नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
हिसार टाइम्स – हरियाणवी लोक कला जगत के मशहूर रागनी गायक पेप्सी शर्मा (असली नाम यशपाल शर्मा) का 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. परिजनों के अनुसार, सीने में अचानक दर्द उठने के बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. मूल रूप से गाजियाबाद के पतला गाँव के रहने वाले पेप्सी शर्मा ने हरियाणा, यूपी और दिल्ली-एनसीआर के स्टेज कार्यक्रमों व गौशालाओं के रागनी कॉम्पिटिशन में अपनी खास पहचान बनाई थी. वे अपने पीछे एक 10 साल की बेटी और 7 साल का बेटा छोड़ गए हैं.

अपने करियर में उन्होंने मशहूर डांसर सपना चौधरी के साथ कई स्टेज शो किए थे. एक कार्यक्रम के दौरान सपना चौधरी के साथ उनके ‘नागिन डांस’ का वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हुआ था, जिसे 6 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले थे. उनके इस तरह अचानक चले जाने से पूरे हरियाणवी कलाकार जगत में गहरा शोक व्याप्त है.
नागरिक अस्पताल की बड़ी लापरवाही: डी-फ्रीजर में रखे महिला के शव को चूहों ने कुतरा, जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी गठित
हिसार टाइम्स – हिसार जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घोर लापरवाही सामने आई है, जहां डी-फ्रीजर में रखी जच्चा कोमल के शव को चूहों द्वारा कुतरने का संगीन आरोप लगा है। इस अमानवीय घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया और डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. तरुण के नेतृत्व में तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया गया है, जो दो दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। हैरानी की बात यह है कि इसी अस्पताल में पिछले साल 12 जनवरी 2025 को भी एक बंदी महेंद्र के शव को चूहों द्वारा कुतरने की घटना हुई थी, जिसके बाद चेंबर के छेदों को बंद करने के दावे किए गए थे, लेकिन इस पुनरावृत्ति ने रख-रखाव की पोल खोल दी है। अस्पताल की पीएमओ डॉ. रीना जैन का कहना है कि कंपनी के साथ मेंटेनेंस का अनुबंध होने और कई बार पत्राचार करने के बावजूद इंजीनियर इसे ठीक करने नहीं आए, जिससे एक फ्रीजर लंबे समय से खराब पड़ा है।

हांसी में भारी बवाल: डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने तोशाम चुंगी पर लगाया चक्काजाम
हिसार टाइम्स – नागरिक अस्पताल में महिला की डिलीवरी के बाद मौत और फिर शवगृह में उसके शव को चूहों द्वारा कुतरे जाने की खबर से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। जैसे ही मृतका का शव हांसी पहुंचा, उग्र लोगों ने तोशाम चुंगी पर शव रखकर मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे करीब आधे घंटे तक भारी तनाव की स्थिति बनी रही। जाम के दौरान कुछ लोगों ने वहां से गुजर रही एक निजी कार पर हमला कर उसका अगला शीशा भी तोड़ दिया। माहौल बिगड़ता देख डीएसपी विनोद शंकर के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जब पुलिस ने कानून हाथ में लेने वालों पर केस दर्ज करने की सख्त चेतावनी दी, तब जाकर प्रदर्शनकारियों ने जाम खोला और यातायात सुचारू हो सका।

हिसार में 13 मंजिल ऊंची इमारतें, लेकिन दमकल विभाग केवल 3 मंजिल तक ही आग बुझाने में सक्षम
हिसार। शहर के बढ़ते रिहायशी और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा को लेकर एक डरावना सच सामने आया है कि यदि किसी ऊंची इमारत में आग लग जाए, तो दमकल विभाग के पास उसे बुझाने के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। शहर में 13 मंजिल तक के भवन खड़े हो चुके हैं, लेकिन फायर ब्रिगेड के पास मौजूद साधारण सीढ़ियां केवल 3 मंजिल (करीब 30-35 फीट) की ऊंचाई तक ही सीमित हैं और उनके बेड़े में हाइड्रोलिक मशीन या टर्न टेबल लेडर (टीटीएल) जैसा कोई आधुनिक साधन नहीं है।

इसके अलावा, पूरे शहर के सरकारी दफ्तरों को छोड़कर कहीं भी ‘फायर हाइड्रेंट’ (पानी भरने के पॉइंट) नहीं हैं, जिससे आग बुझाते समय पानी खत्म होने पर गाड़ियों को वापस दफ्तर आना पड़ता है। दमकल विभाग के एफसी सुरेश मान ने बताया कि विभाग के पास 16 नए वाहनों की कमी और स्टाफ की भारी किल्लत है, जिसके समाधान के लिए 26 मई को महानिदेशक को पत्र लिखा गया है।

