नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
मानवाधिकार आयोग के कड़े रुख के बाद बैकफुट पर मेदांता:
18 लाख का बकाया बिल न चुकाने पर रोका था शव, आयोग की चेतावनी पर बिना शर्त सौंपा
गुरुग्राम (हरियाणा)। गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी एक 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने परिजनों से 18 लाख रुपये के अतिरिक्त बकाया बिल की मांग की और भुगतान न होने तक मृतक का शव सौंपने से साफ इनकार कर दिया। परिजनों के अनुसार, इलाज के नाम पर अस्पताल उनसे पहले ही 23 लाख रुपये वसूल चुका था, लेकिन युवक की जान नहीं बचाई जा सकी। जब पीड़ित परिवार ने इतनी बड़ी बकाया राशि तुरंत चुकाने में असमर्थता जताई, तो अस्पताल प्रबंधन ने डेडबॉडी देने से मना कर दिया, जिससे परिजनों में आक्रोश फैल गया और जमकर हंगामा हुआ।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप से मचा हड़कंप
मामले की जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग/मानवाधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने इस पर संज्ञान लिया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर अस्पताल प्रबंधन को कड़ी चेतावनी देते हुए लिखा कि वे “खुद अस्पताल का इलाज करने पहुंच रहे हैं।” इस सख्त चेतावनी और प्रशासनिक व कानूनी कार्रवाई के डर से मेदांता अस्पताल प्रबंधन तुरंत हरकत में आया और बैकफुट पर जाते हुए बिना किसी शर्त या बकाया भुगतान के शव परिजनों को सौंप दिया।

सोशल मीडिया पर सेटलमेंट का सवाल, परिजनों की पहचान गोपनीय
प्रियंक कानूनगो द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद कई यूजर्स ने कमेंट कर पूछा कि क्या अस्पताल के साथ कोई पैसों का सेटलमेंट हुआ है? इस पर उन्होंने स्पष्ट जवाब दिया— “कोई पैसा नहीं दिया भाई।” आयोग की ओर से पीड़ित परिवार की पहचान उजागर नहीं की गई है। शव मिलने के बाद परिजन उसे लेकर अपने गृह जनपद शाहजहांपुर के लिए रवाना हो गए।

अस्पताल की ओर से साधी गई चुप्पी
इस पूरे घटनाक्रम में अभी तक आधिकारिक रूप से यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतक युवक को किस गंभीर बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, इस संबंध में जब मेदांता अस्पताल की पीआरओ (PRO) टीम और प्रबंधन से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, तो उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया या रिप्लाई नहीं आया।
नगर निगम कूड़ा उठान विवाद: गाड़ियों के आगे लेटीं महिला सफाईकर्मी, झड़प में 5 घायल
हिसार टाइम्स – हिसार शहर में नगर पालिका कर्मचारी संघ की सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के 26वें दिन सोमवार को बरवाला चुंगी स्थित ऑटो मार्केट स्टैंड पर कचरा उठाने वाली गाड़ियां निकालने को लेकर पुलिस प्रशासन और प्रदर्शनकारी सफाई कर्मचारियों के बीच भारी झड़प हो गई। कचरा गाड़ियों को स्टैंड से बाहर निकालने की कोशिश के दौरान महिला सफाई कर्मचारी गाड़ियों के आगे सड़क पर लेट गईं। धक्का-मुक्की और हाथापाई में 4 पुलिसकर्मी और 1 महिला सफाई कर्मचारी घायल हो गए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 7 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, जिसके बाद मौके से 5 कचरा गाड़ियां निकाली गईं।

इसके अलावा नए शहर के सेक्टर 9-11 में भी 3 गाड़ियां भेजी गईं। दोपहर में जब ये गाड़ियां वार्ड 7 की गली नंबर 8 में कचरा उठाने पहुंचीं, तो वहां पहले से मौजूद महिला प्रदर्शनकारियों ने ड्राइवरों से चाबियां छीन लीं और गाड़ियां बीच सड़क पर खड़ी कर दीं, हालांकि बाद में चाबियां लौटा दी गईं। 26 दिन की हड़ताल के दौरान कूड़ा उठान को लेकर अब तक 7 बार झड़प हो चुकी है। मौके पर पहुंचे नगर निगम कमिश्नर सी. जया श्रद्धा और पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धांत जैन ने स्थिति का जायजा लिया। एसपी ने एचओडी/डीएसपी सुनील और पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि काम में बाधा डालने या गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने वालों पर सख्त कार्रवाई कर तुरंत गिरफ्तार किया जाए तथा 24 घंटे पुलिस बल अलर्ट मोड पर रहे। वहीं निगम कमिश्नर ने कहा कि कमर्शियल मार्केट व कूड़ा उठान का काम एजेंसी को दिया गया है और बीमारियों से बचाव के लिए सफाई जरूरी है, जिसमें कर्मचारी संघ बाधा डाल रहा है।

