और प्राथमिक उपचार कर रहे हैं । मुख्य चिकित्सा अधिकारी सपना गहलावत ने बताया कि एनएचएम के तहत रुकी हुई भर्ती प्रक्रिया के कारण यह समस्या है, हालांकि अब 13 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया मुख्यालय स्तर पर चल रही है ।

सफाई कर्मियों की हड़ताल: 11 मई तक शहर में नहीं उठेगा कचरा, सड़कों पर गंदगी का अंबार

हिसार टाइम्स – नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही और अब इसे 11 मई तक बढ़ा दिया गया है कर्मचारी वेतन न मिलने और अपनी मांगों के पूरा न होने से इतने आक्रोशित थे कि उन्होंने नगर निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया, जिससे वरिष्ठ अधिकारियों को कैंप ऑफिस से काम करना पड़ा । इस हड़ताल के कारण शहर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन और सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है । हिसार की मुख्य सड़कों और गलियों में कूड़े के ऊंचे ढेर लग गए हैं, जिनसे उठने वाली भीषण दुर्गंध ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है और महामारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है । कर्मचारियों की प्रमुख मांग कच्चे कर्मियों को पक्का करना और न्यूनतम वेतन ₹30,000 करना है ।

मर्डर केस का खुलासा: मात्र ₹300 के लेनदेन के विवाद में दोस्त ने ली दोस्त की जान
हिसार टाइम्स – आदमपुर रेलवे स्टेशन के पास हुई प्रदीप नामक व्यक्ति की हत्या के मामले को रेलवे पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है पुलिस जांच में सामने आया कि प्रदीप की हत्या उसके ही दोस्त भजनलाल ने की थी । घटना वाली रात दोनों ने एक साथ बैठकर शराब पी थी, जिसके बाद पुराने ₹300 के लेनदेन को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई विवाद बढ़ने पर भजनलाल ने पास पड़ी एक ईंट उठाकर प्रदीप के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है ।

उच्च शिक्षा आवेदन: कॉलेजों में पोर्टल तो खुला, लेकिन पहले दिन नहीं हुई एक भी एंट्री
हरियाणा के कॉलेजों में स्नातक (UG) कक्षाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 7 मई से शुरू हो गई है, जो 31 मई तक चलेगी । हालांकि, पंजीकरण के पहले दिन हिसार के किसी भी प्रमुख कॉलेज जैसे जाट कॉलेज, डीएन कॉलेज या राजकीय महिला कॉलेज में एक भी छात्र ने आवेदन नहीं किया इसका मुख्य कारण 12वीं कक्षा के बोर्ड परिणामों (HBSE और CBSE) का अभी तक घोषित न होना है । कॉलेजों ने छात्रों की सहायता के लिए विशेष कंप्यूटर सेल बनाए हैं ताकि परिणाम आने के बाद वे निःशुल्क आवेदन कर सकें । विभाग ने 11 जून को पहली मेरिट लिस्ट जारी करने का कार्यक्रम तय किया है

मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान से आने वाली गर्म हवाएं बढ़ाएंगी तपिश, पारा 42°C पार संभव
हिसार और आसपास के क्षेत्रों में एक बार फिर भीषण गर्मी का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है विशेष रूप से राजस्थान की सीमा से सटे जिलों में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के आसार हैं । हालांकि, 10 और 11 मई को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और अरब सागर में हलचल के कारण नमी बढ़ने की संभावना है । इसके प्रभाव से 11 से 13 मई के बीच तेज आंधी और हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तपती गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है ।






◾ऑपरेशन सिंदूर ने संदेश दिया कि कोई आतंकी ठिकाना सुरक्षित नहीं है : भारतीय सेना
◾भारत का पाकिस्तान को दो टूक संदेशः पहले आतंकवाद छोड़ों फिर बहाल होगी ‘सिंधु जल संधि

◾अब Visa खत्म होने के बाद भी Canada में रह पाएंगे पंजाबी, New Rules हुए लागू
◾Aman Arora के नाम की चर्चा होने के बाद मजीठिया बोले-कथित घोटाले का मास्टरमाइंड कौन? AAP लीडरशिप दे जवाब

◾ममता से मिलने बंगाल पहुंचे o:शॉल ओढ़ाकर बोले- दीदी आप लड़ी हैं, हारी नहीं; भाजपा ने चुनाव लूटा
◾सुवेंदु के पीए को जब गोली लगी,वे कॉल पर थे:भाजपा विधायक बोले- मैंने करहाने की आवाज सुनी, दोबारा कॉल किया तो नहीं उठा

◾बंगाल गवर्नर ने विधानसभा भंग की:तमिलनाडु में राज्यपाल ने विजय से 118 विधायकों का समर्थन दिखाने को कहा; AIADMK के 28 विधायक पुडुचेरी शिफ्ट
◾ट्रंप को फिर लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने 10% टैरिफ को बताया अवैध; लौटाने होंगे पैसे

◾TVK से गठबंधन की कोशिशों से INDIA गठबंधन में खटास, DMK का कांग्रेस पर निशाना
◾’ईरान पर की गई जवाबी कार्रवाई सिर्फ लव टैप’, अमेरिकी हमलों पर बोले ट्रंप

◾मुंबई तरबूज-बिरयानी मिस्ट्री: फूड पॉइजनिंग नहीं, चूहे मारने वाले जहर से हुई थी मौत, फॉरेंसिक रिपोर्ट में खुलासा
◾नासिक TCS केस में आरोपी निदा खान को हिरासत में लिया गया

◾ग्यारह भारतीय जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से बाहर निकले, 13 अभी भी मंजूरी के लिए हैं प्रतीक्षारत
◾आजादी के बाद पहली बार रुका रावी का पानी, ‘सिंदूर’ की बरसी पर पाक पर प्रहार

◾म्यांमार सीमा से आए उग्रवादियों ने मणिपुर में घर जलाए:सुबह 4 बजे हमला, लोग जान बचाकर जंगलों में भागे, महिला समेत दो लापता
◾सुरक्षा एजेंसियों की मुस्तैदी: 2024 में कुल 4794 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, सबसे ज्यादा बांग्लादेशी

◾तमिलनाडु में सियासी भूचाल: विजय की दो टूक, DMK-AIADMK साथ आए तो टीवीके के 108 विधायक देंगे इस्तीफा
◾Tamil Nadu Politics: डीके शिवकुमार बोले- राज्यपाल की तरफ से टीवीके को बहुमत साबित करने का मौका न मिलना गलत

◾डॉक्टर, इंजीनियर से लेकर सफल बिजनेसमैन तक, सम्राट चौधरी की नई टीम में डिग्रीधारियों और दिग्गजों का बोलबाला
◾पाकिस्तानी गैंगस्टर ने आतंकियों को दिया था पुलिस पर हमले का टारगेट, पंजाब में भी बनाया स्लीपर सेल

◾IPL 2026 : LSG ने RCB को 9 रन से हराया, प्रिंस यादव ने गेंद से दिखाया कमाल
===================================

====================================
























