नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
शहर के 500 होटलों का रिकॉर्ड गायब, हादसों के बाद प्रशासन ने गठित की 5 ऑडिट टीमें
हिसार टाइम्स – दिल्ली के करोल बाग और हिसार के रेड स्क्वायर मार्केट स्थित बहुमंजिला होटलों में हुए भीषण अग्निकांडों के बाद स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की गहरी नींद टूटी है। शहर में वर्तमान में लगभग 500 से अधिक होटल और रेस्टोरेंट व्यावसायिक रूप से संचालित हो रहे हैं, लेकिन बेहद चौंकाने वाली बात यह है कि दमकल विभाग के पास इनका कोई पुख्ता और प्रामाणिक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। सवाल यह उठ रहा है कि इतने वर्षों से बिना समुचित सुरक्षा इंतजामों के यह कमर्शियल हब किसकी शह पर फल-फूल रहे थे। अब आनन-फानन में अपनी साख बचाने के लिए प्रशासन ने पांच विशेष टीमें बनाकर बड़े स्तर पर सेफ्टी ऑडिट सर्वे शुरू किया है।

हिसार के फायर स्टेशन ऑफिसर (FSO) सुरेश मान ने बताया कि दमकल विभाग द्वारा गठित ये पांचों टीमें जिले के सभी प्रमुख ब्लॉकों (हिसार, बरवाला, हांसी, नारनौंद और आदमपुर) में जाकर सभी व्यावसायिक और विशेष रूप से उन सरकारी कार्यालयों का व्यापक सेफ्टी ऑडिट करेंगी जहां रोजाना सैकड़ों की तादाद में आम जनता पहुंचती है। प्रत्येक बिल्डिंग की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी कि उनके पास वैध फायर अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) है या नहीं, बिल्डिंग का निर्माण स्वीकृत नक्शे के अनुसार हुआ है या नहीं, आपातकालीन निकासी (Exit Gate) के दो रास्ते मौजूद हैं या नहीं और परिसर में लगे अग्निशमन उपकरण चालू हालत में हैं या नहीं। नियमों के अनुसार हर तीन साल में फायर NOC का नवीनीकरण अनिवार्य है।

होटल अग्निकांड पर मानवाधिकार आयोग सख्त; जिला प्रशासन से मांगी रिपोर्ट
हाल ही में रेड स्क्वायर मार्केट स्थित एक बहुमंजिला होटल के बेसमेंट में चल रहे किचन से शुरू होकर ऊपरी मंजिलों तक फैली भीषण आग के मामले को हरियाणा राज्य मानवाधिकार आयोग ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। आयोग ने मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए फायर सेफ्टी इंतजामों की कमी और आपातकालीन बचाव व्यवस्था की खामियों पर जिला प्रशासन से विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब की है। उल्लेखनीय है कि इस भयानक घटना के दौरान होटल के भीतर लगे कई एसी (AC) कंप्रेसर ब्लास्ट हो गए थे। पड़ोस की एक बिल्डिंग में काम करने वाली महिला कर्मचारी ने अपनी जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी, जिससे उसके सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई थीं। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए कंबल फैलाकर उसकी जान बचाई थी।

जॉकी शोरूम मैनेजर मर्डर केस: पुलिस गिरफ्त में आए दो मुख्य आरोपी
हिसार टाइम्स – हिसार के एनएच-10 स्थित प्रसिद्ध जॉकी शोरूम के मैनेजर सूरज जैन की 31 मई को हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ (STF) हिसार इंचार्ज संदीप कुमार और थाना सदर हांसी की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हांसी के बाहरी इलाके से दो मुख्य आरोपियों को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गौरव उर्फ गोचु और रवि उर्फ गोलू के रूप में हुई है, जो हिसार के ही निवासी हैं। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी मुख्य शूटर साहिल बामल के करीबी मित्र हैं। हत्या की वारदात को अंजाम देने से ठीक पहले इन पांचों ने एक साथ बैठकर शराब पी थी। आरोपी गौरव का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और उसके खिलाफ थाना सिविल लाइन में पहले से ही हत्या व आर्म्स एक्ट के दो गंभीर मामले दर्ज हैं।