मंगाली सुरतिया के ग्रामीणों ने चिलचिलाती धूप में 6 किमी दूर से पंपसेट लगा सूखती जोहड़ी में पहुंचाया पानी
हिसार/मंगाली। मंगाली सुरतिया गांव के लोगों ने 42 डिग्री से पार जा चुके पारे के बीच बेजुबान वन्य जीवों की जान बचाने के लिए संवेदनशीलता का एक अनूठा जन अभियान चलाया। गांव की एकमात्र ‘काजली जोहड़ी’ (तालाब) भीषण गर्मी के कारण सूख चुकी थी, जिससे मछलियां, कछुए और जंगल के हिरण व नीलगाय पानी के लिए तड़प रहे थे। यह देख गांव के जीव रक्षक दल के युवाओं और ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला और सरपंच बलराज सिंह द्वारा नहर विभाग से 24 घंटे की विशेष अनुमति मिलने के बाद बीएनसी नहर से मीरका माइनर हेड के पास ट्रैक्टर पंपसेट लगाकर पानी उठाना शुरू किया। युवाओं ने कड़ी धूप में पैदल ही पूरे 6 किलोमीटर के ट्रैक पर पहरा दिया ताकि कोई किसान नाका न खोल सके और शाम होते ही जब जोहड़ी में पानी पहुंचा, तो बेजुबानों की सांसें लौट आईं और मछलियां-कछुए फिर से तैरने लगे।

तेज रफ्तार ट्रैक्टर-टैंकर ने दो महिलाओं को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरी घायल
हिसार/खेड़ी चौपटा। खेड़ी चौपटा क्षेत्र के अंतर्गत बरवाला रोड पर खेड़ी लोहचब के पास रविवार सुबह करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे एक पानी के ट्रैक्टर-टैंकर ने दो पैदल जा रही महिलाओं को टक्कर मार दी। इस हादसे में 48 वर्षीय सरोज नामक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ चल रही उनकी भाभी साधा गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतका के बेटे विदित के अनुसार, उसकी मां पिछले 20 साल से अपने मायके गांव खेड़ी लोहचब में ही रह रही थी और दोनों महिलाएं खेतों से सूखी लकड़ियां लेकर लौट रही थीं। हादसे के बाद आरोपी चालक अपने वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, तापमान 42.4 डिग्री रिकॉर्ड; 10 जून से पश्चिमी विक्षोभ लाएगा राहत
हिसार। जिले में इन दिनों लोग चिलचिलाती धूप और भारी उमस से बेहद परेशान हैं, जहां रविवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया। चक्रवातीय सर्कुलेशन के कारण रविवार शाम को शहर में तेज धूल भरी हवाएं चलीं और कुछ जगहों पर छिटपुट बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के चलने से हवा में नमी बढ़ेगी जिससे लोगों को भारी उमस का सामना करना पड़ेगा और विभाग ने 10 जून तक के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि 10 और 12 जून को दो लगातार सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से मौसम में बदलाव आएगा, जिससे तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

शहर में आज के कार्यक्रम:
◾ठाकुरदास भार्गव स्कूल में प्रातः 5 बजे असिस्टेंट योग टीचर ट्रेनिंग कैंप,
◾आजाद नगर कम्युनिटी सेंटर में प्रातः 5 बजे योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर,

◾पंजाबी भवन में शाम 4 बजे श्रीमद्भागवत कथा
◾श्रीराम भक्त हनुमान मंदिर में सायं 4 बजे निःशुल्क आध्यात्मिक समर कैंप आयोजित होगा।






◾साइबर सिटी गुरुग्राम के अशोक विहार कॉलोनी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां रविवार तड़के एक 50 वर्षीय सुरक्षा अधिकारी (सिक्योरिटी ऑफिसर) ने घरेलू विवाद के बाद अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर अपनी पत्नी और जवान बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी.

◾फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने अखबार में खाना सर्व या पैक करने पर रोक लगाई है, क्योंकि उनका कहना है कि इससे सेहत के लिए गंभीर खतरा हो सकता है और आप कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं.
◾अयोध्या राम मंदिर से 7 करोड़ की चोरी का दावा: अखिलेश बोले- सरकार की चुप्पी संदिग्ध; पूर्व मंत्री ने कहा- चंपत राय कसम खाएं

◾तेज हवाओं के कारण आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर ग्राउंड सपोर्ट इक्विपमेंट एयर इंडिया के तीन विमानों से टकरा गए, जिससे उन्हें नुकसान पहुंचा।
◾फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की.चेतावनी: तटीय इलाकों को खाली करने के निर्देश, इंडोनेशिया और जापान तक अलर्ट

◾हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कॉकरोच जनता पार्टी को अपना नाम बदलने की नसीहत दी है. X पर पोस्ट करते हुए मंत्री विज ने लिखा कि कॉकरोच एक बहुत गंदे कीड़े का नाम है. छोटा बच्चा भी उसे देखकर चप्पल से कुचल देता है. संघर्ष करो, इस लोकतंत्र में तुम्हें ऐसा करने का अधिकार है. लेकिन अपना नाम बदल लो.