जनता उतरी मैदान में: पार्षदों और युवाओं ने खुद उठाया 20 से ज्यादा डंपर कचरा
हिसार टाइम्स – शहर में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेरों और सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से परेशान होकर पार्षदों और आम नागरिकों ने स्वयं सफाई का जिम्मा उठाया। वार्ड 11 के पार्षद नरेश ग्रेवाल के नेतृत्व में 60 युवाओं की टीम ने दो डंपर और एक जेसीबी की मदद से 12 डंपर कचरा उठवाकर सारोड स्थित एमआरएफ (MRF) सेंटर पहुंचाया। सफाई कर्मचारियों द्वारा विरोध करने पर वार्ड वासियों ने स्पष्ट कहा कि वे अपना कचरा खुद साफ कर रहे हैं और किसी को रोकने का अधिकार नहीं है। इसी तरह वार्ड 10 की पार्षद सभी शर्मा के प्रतिनिधि विजेंद्र शर्मा ने 30 युवाओं की टीम के साथ मिलकर 2 प्रमुख पॉइंट्स साफ कराए और 8 डंपर कचरा उठवाया।

राजगुरु मार्केट के दुकानदारों ने दी बाजार बंद की चेतावनी
हिसार टाइम्स – शहर के मुख्य व्यावसायिक केंद्र राजगुरु मार्केट में चारों तरफ फैली गंदगी और बदबू के अंबार से परेशान होकर दुकानदारों और व्यापारियों का धैर्य जवाब दे चुका है। व्यापारियों ने नगर निगम प्रशासन को स्पष्ट रूप से चेताया कि यदि शहर और मुख्य बाजारों से जल्द कचरा नहीं उठाया गया, तो वे अपनी दुकानें पूरी तरह बंद करके सड़कों पर उतरने और बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

निजी अस्पतालों में आज कैशलेस इलाज नहीं: आयुष्मान भारत योजना के तहत सांकेतिक हड़ताल
हिसार टाइम्स – प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना से जुड़े 400 से अधिक निजी अस्पतालों का लगभग 1200 करोड़ रुपये का भुगतान पिछले छह महीनों से अटका हुआ है, जिसमें अकेले हिसार के अस्पतालों का लगभग 250 करोड़ रुपये बकाया है। इस कारण इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर मंगलवार, 1 सितंबर को हिसार के 84 निजी अस्पतालों समेत प्रदेश भर के निजी अस्पताल सांकेतिक हड़ताल रखेंगे और योजना के लाभार्थियों को कैशलेस इलाज की सुविधा नहीं देंगे। आईएमए जिलाध्यक्ष डॉ. गुरनीश सिंह ने बताया कि राशि जारी न होने से अस्पताल संचालक परेशान हैं। दूसरी ओर, डिप्टी सिविल सर्जन (DLO आयुष्मान भारत) डॉ. मनीष पूनिया ने निजी अस्पतालों से सेवाएं सुचारू रखने की अपील की है और मरीजों की असुविधा को देखते हुए सरकारी अस्पतालों (हिसार के 50 सरकारी अस्पताल) व अग्रोहा मेडिकल कॉलेज को अलर्ट पर रखा है।
नहर में मिला था 34 वर्षीय कारपेंटर का शव: भाई ने लगाया पत्नी, उसके प्रेमी व दोस्तों पर हत्या का आरोप
हिसार टाइम्स – सरसाना ब्रांच नहर में मूल रूप से बरवाला के वार्ड नंबर 5 निवासी 34 वर्षीय कारपेंटर आजाद पुत्र रामकुमार का शव मिलने के मामले में आजाद नगर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक के भाई संजय ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आजाद की शादी जींद के दनौदा निवासी पिंकी से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। आरोप है कि करीब दो साल पहले पिंकी अपने पड़ोसी पुनीत के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी थी और आजाद पर तलाक देने का दबाव बना रही थी। 15 दिन पहले पिंकी ने आजाद से दोबारा साथ रहने की बात कहकर आजाद नगर हिसार में किराए का कमरा लिया, जहां आजाद अपने साथी विकास और सेवापाल के साथ कारपेंटर का काम करने लगा। 30 अगस्त की रात पिंकी ने आजाद के परिजनों को उसके एक्सीडेंट होने की सूचना दी, लेकिन बाद में पता चला कि आजाद विकास और सेवापाल के साथ नहर में नहाने गया था जहाँ उसकी मौत हो गई। संजय का आरोप है कि पिंकी ने प्रेमी पुनीत, दोस्त विकास, सेवापाल और रविंद्र शास्त्री के साथ मिलकर साजिश के तहत आजाद को नहर में डुबोकर मारा है। आजाद नगर थाना प्रभारी मंदीप ने बताया कि पांचों के खिलाफ केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है तथा मौत का सटीक कारण पता करने के लिए डायटम टेस्ट का सैंपल लिया गया है।