3 चूहें पकडे गए,महिला की मौत के बाद हस्पताल मे शव को डी-फ्रीजर में चूहों ने कुतर लिया था !
हिसार टाइम्स – हांसी व हिसार सिविल अस्पताल प्रबंधन की एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली लापरवाही सामने आई है। डिलीवरी के बाद कोमल नामक महिला की मौत हो गई थी, जिसके बाद उसके शव को हिसार सिविल अस्पताल के शव गृह (मोर्चरी) के डी-फ्रीजर में सुरक्षित रखा गया था। अगले दिन जब शव परिजनों को सौंपने के लिए निकाला गया, तो देखा गया कि चूहों ने मृतका के माथे और चेहरे को बुरी तरह कुतर दिया था। इस अमानवीय घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में मोर्चरी प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अस्पताल प्रबंधन के लगातार पत्राचार के बावजूद फ्रीजर ठीक करने में आनाकानी करने वाली रखरखाव कंपनी के इंजीनियर्स घटना के बाद सोमवार सुबह ही अस्पताल पहुंचे और खराबी को दुरुस्त किया, जिसकी कूलिंग गैस पूरी तरह खत्म हो चुकी थी।

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. तरुण कुमार, डॉ. सुभाष खतरेजा और आरएमओ डॉ. सुनील सोनकर सहित 3 सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच कमेटी ने मोर्चरी का गहन निरीक्षण किया। चूहों के घुसने का रास्ता न मिलने पर मोर्चरी के भीतर विशेष पिंजरे लगवाए गए, जिनमें सोमवार शाम तक तीन चूहों को पकड़ा गया और चैंबर में फिनाइल की गोलियां रखवाई गईं। परिजनों का आरोप है कि हांसी अस्पताल में इलाज में लापरवाही के कारण महिला की मौत हुई और हिसार अस्पताल ने शव का अपमान किया। कमेटी दोनों अस्पतालों के स्टाफ के बयान दर्ज कर रिपोर्ट मुख्यालय भेजेगी।

आदमपुर-अग्रोहा मार्ग पर कबाड़ गोदाम में भीषण आग; 6 लाख का नुकसान, ड्यूटी पर तैनात एसआई गंभीर घायल
हिसार टाइम्स – अग्रोहा से भूना मार्ग पर स्थित श्मशान घाट के समीप एक कबाड़ के बड़े गोदाम में सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक भयंकर आग लग गई। गोदाम से उठती आग की गगनचुंबी लपटों और काले धुएं के गुबार से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सुरक्षा के लिहाज से पास में बनी करीब 60 झुग्गियों व मकानों को समय रहते खाली कराया गया, जिससे एक बड़ा जनहानि का हादसा टल गया। हालांकि, आग बुझाने के प्रयासों के दौरान एक दुर्घटना में सब-इनस्पेक्टर (SI) कृष्ण कुमार छत से नीचे गिर गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया है।

गोदाम संचालक नूर ने बताया कि उसने छह महीने पहले ही यह गोदाम किराए पर लिया था और उसमें लगभग 6 लाख रुपये का कबाड़ एकत्र था, जो पूरी तरह जल गया। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि सूचना देने के पूरे एक घंटे बाद आदमपुर और बरवाला से दमकल की गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंचीं। यदि फायर ब्रिगेड समय पर पहुंचती तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर गहरा रोष है कि अग्रोहा क्षेत्र में दमकल केंद्र (Fire Station) न होने के कारण अक्सर इस प्रकार के हादसों में भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

राजस्थान के 7 जिलों की नाकेबंदी तोड़ 580 किमी दूर हिसार पहुंचा डोडा पोस्त का ट्रक; चालक रिमांड पर
हिसार टाइम्स – नशा निरोधक सैल (ANC) की टीम ने आदमपुर के मोहड़ा गांव के पास एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 550 किलो 300 ग्राम प्रतिबंधित नशीला पदार्थ डोडा पोस्त बरामद कर एक अंतरराज्यीय ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी चालक रोहताश फतेहाबाद के मेहूलाला गांव का रहने वाला है। एएनसी इंचार्ज इंद्र सिंह गोदारा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया कि वह राजस्थान के 7 जिलों (चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, जयपुर, सीकर, चूरू और हनुमानगढ़) के 9 मुख्य पुलिस नाकों को पार करते हुए करीब 580 किलोमीटर का सफर तय कर बेखौफ हिसार की सीमा में दाखिल हुआ था।