◾प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जून 2026 को एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले चुने हुए लोकतांत्रिक प्रधानमंत्री बन जाएंगे। वह देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के लगातार कार्यकाल वाले 64 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे

◾ पीएम मोदी के लिए यह पूरी उपलब्धि सिर्फ किसी एक सरकार का नेतृत्व करते हुए नहीं आई है। बल्कि उनकी इस उपलब्धि में 15 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड और अब लगातार करीब 12 साल से प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड शामिल है
◾NDA को घेरने के लिए आज I.N.D.I.A की बैठक, एजेंडा तय नहीं, राहुल, ममता, अखिलेश, तेजस्वी समेत 23 विपक्षी दलों के नेता शामिल होंगे

◾गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा दांव: जल्द हाईटेक होंगी सरहदें, परवान चढ़ेगा कारोबार; चुटकियों में मिलेगी मंजूरी
◾ भारत सरकार ने सीमाओं पर व्यापार और आवाजाही को पूरी तरह हाईटेक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (एलपीएमएस) लॉन्च करेंगे। यह एक आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इसे देश के सभी लैंड पोर्ट्स के कामकाज को एक एकीकृत प्रणाली से जोड़ने के लिए बनाया गया है

◾अभिजीत दीपके बोले- कॉकरोच जनता पार्टी देशभर में प्रदर्शन करेगी, खुद अलग-अलग राज्यों और शहरों में जाऊंगा; 13 जून तक शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग
◾’मैं तो कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहता था, लेकिन साजिश हुई…’ अशोक गहलोत का बड़ा दावा

◾इस पुरे मामले के बाद देशभर में यह बात फैल गई कि गहलोत ने खुद ही अध्यक्ष पद से मना कर दिया, क्योंकि वो राजस्थान का मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ना चाहते थे, यानी लोगों की नजर में यह गहलोत की अपनी पसंद थी, यहां तक कि उनके अपने करीबी लोग और समर्थक भी यही मानते रहे

◾ ममता को कांग्रेस का ऑफर,अपने पुराने मूल में लौट आइए…रणनीतिक तैयारी तेज, पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों ने क्षेत्रीय क्षत्रपों की ताकत के जिस सबसे मजबूत किले को ढहाया है,उसके बाद अब कांग्रेस से टूटकर बनी पार्टियों के विलय और पुराने दिग्गजों की घर वापसी के प्लान पर शीर्ष स्तर पर बेहद रणनीतिक तरीके से काम शुरू हो चुका है

◾ अवैध घुसपैठियों से खाली कराया जा रहा बंगाल, 4800 को वापस भेजा; एक अगस्त से जनगणना की भी तैयारी
◾दावा- NEET पेपर लीक के बाद NTA सिस्टम बदलेगा, एक्सपर्ट्स सवाल तैयार तो करेंगे, पर पता नहीं होगा किस एग्जाम के लिए किया

◾इस्राइली सेना ने दावा किया है कि ईरान की ओर से दागी गई सभी मिसाइलों को उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया। वहीं, ईरानी सेना ने इस्राइल को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उसने लेबनान पर अपने हमले नहीं रोके तो उसे और भी विनाशकारी प्रहारों का सामना करना पड़ेगा।
◾’बस बहुत हुआ…’ ईरान के इजरायल पर मिसाइल अटैक के बाद बोले ट्रंप, नेतन्याहू को जवाब न देने की दी सलाह

◾ फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी, तटीय इलाकों को खाली करने के निर्देश, इंडोनेशिया और जापान तक अलर्ट
◾ अफगानिस्तान के खिलाफ भारत 451 रन से आगे, पहली पारी 564/8 पर घोषित की, दूसरे दिन अफगानिस्तान का स्कोर 113/5; सुथार को 3 विकेट

◾आज गिरावट के साथ खुल सकता है बाजार, विदेशी निवेशकों ने ₹31,120 करोड़ के शेयर बेचे; ईरान-अमेरिका तनाव से जोखिम बढ़ा
===================================

====================================