वीसी सचिवालय पर प्रदर्शन मामला: जीजेयू से दो स्टूडेंट स्थायी रूप से निष्कासित, आजीवन एंट्री पर बैन
हिसार टाइम्स – गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (GJU) हिसार प्रशासन ने बीती 16 अप्रैल 2026 को इनसो (INSO) के दिग्विजय चौटाला के नेतृत्व में वीसी सचिवालय के मुख्य द्वार पर किए गए प्रदर्शन के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रो. अनिल धानखड़ के अनुसार, प्रॉक्टोरियल बोर्ड की सुनवाई के बाद मास कम्यूनिकेशन विभाग के एक छात्र और लाइब्रेरी साइंस के एक छात्र को यूनिवर्सिटी से स्थायी रूप से निष्कासित (Expel) कर दिया गया है तथा उनकी कैंपस में एंट्री पर आजीवन बैन लगा दिया गया है। इसके अलावा प्रदर्शन में शामिल तीन अन्य छात्रों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

दिल्ली-गोगामेड़ी हाईवे पर कैंटर पलटा: 5 श्रद्धालु घायल, लंगर सेवा के लिए जा रहे थे
हिसार टाइम्स – दिल्ली-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैंट के समीप सुबह 9 बजे लंगर सेवा के लिए गोगामेड़ी जा रहे श्रद्धालुओं से भरा कैंटर पिछला टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। कैंटर में दिल्ली के व्यापारी शांति लाल गुप्ता की ओर से 35 वर्षों से लगाए जा रहे लंगर की खाद्य सामग्री लोड थी और उसमें 12 श्रद्धालु सवार थे। हादसे में हिमांशु, विजय, अक्षय, लालू सहित 5 लोग घायल हो गए, जिन्हें 112 एंबुलेंस की मदद से नागरिक अस्पताल ले जाया गया। श्रद्धालु बिरेंद्र कुमार व रामगोपाल ने बताया कि थकान के कारण चाय पीने के लिए ड्राइवर ने गति धीमी की थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने सड़क पर बिखरी सामग्री को हटवाकर क्रेन से कैंटर सीधा कराया और यातायात सुचारू किया।

देवा-मुक्लान अंडरपास में भूजल रिसाव रोकने का काम शुरू: 15 दिन तक रोड रहेगा बंद
हिसार टाइम्स – देवा और मुक्लान के बीच स्थित रेलवे अंडरपास में लगातार बढ़ रहे वॉटर लेवल और भूजल के रिसाव को स्थायी रूप से रोकने के लिए रेलवे व संबंधित विभाग ने 68 लाख रुपये का प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसके तहत विशेष वॉटरप्रूफिंग तकनीक, केमिकल और कंक्रीट ट्रीटमेंट के जरिए बेसमेंट व दीवारों से पानी का रिसाव बंद किया जाएगा। कार्य सुचारू रूप से चलाने और हादसों से बचाव के लिए बीएंडआर (B&R) विभाग के एसडीओ अरुण ने देवा-मुक्लान रोड को 15 दिनों के लिए बंद कर दिया है। सभी वाहनों को कालवास गांव होकर डायवर्ट किया गया है, जिससे 7 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर और 10-15 मिनट का समय लगेगा। सुचारू यातायात के लिए ट्रैफिक पुलिस और गांव के सरपंच को पत्र भेजा गया है।

यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेगी हिसार की बेटी समायरा
हिसार टाइम्स – हिसार की नवदीप कॉलोनी निवासी और हरियाणा पुलिस में तैनात विशाल की बेटी समायरा का चयन मोंटेनेग्रो (यूरोप) में होने वाली यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। समायरा ने 26 से 30 अगस्त तक पटियाला में आयोजित यूथ नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के 57 किग्रा भार वर्ग में पंजाब की खिलाड़ी को सेमीफाइनल में 5-0 और दिल्ली की बॉक्सर को फाइनल में 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया था। यूनिवर्सल बॉक्सिंग अकादमी में कोच राजेश श्योराण के मार्गदर्शन में पिछले 3 वर्षों से रोजाना 6 घंटे मेहनत कर रही समायरा 6 सितंबर से 8 अक्टूबर तक पटियाला में भारतीय कैंप में हिस्सा लेगी। इसी नेशनल चैंपियनशिप में हिमानी ने सिल्वर मेडल जीता है।

मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित जातिवादी अपमान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
हिसार टाइम्स – कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित जातिवादी अपमान और हल्द्वानी में किए गए शुद्धि अनुष्ठान के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) ने कांग्रेस भवन से आईजी चौक तक रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया ने किया। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि यह घटना केवल एक नेता का नहीं, बल्कि पूरे दलित समाज, सामाजिक न्याय और संविधान का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाने पर राहुल गांधी के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण एफआईआर दर्ज की गई है।

सड़क सुरक्षा क्विज 2026: हिसार जिले से रिकॉर्ड 1.55 लाख विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
हिसार टाइम्स – हरियाणा सरकार के परिवहन विभाग और सड़क सुरक्षा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सड़क सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता 2026-27 के प्रथम चरण में हिसार जिले ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिले के 843 शिक्षण संस्थानों (518 सरकारी स्कूल, 290 निजी स्कूल और 35 कॉलेज/आईटीआई) के 1,55,832 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन और लिखित परीक्षा दी। इसमें लेवल-1 में 39,966, लेवल-2 में 49,591, लेवल-3 में 59,995 और लेवल-4 में 6,280 छात्र शामिल हुए। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सीट बेल्ट, हेलमेट, गति सीमा और सड़क संकेतों के प्रति जागरूक करना है।

नवोदय विद्यालय बारा-खेड़ी में 34वीं एनवीएस राष्ट्रीय आर्चरी प्रतियोगिता शुरू
हिसार टाइम्स – जवाहर नवोदय विद्यालय बारा-खेड़ी (हिसार) में 1 से 3 सितंबर तक तीन दिवसीय 34वीं एनवीएस (NVS) राष्ट्रीय तीरंदाजी (आर्चरी) प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्राचार्य अनूप सिंह और खेल प्रशिक्षक सुदेश कुमार ने बताया कि देश भर के नवोदय विद्यालयों से क्षेत्रीय स्तर पर चयनित 351 खिलाड़ी (184 छात्र और 167 छात्राएं) इसमें भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में कंपाउंड आर्चरी (40 व 50 मीटर), इंडियन आर्चरी (20 व 30 मीटर) और रिकर्व आर्चरी (40, 60 व 70 मीटर) की विभिन्न स्पर्धाएं होंगी।

मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी काबू: 7 वारदातों का खुलासा, बाइक बरामद
हिसार टाइम्स – थाना अग्रोहा पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी विजय निवासी गामड़ा (हांसी) को गिरफ्तार किया है। 28 अगस्त को कुलेरी निवासी दलबीर की मोटरसाइकिल अग्रोहा अस्पताल से चोरी हुई थी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर अग्रोहा थाना क्षेत्र से 2, सिविल लाइन हिसार से 1, सिविल लाइन जींद से 2, सिटी जींद से 1 और बरवाला थाना क्षेत्र से 1 यानी कुल 7 चोरीशुदा मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

मॉडल टाउन में कॉस्मेटिक व ऑप्टिकल फर्म पर जीएसटी विभाग का सर्वे
हिसार टाइम्स – जीएसटी विभाग की टीम ने जॉइंट कमिश्नर के निर्देश पर एंटी इवेजन संजीता कोचर के नेतृत्व में मॉडल टाउन एक्सटेंशन स्थित अटल मार्ग पर एक कॉस्मेटिक, गिफ्ट्स और ऑप्टिकल का व्यवसाय करने वाली फर्म पर सर्वे किया। टीम ने फर्म के बिक्री-बिलिंग, दस्तावेज, पंजीकरण और कर भुगतान से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले। जांच में सामने आया कि यह कार्यालय पहले ऋषि नगर के पास स्थित था जिसे डेढ़ माह पूर्व ही शिफ्ट किया गया था।