पकड़े जाने से बचने के लिए तस्करों ने शातिराना तरीका अपनाया था। उन्होंने मध्य प्रदेश बॉर्डर से ट्रक में जालंधर जाने के लिए कोयला लोड किया था। इसके बाद मुख्य नशा तस्कर हरदीप के कहने पर चित्तौड़गढ़ से डोडा पोस्त की बोरियां लोड की गईं। पुलिस को चकमा देने के लिए कोयले की बोरियों को पीछे की तरफ इस तरह लगाया गया था ताकि कोई जांच करे तो केवल कोयला ही दिखाई दे। यह नशीला पदार्थ फतेहाबाद के भट्टू कलां में उतारा जाना था और इसके एवज में चालक को 50 हजार रुपये मिलने थे। आरोपी चालक रोहताश पहले भी गुजरात में अवैध शराब तस्करी के मामले में दो महीने जेल काट चुका है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर मुख्य सरगना हरदीप की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

सोशल मीडिया पर आयुर्वेदिक दवाओं के भ्रामक प्रचार से सेहत से खिलवाड़; डॉक्टरों ने दी कड़ी चेतावनी
इंटरनेट, सोशल मीडिया और विभिन्न ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों बिना किसी वैज्ञानिक आधार और चिकित्सकीय परामर्श के आयुर्वेदिक व हर्बल दवाओं का धड़ल्ले से भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। विज्ञापनों में शुगर, लीवर रोग, मोटापा, क्यार और चर्म रोगों को जड़ से खत्म करने के लुभावने और जादुई दावे किए जा रहे हैं। इस गंभीर विषय पर सरकारी नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सकों ने गहरी नाराजगी और चिंता व्यक्त की है। हैरत की बात यह है कि ऑनलाइन विज्ञापन और वीडियो बनाने वाले इन कंटेंट क्रिएटर्स के पास न तो चिकित्सा की कोई प्रामाणिक डिग्री है और न ही वे वैध रूप से पंजीकृत हैं।

जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. धर्मपाल पूनिया और मेडिकल ऑफिसर सुखबीर वर्मा ने बताया कि आयुष ओपीडी में रोजाना ऐसे 2 से 3 गंभीर मरीज पहुंच रहे हैं जो इन भ्रामक विज्ञापनों के शिकार हुए हैं। हाल ही में एक 20 वर्षीय युवती ने चेहरा चमकाने के लिए ऑनलाइन ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदा, जिसके इस्तेमाल के बाद उसके पूरे चेहरे पर भयंकर सूजन आ गई और लाल चकत्ते (रैशेज) पड़ गए। इसी तरह एक 38 वर्षीय व्यक्ति ने वजन घटाने की ऑनलाइन दवा मंगवाई, जिससे वजन तो 10 किलो कम हुआ लेकिन उसे अत्यधिक शारीरिक कमजोरी, थकान, घबराहट और क्रोनिक अपच की समस्या हो गई। एक अन्य महिला बिना डॉक्टर की सलाह के दवा खाने से हार्मोनल असंतुलन की शिकायत लेकर पहुंची है। चिकित्सकों ने सरकार से ऐसे अनधिकृत प्रचारकों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

रोहतक के बाद हिसार रहा प्रदेश में सबसे गर्म, जानिए आगामी मौसम का हाल और शहर की अन्य जरूरी सूचनाएं
हरियाणा में सूर्य का सितम लगातार जारी है। सोमवार को हिसार का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। रोहतक (45.2 डिग्री) के बाद हिसार राज्य का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, 9 जून को पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, 10 से 14 जून के दौरान पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तेज हवाएं, आंधी-अंधड़ और हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।

8:30 से 11:30 बजे तक बिजली रहेगी बंद
आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते आज 11 केवी सेक्टर 16 फीडर की बिजली सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक (3 घंटे) बंद रहेगी।

सर्राफा बाजार
24 कैरेट सोना ₹1,51,000 और 22 कैरेट सोना ₹1,38,500 प्रति 10 ग्राम (जीएसटी अलग), जबकि चांदी ₹2,43,000 प्रति किलो दर्ज की गई।

शहर में सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित
ठाकुरदास भार्गव सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में प्रातः 5:00 बजे से 7:00 बजे तक असिस्टेंट योग टीचर ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया, जबकि इसी स्कूल में शाम 6:30 बजे से 7:30 बजे तक बच्चों के लिए बाल संस्कार शिविर लगाया जाएगा। जरूरतमंद मरीजों के लिए दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में सुबह 10:00 बजे से निशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर की शुरुआत होगी। इसके अलावा, श्रीराम भक्त हनुमान मंदिर में सायंकाल 4:00 बजे से 5:30 बजे तक बच्चों के लिए निःशुल्क आध्यात्मिक समर कैम्प का आयोजन होगा और पंजाबी भवन में शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तहत अमृत वर्षा की जाएगी।


◾भारत में 40 रुपये किलो मिलने वाली भिंडी अमेरिका में 7 हजार में बिक रही !
◾जयपुर में 45 साल पुरानी अवैध नूरानी मस्जिद की गई जमींदोज, 3000 पुलिसकर्मी रहे तैनात, इंटरनेट किया गया बंद

◾आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में स्टील प्लांट की SMS-2 और STC-3 हीट फैसिलिटी में बड़ी मात्रा में पिघला हुआ स्टील लीक होने से आठ मजदूरों की मौत हो गई और अन्य कई घायल हुए हैं।
◾LPG Update: उज्ज्वला लाभार्थियों को झटका, सरकार ने सब्सिडी वाले सिलिंडर 9 से घटाकर 4 किए

◾अफगानिस्तान का सबसे बड़ा निर्यात बाजार बना भारत, बिना टैरिफ की दी गई प्रवेश सुविधा
◾अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के H-1B आवेदनों पर लगाए गए 1 लाख डॉलर के शुल्क को कोर्ट ने अवैध करार दिया है, क्योंकि इसके लिए मंजूरी नहीं ली गई थी।
◾फाइव स्टार होटल की रसोई में चूहे! भोपाल के कोर्टयार्ड बाय मैरियट का फूड लाइसेंस सस्पेंड

◾नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार हुए TMC के पूर्व विधायक जहांगीर खान, STF की बड़ी कार्रवाई
◾ईरान में रह रहे भारतीय तुरंत छोड़ें देश, बढ़ते तनाव के बीच भारत ने जारी किया अलर्ट

◾सोनिया, ममता और अखिलेश समेत कई बड़े नेता INDIA गठबंधन बैठक में शामिल, भाजपा के खिलाफ रणनीति पर मंथन
◾मॉडल को हीरोइन बनाने दिल्ली से मुंबई ले गया मुस्लिम युवक, 10 साल तक बनाया हवस शिकार,60 लाख ठगे

◾ट्रंप प्रशासन को बड़ा झटका: $100,000 की ‘H-1B वीजा फीस’ अवैध करार, US कोर्ट ने किया रद्
◾हमले रोक रहे हैं, लेकिन जंग अभी खत्म नहीं हुई, इजराइली PM नेतन्याहू का बयान

◾फिलीपींस में विनाशकारी भूकंप: 7.8 की तीव्रता ने मचाई भारी तबाही, 35 की मौत और सैकडो घायल
◾चीन के बदले सुरः बोला- भारत ‘खतरा’ नहीं हमारा साझेदार, दोनों देश एक-दूसरे के विकास के लिए अवसर

◾जापान के बाद अब नेपाल ने दिखाए तेवर, भारतीय आमों के आयात पर लगाई रोक
◾उ.कोरिया में जिनपिंग का ऐतिहासिक भव्य स्वागत; वीडियो देख दुनिया की आंखें रह गई फटी, अमेरिका के लिए खतरे की घंटी

◾’हमें भी एनडीए में शामिल होना है’, TMC के 20 बागी सांसदों का ओम बिरला को पत्र
◾भारत का परमाणु जखीरा बढ़कर 190 पहुंचा:पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए, 2025 में सैन्य खर्च 92.1 अरब डॉलर रहा

◾अभिजीत दीपके बोले- कॉकरोच जनता पार्टी देशभर में प्रदर्शन करेगी:खुद अलग-अलग राज्यों और शहरों में जाऊंगा; 13 जून तक शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग
◾दुबई में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई मिनीबस, कई भारतीय मजदूरों समेत 7 की मौत

◾इजराइल में भारतीयों के लिए अलर्ट जारी, दूतावास ने कहा-‘अत्यंत सावधानी बरतें व गैर-जरूरी यात्रा टालें ’
◾रौशन आनंद की रिहाई को लेकर स्टूडेंट्स का कैंडल मार्च:बोले- खान सर को गिरफ्तार करो, झूठे केस में हमारा जीवन मत बर्बाद करो

◾IND vs AFG Test: भारत ने रचा इतिहास, टेस्ट में दर्ज की सबसे बड़ी जीत; अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से हराया;
◾ट्राई-सीरीज : इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच कल पहला मैच, सूर्यवंशी पर रहेगी नजर
===================================

====================================