सेक्टर-16 फीडर से बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से रहेगी बाधित
हिसार टाइम्स – दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि आवश्यक रखरखाव (Maintenance) कार्य के कारण सेक्टर-16 फीडर के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती हरिदास कॉलोनी और रानी मंदिर क्षेत्र में सुबह 9 बजे से 10 बजे तक प्रस्तावित है।
शहर का आज का तापमान और मौसम का हाल
हिसार टाइम्स – हिसार शहर में अधिकतम तापमान 38.1°C और न्यूनतम तापमान 25.7°C दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावना व्यक्त की गई है।





◾SCO बैठक में ईरान ने PM मोदी से मांगी मदद, कहा- ‘भारत ही करा सकता इस युद्ध का अंत’
◾किर्गिस्तान में पुतिन-मोदी की मुलाकात, दोनों लीडर गले मिले: PM ने BRICS के लिए न्योता दिया; एक ही कार में बैठकर नोमैड गेम्स सेरेमनी में पहुंचे

◾भारतीय अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में GDP ग्रोथ 7.8%, पिछले साल से बेहतर
◾चीनी की मिल कीमतों में बड़ी गिरावट, ₹67 से ₹47 किलो पहुचा खुदरा भाव,

◾प्रयागराज एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट: 11 की मौत, इनमें 3 परिवारों के 8 बच्चे; DM ने गोदाम पर बुलडोजर चलवाया
◾दिल्ली में बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप: ग्रेटर नोएडा से बैठाया; बस 47km दौड़ती रही, शीशे पर पर्दे लगे थे, ड्राइवर-कंडक्टर अरेस्ट
◾सोनिया गांधी की किताब नहीं छापेगा पेंगुइन इंडिया: कहा- फैसला किसी प्रेशर की वजह से नहीं लिया, राइटर्स की टीम से सहमति नहीं बनी

◾दिल्ली में 47 लाख नाम SIR ड्राफ्ट से बाहर: पहली लिस्ट में महाराष्ट्र के 2 करोड़ नाम छूटे; आपत्ति के लिए 30 सितंबर तक का समय
◾अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, रालेगण सिद्धि से लाए गए मुंबई, ICU में एडमिट

◾विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटीं मायावती का चुनावी दांव, ‘जिताऊ के साथ टिकाऊ’ को ही मिलेगा बसपा का टिकट
◾नेपाल बाढ़ के बाद दुर्गम रास्तों पर हौसलों की उड़ान, मलबे और तबाही के बीच युद्धस्तर पर जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

◾लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फ़ुटबॉल से रिटायरमेंट का एलान किया, कहा- अब देने के लिए कुछ नहीं बचा
◾दिल्ली दंगों के 12 आरोपी बरी हुए: कोर्ट ने कहा- केवल भीड़ में शामिल होना दोष साबित नहीं करता
◾93 मजदूर लापता, नेपाल की टनल में नहीं मिल रहा कोई सुराग; ड्रोन तक हो गए नाकाम

◾‘अंतहीन युद्ध’ से ‘युद्ध के अंत’ की ओर बढ़ना होगा – प्रेसिडेंट पुतिन से बोले PM मोदी
◾सिंगर हत्याकांड के 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर: 20 राउंड गोलीबारी, हरियाणा भाग रहे थे; अंकित के पिता बोले- आधा इंसाफ मिला, आधा बाकी

◾पंजाब कांग्रेस प्रधान वड़िंग की गिरफ्तारी के आदेश: पुलिस को 5 दिन का टाइम; पूर्व केंद्रीय मंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी
◾कनाडा में भागवत बोले- मदद करना भारत की परंपरा: विविधता ही हमारे देश की खूबसूरती, ‘ये मेरा, वह तुम्हारा’ की सोच से ऊपर उठना होगा
◾अडानी का हित साधने की बजाय 84,084 करोड़ रुपये तेल-गैस की खोज के लिए ओएनजीसी को दे सरकार : कांग्रेस

◾नेपाल में बाढ़ में 903 लोगों की मौत, 4,247 लापता; 10,451 लोगों को सुरक्षित बचाया गया
◾लॉर्ड्स टेस्ट: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रनों से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बढ़त
===================================

====================================





































Comments are closed.